Shuru
Apke Nagar Ki App…
आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
RK LIVE KARAULI
आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
More news from Karauli and nearby areas
- हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की मुख्यमंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए, राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है। मंगलवार हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों की सीएम ने ली वीडियो कांफ्रेंस बैठक1
- गंगापुर सिटी के जीवली ग्राम पंचायत बेनीपुर गांव में बरसाती नाला अवरुद्ध होने से किसानों के खेतों में घुसा पानी गांव के किसानों की खड़ी फसल बर्बाद ग्राउंड रिपोर्ट1
- प्रशासनिक उपेक्षा की पराकाष्ठा: 8 दिन की भूख हड़ताल भी बेअसर, मंडावरा रोड पर गंदे पानी से फिर गुजरी शव यात्रा.... हिंडौन सिटी। मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार नगर परिषद की अनदेखी का आलम यह है कि समाजसेवी विष्णु प्रजापति द्वारा लगातार आठ दिनों तक भूख हड़ताल करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। बुधवार को क्षेत्र में उस समय इंसानियत और संवेदनाएं तार-तार होती दिखीं, जब एक दुखद घटना के दौरान परिजनों को गंदे पानी के बीच से होकर शव यात्रा निकालनी पड़ी। मंडावरा रोड पर जलभराव वाले इलाके से बुधवार को फिर से एक शव यात्रा गुजरी, तो अर्थी को कंधा दे रहे परिजन और पीछे चल रहे लोग बदबूदार पानी से निकलने को मजबूर हो गए। 8 दिन की भूख हड़ताल भी नहीं जगा सकी प्रशासन: उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर बदहाल जल निकासी व्यवस्था और जलभराव से परेशान होकर समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आंदोलन का रास्ता अपनाया था। उन्होंने लगातार 8 दिनों तक कड़ा अनशन किया और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों से केवल लिखित आश्वासन मिला। प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनांदोलन की चेतावनी: बुधवार की घटना के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति और क्षेत्र के लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।1
- सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई2
- सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित @ Bharat singh सरमथुरा में विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित1
- महा-ऐलान: राजस्थान पुलिस का ऐतिहासिक हड़कंप! अब गायब होते ही मचेगा तहलका, बहानेबाज थानेदारों की खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट के चाबुक के बाद डीजीपी का 'ब्रह्मास्त्र': गुमशुदगी पर तुरंत कटेगी FIR, अब मिनटों में दौड़ेगी खाकी! महा-ऐलान: राजस्थान पुलिस का ऐतिहासिक हड़कंप! अब गायब होते ही मचेगा तहलका, बहानेबाज थानेदारों की खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट के चाबुक के बाद डीजीपी का 'ब्रह्मास्त्र': गुमशुदगी पर तुरंत कटेगी FIR, अब मिनटों में दौड़ेगी खाकी! विशेष संवाददाता | जयपुर राजस्थान में अब किसी के भी लापता होने पर पुलिस महकमे में भूचाल आना तय है! प्रदेश में कानून-व्यवस्था के इतिहास का सबसे बड़ा और सनसनीखेज फैसला लेते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा ने थानों की मनमानी और हीला-हवाली पर जोरदार ताला जड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने ऐसा फरमान जारी किया है, जिससे लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की नींद उड़ गई है। अब गुमशुदगी की खबर मिलते ही पुलिस को 'सुपर-एक्टिव मोड' में आना होगा! 🔥 अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, सीधे दर्ज होगा मुकदमा! अब तक थानों में 'जांच कर रहे हैं', 'कल आना' कहकर पीड़ित परिजनों को चक्कर कटवाने का खेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। नो वेटिंग, तुरंत FIR: महिला हो या पुरुष, बच्चा हो या बुजुर्ग—लापता होने की खबर मिलते ही बिना किसी प्रारंभिक जांच के सीधे FIR दर्ज करनी होगी। BNS की घातक धाराएं: लापता मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराएं 137, 138 और 143 के तहत सीधा शिकंजा कसा जाएगा। ‘मिशन वात्सल्य’ पर लाइव ट्रैकिंग: हर गुमशुदा इंसान का पूरा रिकॉर्ड सीधे ‘मिशन वात्सल्य’ पोर्टल पर अपलोड होगा, यानी अब केस को दबाने या छुपाने