logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।

8 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
8 hrs ago

बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।

More news from Dausa and nearby areas
  • बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।
    1
    बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने
सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    8 hrs ago
  • बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित, फिलहाल चारे के दाम आसमान पर बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित। टोडाभीम। बालघाट तहसील क्षेत्र में इन दिनों बाजरे की फसल में हरी लट लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बाजरे की फसल अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन फसल में हरी लट का प्रकोप दिखाई देने लगा है। लट बाजरे के पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों के अनुसार यदि समय रहते हरी लट पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो बाजरे में फूल और बालियां आने में परेशानी हो सकती है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को चिंता है कि उत्पादन कम होने से जहां आर्थिक नुकसान होगा, वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। किसानों ने कृषि विभाग से बाजरे की फसल का निरीक्षण करवाकर हरी लट के नियंत्रण के लिए उचित सलाह और आवश्यक दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर ही फसल को कीट प्रकोप से बचाना जरूरी है।
    1
    बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित, फिलहाल चारे के दाम आसमान पर 
बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित।
टोडाभीम।
बालघाट तहसील क्षेत्र में इन दिनों बाजरे की फसल में हरी लट लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बाजरे की फसल अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन फसल में हरी लट का प्रकोप दिखाई देने लगा है। लट बाजरे के पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है।
किसानों के अनुसार यदि समय रहते हरी लट पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो बाजरे में फूल और बालियां आने में परेशानी हो सकती है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को चिंता है कि उत्पादन कम होने से जहां आर्थिक नुकसान होगा, वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
किसानों ने कृषि विभाग से बाजरे की फसल का निरीक्षण करवाकर हरी लट के नियंत्रण के लिए उचित सलाह और आवश्यक दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर ही फसल को कीट प्रकोप से बचाना जरूरी है।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग
लोकेशन हिण्डौन सिटी।
संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर 
राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग
हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा।
परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है।
अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना.... ​हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। ​रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ​प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ​महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। ​घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही ​एडिशनल एसपी कमल कुमार,​ ​सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ​भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ​पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
    4
    प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना....
​हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। ​रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ​प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ​महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। ​घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही ​एडिशनल एसपी कमल कुमार,​ ​सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ​भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ​पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • छात्रों की आवाज उठी तो लाठी बरसी पहले झारखंड अब तेलंगाना
    1
    छात्रों की आवाज उठी तो लाठी बरसी पहले झारखंड अब तेलंगाना
    user_Pandit ji
    Pandit ji
    Voice of people भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई मिटिंग सचिव ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ श्रीमती भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजिन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 20.08.2026 को डॉ लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ की अध्यक्षता में बैंको, बीएसएनएल, पुलिस विभाग के अधिकारियों व बैंक के अधिवक्तागण के साथ एक मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में तालुका मुख्यालय स्थित न्यायालयों में लंबित बैंकों के सिविल व 138 एनआईएक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों को जरिये राजीनामे से निस्तारित करने के प्रयास व अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित करने व उनके निस्तारण के प्रयास किये जाने हेतु कहा। उक्त मिटिंग में बैंकों के अधिकारीगण को बताया कि न्यायालयों में लंबित बैंकों से संबंधित प्रकरणों के लिए प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिनमें उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के प्रयास किये जावे। इसी क्रम में न्यायाधीश लेखपाल शर्मा ने बैंको के सभी अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं सभी अधिवक्तागण को निर्देशित किया कि उक्त लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु भ्रसक प्रयास किये जावे । इसी कम में तालुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कियान्वयन हेतु डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग एवं मेगा विधिक चेतना / जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 24.08.2026 व दिनांक 25.08.2026 पंचायत समिति क्षेत्र व तहसील परिसर राजगढ़ में किया जायेगा जिस हेतु गठित टीम के सदस्यों द्वारा प्री-काउसंलिंग के माध्यम राजीनामा के सफल प्रयास किये जायेगें।
    4
    राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई मिटिंग
सचिव ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ श्रीमती भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजिन किया जायेगा। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 20.08.2026 को डॉ लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ की अध्यक्षता में बैंको, बीएसएनएल, पुलिस विभाग के अधिकारियों व बैंक के अधिवक्तागण के साथ एक मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में तालुका मुख्यालय स्थित न्यायालयों में लंबित बैंकों के सिविल व 138 एनआईएक्ट के अधिक से अधिक प्रकरणों को जरिये राजीनामे से निस्तारित करने के प्रयास व अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित करने व उनके निस्तारण के प्रयास किये जाने हेतु कहा। उक्त मिटिंग में बैंकों के अधिकारीगण को बताया कि न्यायालयों में लंबित बैंकों से संबंधित प्रकरणों के लिए प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिनमें उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के प्रयास किये जावे। इसी क्रम में न्यायाधीश लेखपाल शर्मा ने बैंको के सभी अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं सभी अधिवक्तागण को निर्देशित किया कि उक्त लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु भ्रसक प्रयास किये जावे ।
इसी कम में तालुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल कियान्वयन हेतु डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग एवं मेगा विधिक चेतना / जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 24.08.2026 व दिनांक 25.08.2026 पंचायत समिति क्षेत्र व तहसील परिसर राजगढ़ में किया जायेगा जिस हेतु गठित टीम के सदस्यों द्वारा प्री-काउसंलिंग के माध्यम राजीनामा के सफल प्रयास किये जायेगें।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    1
    हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण ।
हरियालो राजस्थान -एक पेड़  मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये।  वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे  हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु  एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में  पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना,  दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि  विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे  स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की उम्मीद टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार टोडाभीम। टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।
    1
    टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की  उम्मीद 

टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार
टोडाभीम।
टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.