logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ काटने के विवाद में युवक की पिटाई से मौत,शव पहुंचते ही गांव में तनाव पत्नी की तहरीर पर 3 के खिलाफ रिपोर्ट, . कोथावां हरदोई कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के हूँसेपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पीट पीट कर युवक की हत्या कर दी गई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही तनाव की स्थिति बन गई।एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हूँसेपुर निवासी सुशीला के अनुसार उनके पति सुशील पुत्र रामेश्वर 5 सितंबर की रात करीब 8 बजे गांव के बाहर मूंगफली के खेत में बने मचान की ओर जा रहे थे।आरोप है कि रास्ते में सम्मोहन पुत्र सत्रोहन,मीरा पत्नी धीरू और करन पुत्र धीरू ने उन्हें रोक लिया।तथा मृतक सुशील पर यूकेलिप्टस का सूखा पेड़ काटने का आरोप लगाया।विरोध करने पर तीनों ने सुशील को लाठी-डंडों मारा पीटा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन घायल सुशील को उपचार के लिए सीएचसी अहिरोरी ले गए। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। इलाज के बाद परिजन सुशील को गांव वापस ले आए थे। छह सितंबर की रात करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।इलाज के पुनः के जाते समय सुशील की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को सुशील का शव गांव पहुंचा। माहौल तनावपूर्ण होते देख गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। नवागत प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह हूँसेपुर गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिवार से जानकारी ली। मृतक की पत्नी सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने सम्मोहन, मीरा और करन के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

17 hrs ago
user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
Hardoi, Uttar Pradesh•
17 hrs ago

