logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरगवां मोड के पास जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को मंडरायल पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹3 हजार 800 किए जप्त मंडरायल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बुधवार शाम 6:00 बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई कमल चद मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर के बताए सांकेतिक स्थान दरगवां मोड से पहले जाने वाला कच्चा रास्ता निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय के पास जुआ खेलते हुए जुआरी विजयसिह पुत्र भरतलाल मीना निवासी धौरेटा, रामदास पुत्र रामरुप मीना निवासी धौरेटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 3800 रूपये जप्त किए गए।

11 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
11 hrs ago

दरगवां मोड के पास जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को मंडरायल पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹3 हजार 800 किए जप्त मंडरायल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बुधवार शाम 6:00 बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई कमल चद मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर के बताए सांकेतिक स्थान दरगवां मोड से पहले जाने वाला कच्चा रास्ता निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय के पास जुआ खेलते हुए जुआरी विजयसिह पुत्र भरतलाल मीना निवासी धौरेटा, रामदास पुत्र रामरुप मीना निवासी धौरेटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 3800 रूपये जप्त किए गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दरगवां मोड के पास जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को मंडरायल पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹3 हजार 800 किए जप्त मंडरायल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बुधवार शाम 6:00 बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई कमल चद मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर के बताए सांकेतिक स्थान दरगवां मोड से पहले जाने वाला कच्चा रास्ता निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय के पास जुआ खेलते हुए जुआरी विजयसिह पुत्र भरतलाल मीना निवासी धौरेटा, रामदास पुत्र रामरुप मीना निवासी धौरेटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 3800 रूपये जप्त किए गए।
    1
    दरगवां मोड के पास जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को मंडरायल पुलिस ने किया गिरफ्तार ₹3 हजार 800 किए जप्त 
मंडरायल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बुधवार शाम 6:00 बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई कमल चद मय जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर के बताए सांकेतिक स्थान दरगवां मोड से पहले जाने वाला कच्चा रास्ता निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय के पास  जुआ खेलते हुए जुआरी विजयसिह पुत्र भरतलाल  मीना निवासी धौरेटा, रामदास पुत्र रामरुप मीना निवासी धौरेटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 3800 रूपये जप्त किए गए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज

भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला
स्वतंत्रता दिवस पर दलितो को कुर्सी पर उठाने के आरोप में SC-ST Act मे 3 लोगो पर मुकदमा दर्ज
भीलवाड़ा के भाखलिया गांव का मामला
    user_BR RAKESH AI2.0
    BR RAKESH AI2.0
    करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा
    1
    हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा
कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में गांव काचरौली फुलवाड़ा गांव से काफी महिला पुरुषों ने भाग लिया है यात्रा के दौरान सुबह-शाम देसी घी का नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जाएगा आज का रात्रि निवास सुरोठ में होगा
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    10 hrs ago
  • सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    1
    सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जाट की सराय के कल्याण राय जी मंदिर में गुंजे प्रभु श्री राम के जयकारे : संगीतमय श्रीराम कथा में धूमधाम से संपन्न हुआ 'राम विवाह'..... ​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान बुधवार को भक्ति का अनोखा रस बरसा। कथा व्यास राष्ट्रीय संत मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम और माता सीता के पवित्र विवाह प्रसंग का ऐसा मनमोहक और ओजस्वी वर्णन किया कि पूरा पांडाल ‘जय श्री राम’ और ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ​जनकपुरी बना मंदिर प्रांगण, भजनों पर थिरके श्रद्धालु: कथा को आगे बढ़ाते हुए मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने राम-सीता विवाह की कथा का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम-जानकी का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। मानस सम्राट ने कहा कि जब-जब समाज में मर्यादा और धर्म का क्षरण होता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर मानव जाति को सही दिशा दिखाते हैं। श्री राम का जीवन हर युग में प्रासंगिक है। ​कथा के दौरान जब राम विवाह का प्रसंग आया, तो मंदिर परिसर का माहौल बिल्कुल जनकपुरी जैसा हो गया। भजनों और गिटार, हारमोनियम और तबले की थाप पर श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक महाआरती की और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। ​कथा के इस विशेष प्रसंग में स्थानीय धर्मप्रेमी जनता, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    3
    जाट की सराय के कल्याण राय जी मंदिर में गुंजे प्रभु श्री राम के जयकारे : संगीतमय श्रीराम कथा में धूमधाम से संपन्न हुआ 'राम विवाह'.....
