गंगापुर सिटी में लापरवाही की भेंट चढ़ा हिंडौन गंगापुर रेल ओवर ब्रिज रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल के पास एवं ओवर ब्रिज पर जंगली घास और कंटीली झाड़ियां ने बढ़ाई हादसे की आशंका स्थानीय नागरिकों ने समस्या के समाधान की मांग गंगापुर सिटी। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल हिंडौन-गंगापुर रेल ओवरब्रिज इन दिनों बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार नजर आ रहा है। रिद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के समीप ओवरब्रिज के किनारों, डिवाइडर और फुटपाथ पर घनी जंगली घास तथा कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में बढ़ती झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। डिवाइडर और फुटपाथ पर पसरी झाड़ियां, सफाई व्यवस्था पर सवाल ओवरब्रिज के आसपास उगी घनी घास और झाड़ियों के कारण सड़क किनारे का हिस्सा अव्यवस्थित दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर वनस्पति इतनी बढ़ गई है कि फुटपाथ और डिवाइडर का बड़ा हिस्सा झाड़ियों से ढका नजर आता है। इससे पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ वाहन चालकों के लिए भी दृश्यता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। हादसे से पहले जागे प्रशासन—स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि यह मार्ग दिनभर भारी यातायात से व्यस्त रहता है। ऐसे में सड़क किनारे और डिवाइडर पर उगी झाड़ियां किसी दुर्घटना का कारण बनने से पहले हटाई जानी चाहिए। लोगों ने नगर परिषद एवं संबंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) से तत्काल संज्ञान लेकर ओवरब्रिज के दोनों किनारों, डिवाइडर और फुटपाथ की सफाई करवाने की मांग की है। विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज क्षेत्र में विशेष सफाई एवं झाड़ी कटाई अभियान चलाकर जंगली घास और कंटीली झाड़ियों को हटाया जाए। साथ ही नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए। ओवरब्रिज की मौजूदा स्थिति ने सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।1
- फर्जी रजिस्ट्री में शामिल तहसीलदार, ईओ सहित अन्य कर्मचारियों को नहीं बख्शा जाएगा ; परसादी लाल मीणा लालसोट में कांग्रेस ने भरी कांग्रेस का बोर्ड बनाने की हुंकार लालसोट। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर संस्कृत महाविद्यालय खेल मैदान में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक हुई। मंच पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, जिलाध्यक्ष रामलाल ओड़, नगर दौसा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण सैनी, दीपक पुरोहित, रामविलास खेमावास, जगदीश राड़ा, पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, विनोद गोयल, टेकचंद मालिया व शालिनी वर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन चंद्रशेखर जांगिड़ ने किया। परसादी लाल मीणा ने कहा कि इस बार मजबूत, टिकाऊ, साफ छवि और जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार, भूमाफिया और कथित फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दोषी पाए जाने वाले तहसीलदार, ईओ सहित संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।1
- हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा1
- पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र टोडाभीम । करौली ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।1
- संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक का हुआ आयोजन, पूर्व चिकित्सा मंत्री ने पूर्व सभापति पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित लालसोट : पुलिस थाने के सामने स्थित संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर व टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सादा भाजपा शासन काल पर भ्रष्टाचार का भी लगाया। आरोपउन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जनता की राय से टिकट दिया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष कार्यकर्ता टिकट के दावेदार भी रहे मौजूद।4
- त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- #गंगापुर सिटी में नाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महा आरती पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक शृंगार और विशेष पूजा अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु गंगापुर सिटीनाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महाआरती पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु गंगापुर सिटी। धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी आश्रम में सावन मास के पावन अवसर पर भगवान शिव की भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है। आश्रम में सावन के पूरे महीने पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है। बनारस-काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।आयोजन से जुड़े दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन गुरुदेव त्यागी जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है। प्रतिदिन पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाता है। पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के दौरान आश्रम परिसर भगवान शिव के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठता है।नाग पंचमी पर हुआ विशेष आयोजननाग पंचमी के अवसर पर आश्रम में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। रात्रि संध्या आरती के दौरान भगवान भोलेनाथ की 1008 दीपकों से भव्य महाआरती की गई। एक साथ जलाए गए 1008 दीपकों की रोशनी से पूरा आश्रम परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। फूलों, आकर्षक सजावट और धार्मिक सामग्री से किए गए श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण में आरती में सहभागिता की।ग्रामीण क्षेत्रों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु पंचमुखी बालाजी आश्रम गंगापुर सिटी शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन मास में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन करने और रुद्राभिषेक में शामिल होने पहुंच रहे हैं। आश्रम में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों का दौर शुरू हो जाता है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। सावन के कारण पूरे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा हो रहे वैदिक अनुष्ठान आयोजन की विशेषता यह है कि बनारस-काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के अनुसार रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कराई जा रही है। मंत्रोच्चार के बीच होने वाले धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।आयोजकों ने बताया कि सावन मास के दौरान भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार का क्रम जारी रहेगा। श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का लाभ लेने का आह्वान किया गया है। नाग पंचमी की रात 1008 दीपकों से हुई महाआरती के दौरान आश्रम का वातावरण देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भगवान भोलेनाथ के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट ने पूरे आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।1
- हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की मुख्यमंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए, राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है। मंगलवार हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों की सीएम ने ली वीडियो कांफ्रेंस बैठक1
- सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी1