logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी

12 hrs ago
user_Shobha Tiwadi
Shobha Tiwadi
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
12 hrs ago

सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रशासनिक उपेक्षा की पराकाष्ठा: 8 दिन की भूख हड़ताल भी बेअसर, मंडावरा रोड पर गंदे पानी से फिर गुजरी शव यात्रा.... हिंडौन सिटी। मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार नगर परिषद की अनदेखी का आलम यह है कि समाजसेवी विष्णु प्रजापति द्वारा लगातार आठ दिनों तक भूख हड़ताल करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। ​बुधवार को क्षेत्र में उस समय इंसानियत और संवेदनाएं तार-तार होती दिखीं, जब एक दुखद घटना के दौरान परिजनों को गंदे पानी के बीच से होकर शव यात्रा निकालनी पड़ी। मंडावरा रोड पर जलभराव वाले इलाके से बुधवार को फिर से एक शव यात्रा गुजरी, तो अर्थी को कंधा दे रहे परिजन और पीछे चल रहे लोग बदबूदार पानी से निकलने को मजबूर हो गए। ​​8 दिन की भूख हड़ताल भी नहीं जगा सकी प्रशासन:​ उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर बदहाल जल निकासी व्यवस्था और जलभराव से परेशान होकर समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आंदोलन का रास्ता अपनाया था। उन्होंने लगातार 8 दिनों तक कड़ा अनशन किया और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों से केवल लिखित आश्वासन मिला। प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ​​जनांदोलन की चेतावनी:​ बुधवार की घटना के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति और क्षेत्र के लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    प्रशासनिक उपेक्षा की पराकाष्ठा: 8 दिन की भूख हड़ताल भी बेअसर, मंडावरा रोड पर गंदे पानी से फिर गुजरी शव यात्रा....
हिंडौन सिटी। मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार नगर परिषद की अनदेखी का आलम यह है कि समाजसेवी विष्णु प्रजापति द्वारा लगातार आठ दिनों तक भूख हड़ताल करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। ​बुधवार को क्षेत्र में उस समय इंसानियत और संवेदनाएं तार-तार होती दिखीं, जब एक दुखद घटना के दौरान परिजनों को गंदे पानी के बीच से होकर शव यात्रा निकालनी पड़ी। मंडावरा रोड पर जलभराव वाले इलाके से बुधवार को फिर से एक शव यात्रा गुजरी, तो अर्थी को कंधा दे रहे परिजन और पीछे चल रहे लोग बदबूदार पानी से निकलने को मजबूर हो गए। 
​​8 दिन की भूख हड़ताल भी नहीं जगा सकी प्रशासन:​ उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर बदहाल जल निकासी व्यवस्था और जलभराव से परेशान होकर समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आंदोलन का रास्ता अपनाया था। उन्होंने लगातार 8 दिनों तक कड़ा अनशन किया और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों से केवल लिखित आश्वासन मिला। प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
​​जनांदोलन की चेतावनी:​ बुधवार की घटना के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति और क्षेत्र के लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई
    2
    सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे
बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है
 हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई
सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे
बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है
हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
    1
    आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका
करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना गुढ़ाचन्द्रजी। कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।
    1
    27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना

27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना
गुढ़ाचन्द्रजी।
कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    1
    त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    11 hrs ago
  • बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन भुसावर 16 अगस्त को विधायक महोदय बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन के अवसर पर भुसावर कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजन के द्वारा विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन मनाया गया शाम तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुसावर पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया और विधायक कोहली ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन को अपने जन्मदिन के उपलक्ष में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई
    3
    बड़े ही धूमधाम से मनाया गया  विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन
भुसावर  16 अगस्त को विधायक महोदय बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन के अवसर पर भुसावर कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजन के द्वारा विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन मनाया गया शाम तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुसावर पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया और विधायक कोहली ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन को अपने जन्मदिन के उपलक्ष में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई
    user_Pandit ji
    Pandit ji
    Voice of people भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी
    2
    सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध  पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी
सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध  पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    15 hrs ago
  • जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को सजेगी 56 भोग और फूल बंगला झांकी..... ​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान कल्याण राय जी को 56 भोग लगाए जाएंगे तथा मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री व श्याम सुंदर पंडा​ ने बताया कि केशवपुरा निवासी निवासी जगदीश सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी शीला देवी सैनी की ओर से यह आयोजन भगवान कल्याण राय जी के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह को देश-विदेश से मंगवाए गए सुगंधित व रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाकर भव्य झांकी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक जगदीश सैनी एवं शीला देवी सैनी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान कल्याण राय जी के दर्शन करने, झांकी का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने का विनम्र आग्रह किया है।
    1
    जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को सजेगी 56 भोग और फूल बंगला झांकी.....
​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में  21 अगस्त को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान कल्याण राय जी को 56 भोग लगाए जाएंगे तथा मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री व श्याम सुंदर पंडा​ ने बताया कि केशवपुरा निवासी निवासी जगदीश सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी शीला देवी सैनी की ओर से यह आयोजन भगवान कल्याण राय जी के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके  साथ ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह को देश-विदेश से मंगवाए गए सुगंधित व रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाकर भव्य झांकी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक जगदीश सैनी एवं शीला देवी सैनी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान कल्याण राय जी के दर्शन करने, झांकी का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने का विनम्र आग्रह किया है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजस्थान में आज 4 बजे लगेगी अचार संहिता, निर्वाचन आयोग करेगा निकाय चुनाव की घोषणा राजस्थान में आज 4 बजे लगेगी अचार संहिता,राज्य निर्वाचन आयोग करेगा निकाय चुनावों की घोषणा
    1
    राजस्थान में आज 4 बजे लगेगी अचार संहिता, निर्वाचन आयोग करेगा निकाय चुनाव की घोषणा
राजस्थान में आज 4 बजे लगेगी अचार संहिता,राज्य निर्वाचन आयोग करेगा निकाय चुनावों की घोषणा
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.