logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

3 hrs ago
user_Hanis Sheikh
Hanis Sheikh
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
3 hrs ago

राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग
लोकेशन हिण्डौन सिटी।
संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर 
राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग
हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा।
परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है।
अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना.... ​हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। ​रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ​प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ​महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। ​घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही ​एडिशनल एसपी कमल कुमार,​ ​सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ​भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ​पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
    4
    प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना....
​हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। ​रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ​प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ​महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। ​घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही ​एडिशनल एसपी कमल कुमार,​ ​सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ​भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। ​पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    1
    हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण ।
हरियालो राजस्थान -एक पेड़  मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये।  वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे  हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु  एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में  पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना,  दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि  विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे  स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा गुरुवार पहुंची बयाना आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में कांचरौली फुलवाड़ा गांव के सैकड़ो महिला पुरुषों ने अपनी रसीद कटाई हैं यात्रा के दौरान देसी घी नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जा रहा है गुरूवार सादाबाद पहुंची रात्रि विश्राम भरतपुर के पितृरामपुरा में होगा
    1
    हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा गुरुवार पहुंची बयाना आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में  कांचरौली फुलवाड़ा गांव के सैकड़ो  महिला पुरुषों ने अपनी रसीद कटाई हैं यात्रा के दौरान देसी घी नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जा रहा है गुरूवार सादाबाद पहुंची रात्रि विश्राम भरतपुर के पितृरामपुरा में होगा
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    9 hrs ago
  • ईको क्लब मिशन लाइफ ,एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इको क्लब मिशन लाइफ एक पेड़ मां के नाम । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन सिटी में भामाशाहों के सहयोग से अनवरत रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी है । इसके तहत आज सेवानिवृत्त रेंजर सुभाष गुप्ता एवं पतंजलि योग समिति हिण्डौन के आर्थिक सहयोग से 6 से 8 फीट ऊंचाई के 21 पौधे लगाए गए जिनमें अलेस्टेनिया, सिल्वर ओक, कदम्ब, चंपा ,मधुकामिनी, अर्जुन ,मोहनी ,पोस्टलपॉम, कोनोपार्कस, बोतलब्रुस मोरछली एवं अशोक की छायादार प्रजाति के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए आज फिर से 100 फीट लंबा और 5 फीट ऊंचाई का जाल एंगल सहित लगाया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ,इको क्लब प्रभारी प्रियंका शर्मा, अनीता शर्मा, मोनिका अग्रवाल ,नीतू, काजल ,विनोद मीणा ,मनोहर लाल शर्मा, कृष्ण कन्हैया शर्मा इको क्लब व गाइड बालिकाओं ने वृक्षारोपण में भरपूर सहयोग किया। सभी वृक्षारोपण कार्य महान,एक वृक्ष सौ पुत्र समान। हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे आदि नारे लगाये।
    3
    ईको क्लब मिशन लाइफ ,एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।
इको क्लब मिशन लाइफ एक पेड़ मां के नाम ।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन सिटी में भामाशाहों के सहयोग से अनवरत रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी है । इसके तहत आज सेवानिवृत्त रेंजर सुभाष गुप्ता एवं पतंजलि योग समिति हिण्डौन के आर्थिक सहयोग से 6 से 8 फीट ऊंचाई के 21 पौधे लगाए गए  जिनमें अलेस्टेनिया, सिल्वर ओक, कदम्ब, चंपा ,मधुकामिनी, अर्जुन ,मोहनी ,पोस्टलपॉम, कोनोपार्कस, बोतलब्रुस मोरछली एवं अशोक की छायादार प्रजाति के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए आज फिर से 100 फीट लंबा और 5 फीट ऊंचाई का जाल एंगल सहित लगाया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ,इको क्लब प्रभारी प्रियंका शर्मा, अनीता शर्मा, मोनिका अग्रवाल ,नीतू, काजल ,विनोद मीणा ,मनोहर लाल शर्मा, कृष्ण कन्हैया शर्मा इको क्लब व गाइड  बालिकाओं ने वृक्षारोपण में भरपूर सहयोग किया। सभी वृक्षारोपण कार्य महान,एक वृक्ष सौ पुत्र समान। हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे आदि नारे लगाये।
    user_अपनी खबर
    अपनी खबर
