प्रिंसिपल पर हमले के विरोध में खूंटी भगत सिंह चौक जाम, दोनों ओर बहनों की लम्बी कतार। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। आरसी बालक मध्य विद्यालय, खूंटी के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को मसीही समुदाय समेत आदिवासी समाज के लोगों ने खूंटी के भगत सिंह चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण खूंटी-सिमडेगा और रांची-चाईबासा सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति ऐसी हो गई कि बाइक सवारों को भी निकलने में परेशानी होने लगी। प्रदर्शनकारी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम का नेतृत्व कर रहे मार्शल बारला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े एक विद्यालय के प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला होना पूरे समाज के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि फादर बेनेदिक्त बारला पर हमला करने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि शांतिप्रिय खूंटी में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जाम हटाने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे। अधिकारियों ने उनसे सड़क खाली करने और पुलिस को अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने का मौका देने की अपील की। पुलिस ने जांच में सहयोग करने की भी बात कही। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
प्रिंसिपल पर हमले के विरोध में खूंटी भगत सिंह चौक जाम, दोनों ओर बहनों की लम्बी कतार। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। आरसी बालक मध्य विद्यालय, खूंटी के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को मसीही समुदाय समेत आदिवासी समाज के लोगों ने खूंटी के भगत सिंह चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण खूंटी-सिमडेगा और रांची-चाईबासा सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति ऐसी हो गई कि बाइक सवारों को भी निकलने में परेशानी होने लगी। प्रदर्शनकारी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम का नेतृत्व कर रहे मार्शल बारला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े एक विद्यालय के प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला होना पूरे समाज के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि फादर बेनेदिक्त बारला पर हमला करने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि शांतिप्रिय खूंटी में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जाम हटाने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे। अधिकारियों ने उनसे सड़क खाली करने और पुलिस को अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने का मौका देने की अपील की। पुलिस ने जांच में सहयोग करने की भी बात कही। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
- प्रिंसिपल पर हमले के विरोध में खूंटी भगत सिंह चौक जाम, दोनों ओर बहनों की लम्बी कतार। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। आरसी बालक मध्य विद्यालय, खूंटी के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को मसीही समुदाय समेत आदिवासी समाज के लोगों ने खूंटी के भगत सिंह चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण खूंटी-सिमडेगा और रांची-चाईबासा सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति ऐसी हो गई कि बाइक सवारों को भी निकलने में परेशानी होने लगी। प्रदर्शनकारी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम का नेतृत्व कर रहे मार्शल बारला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े एक विद्यालय के प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला होना पूरे समाज के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि फादर बेनेदिक्त बारला पर हमला करने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि शांतिप्रिय खूंटी में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जाम हटाने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे। अधिकारियों ने उनसे सड़क खाली करने और पुलिस को अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने का मौका देने की अपील की। पुलिस ने जांच में सहयोग करने की भी बात कही। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते रहे।1
- अरगोड़ा में धूमधाम और नम आंखों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रतिमा विसर्जन रांची: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रांची के अरगोड़ा क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद आज, 20 अक्टूबर 2026 को पूरे धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पिछले नौ दिनों तक चले इस महापर्व के दौरान अरगोड़ा स्थित पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। आज सुबह से ही पूजा पंडाल में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक रूप से मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। 'सिंदूर खेला' के दौरान पूरा पंडाल मां के जयकारों और उल्लास से सराबोर उठा। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-ताशों और "जय मां दुर्गा" तथा "अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। अरगोड़ा के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालु नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिसबल द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अरगोड़ा तालाब व आसपास के विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- भरनो में भव्य डांडिया नाइट शो भाग लेने वाले लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया1
