Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया(उत्तर प्रदेश): MLC चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता का बलिया(उत्तर प्रदेश): MLC चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता का जनादेश है। पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है। जो जनादेश आ रहा है उसका हम स्वागत करते हैं... विधानसभा के चुनाव में यही पढ़े लिखे लोग वोट देने नहीं जाएंगे बूथ पर। तब वही आम मतदाता बूथ पर दिखेगा।"
Keshav Choudhary
बलिया(उत्तर प्रदेश): MLC चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता का बलिया(उत्तर प्रदेश): MLC चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता का जनादेश है। पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है। जो जनादेश आ रहा है उसका हम स्वागत करते हैं... विधानसभा के चुनाव में यही पढ़े लिखे लोग वोट देने नहीं जाएंगे बूथ पर। तब वही आम मतदाता बूथ पर दिखेगा।"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ लईक आफ़ताब1
- बारिश में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति पुलिस की तत्परता से बची जान न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट चहनिया, चंदौली चहनिया कस्बे में स्थित खंड विकास मुख्यालय के ठीक सामने शुक्रवार को बारिश के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति जमीन पर पड़ा मिला। व्यक्ति की हालत देखकर आने-जाने वाले लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बलुआ इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की और व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया जहां पीएचसी प्रभारी द्वारा तत्काल उसका उपचार किया गया। समय पर उपचार मिलने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।1
- कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के लोकार्पण एवं सारस्वत समारोह में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस किया। मनु शर्मा जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भव्य आयोजन हेतु ‘हमारे मनु न्यास’ एवं ‘प्रभात प्रकाशन’ का हार्दिक आभार।1
- कलम के तेज धार से पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक अयोध्या। बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। पीके कनौजिया ने बताया अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया। अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।4
- भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी1
- वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।" वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ध्यान दे रहा हूं। वहां के लोग मेरे परिवार की तरह हैं... मुझे हर जाति और समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिला है। मैंने वहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीता है उसके बाद कांग्रेस से भी जीता। जनता का भरपूर प्यार, जनता का पूरा आर्शीवाद हमारे साथ खड़ा है..."1
- चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। धान की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।1
- कटाई से पहले मौसम की मार, चौबेपुर में खेतों में गिर गई धान की पकी फसल लईक आफ़ताब1