logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना गुढ़ाचन्द्रजी। कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।

12 hrs ago
user_Kailash sattavan
Kailash sattavan
Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
12 hrs ago

27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना गुढ़ाचन्द्रजी। कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र टोडाभीम । करौली ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    1
    पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र
टोडाभीम । करौली
ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है।
पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    1
    त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    11 hrs ago
  • शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें भुसावर। अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का शांतिपूर्ण संघर्ष लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर भुसावर बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित अवैध क्रशरों एवं खनन गतिविधियों के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल को आज 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल करते हुए कहा कि जब क्षेत्र के बुजुर्ग और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर इतने लंबे समय से शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी पहल क्यों नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी जायज़ मांगों और क्षेत्र के हित में है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। मुख्य मांग: अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। दिनांक: 17 अगस्त 2026 समय: दोपहर 12:00 बजे स्थान: भुसावर एसडीएम कार्यालय
    1
    शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें

शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें
भुसावर। अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का शांतिपूर्ण संघर्ष लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर भुसावर बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित अवैध क्रशरों एवं खनन गतिविधियों के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल को आज 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल करते हुए कहा कि जब क्षेत्र के बुजुर्ग और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर इतने लंबे समय से शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी पहल क्यों नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी जायज़ मांगों और क्षेत्र के हित में है।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
मुख्य मांग:
अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
दिनांक: 17 अगस्त 2026
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: भुसावर एसडीएम कार्यालय
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा
    1
    हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा
कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    10 hrs ago
  • सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    1
    सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जाट की सराय के कल्याण राय जी मंदिर में गुंजे प्रभु श्री राम के जयकारे : संगीतमय श्रीराम कथा में धूमधाम से संपन्न हुआ 'राम विवाह'..... ​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान बुधवार को भक्ति का अनोखा रस बरसा। कथा व्यास राष्ट्रीय संत मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम और माता सीता के पवित्र विवाह प्रसंग का ऐसा मनमोहक और ओजस्वी वर्णन किया कि पूरा पांडाल ‘जय श्री राम’ और ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ​जनकपुरी बना मंदिर प्रांगण, भजनों पर थिरके श्रद्धालु: कथा को आगे बढ़ाते हुए मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने राम-सीता विवाह की कथा का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम-जानकी का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। मानस सम्राट ने कहा कि जब-जब समाज में मर्यादा और धर्म का क्षरण होता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर मानव जाति को सही दिशा दिखाते हैं। श्री राम का जीवन हर युग में प्रासंगिक है। ​कथा के दौरान जब राम विवाह का प्रसंग आया, तो मंदिर परिसर का माहौल बिल्कुल जनकपुरी जैसा हो गया। भजनों और गिटार, हारमोनियम और तबले की थाप पर श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक महाआरती की और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। ​कथा के इस विशेष प्रसंग में स्थानीय धर्मप्रेमी जनता, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    3
    जाट की सराय के कल्याण राय जी मंदिर में गुंजे प्रभु श्री राम के जयकारे : संगीतमय श्रीराम कथा में धूमधाम से संपन्न हुआ 'राम विवाह'.....
​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान बुधवार को भक्ति का अनोखा रस बरसा। कथा व्यास राष्ट्रीय संत मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम और माता सीता के पवित्र विवाह प्रसंग का ऐसा मनमोहक और ओजस्वी वर्णन किया कि पूरा पांडाल ‘जय श्री राम’ और ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
​जनकपुरी बना मंदिर प्रांगण, भजनों पर थिरके श्रद्धालु: कथा को आगे बढ़ाते हुए मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने  राम-सीता विवाह की कथा का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम-जानकी का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। मानस सम्राट ने कहा कि जब-जब समाज में मर्यादा और धर्म का क्षरण होता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर मानव जाति को सही दिशा दिखाते हैं। श्री राम का जीवन हर युग में प्रासंगिक है। ​कथा के दौरान जब राम विवाह का प्रसंग आया, तो मंदिर परिसर का माहौल बिल्कुल जनकपुरी जैसा हो गया। भजनों और गिटार, हारमोनियम और तबले की थाप पर श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक महाआरती की और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। ​कथा के इस विशेष प्रसंग में स्थानीय धर्मप्रेमी जनता, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन भुसावर 16 अगस्त को विधायक महोदय बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन के अवसर पर भुसावर कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजन के द्वारा विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन मनाया गया शाम तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुसावर पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया और विधायक कोहली ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन को अपने जन्मदिन के उपलक्ष में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई
    3
    बड़े ही धूमधाम से मनाया गया  विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन
भुसावर  16 अगस्त को विधायक महोदय बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन के अवसर पर भुसावर कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजन के द्वारा विधायक बहादुर सिंह कोली का जन्मदिन मनाया गया शाम तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुसावर पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया और विधायक कोहली ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन को अपने जन्मदिन के उपलक्ष में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई
    user_Pandit ji
    Pandit ji
    Voice of people भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना गुढ़ाचन्द्रजी। कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।
    1
    27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना

27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना
गुढ़ाचन्द्रजी।
कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.