गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत जीवली में ‘रास्ता खोलो अभियान’ की जमीनी हकीकत, बरसाती नाला अवरुद्ध होने से खेत बने तालाब गैर मुमकिन बरसाती नाले के ऊपर मिट्टी डालकर वहाव वाले क्षेत्र को ऊंचा कर दिया आगे पानी की निकासी बंद हो जाने से खेतों में बह रहा है पानी गंगापुर सिटी। रास्ता खोलो अभियान के तहत प्रशासन की ओर से आम रास्तों और जल निकासी मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वजीरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवली के बेनीपुर गांव में स्थिति अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 142 में दर्ज गैर मुमकिन बरसाती नाले पर अतिक्रमण और मिट्टी भराव के कारण उसका बहाव क्षेत्र संकरा हो गया है। इससे बारिश का पानी खेतों में भर रहा है और फसलें खराब हो रही हैं। तीन किलोमीटर लंबा है बरसाती नाला ग्रामीणों के अनुसार बेनीपुर के पूरब-दक्षिण क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह नाला अरावली पहाड़ियों से आने वाले बरसाती पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम है। करीब तीन किलोमीटर लंबे और 20 से 25 मीटर चौड़े नाले का पानी ग्राम पंचायत टोकसी के तालाब तक पहुंचता है। किसानों का आरोप है कि नाले की भूमि और सुरक्षा ढाय पर अतिक्रमण कर कई जगह बहाव क्षेत्र को करीब चार मीटर तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही दो से तीन फीट तक मिट्टी डालने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। तेज बारिश के दौरान पानी खेतों में फैल जाता है, जिससे खेत तालाब में तब्दील हो जाते हैं और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचता है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्तर, 181 संपर्क पोर्टल और जिला अधिकारियों तक शिकायतें की हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश होने के बावजूद मौके पर नाले का सीमा ज्ञान नहीं कराया गया और अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे हर बारिश में समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। सीमा ज्ञान और अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा नंबर 142 में दर्ज बरसाती नाले का राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार तत्काल सीमा ज्ञान कराने, अतिक्रमण व मिट्टी भराव हटाने और नाले के मूल बहाव क्षेत्र को बहाल करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि बरसाती पानी खेतों में भरने के बजाय प्राकृतिक मार्ग से टोकसी तालाब तक पहुंच सके।
गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत जीवली में ‘रास्ता खोलो अभियान’ की जमीनी हकीकत, बरसाती नाला अवरुद्ध होने से खेत बने तालाब गैर मुमकिन बरसाती नाले के ऊपर मिट्टी डालकर वहाव वाले क्षेत्र को ऊंचा कर दिया आगे पानी की निकासी बंद हो जाने से खेतों में बह रहा है पानी गंगापुर सिटी। रास्ता खोलो अभियान के तहत प्रशासन की ओर से आम रास्तों और जल निकासी मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वजीरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवली के बेनीपुर गांव में स्थिति अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 142 में दर्ज गैर मुमकिन बरसाती नाले पर अतिक्रमण और मिट्टी भराव के कारण उसका बहाव क्षेत्र संकरा हो गया है। इससे बारिश का पानी खेतों में भर रहा है और फसलें खराब हो रही हैं। तीन किलोमीटर लंबा है बरसाती नाला ग्रामीणों के अनुसार बेनीपुर के पूरब-दक्षिण क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह नाला अरावली पहाड़ियों से आने वाले बरसाती पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम है। करीब तीन किलोमीटर लंबे और 20 से 25 मीटर चौड़े नाले का पानी ग्राम पंचायत टोकसी के तालाब तक पहुंचता है। किसानों का आरोप है कि नाले की भूमि और सुरक्षा ढाय पर अतिक्रमण कर कई जगह बहाव क्षेत्र को करीब चार मीटर तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही दो से तीन फीट तक मिट्टी डालने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। तेज बारिश के दौरान पानी खेतों में फैल जाता है, जिससे खेत तालाब में तब्दील हो जाते हैं और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचता है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्तर, 181 संपर्क पोर्टल और जिला अधिकारियों तक शिकायतें की हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश होने के बावजूद मौके पर नाले का सीमा ज्ञान नहीं कराया गया और अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे हर बारिश में समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। सीमा ज्ञान और अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा नंबर 142 में दर्ज बरसाती नाले का राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार तत्काल सीमा ज्ञान कराने, अतिक्रमण व मिट्टी भराव हटाने और नाले के मूल बहाव क्षेत्र को बहाल करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि बरसाती पानी खेतों में भरने के बजाय प्राकृतिक मार्ग से टोकसी तालाब तक पहुंच सके।
