Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रथम डाक कावड़ यात्रा सीते कुंड जहाज से पहुंची गुड़ला करौली के गांव अटा डांडा में गुरुवार कारस देव मंदिर में होगा जलाभिषेक हिण्डोन फुलवाडा पेट्रोल पंप पर कावड़ यात्रा ने लिया अल्पाहार
मनोज तिवाड़ी
प्रथम डाक कावड़ यात्रा सीते कुंड जहाज से पहुंची गुड़ला करौली के गांव अटा डांडा में गुरुवार कारस देव मंदिर में होगा जलाभिषेक हिण्डोन फुलवाडा पेट्रोल पंप पर कावड़ यात्रा ने लिया अल्पाहार
More news from राजस्थान and nearby areas
- प्रशासनिक उपेक्षा की पराकाष्ठा: 8 दिन की भूख हड़ताल भी बेअसर, मंडावरा रोड पर गंदे पानी से फिर गुजरी शव यात्रा.... हिंडौन सिटी। मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार नगर परिषद की अनदेखी का आलम यह है कि समाजसेवी विष्णु प्रजापति द्वारा लगातार आठ दिनों तक भूख हड़ताल करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। बुधवार को क्षेत्र में उस समय इंसानियत और संवेदनाएं तार-तार होती दिखीं, जब एक दुखद घटना के दौरान परिजनों को गंदे पानी के बीच से होकर शव यात्रा निकालनी पड़ी। मंडावरा रोड पर जलभराव वाले इलाके से बुधवार को फिर से एक शव यात्रा गुजरी, तो अर्थी को कंधा दे रहे परिजन और पीछे चल रहे लोग बदबूदार पानी से निकलने को मजबूर हो गए। 8 दिन की भूख हड़ताल भी नहीं जगा सकी प्रशासन: उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर बदहाल जल निकासी व्यवस्था और जलभराव से परेशान होकर समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आंदोलन का रास्ता अपनाया था। उन्होंने लगातार 8 दिनों तक कड़ा अनशन किया और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों से केवल लिखित आश्वासन मिला। प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनांदोलन की चेतावनी: बुधवार की घटना के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति और क्षेत्र के लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।1
- सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई2
- पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र टोडाभीम । करौली ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।1
- आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।1
- त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- गंगापुर सिटी में खंडेलवाल धर्मशाला में खंडेलवाल वैश्य समाज महिला मंडल मनाया लहरिया महोत्सव सावन के गीतों नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियो से सजा कार्यक्रम महिला ने लिया बढ़-चढ़ का हिस्सा कई प्रतियोगिताओं का किया आयोजन1
- हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की मुख्यमंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए, राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है। मंगलवार हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों की सीएम ने ली वीडियो कांफ्रेंस बैठक1
- जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को सजेगी 56 भोग और फूल बंगला झांकी..... हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान कल्याण राय जी को 56 भोग लगाए जाएंगे तथा मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री व श्याम सुंदर पंडा ने बताया कि केशवपुरा निवासी निवासी जगदीश सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी शीला देवी सैनी की ओर से यह आयोजन भगवान कल्याण राय जी के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह को देश-विदेश से मंगवाए गए सुगंधित व रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाकर भव्य झांकी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक जगदीश सैनी एवं शीला देवी सैनी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान कल्याण राय जी के दर्शन करने, झांकी का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने का विनम्र आग्रह किया है।1
- 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना गुढ़ाचन्द्रजी। कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।1