की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। ⏳ 24 घंटे का अल्टीमेटम: 'करो या मरो' का चक्रव्यूह! डीजीपी के नए आदेश के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस को फौरन जमीन-आसमान एक करना होगा: 24 घंटे में मिल गया: अगर लापता व्यक्ति 24 घंटे के भीतर सकुशल मिल जाता है, तो FIR को उसी स्तर पर समाप्त कर राहत दी जाएगी। अगर नहीं मिला: तो पूरे महकमे की हाई-लेवल जांच शुरू होगी और केस को बेहद संगीन मानते हुए स्पेशल ऑपरेशन चलाया जाएगा। "अब टालमटोल का दौर खत्म! प्रदेश के सभी SP, IG और DCP को दो-टूक चेतावनी जारी कर दी गई है—अगर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में 1 सेकंड की भी देरी हुई, तो सीधी गाज अफसरों पर गिरेगी।"1
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत जीवली में ‘रास्ता खोलो अभियान’ की जमीनी हकीकत, बरसाती नाला अवरुद्ध होने से खेत बने तालाब गैर मुमकिन बरसाती नाले के ऊपर मिट्टी डालकर वहाव वाले क्षेत्र को ऊंचा कर दिया आगे पानी की निकासी बंद हो जाने से खेतों में बह रहा है पानी गंगापुर सिटी। रास्ता खोलो अभियान के तहत प्रशासन की ओर से आम रास्तों और जल निकासी मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वजीरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवली के बेनीपुर गांव में स्थिति अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 142 में दर्ज गैर मुमकिन बरसाती नाले पर अतिक्रमण और मिट्टी भराव के कारण उसका बहाव क्षेत्र संकरा हो गया है। इससे बारिश का पानी खेतों में भर रहा है और फसलें खराब हो रही हैं। तीन किलोमीटर लंबा है बरसाती नाला ग्रामीणों के अनुसार बेनीपुर के पूरब-दक्षिण क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह नाला अरावली पहाड़ियों से आने वाले बरसाती पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम है। करीब तीन किलोमीटर लंबे और 20 से 25 मीटर चौड़े नाले का पानी ग्राम पंचायत टोकसी के तालाब तक पहुंचता है। किसानों का आरोप है कि नाले की भूमि और सुरक्षा ढाय पर अतिक्रमण कर कई जगह बहाव क्षेत्र को करीब चार मीटर तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही दो से तीन फीट तक मिट्टी डालने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। तेज बारिश के दौरान पानी खेतों में फैल जाता है, जिससे खेत तालाब में तब्दील हो जाते हैं और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचता है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्तर, 181 संपर्क पोर्टल और जिला अधिकारियों तक शिकायतें की हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश होने के बावजूद मौके पर नाले का सीमा ज्ञान नहीं कराया गया और अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे हर बारिश में समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। सीमा ज्ञान और अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा नंबर 142 में दर्ज बरसाती नाले का राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार तत्काल सीमा ज्ञान कराने, अतिक्रमण व मिट्टी भराव हटाने और नाले के मूल बहाव क्षेत्र को बहाल करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि बरसाती पानी खेतों में भरने के बजाय प्राकृतिक मार्ग से टोकसी तालाब तक पहुंच सके।1
- सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी2
- जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को सजेगी 56 भोग और फूल बंगला झांकी..... हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान कल्याण राय जी को 56 भोग लगाए जाएंगे तथा मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री व श्याम सुंदर पंडा ने बताया कि केशवपुरा निवासी निवासी जगदीश सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी शीला देवी सैनी की ओर से यह आयोजन भगवान कल्याण राय जी के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह को देश-विदेश से मंगवाए गए सुगंधित व रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाकर भव्य झांकी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक जगदीश सैनी एवं शीला देवी सैनी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान कल्याण राय जी के दर्शन करने, झांकी का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने का विनम्र आग्रह किया है।1