स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण भरखनी, हरदोई। बारिश के बाद प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के सामने और विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक जलभराव होने से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में पानी भरने के कारण उबरीखेड़ा गांव के कई बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम रहती है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के अध्यापक मुरारी अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में गजहा और उबरीखेड़ा दो गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। गजहा गांव के बच्चे तो किसी तरह विद्यालय पहुंच जाते हैं, लेकिन अत्यधिक बारिश होने पर उबरीखेड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण उबरीखेड़ा के बच्चों का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे रास्ते में पानी भरा होने के कारण स्कूल नहीं आ पाते हैं। अध्यापक के अनुसार, लगातार जलभराव रहने से बच्चों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति मंगलवार को शाहाबाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालय के आसपास तथा उबरीखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है और सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण स्कूल के सामने जलभराव से बच्चों को परेशानी उबरीखेड़ा मार्ग पर पानी भरने से प्रभावित हो रही पढ़ाई, तहसील प्रशासन ने किया निरीक्षण भरखनी, हरदोई। बारिश के बाद प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के सामने और विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक जलभराव होने से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में पानी भरने के कारण उबरीखेड़ा गांव के कई बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों
की संख्या कम रहती है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा के अध्यापक मुरारी अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में गजहा और उबरीखेड़ा दो गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। गजहा गांव के बच्चे तो किसी तरह विद्यालय पहुंच जाते हैं, लेकिन अत्यधिक बारिश होने पर उबरीखेड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण उबरीखेड़ा के बच्चों का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे रास्ते में पानी भरा होने के कारण स्कूल नहीं आ पाते हैं। अध्यापक के अनुसार, लगातार जलभराव रहने
से बच्चों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति मंगलवार को शाहाबाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालय के आसपास तथा उबरीखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग का जायजा लिया। अधिकारियों ने
मौके पर मौजूद लोगों से समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता है और सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
- पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज निलंबित हरदोई। थाना बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम हूसेपुर में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट में घायल हुए सुशील की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को ग्राम हूसेपुर निवासी सुशीला पत्नी सुशील ने थाना बेनीगंज में सूचना दी कि गांव के ही सम्मोहन पुत्र शत्रोहन, करन पुत्र धीरू तथा मीरा पत्नी धीरू द्वारा यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के विवाद को लेकर उनके पति सुशील के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई थी। मारपीट में घायल सुशील की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों सम्मोहन, करन और मीरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित घटना के संबंध में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज कौशलेश कुमार सिंह को लापरवाही बरतने के क्रम में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम ने मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।1
- पेड़ काटने के विवाद में युवक की पिटाई से मौत,शव पहुंचते ही गांव में तनाव पत्नी की तहरीर पर 3 के खिलाफ रिपोर्ट, . कोथावां हरदोई कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के हूँसेपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पीट पीट कर युवक की हत्या कर दी गई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही तनाव की स्थिति बन गई।एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हूँसेपुर निवासी सुशीला के अनुसार उनके पति सुशील पुत्र रामेश्वर 5 सितंबर की रात करीब 8 बजे गांव के बाहर मूंगफली के खेत में बने मचान की ओर जा रहे थे।आरोप है कि रास्ते में सम्मोहन पुत्र सत्रोहन,मीरा पत्नी धीरू और करन पुत्र धीरू ने उन्हें रोक लिया।तथा मृतक सुशील पर यूकेलिप्टस का सूखा पेड़ काटने का आरोप लगाया।विरोध करने पर तीनों ने सुशील को लाठी-डंडों मारा पीटा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन घायल सुशील को उपचार के लिए सीएचसी अहिरोरी ले गए। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। इलाज के बाद परिजन सुशील को गांव वापस ले आए थे। छह सितंबर की रात करीब 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।इलाज के पुनः के जाते समय सुशील की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को सुशील का शव गांव पहुंचा। माहौल तनावपूर्ण होते देख गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। नवागत प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह हूँसेपुर गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिवार से जानकारी ली। मृतक की पत्नी सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने सम्मोहन, मीरा और करन के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- हरदोई में बुधवार सुबह सुन्नी धाम में भोलेनाथ के दिव्य दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में बुधवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा।3