​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान बुधवार को भक्ति का अनोखा रस बरसा। कथा व्यास राष्ट्रीय संत मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम और माता सीता के पवित्र विवाह प्रसंग का ऐसा मनमोहक और ओजस्वी वर्णन किया कि पूरा पांडाल ‘जय श्री राम’ और ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
​जनकपुरी बना मंदिर प्रांगण, भजनों पर थिरके श्रद्धालु: कथा को आगे बढ़ाते हुए मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने  राम-सीता विवाह की कथा का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम-जानकी का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। मानस सम्राट ने कहा कि जब-जब समाज में मर्यादा और धर्म का क्षरण होता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर मानव जाति को सही दिशा दिखाते हैं। श्री राम का जीवन हर युग में प्रासंगिक है। ​कथा के दौरान जब राम विवाह का प्रसंग आया, तो मंदिर परिसर का माहौल बिल्कुल जनकपुरी जैसा हो गया। भजनों और गिटार, हारमोनियम और तबले की थाप पर श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक महाआरती की और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। ​कथा के इस विशेष प्रसंग में स्थानीय धर्मप्रेमी जनता, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • #गंगापुर सिटी में नाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महा आरती पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक शृंगार और विशेष पूजा अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु गंगापुर सिटीनाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महाआरती पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु गंगापुर सिटी। धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी आश्रम में सावन मास के पावन अवसर पर भगवान शिव की भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है। आश्रम में सावन के पूरे महीने पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है। बनारस-काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।आयोजन से जुड़े दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन गुरुदेव त्यागी जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है। प्रतिदिन पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाता है। पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के दौरान आश्रम परिसर भगवान शिव के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठता है।नाग पंचमी पर हुआ विशेष आयोजननाग पंचमी के अवसर पर आश्रम में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। रात्रि संध्या आरती के दौरान भगवान भोलेनाथ की 1008 दीपकों से भव्य महाआरती की गई। एक साथ जलाए गए 1008 दीपकों की रोशनी से पूरा आश्रम परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। फूलों, आकर्षक सजावट और धार्मिक सामग्री से किए गए श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण में आरती में सहभागिता की।ग्रामीण क्षेत्रों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु पंचमुखी बालाजी आश्रम गंगापुर सिटी शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन मास में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन करने और रुद्राभिषेक में शामिल होने पहुंच रहे हैं। आश्रम में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों का दौर शुरू हो जाता है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। सावन के कारण पूरे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा हो रहे वैदिक अनुष्ठान आयोजन की विशेषता यह है कि बनारस-काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के अनुसार रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कराई जा रही है। मंत्रोच्चार के बीच होने वाले धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।आयोजकों ने बताया कि सावन मास के दौरान भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार का क्रम जारी रहेगा। श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का लाभ लेने का आह्वान किया गया है। नाग पंचमी की रात 1008 दीपकों से हुई महाआरती के दौरान आश्रम का वातावरण देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भगवान भोलेनाथ के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट ने पूरे आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।
    1
    #गंगापुर सिटी में नाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महा आरती पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक शृंगार और विशेष पूजा अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र बड़ी संख्या में उमड़े  श्रद्धालु
गंगापुर सिटीनाग पंचमी पर पंचमुखी बालाजी आश्रम में 1008 दीपकों से हुई महाआरती
पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलौकिक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना बनी आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु गंगापुर सिटी। धूधेश्वर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी आश्रम में सावन मास के पावन अवसर पर भगवान शिव की भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है। आश्रम में सावन के पूरे महीने पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है। बनारस-काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।आयोजन से जुड़े दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन गुरुदेव त्यागी जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है। प्रतिदिन पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाता है। पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के दौरान आश्रम परिसर भगवान शिव के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठता है।