logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी के जीवली ग्राम पंचायत बेनीपुर गांव में बरसाती नाला अवरुद्ध होने से किसानों के खेतों में घुसा पानी गांव के किसानों की खड़ी फसल बर्बाद ग्राउंड रिपोर्ट

14 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
14 hrs ago

गंगापुर सिटी के जीवली ग्राम पंचायत बेनीपुर गांव में बरसाती नाला अवरुद्ध होने से किसानों के खेतों में घुसा पानी गांव के किसानों की खड़ी फसल बर्बाद ग्राउंड रिपोर्ट

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील! पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील! ब्यूरो रिपोर्ट | विशेष कवरेज पटना: राजधानी पटना की धरती पर आज एक बार फिर बड़ा सियासी संग्राम छिड़ गया है! पेपर लीक और सीवान में छात्रों पर हुई बर्बर फायरिंग व लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हुंकार भर दी है। युवाओं और छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज पटना के ऐतिहासिक जेपी गोलंबर से राजभवन की ओर एक महा-आंदोलन का बिगुल फूंका गया है। लालू यादव की एक दहाड़ पर उमड़ा नौजवानों का सैलाब! राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के युवाओं से इस ऐतिहासिक आंदोलन में कूद पड़ने की खुली अपील कर दी है। इस एक आह्वान के बाद मानो पटना की सड़कों पर छात्रों और नौजवानों का सैलाब उमड़ पड़ा हो। बेरोजगारी, धांधली और भ्रष्टाचार की आग में तप रहे युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल और कंटीले बैरिकेड्स, फिर भी खौफ में प्रशासन! प्रदर्शनकारियों के इस जबर्दस्त आक्रोश को थामने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया है। जगह-जगह लोहे की भारी बैरिकेडिंग और पुलिस की फौज तैनात कर दी गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद तेजस्वी यादव और उनके हजारों लड़ाके राजभवन तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। तेजस्वी का सीधा वार: "छात्रों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं!" प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बीपीएससी छात्रों के साथ धोखा, पेपर लीक और सीवान की गोलीबारी का हिसाब लेकर रहेंगे। अगर प्रशासन ने लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए लाठियां भांजी, तो यह आंदोलन पूरे बिहार में शोला बनकर भड़केगा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लोहे की ये बैरिकेडिंग युवाओं के इस बेकाबू तूफान को रोक पाएगी या पटना आज एक नया इतिहास लिखेगा!
    1
    पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील!
पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील!
ब्यूरो रिपोर्ट | विशेष कवरेज
पटना: राजधानी पटना की धरती पर आज एक बार फिर बड़ा सियासी संग्राम छिड़ गया है! पेपर लीक और सीवान में छात्रों पर हुई बर्बर फायरिंग व लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हुंकार भर दी है। युवाओं और छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज पटना के ऐतिहासिक जेपी गोलंबर से राजभवन की ओर एक महा-आंदोलन का बिगुल फूंका गया है।
लालू यादव की एक दहाड़ पर उमड़ा नौजवानों का सैलाब!
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के युवाओं से इस ऐतिहासिक आंदोलन में कूद पड़ने की खुली अपील कर दी है। इस एक आह्वान के बाद मानो पटना की सड़कों पर छात्रों और नौजवानों का सैलाब उमड़ पड़ा हो। बेरोजगारी, धांधली और भ्रष्टाचार की आग में तप रहे युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है।
चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल और कंटीले बैरिकेड्स, फिर भी खौफ में प्रशासन!
प्रदर्शनकारियों के इस जबर्दस्त आक्रोश को थामने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया है। जगह-जगह लोहे की भारी बैरिकेडिंग और पुलिस की फौज तैनात कर दी गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद तेजस्वी यादव और उनके हजारों लड़ाके राजभवन तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।
तेजस्वी का सीधा वार: "छात्रों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं!"
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बीपीएससी छात्रों के साथ धोखा, पेपर लीक और सीवान की गोलीबारी का हिसाब लेकर रहेंगे। अगर प्रशासन ने लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए लाठियां भांजी, तो यह आंदोलन पूरे बिहार में शोला बनकर भड़केगा।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लोहे की ये बैरिकेडिंग युवाओं के इस बेकाबू तूफान को रोक पाएगी या पटना आज एक नया इतिहास लिखेगा!
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
    1
    आईटीआई करौली में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन का मौका
करौली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थी 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन पत्र मय संबंधित दस्तावेज संस्थान में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे डायरेक्ट एडमिशन के लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को आवेदन पत्र का प्रिंट मय शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, यथा अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि की छायाप्रति सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौली में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करें।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की मुख्यमंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए, राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है। मंगलवार हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों की सीएम ने ली वीडियो कांफ्रेंस बैठक
    1
    हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की मुख्यमंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक 
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए, राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है।