- कोडरमा सतगावाँ मारपीट मामला | घायल पिता की बेटी ने बताया पूरा घटनाक्रम | Koderma News कोडरमा सतगावाँ मारपीट मामला | घायल पिता की बेटी ने बताया पूरा घटनाक्रम | Koderma News झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावाँ प्रखंड के पूतोडीह (समयडीह) गांव में मंगलवार शाम आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। घायल लक्ष्मण विश्वकर्मा की पुत्री ने घटना को लेकर अपना बयान दिया है। वहीं, घायल लक्ष्मण विश्वकर्मा और बाबूलाल प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर सतगावाँ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। मामले की पूरी जानकारी और घायल परिवार का बयान देखने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। यह वीडियो जनहित और जन जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। मामले में लगाए गए आरोप संबंधित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। घटना की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। Koderma News, Satgawan News, Koderma Jharkhand, सतगावाँ समाचार, कोडरमा न्यूज़, सतगावाँ मारपीट मामला, पूतोडीह समयडीह, Pootodih News, Samaydeeh News, Lakshman Vishwakarma, Jharkhand News Today, Jharkhand Local News, मारपीट की घटना, घायल पिता की बेटी का बयान, Ranchi Club TV, RanchiClubTV, Jharkhand Hindi News #KodermaNews #Satgawan #JharkhandNews #कोडरमा #सतगावाँ #मारपीटमामला #Pootodih #Samaydeeh #JharkhandLocalNews #RanchiClubTV #HindiNews #GroundReport #ViralNews Live Stream Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only.1
- अभी बरही चौक में एक्सीडेंट ट्रक से एक बच्चा और मां का एक्सीडेंट दो मौत? अभी बरही चौक में एक्सीडेंट ट्रक से एक बच्चा और मां का एक्सीडेंट दो मौत? #viralvideo #trendig #short1
- कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर 154 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड समेत देशभर के 154 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शहीद जवानों को नमन किया। इस दौरान ट्रैफिक एसपी ने कहा कि देश की सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए कहा पुलिस उनके साथ खड़ी है।1
- महादेव टंगरा में भव्य रावण दहन एवं दुर्गा पूजा का आयोजन, ओम शंकर गुप्ता ने किया रावण दहन। रांची जिले के रातू प्रखंड अंतर्गत महादेव टंगरा, बिजुलिया गांव में वर्षों से रमानंदन महतो के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भव्य दुर्गा पूजा एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।1
- जल, जंगल, जमीन बचाओ आदिवासी समाजिक अगुवाओं का बैठक हुई । शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस मनाने के लिए बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन बचाओ संघर्ष समिति गोविन्दपुर और आदिवासी सामाजिक अगुवाओ की अगुवाई में कैंची मोड़ गोविंदपुर में कार्यक्रम को लेकर एक विशेष बैठक किया गया। कुछ दिन पूर्व में आदिवासी समाज के कुछ लोग चोलवा पतरा में खोड़हा नाच के अलावे नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगा-रंग आयोजन करना चाहते हैं जिसका विरोध बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन बचाओ संघर्ष समिति गोविन्दपुर और सामाजिक अगुवाओ ने किया। एक ही क्षेत्र में दो मंच स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि बिरसा मुंडा चौक गोविन्दपुर पर पहले से ही बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन बचाओ संघर्ष समिति गोविन्दपुर और सर्व समन्वय समिति गोविन्दपुर के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम करवाया जाता रहा है बिरसा मुंडा के बलिदान, संघर्ष, वीरता को याद करने के साथ आदिवासी समाज की हक्क अधिकार, सांस्कृति की रक्षा और झारखंडी गौरव की भावना को याद किया जाता है। बैठक में आये हुए गाँव के मुण्डा, पाहन, महतो, सामाजिक अगुवाओ ने एक स्वर में कहा कि समाज सर्वोपारि है समाज की अस्मिता, सांस्कृति, हक्क अधिकार, युवाओं को भटकने से रक्षा करना सबका कर्तव्य है इसलिए नागपुरी रंगा-रंग कार्यक्रम विरोध किया जायेगा। साथ ही बैठक के निर्णयानुसार प्रत्येक गाँव से खोड़हा नाच प्रस्तुत करना अनिवार्य है जिसका कल से अपना खोड़हा नाच का नाम समिति को देने सुरू कर दें। आज की बैठक में सामाजिक अगुवा, मुण्डा, पाहन, ग्राम प्रधान, महिला मंडल और बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन बचाओ संघर्ष समिति गोविन्दपुर की सम्पूर्ण टीम उपस्थित थे।1