Shuru
Apke Nagar Ki App…
आग में जले दो मवेशी...आगे लगने से गाँव में मच गया हड़कंप लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के खजुहा गाँव में लगी आग में दो मवेशी जलने की सूचना
Himanshu Srivastava 'Ankit'
आग में जले दो मवेशी...आगे लगने से गाँव में मच गया हड़कंप लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के खजुहा गाँव में लगी आग में दो मवेशी जलने की सूचना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी। जिले में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थिनी पूनम लता पत्नी दीपक कुमार, निवासी ग्राम निपनियां थाना मैलानी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह 26 नवंबर 2020 को ग्राम पुनर्भुग्रन्ट कोतवाली गोला निवासी दीपक कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति दीपक कुमार, सास रामश्री, ससुर दयाराम तथा ननद पूनम और सोनम द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका पति अय्याशी प्रवृत्ति का है और उसका ग्राम कोरोली थाना हैदराबाद निवासी एक युवती से अवैध संबंध है। इसी के चलते पति आए दिन मारपीट करता था। कई बार थाने में समझौता भी हुआ, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसका सारा स्त्रीधन छीन लिया गया, जेवरात बेच दिए गए तथा दहेज का सामान भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद उसे उसके छोटे बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।1
- बीच सड़क पर नमाज़ पढ़े जाने से स्थानीय लोग भड़के पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन स्थानीय लोग इस बात से नाराज दिखे कि आखिर बीच रोड पर नमाज़ क्यों पढ़ी जा रही है घटना हिमाचल की है1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर-खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने मिट्टी से भरा एक डंपर पकड़ लिया। वाहन चालक वैध प्रपत्र दिखाने में असफल रहा, जिसके चलते डंपर को थाना मैलानी में खड़ा करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रसूखदारों की सरपरस्ती में अवैध खनन का कार्य चल रहा था। खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि पकड़ा गया खनन कार्य मैलानी निवासी एक पत्रकार के परिजनों द्वारा कराया जा रहा था और इसमें कई डंपर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अन्य डंपरों के चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गए। खनन अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिफारिश के लिए फोन भी किया गया, लेकिन डंपर को नहीं छोड़ा गया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति स्वयं मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचकर उसने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और खनन अधिकारी के साथ अभद्रता भी की, जिससे दोनों के बीच नोकझोंक भी हो गई। अधिकारी ने बताया कि जब खनन से जुड़े लोगों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। केवल एक भट्टे की पीली पर्ची दिखाई गई, जो मान्य नहीं पाई गई। खनन अधिकारी आशीष सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- शाहजहांपुर - कुर्सी पर बैठने के विवाद में वकीलों के बीच मारपीट काले कोट पहने वकील आपस में भिड़ गए और कई लोग एक व्यक्ति पर टूट पड़े, उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और डंडों से पीटा हंगामे के दौरान कपड़े फाड़ दिए गए, कुर्सियां तोड़ी गईं और फाइलें भी फाड़ दी गईं1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/127(1) बीएनएस में वांछित 01 नफर अभियुक्त विराज सिंह उर्फ सर्वराज सिंह पुत्र युवराज सिंह उर्फ गोल्डी निवासी ग्राम मझीला थाना मझीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के खजुहा गाँव में लगी आग में दो मवेशी जलने की सूचना1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1