logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।

8 hrs ago
user_Shobha Tiwadi
Shobha Tiwadi
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
8 hrs ago

हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अस्पताल के पास महिला के चेहरे के सामने घुमाया रुमाल, मदहोश हुई महिला से सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए 2 बदमाश नई मंडी थाने में प्राथमिकी पेश हिण्डौन जिला अस्पताल में उपचार कराने गई महिला के चेहरे के सामने रुमाल घूमाकर दो बदमाश सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। बदमाशों का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।मामले की प्राथमिकी नई मंडी थाने में सौंपी है।पीड़िता महिला इकत्यार पत्नि अजमेरी निवासी पीलू वाली मस्जिद के पास कछवाया पाड़ा हिण्डौन सिटी ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि वह बीपी शुगर का इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल गई हुई थी, जहां उनकी मुलाकात दो बदमाशों से हुई उन्होंने पीड़िता महिला के चेहरे के सामने रुमाल घुमाया जिससे महिला मदहोश हो गई।तभी दोनों बदमाशों ने महिला को बातों में उलझा कर महिला से ₹1000 नगद और सोने चांदी के जेवरात ले लिए, और महिला को टेंपो में बिठाकर फरार हो गए।दोनों बदमाश महिला को एक थैला दे गए जिसमें ₹10 का सिक्का एक गुटखा और एक डायरी जिसके सात टुकड़े किए हुए मिले थे।महिला ने लूट का पता चलने पर हिंडौन नई मंडी थाने में प्राथमिक की पेश की है।
    1
    अस्पताल के पास महिला के चेहरे के सामने घुमाया रुमाल, मदहोश हुई महिला से सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए 2 बदमाश नई मंडी थाने में प्राथमिकी पेश
हिण्डौन जिला अस्पताल में उपचार कराने गई महिला के चेहरे के सामने रुमाल घूमाकर दो बदमाश सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए।
बदमाशों का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।मामले की प्राथमिकी नई मंडी थाने में सौंपी है।पीड़िता महिला इकत्यार पत्नि अजमेरी निवासी पीलू वाली मस्जिद के पास कछवाया पाड़ा हिण्डौन सिटी ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि वह बीपी शुगर का इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल गई हुई थी, जहां उनकी मुलाकात दो बदमाशों से हुई उन्होंने पीड़िता महिला के चेहरे के सामने रुमाल घुमाया जिससे महिला मदहोश हो गई।तभी दोनों बदमाशों ने महिला को बातों में उलझा कर महिला से ₹1000 नगद और सोने चांदी के जेवरात ले लिए, और महिला को टेंपो में बिठाकर फरार हो गए।दोनों बदमाश महिला को एक थैला दे गए जिसमें ₹10 का सिक्का एक गुटखा और एक डायरी जिसके सात टुकड़े किए हुए मिले थे।महिला ने लूट का पता चलने पर हिंडौन नई मंडी थाने में प्राथमिक की पेश की है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लगाए कांग्रेस पर बड़े आरोप कहां की कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो छंदों के गायन का निर्णय उसकी तुष्टिकरण की राजनीति को फिर उजागर करता है। 1937 में भी कांग्रेस ने इसकी मूल भावना से समझौता किया था और आज भी वही मानसिकता दिखाई दे रही है। यह बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी और उनकी अमर रचना ‘वंदे मातरम्’ का अपमान है। जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष करते हुए मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके त्याग और बलिदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। देश की जनता सब देख रही है और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
    1
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लगाए कांग्रेस पर बड़े आरोप
कहां की कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो छंदों के गायन का निर्णय उसकी तुष्टिकरण की राजनीति को फिर उजागर करता है। 1937 में भी कांग्रेस ने इसकी मूल भावना से समझौता किया था और आज भी वही मानसिकता दिखाई दे रही है। यह बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी और उनकी अमर रचना ‘वंदे मातरम्’ का अपमान है।

जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष करते हुए मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके त्याग और बलिदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

देश की जनता सब देख रही है और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    11 hrs ago
  • शान्ति भंग करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को मंडरायल पुलिस ने कस्बे से किया गिरफ्तार मंडरायल थाना पुलिस ने शांति बनाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।जय प्रकाश ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई रूपसिह ने मय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आम शान्ति भग करने के आरोप में आरोपी धीरसिंह पुत्र उदलसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, दलसिंह पुत्र धनकसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, विश्राम पुत्र स्व० रमेश मीना निवासी पांचौली को गिरफ्तार किया गया है।