- गंगापुर सिटी में लापरवाही की भेंट चढ़ा हिंडौन गंगापुर रेल ओवर ब्रिज रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल के पास एवं ओवर ब्रिज पर जंगली घास और कंटीली झाड़ियां ने बढ़ाई हादसे की आशंका स्थानीय नागरिकों ने समस्या के समाधान की मांग गंगापुर सिटी। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल हिंडौन-गंगापुर रेल ओवरब्रिज इन दिनों बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार नजर आ रहा है। रिद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के समीप ओवरब्रिज के किनारों, डिवाइडर और फुटपाथ पर घनी जंगली घास तथा कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में बढ़ती झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। डिवाइडर और फुटपाथ पर पसरी झाड़ियां, सफाई व्यवस्था पर सवाल ओवरब्रिज के आसपास उगी घनी घास और झाड़ियों के कारण सड़क किनारे का हिस्सा अव्यवस्थित दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर वनस्पति इतनी बढ़ गई है कि फुटपाथ और डिवाइडर का बड़ा हिस्सा झाड़ियों से ढका नजर आता है। इससे पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ वाहन चालकों के लिए भी दृश्यता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। हादसे से पहले जागे प्रशासन—स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि यह मार्ग दिनभर भारी यातायात से व्यस्त रहता है। ऐसे में सड़क किनारे और डिवाइडर पर उगी झाड़ियां किसी दुर्घटना का कारण बनने से पहले हटाई जानी चाहिए। लोगों ने नगर परिषद एवं संबंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) से तत्काल संज्ञान लेकर ओवरब्रिज के दोनों किनारों, डिवाइडर और फुटपाथ की सफाई करवाने की मांग की है। विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज क्षेत्र में विशेष सफाई एवं झाड़ी कटाई अभियान चलाकर जंगली घास और कंटीली झाड़ियों को हटाया जाए। साथ ही नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए। ओवरब्रिज की मौजूदा स्थिति ने सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना उदेईमोड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं से चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर नवी खान को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रकरण का माल-मशरूका बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदात करना स्वीकार किया है, जिससे अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को सुनीता मीना अपना इलाज करवाकर पैदल घर जा रही थीं। सालोदा ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गया। इसी तरह 23 जुलाई को सैनिक नगर स्थित सांई बाबा मंदिर के पास घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने बातचीत में उलझाकर उसके गले से सोने का पैडल तोड़कर आरोपी फरार हो गया था। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की। सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने 17 अगस्त को कुड़गांव बस स्टैंड से आरोपी नवी खान को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदात करना स्वीकार किया। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। नवी खान के विरुद्ध चोरी, नकबजनी और लूट के करीब 12 प्रकरण दर्ज हैं और वह थाना कुड़गांव का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी हुलिया बदलकर चोरी की मोटरसाइकिल से गलियों में रैकी करता था और अकेली महिलाओं को रास्ता पूछने के बहाने रोककर वारदात को अंजाम देता था। कार्रवाई थानाधिकारी मदरूप राम के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, कांस्टेबल सत्यभान सिंह, राजेंद्र धाकड़, राजाराम, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल ऋषिकेश और विश्वनाथ प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।1
- महा-ऐलान: राजस्थान पुलिस का ऐतिहासिक हड़कंप! अब गायब होते ही मचेगा तहलका, बहानेबाज थानेदारों की खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट के चाबुक के बाद डीजीपी का 'ब्रह्मास्त्र': गुमशुदगी पर तुरंत कटेगी FIR, अब मिनटों में दौड़ेगी खाकी! महा-ऐलान: राजस्थान पुलिस का ऐतिहासिक हड़कंप! अब गायब होते ही मचेगा तहलका, बहानेबाज थानेदारों की खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट के चाबुक के बाद डीजीपी का 'ब्रह्मास्त्र': गुमशुदगी पर तुरंत कटेगी FIR, अब मिनटों में दौड़ेगी खाकी! विशेष संवाददाता | जयपुर राजस्थान में अब किसी के भी लापता होने पर पुलिस महकमे में भूचाल आना तय है! प्रदेश में कानून-व्यवस्था के इतिहास का सबसे बड़ा और सनसनीखेज फैसला लेते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा ने थानों की मनमानी और हीला-हवाली पर जोरदार ताला जड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने ऐसा फरमान जारी किया है, जिससे लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की नींद उड़ गई है। अब गुमशुदगी की खबर मिलते ही पुलिस को 'सुपर-एक्टिव मोड' में आना होगा! 