शिकोहाबाद हाईवे पर तीन वाहनों की टक्करः बारातियों से भरी बस, कंटेनर और ट्रक भिड़े 9:26 41.0 KB/S Vo LTE 35 शिकोहाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामलीला मैदान के पास बारातियों से भरी एक बस, एक कंटेनर और एक ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। यह हादसा तब हुआ जब फिरोजाबाद के मोहल्ला राजपूताना से सोयब पुत्र कफिल की बारात इटावा जा रही थी। बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे। शिकोहाबाद में रामलीला मैदान के पास ओवरब्रिज के नजदीक बस के आगे अचानक एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान बस के पीछे आ रहे एक कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद कंटेनर के पीछे चल रहा एक ट्रक भी कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर डिवाइडर तोड़ता हुआ हाईवे के बीच में जाकर रुक गया। हादसे के बाद बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शिकोहाबाद हाईवे पर तीन वाहनों की टक्करः बारातियों से भरी बस, कंटेनर और ट्रक भिड़े 9:26 41.0 KB/S Vo LTE 35 शिकोहाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामलीला मैदान के पास बारातियों से भरी एक बस, एक कंटेनर और एक ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। यह हादसा तब हुआ जब फिरोजाबाद के मोहल्ला राजपूताना से सोयब पुत्र कफिल की बारात इटावा जा रही थी। बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे। शिकोहाबाद में रामलीला मैदान के पास ओवरब्रिज के नजदीक बस के आगे अचानक एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान बस के पीछे आ रहे एक कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद कंटेनर के पीछे चल रहा एक ट्रक भी कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर डिवाइडर तोड़ता हुआ हाईवे के बीच में जाकर रुक गया। हादसे के बाद बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
- जौनपुर से सियासी धमाका! पंचायत चुनाव को लेकर राजभर का बड़ा बयान”1
- मैनपुरी पहुंची आगरा यूनिवर्सिटी की कुलपति ने सोशल मीडिया से सभी छात्र-छात्राओं से दूरी बनाने की अपील की मैनपुरी शहर कुरावली रोड स्थित डॉक्टर किरण सौजिया आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय के उद्घाटन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि इंस्टाग्राम फेसबुक व्हाट्सएप जैसी सोशल प्लेटफॉर्म से छात्र-छात्राओं को दूरी बनानी चाहिए और माता-पिता को जो भी बच्चे अपने मोबाइल पर इन सभी सोशल साइटों को चला रहे हैं इसकी जानकारी माता-पिता को बखूबी होनी चाहिए जिससे समाज में होने वाली सभी गतिविधियों पर रोक लगे और उनके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और अच्छी पदों पर और सरकारी सेवा में जाने का मौका प्राप्त हो1
- रिपोर्टर अमित कौशिक *सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान* *लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा प्रधानमंत्री को सदन में आने से मना करने के सवाल पर बोली डिंपल यादव* ऐसा कोई खतरा नहीं था क्योंकि अपोजिशन लीडर को बोलने नहीं दिया जा रहा था और वह अपनी बात रखना चाहते थे एक पुस्तक जो है नरवणे जी ने लिखी है वह चाहते थे की पांच पंक्तियां उसे पुस्तक से बोल दें और स्पीकर सर ने यह कहकर नहीं बोलने दिया कि यह प्रकाशित किताब नहीं है। लेकिन जो चाह रहे थे एल ओ पी है वह प्रकाशित किताब को भेंट करना चाह रहे थे प्राइम मिनिस्टर को *राज्यसभा में प्रधानमंत्री को बोलने से रोका गया और विपक्ष द्वारा वाकआउट किए जाने पर बोली डिंपल यादव* जब लोकसभा में सांसदों को बोलने नहीं दिया जाएगा क्योंकि लोकसभा के सांसद जनता चुनकर भेजती है। और कहीं ना कहीं उनका यह पूरा अधिकार है कि अपनी बात संसद में रखें। क्योंकि हमे मुद्दों पर बात रखनी थी चाहे वह अपोजिशन लीडर हो त्रिमूल कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो सभी पार्टियों को अपनी अपनी बात संसद में रखने का मौका मिलना था जो नहीं मिला इस वजह से वॉकआउट किया गया राज्यसभा से *यूजीसी के पूछे गए सवाल पर बोली डिंपल यादव* यूजीसी को लेकर कौन आया भारतीय जनता पार्टी लेकर आई सारे मेंबर्स भारतीय जनता पार्टी के है तो भारतीय जनता पार्टी जाने *संसद में हो रहे हंगामें पर बोली डिंपल यादव* संसद में सभी सांसद बड़ी तैयारी से आते हैं और इंतजार करते हैं कि संसद सत्र कब चलेगा कि वह कई अहम मुद्दों पर बात कर सके लेकिन जिस तरह का रवैया भारतीय जनता पार्टी का