    1
    शान्ति भंग करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को मंडरायल पुलिस ने कस्बे से किया गिरफ्तार
मंडरायल थाना पुलिस ने शांति बनाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।जय प्रकाश ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 
एएसआई रूपसिह ने मय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आम शान्ति भग करने के आरोप में आरोपी धीरसिंह पुत्र उदलसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, दलसिंह पुत्र धनकसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, विश्राम पुत्र स्व० रमेश मीना निवासी पांचौली को गिरफ्तार किया गया है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की उम्मीद टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार टोडाभीम। टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।
    1
    टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की  उम्मीद 

टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार
टोडाभीम।
टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • छात्रों की आवाज उठी तो लाठी बरसी पहले झारखंड अब तेलंगाना
    1
    छात्रों की आवाज उठी तो लाठी बरसी पहले झारखंड अब तेलंगाना
    user_Pandit ji
    Pandit ji
    Voice of people भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।
    1
    बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने
सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    8 hrs ago
  • जाट की सराय के प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में संगीतमय श्री राम कथा: केवट प्रसंग और भरत चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन...... ​हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्राचीन श्री कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान राष्ट्रीय संत 'मानस सम्राट' पूज्य घनश्याम दास जी महाराज के श्रीमुख से जैसे ही 'केवट प्रसंग' और 'भरत चरित्र' का पावन वर्णन शुरू हुआ, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ​कथा व्यास मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने केवट प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान श्री राम और केवट का संबंध केवल भक्त और भगवान का नहीं, बल्कि अनन्य प्रेम और निश्छल भक्ति का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ​जब तक केवट ने भगवान श्री राम के चरणों को धोया नहीं, तब तक उसने उन्हें अपनी नौका पर नहीं बैठाया। केवट की यह शर्त उसकी चतुराई नहीं, बल्कि प्रभु के चरणों की धूली को स्पर्श करने की अगाध लालसा थी। ​महाराज जी ने भक्ति रस बिखेरते हुए बताया कि केवट ने उतराई के रूप में प्रभु से कोई धन-दौलत नहीं मांगी, बल्कि केवल यह वरदान मांगा कि जीवन रूपी भवसागर से पार उतारने की जिम्मेदारी भगवान स्वयं ले लें। इस प्रसंग को सुनकर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ​कथा के दूसरे सत्र में 'भरत चरित्र' पर प्रकाश डालते हुए इसे भ्रातृ-प्रेम और त्याग का विश्व-श्रेष्ठ उदाहरण बताया। ​महाराज जी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में जहां संपत्ति के लिए भ्रातृ-प्रेम में दरार आ जाती है, वहीं भरत जी ने अयोध्या का निष्कंटक राज्य मिलने के बाद भी उसे भरत जी ने 14 वर्षों तक भगवान श्री राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर विराजमान कर एक तपस्वी की भांति राज्य का संचालन किया। मानस सम्राट ने कहा कि भरत जी का जीवन सिखाता है कि अधिकार पाना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि अपनों के लिए त्याग और कर्तव्य पथ पर अडिग रहना ही सच्चा धर्म है।​ कथा के दौरान जब व्यासपीठ से संगीतमय भजनों की स्वर लहरी गूंजी, तो श्रद्धालु स्वयं को रोक न सके और झूमकर नाचने लगे। हारमोनियम और तबले की थाप पर प्रस्तुत किए गए भजनों ने वातावरण को पूरी तरह से राममय बना दिया।​ कथा के समापन पर प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर के महंत पंडित गणेश दत्त शास्त्री, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर श्री रामचरितमानस जी की महाआरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में भव्य महाप्रसाद का वितरण किया गया। ​इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    जाट की सराय के प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में संगीतमय श्री राम कथा: केवट प्रसंग और भरत चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन......
​हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्राचीन श्री कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान राष्ट्रीय संत 'मानस सम्राट' पूज्य घनश्याम दास जी महाराज के श्रीमुख से जैसे ही 'केवट प्रसंग' और 'भरत चरित्र' का पावन वर्णन शुरू हुआ, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ​कथा व्यास मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने केवट प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान श्री राम और केवट का संबंध केवल भक्त और भगवान का नहीं, बल्कि अनन्य प्रेम और निश्छल भक्ति का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ​जब तक केवट ने भगवान श्री राम के चरणों को धोया नहीं, तब तक उसने उन्हें अपनी नौका पर नहीं बैठाया। केवट की यह शर्त उसकी चतुराई नहीं, बल्कि प्रभु के चरणों की धूली को स्पर्श करने की अगाध लालसा थी। ​महाराज जी ने भक्ति रस बिखेरते हुए बताया कि केवट ने उतराई के रूप में प्रभु से कोई धन-दौलत नहीं मांगी, बल्कि केवल यह वरदान मांगा कि जीवन रूपी भवसागर से पार उतारने की जिम्मेदारी भगवान स्वयं ले लें। इस प्रसंग को सुनकर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ​कथा के दूसरे सत्र में  'भरत चरित्र' पर प्रकाश डालते हुए इसे भ्रातृ-प्रेम और त्याग का विश्व-श्रेष्ठ उदाहरण बताया। ​महाराज जी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में जहां संपत्ति के लिए भ्रातृ-प्रेम में दरार आ जाती है, वहीं भरत जी ने अयोध्या का निष्कंटक राज्य मिलने के बाद भी उसे  भरत जी ने 14 वर्षों तक भगवान श्री राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर विराजमान कर एक तपस्वी की भांति राज्य का संचालन किया। मानस सम्राट ने कहा कि भरत जी का जीवन सिखाता है कि अधिकार पाना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि अपनों के लिए त्याग और कर्तव्य पथ पर अडिग रहना ही सच्चा धर्म है।​ कथा के दौरान जब व्यासपीठ से संगीतमय भजनों की स्वर लहरी गूंजी, तो श्रद्धालु स्वयं को रोक न सके और झूमकर नाचने लगे। हारमोनियम और तबले की थाप पर प्रस्तुत किए गए भजनों ने वातावरण को पूरी तरह से राममय बना दिया।​ कथा के समापन पर प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर के महंत पंडित गणेश दत्त शास्त्री, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर श्री रामचरितमानस जी की महाआरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में भव्य महाप्रसाद का वितरण किया गया। ​इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • वंदे भारत आधारित सुपरफास्ट पार्सल फ्रेट ईएमयू का 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल वंदे भारत आधारित सुपरफास्ट पार्सल फ्रेट ईएमयू का 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित सुपरफास्ट पार्सल फ्रेट ईएमयू रेक का तकनीकी परीक्षण जारी है। इसी क्रम में रेक का खाली अवस्था में ऑसिलेशन ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षण के दौरान रेक को अधिकतम 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। साथ ही आपातकालीन ब्रेकिंग दूरी का भी परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान रेक को चौमहला-शामगढ़ खंड पर पहले 120 और फिर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया गया। इसके बाद चौमहला-गुड्ला खंड पर अधिकतम 145 किलोमीटर प्रति घंटे की परीक्षण गति से चलाकर उच्च गति पर रेक की स्थिरता और ऑसिलेशन व्यवहार का आकलन किया गया। यह 16 कोच की फ्रेट ईएमयू वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे तेज गति से पार्सल एवं लॉजिस्टिक्स परिवहन