मंगलवार हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों की सीएम ने ली वीडियो कांफ्रेंस बैठक
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    11 hrs ago
  • पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र टोडाभीम । करौली ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    1
    पदमपुरा पीएचसी मे चिकित्सक लगाने की मांग, कृषि मंत्री ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र
टोडाभीम । करौली
ग्राम पदमपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले छह माह से मुख्य चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है।
पत्र में बताया गया कि पदमपुरा के आसपास 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तक पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
मंत्री ने चिकित्सा विभाग से मामले में अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर डॉक्टर की नियुक्ति करने को कहा है, ताकि पदमपुरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ग्राम पंचायत पदमपुरा प्रशासक हंसराज मीना द्वारा चिकित्सक नियुक्ति हेतु प्रयास किये जा रहें हैं।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक का हुआ आयोजन, पूर्व चिकित्सा मंत्री ने पूर्व सभापति पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित लालसोट : पुलिस थाने के सामने स्थित संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर व टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सादा भाजपा शासन काल पर भ्रष्टाचार का भी लगाया। आरोपउन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जनता की राय से टिकट दिया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष कार्यकर्ता टिकट के दावेदार भी रहे मौजूद।
    4
    संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक का हुआ आयोजन, पूर्व चिकित्सा मंत्री ने पूर्व सभापति पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 
लालसोट : पुलिस थाने के सामने स्थित संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर व टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सादा भाजपा शासन काल पर भ्रष्टाचार का भी लगाया। आरोपउन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जनता की राय से टिकट दिया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष कार्यकर्ता टिकट के दावेदार भी रहे मौजूद।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    1
    त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की सिकराय कस्बे में कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सिकराय क्षेत्र में त्योहार सीजन को लेकर सैंपल भरने का कार्य किया गया जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी महेश सैनी के नेतृत्व में सैंपल लिए गए हैं और सैंपलों को लैब में भेजा गया है जहां जांच होगी खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मावा सहित अन्य सैंपल लिए हैं अगर सैंपल में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत जीवली में ‘रास्ता खोलो अभियान’ की जमीनी हकीकत, बरसाती नाला अवरुद्ध होने से खेत बने तालाब गैर मुमकिन बरसाती नाले के ऊपर मिट्टी डालकर वहाव वाले क्षेत्र को ऊंचा कर दिया आगे पानी की निकासी बंद हो जाने से खेतों में बह रहा है पानी गंगापुर सिटी। रास्ता खोलो अभियान के तहत प्रशासन की ओर से आम रास्तों और जल निकासी मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वजीरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवली के बेनीपुर गांव में स्थिति अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 142 में दर्ज गैर मुमकिन बरसाती नाले पर अतिक्रमण और मिट्टी भराव के कारण उसका बहाव क्षेत्र संकरा हो गया है। इससे बारिश का पानी खेतों में भर रहा है और फसलें खराब हो रही हैं। तीन किलोमीटर लंबा है बरसाती नाला ग्रामीणों के अनुसार बेनीपुर के पूरब-दक्षिण क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह नाला अरावली पहाड़ियों से आने वाले बरसाती पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम है। करीब तीन किलोमीटर लंबे और 20 से 25 मीटर चौड़े नाले का पानी ग्राम पंचायत टोकसी के तालाब तक पहुंचता है। किसानों का आरोप है कि नाले की भूमि और सुरक्षा ढाय पर अतिक्रमण कर कई जगह बहाव क्षेत्र को करीब चार मीटर तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही दो से तीन फीट तक मिट्टी डालने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। तेज बारिश के दौरान पानी खेतों में फैल जाता है, जिससे खेत तालाब में तब्दील हो जाते हैं और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचता है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्तर, 181 संपर्क पोर्टल और जिला अधिकारियों तक शिकायतें की हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश होने के बावजूद मौके पर नाले का सीमा ज्ञान नहीं कराया गया और अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे हर बारिश में समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। सीमा ज्ञान और अतिक्रमण हटाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा नंबर 142 में दर्ज बरसाती नाले का राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार तत्काल सीमा ज्ञान कराने, अतिक्रमण व मिट्टी भराव हटाने और नाले के मूल बहाव क्षेत्र को बहाल करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि बरसाती पानी खेतों में भरने के बजाय प्राकृतिक मार्ग से टोकसी तालाब तक पहुंच सके।
    1
    गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत जीवली में ‘रास्ता खोलो अभियान’ की जमीनी हकीकत, बरसाती नाला अवरुद्ध होने से खेत बने तालाब गैर मुमकिन बरसाती नाले के ऊपर मिट्टी डालकर वहाव वाले क्षेत्र को ऊंचा कर दिया आगे पानी की निकासी बंद हो जाने से खेतों में बह रहा है पानी

