मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद मंडावरी नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडावरी नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मुख्य मार्ग स्थित स्वामी जी के आश्रम में चुनावी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा, पूर्व प्रधान नाथूराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, लालसोट नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपिल पुरोहित, मंडावरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जैन, विमल बोर्डी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के चलते सभागार छोटा पड़ गया और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बैठक के प्रमुख बिंदु व संदेश भितरघातियों को सख्त चेतावनी: पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस तरह लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाकर भाजपा का दामन थामा, वैसा आचरण मंडावरी में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में मौका नहीं मिलेगा। पारदर्शी टिकट वितरण: टिकट वितरण पर रुख साफ करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर नए चेहरों को आगे लाएं और निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रयास करें। जिस दावेदार के साथ वार्ड के 20-30 लोग एकजुट होकर आएंगे, उसी का समर्थन किया जाएगा; किसी की व्यक्तिगत सिफारिश नहीं चलेगी। नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में नगर पालिका भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है, जहां बिजली के बिल तक जमा नहीं हो पा रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं के सामने रखा। भाजपा छोड़कर कई नेता कांग्रेस में शामिल: बैठक के दौरान भारत लाल मीणा, शिवकुमार बंधु और हुकम चंद हिंडोनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद मंडावरी नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडावरी नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मुख्य मार्ग स्थित स्वामी जी के आश्रम में चुनावी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा, पूर्व प्रधान नाथूराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, लालसोट नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपिल पुरोहित, मंडावरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जैन, विमल बोर्डी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के चलते सभागार छोटा पड़ गया और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बैठक के प्रमुख बिंदु व संदेश भितरघातियों को सख्त चेतावनी: पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस तरह लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाकर भाजपा का दामन थामा, वैसा आचरण मंडावरी में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में मौका नहीं मिलेगा। पारदर्शी टिकट वितरण: टिकट वितरण पर रुख साफ करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर नए चेहरों को आगे लाएं और निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रयास करें। जिस दावेदार के साथ वार्ड के 20-30 लोग एकजुट होकर आएंगे, उसी का समर्थन किया जाएगा; किसी की व्यक्तिगत सिफारिश नहीं चलेगी। नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में नगर पालिका भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है, जहां बिजली के बिल तक जमा नहीं हो पा रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं के सामने रखा। भाजपा छोड़कर कई नेता कांग्रेस में शामिल: बैठक के दौरान भारत लाल मीणा, शिवकुमार बंधु और हुकम चंद हिंडोनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
- मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद मंडावरी नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडावरी नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मुख्य मार्ग स्थित स्वामी जी के आश्रम में चुनावी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा, पूर्व प्रधान नाथूराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, लालसोट नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपिल पुरोहित, मंडावरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जैन, विमल बोर्डी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के चलते सभागार छोटा पड़ गया और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बैठक के प्रमुख बिंदु व संदेश भितरघातियों को सख्त चेतावनी: पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस तरह लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाकर भाजपा का दामन थामा, वैसा आचरण मंडावरी में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में मौका नहीं मिलेगा। पारदर्शी टिकट वितरण: टिकट वितरण पर रुख साफ करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर नए चेहरों को आगे लाएं और निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रयास करें। जिस दावेदार के साथ वार्ड के 20-30 लोग एकजुट होकर आएंगे, उसी का समर्थन किया जाएगा; किसी की व्यक्तिगत सिफारिश नहीं चलेगी। नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में नगर पालिका भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है, जहां बिजली के बिल तक जमा नहीं हो पा रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं के सामने रखा। भाजपा छोड़कर कई नेता कांग्रेस में शामिल: बैठक के दौरान भारत लाल मीणा, शिवकुमार बंधु और हुकम चंद हिंडोनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।1
- अरणेश्वर से गंगाजल लेकर निकले कांवड़िए, मालेश्वर नाथ महादेव का किया जलाभिषेक लालसोट। श्रावण मास में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अरणेश्वर नाथ महादेव भगवतगढ़ से कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल कांवड़ में लाकर गोबरया पाड़ा स्थित मालेश्वर नाथ महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। गोबरया पाड़ा स्थित मालेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में करीब एक दर्जन कांवड़िए अरणेश्वर नाथ महादेव से पवित्र जल कांवड़ में भरकर लालसोट के लिए रवाना हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया। लालसोट पहुंचने पर कांवड़ियों का श्याम मंदिर से डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस ज्योतिबा फुले सर्किल होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होकर मालेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचा। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर में अमित शर्मा छोटू भाई जोशी, भगवान जोशी, अजय पंडित, गिर्राज शर्मा, शिव कुमार भट्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। अमित शर्मा छोटू भाई जोशी ने कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद पवित्र गंगाजल की आरती उतारकर विधि-विधान से भगवान मालेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।4