रहा है पहले तो माइक ऑफ करने का रवैया था अब तो संसद में सांसदों को बात ही नहीं रखने दिया जा रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद कुछ भी बोले तो उनके स्पीकर कभी ऑफ नहीं किए जाते है। जिस तरह की अभद्र टिप्पणी जिस तरह के अभद्र शब्दों का प्रयोग भारतीय जनता पार्टी के सांसद करते हैं मुझे नहीं लगता है कि और भी कोई पार्टी के सांसद इस तरह से शब्दों का प्रयोग करते होंगे संसद में सांसदों के द्वारा बात नहीं रखने दिया जा रहा था इसी वजह से वह नाराज थे जिसकी वजह से कुछ समय के लिए उनको सस्पेंड किया गया है *दिल्ली में युवक की मौत ओर बच्चियों, महिलाओं के लापता होने पर बोली डिंपल यादव* हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष महिलाएं और बच्चियों गायब हो रही है। और जो वहां की पुलिस है कह रही है कि ऐसी कोई भी खबर उनके पास तक नहीं पहुंची है और लोग अफवाह फैलाना चाहते है। जब पुलिस और प्रशासन यह मानेगा ही नहीं की इन दिक्कतों का सामना जनता कर रही है। कि वहां उनके बच्चे गायब हो रहे हैं तो बताओ क्या कार्रवाई करेंगे यह लोग भारतीय जनता पार्टी का हमेशा यही रवैया रहा है उनके शासन का उनके प्रशासन का भी कुछ मानेगे ही नहीं की गलती हुई है या कोई घटना घटी है जब मानेंगे ही नहीं तो करवाई क्या करेंगे सुधार क्या करेंगे। *नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे पर बोली डिंपल यादव* लगातार सरकार नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे से बच रही है अब हम इसलिए कहते हैं क्योंकि पहलगाम जैसी घटना हुई है किसकी सरकार थी भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी पुलवामा वाली घटना इतनी बड़ी घटना आज देश के इतिहास में इतनी बड़ी घटना नहीं घटी है तो किसकी जिम्मेदारी है भारतीय जनता पार्टी की और सारी इंटेलिजेंस एजेंसी क्यों फैलियर हो गई है और क्या कार्रवाई करी है भारतीय जनता पार्टी ने कोई भी जवाब आप भारतीय जनता पार्टी से पूछेंगे या सरकार से पूछेंगे तो कोई सरकार जवाब देही नहीं है। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है। *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोनिया और राहुल गांधी परिवार पर गांधी नाम की चोरी के आरोप पर बोली डिंपल यादव* मैं नहीं समझती इस तरह की राजनीति होनी चाहिए और जिस तरह जानते हैं कि बनारस में इतनी बड़ी घटना हुई है जहां अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया खंडित किया गया वहां पर जो शिव का मंदिर है उसको खंडित किया गया और वह क्यों किया गया क्योंकि वहां पर कोई होटल बनना है जो कि मुख्यमंत्री के करीबी कोई बाबा हैं उनका होटल बनने के लिए प्रतिमाओं को खंडित किया गया है। तो प्रश्न तो यह होना चाहिए कि आखिर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को खंडित क्यों किया गया। इनका योगदान कोई भी भारतीय भूल नहीं सकता है। जिन्होंने मणिकड़का घाट को बयाना। कॉरिडोर के नाम पर सरकार ने बनारस में ना जाने कितने मंदिरों को खंडित किया है और तोड़ा है। बाइट - डिंपल यादव सपा सांसद1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार को sp गणेश प्रसाद शाह के निर्देसानुसार महिला थाने में होता हैं परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन आज 25 फाइल और 1 फॉलोअप है आपको बताते चले मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार को sp गणेश प्रसाद शाह के निर्देसानुसार महिला थाने में होता हैं परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन यहां पर टूटे हुए जोड़ों को जोड़ने का काम किया जाता है जिसमें पति और पत्नी के बीच में हुए विवाद को परिवार परामर्श केंद्र के सभी सदस्यों के द्वारा दोनो जोड़ों को सामने बैठकर एक दूसरे की समस्याओं को परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य द्वारा आपस में सामंजस्य से समझाया जाता है और बिदा भी किया जाता है और क्या कुछ कहते नजर आए परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य आराधना गुप्ता यह भी आप सुनिए,, बाइट,, सदस्य आराधना गुप्ता मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा प्रधानमंत्री को सदन में आने से मना करने के सवाल पर बोली डिंपल यादव ऐसा कोई खतरा नहीं था क्योंकि अपोजिशन लीडर को बोलने नहीं दिया जा रहा था और वह अपनी बात रखना चाहते थे एक पुस्तक जो है नरवणे जी ने लिखी है वह चाहते थे की पांच पंक्तियां उसे पुस्तक से बोल दें और स्पीकर सर ने यह कहकर नहीं बोलने दिया कि यह प्रकाशित किताब नहीं है। लेकिन