गंगापुर सिटी। रास्ता खोलो अभियान के तहत प्रशासन की ओर से आम रास्तों और जल निकासी मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वजीरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवली के बेनीपुर गांव में स्थिति अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 142 में दर्ज गैर मुमकिन बरसाती नाले पर अतिक्रमण और मिट्टी भराव के कारण उसका बहाव क्षेत्र संकरा हो गया है। इससे बारिश का पानी खेतों में भर रहा है और फसलें खराब हो रही हैं।

तीन किलोमीटर लंबा है बरसाती नाला

ग्रामीणों के अनुसार बेनीपुर के पूरब-दक्षिण क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह नाला अरावली पहाड़ियों से आने वाले बरसाती पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम है। करीब तीन किलोमीटर लंबे और 20 से 25 मीटर चौड़े नाले का पानी ग्राम पंचायत टोकसी के तालाब तक पहुंचता है।

किसानों का आरोप है कि नाले की भूमि और सुरक्षा ढाय पर अतिक्रमण कर कई जगह बहाव क्षेत्र को करीब चार मीटर तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही दो से तीन फीट तक मिट्टी डालने से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। तेज बारिश के दौरान पानी खेतों में फैल जाता है, जिससे खेत तालाब में तब्दील हो जाते हैं और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचता है।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

किसानों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्तर, 181 संपर्क पोर्टल और जिला अधिकारियों तक शिकायतें की हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश होने के बावजूद मौके पर नाले का सीमा ज्ञान नहीं कराया गया और अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे हर बारिश में समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है।

सीमा ज्ञान और अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा नंबर 142 में दर्ज बरसाती नाले का राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार तत्काल सीमा ज्ञान कराने, अतिक्रमण व मिट्टी भराव हटाने और नाले के मूल बहाव क्षेत्र को बहाल करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि बरसाती पानी खेतों में भरने के बजाय प्राकृतिक मार्ग से टोकसी तालाब तक पहुंच सके।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    15 hrs ago
  • सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    1
    सदर थाना हिण्डोन में मंगलवार नये सद्स्यों के साथ अपराधों पर चर्चा करते थाना अधिकारी
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना 27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना गुढ़ाचन्द्रजी। कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।
    1
    27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना

27वीं डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना
गुढ़ाचन्द्रजी।
कस्बे से डिग्गीपुरी कल्याणजी महाराज की 27वीं पदयात्रा बुधवार को दाऊजी मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित कमल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ व ध्वज पूजन कराया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
पदयात्रा मुख्य बाजार, खारबाड़ बास और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए डिग्गी कल्याणजी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्रीजी, जय कल्याण और कल्याणजी धणी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्याणजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.