- *अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.09.2026 को समय करीब 14.00 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत लालपुर प्राथमिक विद्यालय(जोकि कोथावां-संडीला मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अन्दर है) की दो महिला शिक्षामित्रो से मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों महिलाओं की गले में पहनी चैन छीन कर संडीला की तरफ भाग गए । इस संंबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट-* *अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.09.2026 को समय करीब 14.00 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत लालपुर प्राथमिक विद्यालय(जोकि कोथावां-संडीला मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अन्दर है) की दो महिला शिक्षामित्रो से मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों महिलाओं की गले में पहनी चैन छीन कर संडीला की तरफ भाग गए । इस संंबंध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट-*1
- उबरी खेड़ा गाँव की मुख्य सड़क प्राइमरी स्कूल के पास जलभराव से आवागमन पूरी तरह बाधित। गाँव उबरी खेड़ा मे प्राइमरी स्कूल से तालाब की ओर बनी पुलिया को वेद पाल द्वारा बंद कर पानी के निकास को पूरी तरह कर दिया बाधित उबरी खेड़ा गाँव का भविष्य डूबता नजर आ रहा है बच्चे जान जोखिम में डालकर जा रहे स्कूल। जल भराव को लेकर बहुत जटिल प्रयासों के बाद डीएम साहब हरदोई के निर्देशानुसार जाँच निरिक्षण के बाद दिया गया समय। हरदोई उ॰प्र॰4
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई धरतीपुत्र से अलग हुई हरदोई की पूरी टीम, भारतीय किसान क्रांति यूनियन में शामिल होकर संभाली नई जिम्मेदारियां लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई धरतीपुत्र से अलग हुई हरदोई की पूरी टीम, भारतीय किसान क्रांति यूनियन में शामिल होकर संभाली नई जिम्मेदारियां भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र की हरदोई जनपद इकाई ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान क्रांति यूनियन का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय नेतृत्व की निष्क्रियता का हवाला देते हुए जिला अध्यक्ष समेत जनपद की समस्त टीम ने भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र से इस्तीफा देकर नए संगठन में अपनी आस्था जताई। इस दौरान भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नरेश यादव एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव उर्फ बबलू भैया, मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राहुल फौजी तथा लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव उर्फ बबलू ने हरदोई की नवगठित टीम के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारियां दीं। नवगठित टीम में विद्यासागर यादव को जिला अध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को मंडल प्रभारी, राहुल दीक्षित को जिला प्रभारी, कृष्ण मोहन बाजपेई को जिला महासचिव, सत्य पांडे को जिला संगठन मंत्री तथा वैभव श्रीवास्तव को जिला प्रभारी मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जनपद के गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि संगठन बदलने का उद्देश्य किसान हितों की लड़ाई को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हरदोई की टीम पूरी एकजुटता और दमदारी के साथ किसानों की आवाज को बुलंद करेगी तथा किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि किसान की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। �1
- जिला हरदोई में गांव आता है ग्राम अंदा इब्राहिमपुर है और उसमें साहिल टैन हाउस डी जे और मकान सजाने का काम किया जाता है और किसी को भी जरूरत है और संपर्क करें 83819595391
- आपसी विवाद में पति ने सात माह की गर्भवती पत्नी को पीटकर मार डाला, बचाने आई मां भी घायल हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के म्योरा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की मां को भी युवक ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। . जानकारी के अनुसार म्योरा गांव निवासी विशाल का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी किरन से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विशाल ने कथित तौर पर किरन के साथ मारपीट शुरू कर दी और डंडे से उस पर कई वार कर दिए। हमले में सात माह की गर्भवती किरन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। . किरन की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास प्रेमा देवी उसे बचाने के लिए पहुंचीं। आरोप है कि विशाल ने अपनी मां के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। . अस्पताल में उपचार के दौरान किरन ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति विशाल को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। . घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मृतका के मायके पक्ष में भी घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। . बाइट : प्रेमा देवी, आरोपी विशाल की मां1
- पेड़ काटने के विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, प्रभारी निरीक्षक निलंबित; तीनों आरोपी गिरफ्तार #हरदोई। जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हूसेपुर में यूकेलिप्टस (सफेदा) के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही दबंगों द्वारा की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए सुशील नामक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में बेनीगंज के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कौशलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी सुशीला ने बेनीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि 7 सितंबर को गांव के ही सम्मोहन पुत्र शत्रोहन, करन पुत्र धीरू और मीरा पत्नी धीरू ने पेड़ काटने की बात को लेकर उनके पति सुशील के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट में सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। क्षेत्राधिकारी (CO) हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों अभियुक्तों सम्मोहन, करन और मीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले में शिथिलता और लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थाना प्रभारी बेनीगंज कौशलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी व वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1