पेड़ काटने के विवाद में युवक की पिटाई से मौत,शव पहुंचते ही गांव में तनाव पत्नी की तहरीर पर 3 के खिलाफ रिपोर्ट, . कोथावां हरदोई कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के हूँसेपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पीट पीट कर युवक की हत्या कर दी गई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही तनाव की स्थिति बन गई।एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हूँसेपुर निवासी सुशीला के अनुसार उनके पति सुशील पुत्र रामेश्वर 5 सितंबर की रात करीब 8 बजे गांव के बाहर मूंगफली के खेत में बने मचान की ओर जा रहे थे।आरोप है कि रास्ते में सम्मोहन पुत्र सत्रोहन,मीरा पत्नी धीरू और करन पुत्र धीरू ने उन्हें रोक लिया।तथा मृतक सुशील पर यूकेलिप्टस का सूखा पेड़ काटने का आरोप लगाया।विरोध करने पर तीनों ने सुशील को लाठी-डंडों मारा पीटा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन घायल सुशील को उपचार के लिए सीएचसी अहिरोरी ले गए। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। इलाज के बाद परिजन सुशील को गांव वापस ले आए थे। छह सितंबर की रात करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।इलाज के पुनः के जाते समय सुशील की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को सुशील का शव गांव पहुंचा। माहौल तनावपूर्ण होते देख गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। नवागत प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह हूँसेपुर गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिवार से जानकारी ली। मृतक की पत्नी सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने सम्मोहन, मीरा और करन के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्कूल से 200 मीटर दूर दो महिला शिक्षामित्रों से दिनदहाड़े चेन लूट, बाइक सवार बदमाश फरार स्कूल से 200 मीटर दूर दो महिला शिक्षामित्रों से दिनदहाड़े चेन लूट, बाइक सवार बदमाश फरार हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय की दो महिला शिक्षामित्रों को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मोटरसाइकिल से संडीला की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना लालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। विद्यालय कोथावां-संडीला मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अंदर स्थित है। बुधवार को करीब दो बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने विद्यालय में मौजूद दो महिला शिक्षामित्रों के गले से चेन छीन ली है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी संडीला की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित शिक्षामित्रों से घटना की जानकारी ली। आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बेनीगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    स्कूल से 200 मीटर दूर दो महिला शिक्षामित्रों से दिनदहाड़े चेन लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
स्कूल से 200 मीटर दूर दो महिला शिक्षामित्रों से दिनदहाड़े चेन लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय की दो महिला शिक्षामित्रों को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मोटरसाइकिल से संडीला की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना लालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। विद्यालय कोथावां-संडीला मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अंदर स्थित है। बुधवार को करीब दो बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने विद्यालय में मौजूद दो महिला शिक्षामित्रों के गले से चेन छीन ली है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी संडीला की ओर भाग निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित शिक्षामित्रों से घटना की जानकारी ली। आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बेनीगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_सुधीर शुक्ला
    सुधीर शुक्ला
    RTI एक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदोई में 2 शिक्षा मित्रों से बदमाशों ने की लूट, चैन लूटकर हुए फरार, बुधवार को समय करीब दोपहर 2 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत लालपुर प्राथमिक विद्यालय(जोकि कोथावां-संडीला मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अन्दर है) की दो महिला शिक्षामित्रो से मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों महिलाओं की गले में पहनी चैन छीन कर संडीला की तरफ भाग गए । इस संंबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट-*
    1
    हरदोई में 2 शिक्षा मित्रों से बदमाशों ने की लूट, चैन लूटकर हुए फरार, बुधवार को समय करीब दोपहर 2 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत लालपुर प्राथमिक विद्यालय(जोकि कोथावां-संडीला मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अन्दर है) की दो महिला शिक्षामित्रो से मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों महिलाओं की गले में पहनी चैन छीन कर संडीला की तरफ भाग गए । इस संंबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट-*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बघौली पुलिस ने शाहजहांपुर के युवक को गंभीर धाराओं में किया गिरफ्तार हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त मनमीत, निवासी ग्राम नटूउरा, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम जब्बारखेड़ा जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विश्वबंधु सिंह, हेड कांस्टेबल विजयचंद्र यादव और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। एसओ बघौली प्रशान्त दुबे का पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बघौली पुलिस ने शाहजहांपुर के युवक को गंभीर धाराओं में किया गिरफ्तार
हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त मनमीत, निवासी ग्राम नटूउरा, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम जब्बारखेड़ा जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विश्वबंधु सिंह, हेड कांस्टेबल विजयचंद्र यादव और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
एसओ बघौली प्रशान्त दुबे का पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झूला लगाते समय बिजली के तार से पाइप छूने पर दो बच्चों को लगा करंट पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दोनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया, हालत सामान्य हरदोई। थाना क्षेत्र के कृष्णानगर-बर्बटापुर के निकट भगवान शिव मंदिर परिसर में बुधवार को भंडारे के आयोजन की तैयारियों के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंपिंग वाला झूला लगाते समय पाइप बिजली के तार से टच हो गया। पाइप में करंट उतरने से वहां खड़े दो बच्चों को हल्का बिजली का झटका लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई, जिसके बाद दोनों बच्चे अपने घर चले गए। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की गंभीर जनहानि नहीं हुई है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा स्थिति नियंत्रण में है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां द्वारा आवश्यक जानकारी देते हुए बाइट दी गई।
    1
    झूला लगाते समय बिजली के तार से पाइप छूने पर दो बच्चों को लगा करंट

पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दोनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया, हालत सामान्य

हरदोई। थाना क्षेत्र के कृष्णानगर-बर्बटापुर के निकट भगवान शिव मंदिर परिसर में बुधवार को भंडारे के आयोजन की तैयारियों के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंपिंग वाला झूला लगाते समय पाइप बिजली के तार से टच हो गया। पाइप में करंट उतरने से वहां खड़े दो बच्चों को हल्का बिजली का झटका लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई, जिसके बाद दोनों बच्चे अपने घर चले गए।
पुलिस के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की गंभीर जनहानि नहीं हुई है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा स्थिति नियंत्रण में है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां द्वारा आवश्यक जानकारी देते हुए बाइट दी गई।
    user_EDITOR IN CHIEF
    EDITOR IN CHIEF
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संगठन विस्तार को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक, किसानों की समस्याओं पर मंथन बेहटा गोकुल हरदोई राष्ट्रीय प्रस्तावना पुनीत शुक्ला बेहटा धीरा, हरदोई। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की ओर से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को बेहटा धीरा स्थित सुशील देवी इंटर कॉलेज में किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संगठन के माध्यम से आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। किसानों को कृषि, सरकारी योजनाओं, किसान हितों और संगठन के उद्देश्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए उनका एकजुट होना जरूरी है। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नरेश यादव ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों को एक मंच पर लाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने किसानों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, राहुल सिंह फौजी और मंडल अध्यक्ष लखनऊ अजय कुमार सिंह ने भी किसानों को संगठन की गतिविधियों एवं किसान हितों से जुड़ी जानकारी दी। बैठक में किसानों ने कृषि संबंधी समस्याओं, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने तथा क्षेत्र के अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कौशल किशोर सिंह, नत्थू सिंह, अनुज दीक्षित, अवध किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
    4
    संगठन विस्तार को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक, किसानों की समस्याओं पर मंथन

