गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश हरियाली का संकल्प दिनांक 19 अगस्त 2026 स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियां के छायादार फलदार 31 पौधे लगाए गए, जिसमें अशोका,गुलाब,मोगरा, अर्जुन छाल,कदम,करंज, चांदनी, आदि पौधे लगाए गए। मुख्य प्रभारी महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया की कार्यक्रम के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने समाज को पर्यावरण के प्रति पेड़ लगाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। खाद पानी देकर उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक नगर युवा प्रमुख विवेक खंडेलवाल एवं पर्यावरण प्रमुख केशव गुप्ता ने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित --- राजेश खंडेलवाल, दीपक दूसाद,जयप्रकाश खंडेलवाल, अरविंद गोयल, रोहित गुप्ता, अंशुल गुप्ता, ओमप्रकाश पीएनबी, मोहन शर्मा, अनिल जैन, भगवान सहाय कंपाउंडर,संतोष नरौली, ऋषि गुप्ता, कल्याण सेन, सुनील गर्ग, विकास गुप्ता, मुकेश गहलोत, गोपाल बैराड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहे। जिला संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी, राजस्थान
गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश हरियाली का संकल्प दिनांक 19 अगस्त 2026 स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियां के छायादार फलदार 31 पौधे लगाए गए, जिसमें अशोका,गुलाब,मोगरा, अर्जुन छाल,कदम,करंज, चांदनी, आदि पौधे लगाए गए। मुख्य प्रभारी महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया की कार्यक्रम के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने समाज को पर्यावरण के प्रति पेड़ लगाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। खाद पानी देकर उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक नगर युवा प्रमुख विवेक खंडेलवाल एवं पर्यावरण प्रमुख केशव गुप्ता ने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित --- राजेश खंडेलवाल, दीपक दूसाद,जयप्रकाश खंडेलवाल, अरविंद गोयल, रोहित गुप्ता, अंशुल गुप्ता, ओमप्रकाश पीएनबी, मोहन शर्मा, अनिल जैन, भगवान सहाय कंपाउंडर,संतोष नरौली, ऋषि गुप्ता, कल्याण सेन, सुनील गर्ग, विकास गुप्ता, मुकेश गहलोत, गोपाल बैराड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहे। जिला संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी, राजस्थान
- धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे कांवड़िये- तैयारी जोरो-शोरो से 25 अगस्त को निकलेगी श्री शिव भक्त मंडल की चतुर्थ भव्य कांवड़ यात्रा गंगापुर सिटी। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री शिव भक्त मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान मे विशाल चतुर्थ कांवड़ यात्रा का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। यात्रा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए सजीव धार्मिक झांकियां, डीजे एवं उज्जैन के ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रचार मंत्री रिजुल गर्ग ने बताया कि कांवड़ यात्रा प्रातः 6 बजे धुंधेश्वर धाम, चूली से प्रारंभ होगी। कांवड़िये धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से माताएं बहने भी इस भव्य कावड़ यात्रा में शामिल होंगी मंडल का निवेदन है जो भी माताएं बहने यात्रा में शामिल होना चाहती है कूपन प्राप्त कर लेवें l यात्रा के दौरान सजीव धार्मिक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों और उज्जैन के ढोल से यात्रा में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बनेगा। इसी बीच यात्रा मार्ग धुंधेश्वर धाम, चूली से यात्रा प्रारंभ होकर उघाड़मल बालाजी, ईदगाह मोड़, खंडेलवाल धर्मशाला, ट्रक यूनियन, कैलाश टॉकीज, बालाजी चौक, चौपड़, खारी बाजार, सुभाष बाजार, व्यापार मंडल, कचहरी रोड होते हुए ममलेश्वर महादेव मंदिर, पंचायत समिति, गंगापुर सिटी पहुंचेगी। ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। मंडल की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ कूपन एवं पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। कांवड़ शुल्क ₹501 निर्धारित है। कूपन एवं पंजीकरण हेतु संपर्क करें 9772696113, 9057255216, 7597598805, 9772696113, 8505091475, 7014910752l इस दौरान आयुष बजाज, भुवनेश गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, गोलू समरवाल, तरुण मंगल, वेदप्रकाश गुप्ता, अक्षय बंसल, आकाश शर्मा, गौरव मंगल, सौरव गुप्ता, रमाकांत बंसल, आशीष गुप्ता, डॉ राहुल गुप्ता, गौरव सोनी, रजत सोनी एवं सभी मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेl1
- गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश हरियाली का संकल्प दिनांक 19 अगस्त 2026 स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियां के छायादार फलदार 31 पौधे लगाए गए, जिसमें अशोका,गुलाब,मोगरा, अर्जुन छाल,कदम,करंज, चांदनी, आदि पौधे लगाए गए। मुख्य प्रभारी महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया की कार्यक्रम के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने समाज को पर्यावरण के प्रति पेड़ लगाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। खाद पानी देकर उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक नगर युवा प्रमुख विवेक खंडेलवाल एवं पर्यावरण प्रमुख केशव गुप्ता ने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित --- राजेश खंडेलवाल, दीपक दूसाद,जयप्रकाश खंडेलवाल, अरविंद गोयल, रोहित गुप्ता, अंशुल गुप्ता, ओमप्रकाश पीएनबी, मोहन शर्मा, अनिल जैन, भगवान सहाय कंपाउंडर,संतोष नरौली, ऋषि गुप्ता, कल्याण सेन, सुनील गर्ग, विकास गुप्ता, मुकेश गहलोत, गोपाल बैराड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहे। जिला संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी, राजस्थान1
- फर्जी फर्म का बड़ा खेल दो आरोपियों को नई मंडी पुलिस ने शहर से किया गिरफ्तार, सरकारी रिकॉर्ड और 134 डोंगल बरामद हिण्डौन सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार ने गुरुवार शाम 4:00 बजे पत्रकारों से मुखातिब होते बताया कि आरोपी गोविन्द कुमार गुप्ता और पवन कुमार शर्मा उर्फ वासुदेव शर्मा को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर, अधिकारियों की मोहरें और ई-टीडीएस से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।1
- राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना.... हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कमल कुमार, सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।4
- हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।1
- बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।1
- शीतलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, भोलेनाथ के ऊपर लगा विजय घंट और नाग ले गए चोर तांबे की घंटी समेत पूजा-पाठ का सामान भी चोरी; श्रद्धालुओं में रोष, जल्द खुलासे की मांग गंगापुर सिटी। उदई मोड़ स्थित गणेश मिल के पीछे भगवती मैरिज गार्डन के पास शीतलेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के ऊपर लगा विजय घंट और नाग सहित पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली तांबे की घंटी व अन्य तांबे का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार मंदिर में श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री लगी हुई थी। अज्ञात चोरों ने मौका पाकर मंदिर को निशाना बनाया और तांबे का सामान समेट ले गए। चोरी का पता चलने पर मंदिर से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, श्रद्धालुओं में नाराजगी मंदिर से विजय घंट और नाग चोरी होने के साथ ही तांबे की घंटी व अन्य सामान भी गायब मिला। धार्मिक स्थल से पूजा सामग्री चोरी होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने और आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। जल्द खुलासा और गश्त बढ़ाने की मांग मंदिर से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। श्रद्धालुओं ने चोरी हुआ सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1