शौचालय के नाम पर 'सफाई' करने आए थे ठग, लुधौरी के ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दिया 'सिस्टम' हैंग *लखीमपुर खीरी: शौचालय के नाम पर 'सफाई' करने आए थे ठग, लुधौरी के ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दिया 'सिस्टम' हैंग!* निघासन (लखीमपुर खीरी): कहते हैं कि 'बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी', और निघासन के लुधौरी इलाके में यही सच साबित हुआ। सरकारी योजना का चोला ओढ़कर मासूम ग्रामीणों की जेब पर डाका डालने वाले शातिर ठगों का 'खेला' उस वक्त फेल हो गया, जब ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। *लेडी डॉन के साथ आए थे ठगी का 'टेंडर' लेकर!* हैरानी की बात यह है कि इस ठगी के सिंडिकेट में एक महिला भी 'फुल फॉर्म' में शामिल थी। खुद को सरकारी नुमाइंदा बताकर ये तिकड़ी शौचालय दिलाने का झांसा दे रही थी और धड़ल्ले से वसूली कर रही थी। लेकिन ग्रामीणों को दाल में कुछ काला लगा और फिर क्या था... देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ठगों की घेराबंदी शुरू हो गई। *वीडियो हुआ वायरल, गिड़गिड़ाने लगे ठग!* जैसे ही ग्रामीणों ने इन्हें घेरा, ठगों की सारी हेकड़ी हवा हो गई। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख तीनों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। पकड़े जाने के डर से ठगों ने तुरंत 'यू-टर्न' लिया और वसूली गई पाई-पाई मौके पर ही वापस कर दी। इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। *पैसा लौटाया और फिल्मी स्टाइल में हुए 'नौ दो ग्यारह'* पैसे वापस करने के बाद, जैसे ही ग्रामीणों का ध्यान थोड़ा भटका, ये तीनों शातिर मौका ताड़कर वहां से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष पास के ही ग्राम बौधिया खुर्द मजरा खैरहना गांव के 'लाल' बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे साथी की पहचान अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। *अब पुलिस खंगालेगी इनकी 'कुंडली*' भले ही ये ठग मौके से भाग निकले हों, लेकिन ग्रामीणों ने इनकी पूर 'कुंडली' पुलिस और उच्च अधिकारियों की चौखट तक पहुंचा दी है। अब देखना यह है कि खाकी इन 'शौचालय ठगों' को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है ताकि भविष्य में कोई और 'चूना' न लगा सके। *इस ठगों के खिलाफ एप्लिकेशन BDO और निघासन पुलिस को भी दी गई थी लेकिन ठगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई*

- शाहजहांपुर - कुर्सी पर बैठने के विवाद में वकीलों के बीच मारपीट काले कोट पहने वकील आपस में भिड़ गए और कई लोग एक व्यक्ति पर टूट पड़े, उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और डंडों से पीटा हंगामे के दौरान कपड़े फाड़ दिए गए, कुर्सियां तोड़ी गईं और फाइलें भी फाड़ दी गईं1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/127(1) बीएनएस में वांछित 01 नफर अभियुक्त विराज सिंह उर्फ सर्वराज सिंह पुत्र युवराज सिंह उर्फ गोल्डी निवासी ग्राम मझीला थाना मझीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के खजुहा गाँव में लगी आग में दो मवेशी जलने की सूचना1
- सुआगड़ा निवासी अंश झा की संदिग्ध गोलीकांड में मौत, परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार लखीमपुर खीरी। शहर के सुआगड़ा मोहल्ला निवासी 11वीं के छात्र अंश झा की गोली लगने से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों के अनुसार, दो दिन पूर्व अंश अपने दोस्तों शुभम कुमार और नितिन सिंह उर्फ मिक्कू (निवासी सुआगड़ा) के साथ घर से निकला था। शाम तक वापस न लौटने पर जब परिजनों ने दोस्तों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि अंश की तबीयत खराब हो गई है और उसे गोला रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंश की हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया और परिजनों को यह कहकर गुमराह किया गया कि वह पटाखे से झुलसा है। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद कराए गए पोस्टमार्टम में एक्स-रे रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें अंश के पेट में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला हत्या का प्रतीत होने लगा और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना सुआगड़ा मोहल्ले में लॉ माटीना स्कूल के पीछे वाली गली की है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुभम कुमार और नितिन सिंह उर्फ मिक्कू को हिरासत में ले लिया है, जबकि सुनील सिंह और गोपाल पांडेय अभी फरार बताए जा रहे हैं। घर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे अंश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।2
- लखीमपुर खीरी-कस्बा खीरी के मोहल्ला हनिया टोला में स्थित दरगाह पर सालाना उर्स में उमड़ता है अकीदतमंदों का सैलाब खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बा खीरी में स्थित हज़रत सूफ़ी अहमद अली शाह रह0 का आस्ताना आज भी रूहानी फ़ैज़ का केंद्र बना हुआ है। इस पवित्र दरगाह पर दूर-दूर से अकीदतमंद हाज़िरी देकर अपनी मुरादें मांगते हैं और रूहानी सुकून हासिल करते हैं। यहां हर साल बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले ही नहीं बल्कि दूरदराज इलाकों से भी भारी संख्या में लोग शिरकत करते हैं। उर्स के दौरान दरगाह परिसर में खास रौनक देखने को मिलती है, जहां कव्वाली, फातिहा और दुआओं का सिलसिला चलता रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आस्ताने से लोगों को आज भी फ़ैज़ मिलता है और यहां आने वाले जायरीन की दुआएं कबूल होती हैं। यही वजह है कि हर साल उर्स में अकीदतमंदों की तादाद बढ़ती जा रही है। दरगाह का यह रूहानी माहौल लोगों को आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम भी देता है, जो समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करता है।1
- लखीमपुर- शहर के सुआगाड़ा निवासी अंश झा हत्याकांड में परिजनों ने 4 आरोपियों के लिए नाम.... पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है शुभम और मिक्कू हिरासत में लिए गये..... सुनील सिंह और गोपाल पाण्डेय अभी फरार हैं शहर के डीएस इंटर कालेज में 11 वीं का स्टूडेंट था अंश पेट मे लगी थी गोली, पटाखा बता के गुमराह किया गया1
- पलिया-निघासन रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। कार्यदायी संस्था द्वारा न तो रेड बैरिकेडिंग लगाई जा रही है और न ही खोदे गए गड्ढों को सुरक्षित ढंग से ढंका जा रहा है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा सड़क पर गड्ढे खोदकर उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानकों के अनुरूप कार्य न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और वे इसे मानव जीवन से खिलवाड़ बता रहे हैं। बीती रात करीब 10:30 बजे एक स्विफ्ट डिज़ायर कार अचानक सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में रोष देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर तत्काल प्रभाव से उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, हत्या के प्रयास में 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्त, पुलिस अधीक्षक खीरी, डा० ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/127 (1) बीएनएस में वांछित 01 नफर अभियुक्त विराज सिंह उर्फ सर्वराज सिंह पुत्र युवराज सिंह उर्फ गोल्डी निवासी ग्राम मझीला थाना मझीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1