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • फर्जी फर्म का बड़ा खेल दो आरोपियों को नई मंडी पुलिस ने शहर से किया गिरफ्तार, सरकारी रिकॉर्ड और 134 डोंगल बरामद हिण्डौन सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार ने गुरुवार शाम 4:00 बजे पत्रकारों से मुखातिब होते बताया कि आरोपी गोविन्द कुमार गुप्ता और पवन कुमार शर्मा उर्फ वासुदेव शर्मा को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर, अधिकारियों की मोहरें और ई-टीडीएस से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।
    1
    फर्जी फर्म का बड़ा खेल दो आरोपियों को नई मंडी पुलिस ने शहर से किया गिरफ्तार, सरकारी रिकॉर्ड और 134 डोंगल बरामद
हिण्डौन सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार ने गुरुवार शाम 4:00 बजे पत्रकारों से मुखातिब होते बताया कि आरोपी गोविन्द कुमार गुप्ता और पवन कुमार शर्मा उर्फ वासुदेव शर्मा को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर, अधिकारियों की मोहरें और ई-टीडीएस से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित, फिलहाल चारे के दाम आसमान पर बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित। टोडाभीम। बालघाट तहसील क्षेत्र में इन दिनों बाजरे की फसल में हरी लट लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बाजरे की फसल अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन फसल में हरी लट का प्रकोप दिखाई देने लगा है। लट बाजरे के पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों के अनुसार यदि समय रहते हरी लट पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो बाजरे में फूल और बालियां आने में परेशानी हो सकती है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को चिंता है कि उत्पादन कम होने से जहां आर्थिक नुकसान होगा, वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। किसानों ने कृषि विभाग से बाजरे की फसल का निरीक्षण करवाकर हरी लट के नियंत्रण के लिए उचित सलाह और आवश्यक दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर ही फसल को कीट प्रकोप से बचाना जरूरी है।
    1
    बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित, फिलहाल चारे के दाम आसमान पर 
बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित।
टोडाभीम।
बालघाट तहसील क्षेत्र में इन दिनों बाजरे की फसल में हरी लट लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बाजरे की फसल अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन फसल में हरी लट का प्रकोप दिखाई देने लगा है। लट बाजरे के पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है।
किसानों के अनुसार यदि समय रहते हरी लट पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो बाजरे में फूल और बालियां आने में परेशानी हो सकती है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को चिंता है कि उत्पादन कम होने से जहां आर्थिक नुकसान होगा, वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
किसानों ने कृषि विभाग से बाजरे की फसल का निरीक्षण करवाकर हरी लट के नियंत्रण के लिए उचित सलाह और आवश्यक दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर ही फसल को कीट प्रकोप से बचाना जरूरी है।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • धोखाधड़ी मामले में नई मंडी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो कार्मिक गिरफ्तार..... ​हिंडौन सिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थापित दो कार्मिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन नगर निवासी प्रशासनिक अधिकारी गोविंद कुमार गुप्ता और चेतराम कॉलोनी निवासी कनिष्ठ सहायक पवन कुमार उर्फ वासुदेव शर्मा हैं। नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया कि मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्तीय लेनदेन और विभागीय दस्तावेजों में धोखाधड़ी व हेराफेरी का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर नई मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। ​तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद कुमार गुप्ता के घर से दो कंप्यूटर, विभिन्न अधिकारियों की 31 मोहर, 134 ई- सिग्नेचर डागल्स, 105 ई-टीडीएस की फाइल बरामद की है। इसके अलावा अधिकारियों के राज्य बीमा रिकॉर्ड बुक, सर्विस बुक बिल बुक आदि सरकारी रिकॉर्ड भी जप्त किए हैं। ​नई मंडी थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों कार्मिकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी के खेल में कोई अन्य अधिकारी या बाहरी व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
    2
    धोखाधड़ी मामले में नई मंडी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो कार्मिक गिरफ्तार.....
​हिंडौन सिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थापित दो कार्मिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन नगर निवासी प्रशासनिक अधिकारी गोविंद कुमार गुप्ता और चेतराम कॉलोनी निवासी कनिष्ठ सहायक पवन कुमार उर्फ वासुदेव शर्मा हैं। नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया कि  मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्तीय लेनदेन और विभागीय दस्तावेजों में धोखाधड़ी व हेराफेरी का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर नई मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। ​तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद कुमार गुप्ता के घर से दो कंप्यूटर, विभिन्न अधिकारियों की 31 मोहर, 134 ई- सिग्नेचर डागल्स, 105 ई-टीडीएस की फाइल बरामद की है। इसके अलावा अधिकारियों के राज्य बीमा रिकॉर्ड बुक, सर्विस बुक बिल बुक आदि सरकारी रिकॉर्ड भी जप्त किए हैं। ​नई मंडी थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों कार्मिकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी के खेल में कोई अन्य अधिकारी या बाहरी व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.