के लिए विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक प्रणोदन और ब्रेकिंग सिस्टम के साथ रोलर फ्लोर सिस्टम, स्वचालित चौड़े स्लाइडिंग दरवाजे, तापमान नियंत्रित रेफर सुविधा, सीसीटीवी निगरानी और अग्नि पहचान प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोटा मंडल के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षण श्रृंखला के तहत रेक की अलग-अलग गति और परिस्थितियों में स्थिरता, ब्रेकिंग, विद्युत एवं प्रणोदन प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों का तकनीकी आकलन किया जा रहा है। इन परीक्षणों के परिणाम भविष्य में तेज, सुरक्षित और समयबद्ध पार्सल परिवहन के लिए रेक की उपयुक्तता तय करने में महत्वपूर्ण होंगे। मुख्य बात: वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित इस पार्सल फ्रेट ईएमयू ने कोटा मंडल में 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ऑसिलेशन ट्रायल पूरा किया है।:::
    1
    वंदे भारत आधारित सुपरफास्ट पार्सल फ्रेट ईएमयू का 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल
वंदे भारत आधारित सुपरफास्ट पार्सल फ्रेट ईएमयू का 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल
कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित सुपरफास्ट पार्सल फ्रेट ईएमयू रेक का तकनीकी परीक्षण जारी है। इसी क्रम में रेक का खाली अवस्था में ऑसिलेशन ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षण के दौरान रेक को अधिकतम 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। साथ ही आपातकालीन ब्रेकिंग दूरी का भी परीक्षण किया गया।
परीक्षण के दौरान रेक को चौमहला-शामगढ़ खंड पर पहले 120 और फिर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया गया। इसके बाद चौमहला-गुड्ला खंड पर अधिकतम 145 किलोमीटर प्रति घंटे की परीक्षण गति से चलाकर उच्च गति पर रेक की स्थिरता और ऑसिलेशन व्यवहार का आकलन किया गया।
यह 16 कोच की फ्रेट ईएमयू वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे तेज गति से पार्सल एवं लॉजिस्टिक्स परिवहन के लिए विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक प्रणोदन और ब्रेकिंग सिस्टम के साथ रोलर फ्लोर सिस्टम, स्वचालित चौड़े स्लाइडिंग दरवाजे, तापमान नियंत्रित रेफर सुविधा, सीसीटीवी निगरानी और अग्नि पहचान प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कोटा मंडल के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षण श्रृंखला के तहत रेक की अलग-अलग गति और परिस्थितियों में स्थिरता, ब्रेकिंग, विद्युत एवं प्रणोदन प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों का तकनीकी आकलन किया जा रहा है। इन परीक्षणों के परिणाम भविष्य में तेज, सुरक्षित और समयबद्ध पार्सल परिवहन के लिए रेक की उपयुक्तता तय करने में महत्वपूर्ण होंगे।
मुख्य बात: वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित इस पार्सल फ्रेट ईएमयू ने कोटा मंडल में 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ऑसिलेशन ट्रायल पूरा किया है।:::
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • प्रथम डाक कावड़ यात्रा सीते कुंड जहाज से पहुंची गुड़ला करौली के गांव अटा डांडा में गुरुवार कारस देव मंदिर में होगा जलाभिषेक हिण्डोन फुलवाडा पेट्रोल पंप पर कावड़ यात्रा ने लिया अल्पाहार
    3
    प्रथम डाक कावड़ यात्रा सीते कुंड जहाज से पहुंची गुड़ला करौली के गांव अटा डांडा में गुरुवार कारस देव मंदिर में होगा जलाभिषेक
हिण्डोन फुलवाडा पेट्रोल पंप पर कावड़ यात्रा ने लिया अल्पाहार
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.