जो चाह रहे थे एल ओ पी है वह प्रकाशित किताब को भेंट करना चाह रहे थे प्राइम मिनिस्टर को जब लोकसभा में सांसदों को बोलने नहीं दिया जाएगा क्योंकि लोकसभा के सांसद जनता चुनकर भेजती है। और कहीं ना कहीं उनका यह पूरा अधिकार है कि अपनी बात संसद में रखें। क्योंकि हमे मुद्दों पर बात रखनी थी चाहे वह अपोजिशन लीडर हो त्रिमूल कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो सभी पार्टियों को अपनी अपनी बात संसद में रखने का मौका मिलना था जो नहीं मिला इस वजह से वॉकआउट किया गया राज्यसभा से यूजीसी को लेकर कौन आया भारतीय जनता पार्टी लेकर आई सारे मेंबर्स भारतीय जनता पार्टी के है तो भारतीय जनता पार्टी जाने संसद में सभी सांसद बड़ी तैयारी से आते हैं और इंतजार करते हैं कि संसद सत्र कब चलेगा कि वह कई अहम मुद्दों पर बात कर सके लेकिन जिस तरह का रवैया भारतीय जनता पार्टी का रहा है पहले तो माइक ऑफ करने का रवैया था अब तो संसद में सांसदों को बात ही नहीं रखने दिया जा रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद कुछ भी बोले तो उनके स्पीकर कभी ऑफ नहीं किए जाते है। जिस तरह की अभद्र टिप्पणी जिस तरह के अभद्र शब्दों का प्रयोग भारतीय जनता पार्टी के सांसद करते हैं मुझे नहीं लगता है कि और भी कोई पार्टी के सांसद इस तरह से शब्दों का प्रयोग करते होंगे संसद में सांसदों के द्वारा बात नहीं रखने दिया जा रहा था इसी वजह से वह नाराज थे जिसकी वजह से कुछ समय के लिए उनको सस्पेंड किया गया है हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष महिलाएं और बच्चियों गायब हो रही है। और जो वहां की पुलिस है कह रही है कि ऐसी कोई भी खबर उनके पास तक नहीं पहुंची है और लोग अफवाह फैलाना चाहते है। जब पुलिस और प्रशासन यह मानेगा ही नहीं की इन दिक्कतों का सामना जनता कर रही है। कि वहां उनके बच्चे गायब हो रहे हैं तो बताओ क्या कार्रवाई करेंगे यह लोग भारतीय जनता पार्टी का हमेशा यही रवैया रहा है उनके शासन का उनके प्रशासन का भी कुछ मानेगे ही नहीं की गलती हुई है या कोई घटना घटी है जब मानेंगे ही नहीं तो करवाई क्या करेंगे सुधार क्या करेंगे।3
- पति-पत्नी विवाद में मासूम की जान पर खतरे का आरोप, पीड़िता ने मांगी सुरक्षा फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र की करबला की पुलिया निवासी महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर ससुराल में रहने के बावजूद उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला के अनुसार 12 जनवरी, 17 जनवरी और 4 फरवरी को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और घर में आग लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिससे पीड़िता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। मामले में पीड़िता के 12 वर्षीय पुत्र ने भी पिता पर जान का खतरा होने का आरोप लगाया है। अब सवाल है कि कई शिकायतों के बाद पुलिस क्या ठोस कार्रवाई करेगी।1
- मैनपुरी मृतक भाई की जगह भाई नहीं कर ली लेखपाल के पद पर नौकरी डीएम ने दिए जांच के आदेश मृतक भाई अनिल कुमार की मृत्यु होने के बाद अखिलेश कुमार बन गया अनिल कुमार और लेखपाल पद पर ली जॉइनिंग पत्नी को बाहर घर से निकलने के बाद पत्नी ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार से शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले की जांच शुरू कराई गई है आधार कार्ड से भी छेड़छाड़ करते हुए भाई ने भाई की नौकरी ले ली थी भाई की मौत होने की जानकारी विभाग को नहीं दी गई सभी तत्व छुपाए गए थे1
- “शांति से त्योहार, सुरक्षित एटा हमारा” सौहार्द का संदेश—कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी की अहम बैठक #EtahNews #PeaceCommitteeMeeting #कांवड़_यात्रा #शांति_और_सौहार्द #भाईचारा #EtahAdministration #FestivalPeace #सद्भावना #LawAndOrder #UnityInDiversity अगर चाहें तो मैं1
- मैनपुरी जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। ग्राम परोख निवासी वीरेंद्र पुत्र राधेश्याम ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:35 बजे वह आगरा रोड मंडी गेट नंबर-01 के सामने आवश्यक कार्य से गया था। इसी दौरान सामने से सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से विनय मिश्रा उर्फ टिल्लन मिश्रा, विवेक पुत्र अशोक मिश्रा निवासी ग्राम मधाऊ थाना कोतवाली अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी और कहा कि पहले भी हत्या कर चुके हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।3