logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की उम्मीद टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार टोडाभीम। टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।

55 min ago
user_Kailash sattavan
Kailash sattavan
Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
55 min ago

टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की उम्मीद टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार टोडाभीम। टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की उम्मीद टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार टोडाभीम। टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।
    1
    टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण की  उम्मीद 

टोडाभीम में डीएसपी भंवर लाल ने संभाला कार्यभार
टोडाभीम।
टोडाभीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भंवर लाल बुनकर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनात थे। स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें टोडाभीम सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुलिस उपाधीक्षक बुनकर के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण की चुनौती रहेगी।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    55 min ago
  • त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    1
    त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    13 hrs ago
  • प्रथम डाक कावड़ यात्रा सीते कुंड जहाज से पहुंची गुड़ला करौली के गांव अटा डांडा में गुरुवार कारस देव मंदिर में होगा जलाभिषेक हिण्डोन फुलवाडा पेट्रोल पंप पर कावड़ यात्रा ने लिया अल्पाहार
    3
    प्रथम डाक कावड़ यात्रा सीते कुंड जहाज से पहुंची गुड़ला करौली के गांव अटा डांडा में गुरुवार कारस देव मंदिर में होगा जलाभिषेक
हिण्डोन फुलवाडा पेट्रोल पंप पर कावड़ यात्रा ने लिया अल्पाहार
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    59 min ago
  • शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें भुसावर। अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का शांतिपूर्ण संघर्ष लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर भुसावर बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित अवैध क्रशरों एवं खनन गतिविधियों के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल को आज 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल करते हुए कहा कि जब क्षेत्र के बुजुर्ग और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर इतने लंबे समय से शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी पहल क्यों नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी जायज़ मांगों और क्षेत्र के हित में है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। मुख्य मांग: अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। दिनांक: 17 अगस्त 2026 समय: दोपहर 12:00 बजे स्थान: भुसावर एसडीएम कार्यालय
    1
    शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें

शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें
भुसावर। अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का शांतिपूर्ण संघर्ष लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर भुसावर बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित अवैध क्रशरों एवं खनन गतिविधियों के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल को आज 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल करते हुए कहा कि जब क्षेत्र के बुजुर्ग और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर इतने लंबे समय से शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी पहल क्यों नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी जायज़ मांगों और क्षेत्र के हित में है।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
मुख्य मांग:
अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
दिनांक: 17 अगस्त 2026
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: भुसावर एसडीएम कार्यालय
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    1
    सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जाट की सराय के कल्याण राय जी मंदिर में गुंजे प्रभु श्री राम के जयकारे : संगीतमय श्रीराम कथा में धूमधाम से संपन्न हुआ 'राम विवाह'..... ​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान बुधवार को भक्ति का अनोखा रस बरसा। कथा व्यास राष्ट्रीय संत मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम और माता सीता के पवित्र विवाह प्रसंग का ऐसा मनमोहक और ओजस्वी वर्णन किया कि पूरा पांडाल ‘जय श्री राम’ और ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ​जनकपुरी बना मंदिर प्रांगण, भजनों पर थिरके श्रद्धालु: कथा को आगे बढ़ाते हुए मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने राम-सीता विवाह की कथा का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम-जानकी का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। मानस सम्राट ने कहा कि जब-जब समाज में मर्यादा और धर्म का क्षरण होता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर मानव जाति को सही दिशा दिखाते हैं। श्री राम का जीवन हर युग में प्रासंगिक है। ​कथा के दौरान जब राम विवाह का प्रसंग आया, तो मंदिर परिसर का माहौल बिल्कुल जनकपुरी जैसा हो गया। भजनों और गिटार, हारमोनियम और तबले की थाप पर श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक महाआरती की और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। ​कथा के इस विशेष प्रसंग में स्थानीय धर्मप्रेमी जनता, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    3
    जाट की सराय के कल्याण राय जी मंदिर में गुंजे प्रभु श्री राम के जयकारे : संगीतमय श्रीराम कथा में धूमधाम से संपन्न हुआ 'राम विवाह'.....
​हिंडौन सिटी। ​जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान बुधवार को भक्ति का अनोखा रस बरसा। कथा व्यास राष्ट्रीय संत मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम और माता सीता के पवित्र विवाह प्रसंग का ऐसा मनमोहक और ओजस्वी वर्णन किया कि पूरा पांडाल ‘जय श्री राम’ और ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
​जनकपुरी बना मंदिर प्रांगण, भजनों पर थिरके श्रद्धालु: कथा को आगे बढ़ाते हुए मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने  राम-सीता विवाह की कथा का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम-जानकी का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रतीक है। मानस सम्राट ने कहा कि जब-जब समाज में मर्यादा और धर्म का क्षरण होता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर मानव जाति को सही दिशा दिखाते हैं। श्री राम का जीवन हर युग में प्रासंगिक है। ​कथा के दौरान जब राम विवाह का प्रसंग आया, तो मंदिर परिसर का माहौल बिल्कुल जनकपुरी जैसा हो गया। भजनों और गिटार, हारमोनियम और तबले की थाप पर श्रद्धालु झूमने और नाचने लगे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने सपत्नीक महाआरती की और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। ​कथा के इस विशेष प्रसंग में स्थानीय धर्मप्रेमी जनता, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में खंडेलवाल धर्मशाला में खंडेलवाल वैश्य समाज महिला मंडल मनाया लहरिया महोत्सव सावन के गीतों नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियो से सजा कार्यक्रम महिला ने लिया बढ़-चढ़ का हिस्सा कई प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
    1
    गंगापुर सिटी में खंडेलवाल धर्मशाला में खंडेलवाल वैश्य समाज महिला मंडल मनाया लहरिया महोत्सव सावन के गीतों नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियो से सजा कार्यक्रम महिला ने लिया बढ़-चढ़ का हिस्सा कई प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    11 min ago
  • पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र टोडाभीम । करौली ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    1
    पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र
टोडाभीम । करौली
ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है।
पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.