- जयकारों के साथ रवाना हुई सांवालिया धाम करनावर की प्रथम पदयात्रा दौसा।। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के पिचूपाड़ा खुर्द स्थित मीणा दंड से सांवालिया धाम करनावर के लिए प्रथम पदयात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच रवाना हुई। यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष और ग्रामीण शामिल हुए। महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुईं आगे बढ़ीं, वहीं पुरुष हाथों में ध्वज लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा गांवों के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। पायलट सर्किल गूलर चौराहे पर पदयात्रियों का माला और दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सतीश सोमाडा, विक्रम मीणा, धारासिंह चौधरी, महेश, करण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।4
- धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे कांवड़िये- तैयारी जोरो-शोरो से 25 अगस्त को निकलेगी श्री शिव भक्त मंडल की चतुर्थ भव्य कांवड़ यात्रा गंगापुर सिटी। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री शिव भक्त मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान मे विशाल चतुर्थ कांवड़ यात्रा का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। यात्रा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए सजीव धार्मिक झांकियां, डीजे एवं उज्जैन के ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रचार मंत्री रिजुल गर्ग ने बताया कि कांवड़ यात्रा प्रातः 6 बजे धुंधेश्वर धाम, चूली से प्रारंभ होगी। कांवड़िये धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से माताएं बहने भी इस भव्य कावड़ यात्रा में शामिल होंगी मंडल का निवेदन है जो भी माताएं बहने यात्रा में शामिल होना चाहती है कूपन प्राप्त कर लेवें l यात्रा के दौरान सजीव धार्मिक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों और उज्जैन के ढोल से यात्रा में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बनेगा। इसी बीच यात्रा मार्ग धुंधेश्वर धाम, चूली से यात्रा प्रारंभ होकर उघाड़मल बालाजी, ईदगाह मोड़, खंडेलवाल धर्मशाला, ट्रक यूनियन, कैलाश टॉकीज, बालाजी चौक, चौपड़, खारी बाजार, सुभाष बाजार, व्यापार मंडल, कचहरी रोड होते हुए ममलेश्वर महादेव मंदिर, पंचायत समिति, गंगापुर सिटी पहुंचेगी। ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। मंडल की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ कूपन एवं पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। कांवड़ शुल्क ₹501 निर्धारित है। कूपन एवं पंजीकरण हेतु संपर्क करें 9772696113, 9057255216, 7597598805, 9772696113, 8505091475, 7014910752l इस दौरान आयुष बजाज, भुवनेश गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, गोलू समरवाल, तरुण मंगल, वेदप्रकाश गुप्ता, अक्षय बंसल, आकाश शर्मा, गौरव मंगल, सौरव गुप्ता, रमाकांत बंसल, आशीष गुप्ता, डॉ राहुल गुप्ता, गौरव सोनी, रजत सोनी एवं सभी मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेl1
- बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।1
- गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश हरियाली का संकल्प दिनांक 19 अगस्त 2026 स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियां के छायादार फलदार 31 पौधे लगाए गए, जिसमें अशोका,गुलाब,मोगरा, अर्जुन छाल,कदम,करंज, चांदनी, आदि पौधे लगाए गए। मुख्य प्रभारी महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया की कार्यक्रम के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने समाज को पर्यावरण के प्रति पेड़ लगाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। खाद पानी देकर उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक नगर युवा प्रमुख विवेक खंडेलवाल एवं पर्यावरण प्रमुख केशव गुप्ता ने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित --- राजेश खंडेलवाल, दीपक दूसाद,जयप्रकाश खंडेलवाल, अरविंद गोयल, रोहित गुप्ता, अंशुल गुप्ता, ओमप्रकाश पीएनबी, मोहन शर्मा, अनिल जैन, भगवान सहाय कंपाउंडर,संतोष नरौली, ऋषि गुप्ता, कल्याण सेन, सुनील गर्ग, विकास गुप्ता, मुकेश गहलोत, गोपाल बैराड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहे। जिला संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी, राजस्थान1
- महेश मीणा मौत मामले में बड़ा खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में 5 अगस्त को महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में परिजनों ने तबीयत खराब होने से मौत की रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद मर्ग दर्ज की गई। जांच के दौरान परिजनों और अन्य लोगों के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस को हत्या का शक हुआ। जांच में CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी कविता मीणा और गणेश मीणा के बीच लंबे समय से संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि कविता और गणेश पिछले 5-7 वर्षों से संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन कविता अपने पति महेश को इलाज के बहाने बाइक से बोराज लेकर गई। इसके बाद उसे मंदिर के पास ले जाकर जूस में कथित तौर पर सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जूस पीने के बाद महेश की तबीयत बिगड़ गई। आरोप �🥺😭1
- मण्डावरी थाना पुलिस ने अपनी पत्नी पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना: 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे बिनौरी (काशीराम की झूपड़ी) में आरोपी राजेन्द्र मीना ने अपने साढू/परिवादी ओमप्रकाश मीना के घर आकर अपनी पत्नी करिश्मा देवी के सिर पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। घायल की स्थिति: गंभीर रूप से घायल करिश्मा को पहले मण्डावरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते जयपुर के एसएमएस (SMS) अस्पताल रेफर किया गया। मुकदमा: मण्डावरी थाने में मुकदमा संख्या 143/2026, धारा 109 (1) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी: राजेन्द्र मीना (उम्र 27 वर्ष), पुत्र गोपीलाल मीना, निवासी सुरवाल (शेरपुर जाने वाला रास्ता), जिला सवाईमाधोपुर। बरामदगी: वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई व पुलिस टीम दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, एएसपी लालसोट विनोद कुमार सीपा और डीएसपी लालसोट सत्यनारायण यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (उ.नि.) के नेतृत्व में मण्डावरी पुलिस और दौसा साइबर सैल ने तकनीकी सहायता से आरोपी को 19 अगस्त 2026 को सूरवाल (सवाईमाधोपुर) से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।3