बेहटा गोकुल हरदोई 
राष्ट्रीय प्रस्तावना 
पुनीत शुक्ला 

बेहटा धीरा, हरदोई। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की ओर से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को बेहटा धीरा स्थित सुशील देवी इंटर कॉलेज में किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संगठन के माध्यम से आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। किसानों को कृषि, सरकारी योजनाओं, किसान हितों और संगठन के उद्देश्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए उनका एकजुट होना जरूरी है।
भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नरेश यादव ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों को एक मंच पर लाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने किसानों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, राहुल सिंह फौजी और मंडल अध्यक्ष लखनऊ अजय कुमार सिंह ने भी किसानों को संगठन की गतिविधियों एवं किसान हितों से जुड़ी जानकारी दी।
बैठक में किसानों ने कृषि संबंधी समस्याओं, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने तथा क्षेत्र के अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर कौशल किशोर सिंह, नत्थू सिंह, अनुज दीक्षित, अवध किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
    user_पुनीत शुक्ला जिला संवाददाता
    पुनीत शुक्ला जिला संवाददाता
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण भरखनी, हरदोई। बारिश के बाद प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के सामने और विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक जलभराव होने से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में पानी भरने के कारण उबरीखेड़ा गांव के कई बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम रहती है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के अध्यापक मुरारी अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में गजहा और उबरीखेड़ा दो गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। गजहा गांव के बच्चे तो किसी तरह विद्यालय पहुंच जाते हैं, लेकिन अत्यधिक बारिश होने पर उबरीखेड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण उबरीखेड़ा के बच्चों का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे रास्ते में पानी भरा होने के कारण स्कूल नहीं आ पाते हैं। अध्यापक के अनुसार, लगातार जलभराव रहने से बच्चों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति मंगलवार को शाहाबाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालय के आसपास तथा उबरीखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है और सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
    4
    स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी

उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण
स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी
उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण
भरखनी, हरदोई। बारिश के बाद प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के सामने और विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक जलभराव होने से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में पानी भरने के कारण उबरीखेड़ा गांव के कई बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम रहती है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के अध्यापक मुरारी अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में गजहा और उबरीखेड़ा दो गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। गजहा गांव के बच्चे तो किसी तरह विद्यालय पहुंच जाते हैं, लेकिन अत्यधिक बारिश होने पर उबरीखेड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण उबरीखेड़ा के बच्चों का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे रास्ते में पानी भरा होने के कारण स्कूल नहीं आ पाते हैं।
अध्यापक के अनुसार, लगातार जलभराव रहने से बच्चों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो।
तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति
मंगलवार को शाहाबाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालय के आसपास तथा उबरीखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है और सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_Shivendra Shukla
    Shivendra Shukla
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चरित्र पर शक के चलते पत्नी की गोली मार कर हत्या करने वाला कथावाचक पति गिरफ्तार बीते 3 सितंबर को शाहाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ने पत्नी दुर्गेश्वती को अपनी लाइसेंसी राइफल से मार दी थी गोली,, दुर्गा प्रसाद लोगों के घरों में कथा करने का करता है कार्य और कुछ बातों को लेकर उसे अपनी पत्नी दुर्गेश्वती के चरित्र पर था शक,, इसी शक के चलते दुर्गा प्रसाद का अपनी पत्नी से आए दिन होता रहता था विवाद,, इसी विवाद के चलते बीती 3 सितंबर को दुर्गा प्रसाद ने लाइसेंसी राइफल से दुर्गेश्वती पर किया फायर तथा पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से हो गई घायल,, घायल दुर्गेश्वती को हरदोई से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया था रेफर जहां उसकी हो गई मौत,, मामले को लेकर दुर्गा प्रसाद के बड़े पुत्र देव कुमार ने अपने पिता के विरुद्ध मां की हत्या का दर्ज कराया मुकदमा,, पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद को हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल समेत किया गिरफ्तार।
    1
    चरित्र पर शक के चलते पत्नी की गोली मार कर हत्या करने वाला कथावाचक पति गिरफ्तार
बीते 3 सितंबर को शाहाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ने पत्नी दुर्गेश्वती को अपनी लाइसेंसी राइफल से मार दी थी गोली,,
दुर्गा प्रसाद लोगों के घरों में कथा करने का करता है कार्य और कुछ बातों को लेकर उसे अपनी पत्नी दुर्गेश्वती के चरित्र पर था शक,,
इसी शक के चलते दुर्गा प्रसाद का अपनी पत्नी से आए दिन होता रहता था विवाद,,
इसी विवाद के चलते बीती 3 सितंबर को दुर्गा प्रसाद ने लाइसेंसी राइफल से दुर्गेश्वती पर किया फायर तथा पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से हो गई घायल,,
घायल दुर्गेश्वती को हरदोई से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया था रेफर जहां उसकी हो गई मौत,,
मामले को लेकर दुर्गा प्रसाद के बड़े पुत्र देव कुमार ने अपने पिता के विरुद्ध मां की हत्या का दर्ज कराया मुकदमा,,
पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद को हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल समेत किया गिरफ्तार।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार हरदोई।थाना हरपालपुर के बेहटा रम्पुरा गांव में कंडे पाथने और मवेशी बांधने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ईंट सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 06 सितंबर को गांव में कंडे पाथने और मवेशी बाधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में धीरेन्द्र पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया, उपरोक्त को अंदरूनी चोट आयी थी।सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, घटना के संबंध में धीरेंद्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर मु0अ0स0 276/26धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम सीबू पुत्र राम किशोर, राम किशोर पुत्र बाबूराम, रेखा पत्नी राजवीर, जीनू पुत्री रामकिशोर,सर्व निवासी गण ग्राम बेहटा रम्पुरा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। धीरेन्द्र उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना हरपालपुर में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की कार्रवाई करते हुए। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला उप0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह का0 राहुल शाक्य म0का0 लक्ष्मी द्विवेदी आदि। ने आरोपी रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर निवासी बेहटा रम्पुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।
    3
    कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार

कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , दो गिरफ्तार
हरदोई।थाना हरपालपुर के बेहटा रम्पुरा गांव में कंडे पाथने और मवेशी बांधने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ईंट सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 06 सितंबर को गांव में कंडे पाथने और मवेशी बाधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में धीरेन्द्र पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया,
उपरोक्त को अंदरूनी चोट आयी थी।सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, घटना के संबंध में धीरेंद्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर मु0अ0स0 276/26धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम सीबू पुत्र राम किशोर, राम किशोर पुत्र बाबूराम, रेखा पत्नी राजवीर, जीनू पुत्री रामकिशोर,सर्व निवासी गण ग्राम बेहटा रम्पुरा थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। धीरेन्द्र उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक के पिता की तहरीर पर थाना हरपालपुर में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की कार्रवाई करते हुए।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला उप0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह का0 राहुल शाक्य म0का0 लक्ष्मी द्विवेदी आदि। ने आरोपी रामकिशोर पुत्र बाबूराम और रेखा पत्नी राजवीर निवासी बेहटा रम्पुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।
    user_Shivendra Shukla
    Shivendra Shukla
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.