नाग पंचमी पर हुआ विशेष आयोजननाग पंचमी के अवसर पर आश्रम में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। रात्रि संध्या आरती के दौरान भगवान भोलेनाथ की 1008 दीपकों से भव्य महाआरती की गई। एक साथ जलाए गए 1008 दीपकों की रोशनी से पूरा आश्रम परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। फूलों, आकर्षक सजावट और धार्मिक सामग्री से किए गए श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण में आरती में सहभागिता की।ग्रामीण क्षेत्रों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु पंचमुखी बालाजी आश्रम गंगापुर सिटी शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन मास में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान पंचमुखी नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन करने और रुद्राभिषेक में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
आश्रम में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों का दौर शुरू हो जाता है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। सावन के कारण पूरे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा हो रहे वैदिक अनुष्ठान
आयोजन की विशेषता यह है कि बनारस-काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के अनुसार रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कराई जा रही है। मंत्रोच्चार के बीच होने वाले धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।आयोजकों ने बताया कि सावन मास के दौरान भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा-अर्चना और विशेष श्रृंगार का क्रम जारी रहेगा। श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।
नाग पंचमी की रात 1008 दीपकों से हुई महाआरती के दौरान आश्रम का वातावरण देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भगवान भोलेनाथ के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट ने पूरे आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना उदेईमोड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं से चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर नवी खान को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रकरण का माल-मशरूका बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदात करना स्वीकार किया है, जिससे अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को सुनीता मीना अपना इलाज करवाकर पैदल घर जा रही थीं। सालोदा ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गया। इसी तरह 23 जुलाई को सैनिक नगर स्थित सांई बाबा मंदिर के पास घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने बातचीत में उलझाकर उसके गले से सोने का पैडल तोड़कर आरोपी फरार हो गया था। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की। सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने 17 अगस्त को कुड़गांव बस स्टैंड से आरोपी नवी खान को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदात करना स्वीकार किया। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। नवी खान के विरुद्ध चोरी, नकबजनी और लूट के करीब 12 प्रकरण दर्ज हैं और वह थाना कुड़गांव का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी हुलिया बदलकर चोरी की मोटरसाइकिल से गलियों में रैकी करता था और अकेली महिलाओं को रास्ता पूछने के बहाने रोककर वारदात को अंजाम देता था। कार्रवाई थानाधिकारी मदरूप राम के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, कांस्टेबल सत्यभान सिंह, राजेंद्र धाकड़, राजाराम, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल ऋषिकेश और विश्वनाथ प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
    1
    चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना उदेईमोड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं से चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर नवी खान को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रकरण का माल-मशरूका बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदात करना स्वीकार किया है, जिससे अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को सुनीता मीना अपना इलाज करवाकर पैदल घर जा रही थीं। सालोदा ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गया। इसी तरह 23 जुलाई को सैनिक नगर स्थित सांई बाबा मंदिर के पास घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने बातचीत में उलझाकर उसके गले से सोने का पैडल तोड़कर आरोपी फरार हो गया था।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की। सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने 17 अगस्त को कुड़गांव बस स्टैंड से आरोपी नवी खान को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदात करना स्वीकार किया। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। नवी खान के विरुद्ध चोरी, नकबजनी और लूट के करीब 12 प्रकरण दर्ज हैं और वह थाना कुड़गांव का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी हुलिया बदलकर चोरी की मोटरसाइकिल से गलियों में रैकी करता था और अकेली महिलाओं को रास्ता पूछने के बहाने रोककर वारदात को अंजाम देता था।
कार्रवाई थानाधिकारी मदरूप राम के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, कांस्टेबल सत्यभान सिंह, राजेंद्र धाकड़, राजाराम, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल ऋषिकेश और विश्वनाथ प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
    1
    आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका
करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.