🔥 अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, सीधे दर्ज होगा मुकदमा! अब तक थानों में 'जांच कर रहे हैं', 'कल आना' कहकर पीड़ित परिजनों को चक्कर कटवाने का खेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। नो वेटिंग, तुरंत FIR: महिला हो या पुरुष, बच्चा हो या बुजुर्ग—लापता होने की खबर मिलते ही बिना किसी प्रारंभिक जांच के सीधे FIR दर्ज करनी होगी। BNS की घातक धाराएं: लापता मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराएं 137, 138 और 143 के तहत सीधा शिकंजा कसा जाएगा। ‘मिशन वात्सल्य’ पर लाइव ट्रैकिंग: हर गुमशुदा इंसान का पूरा रिकॉर्ड सीधे ‘मिशन वात्सल्य’ पोर्टल पर अपलोड होगा, यानी अब केस को दबाने या छुपाने की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। ⏳ 24 घंटे का अल्टीमेटम: 'करो या मरो' का चक्रव्यूह! डीजीपी के नए आदेश के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस को फौरन जमीन-आसमान एक करना होगा: 24 घंटे में मिल गया: अगर लापता व्यक्ति 24 घंटे के भीतर सकुशल मिल जाता है, तो FIR को उसी स्तर पर समाप्त कर राहत दी जाएगी। अगर नहीं मिला: तो पूरे महकमे की हाई-लेवल जांच शुरू होगी और केस को बेहद संगीन मानते हुए स्पेशल ऑपरेशन चलाया जाएगा। "अब टालमटोल का दौर खत्म! प्रदेश के सभी SP, IG और DCP को दो-टूक चेतावनी जारी कर दी गई है—अगर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में 1 सेकंड की भी देरी हुई, तो सीधी गाज अफसरों पर गिरेगी।"1
- दरगवां मोड के पास जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को मंडरायल पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹3 हजार 800 किए जप्त मंडरायल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बुधवार शाम 6:00 बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई कमल चद मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर के बताए सांकेतिक स्थान दरगवां मोड से पहले जाने वाला कच्चा रास्ता निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय के पास जुआ खेलते हुए जुआरी विजयसिह पुत्र भरतलाल मीना निवासी धौरेटा, रामदास पुत्र रामरुप मीना निवासी धौरेटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 3800 रूपये जप्त किए गए।1
- स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला1
- टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की उम्मीद टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार टोडाभीम। टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।1
- प्रथम डाक कावड़ यात्रा सीते कुंड जहाज से पहुंची गुड़ला करौली के गांव अटा डांडा में गुरुवार कारस देव मंदिर में होगा जलाभिषेक हिण्डोन फुलवाडा पेट्रोल पंप पर कावड़ यात्रा ने लिया अल्पाहार3
- #गंगापुर सिटी में नाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महा आरती पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक शृंगार और विशेष पूजा अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु गंगापुर सिटीनाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महाआरती पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु गंगापुर सिटी। धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी आश्रम में सावन मास के पावन अवसर पर भगवान शिव की भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है। आश्रम में सावन के पूरे महीने पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है। बनारस-काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।आयोजन से जुड़े दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन गुरुदेव त्यागी जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है। प्रतिदिन पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाता है। पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के दौरान आश्रम परिसर भगवान शिव के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठता है।नाग पंचमी पर हुआ विशेष आयोजननाग पंचमी के अवसर पर आश्रम में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। रात्रि संध्या आरती के दौरान भगवान भोलेनाथ की 1008 दीपकों से भव्य महाआरती की गई। एक साथ जलाए गए 1008 दीपकों की रोशनी से पूरा आश्रम परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। फूलों, आकर्षक सजावट और धार्मिक सामग्री से किए गए श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण में आरती में सहभागिता की।ग्रामीण क्षेत्रों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु पंचमुखी बालाजी आश्रम गंगापुर सिटी शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन मास में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन करने और रुद्राभिषेक में शामिल होने पहुंच रहे हैं। आश्रम में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों का दौर शुरू हो जाता है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। सावन के कारण पूरे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा हो रहे वैदिक अनुष्ठान आयोजन की विशेषता यह है कि बनारस-काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के अनुसार रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कराई जा रही है। मंत्रोच्चार के बीच होने वाले धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।आयोजकों ने बताया कि सावन मास के दौरान भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार का क्रम जारी रहेगा। श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का लाभ लेने का आह्वान किया गया है। नाग पंचमी की रात 1008 दीपकों से हुई महाआरती के दौरान आश्रम का वातावरण देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भगवान भोलेनाथ के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट ने पूरे आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।1