Shuru
Apke Nagar Ki App…
गायखुरी स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर में चोरी की वारदात, ताला तोड़कर चांदी के मुकुट किए पार दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप,
Samarpit sahu
गायखुरी स्थित सहस्त्रबाहु मंदिर में चोरी की वारदात, ताला तोड़कर चांदी के मुकुट किए पार दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप,
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- भारत सरकार द्वारा जनगणना / सर्वेक्षण कार्य को सरल बनाने के लिए स्वयं गणना की सुविधा प्रदान की गई है।आप सभी से निवेदन है कि आप स्वयं अपनी जानकारी सही-सही भरें और इस कार्य में अपना सहयोग दें, यह आसान, सुरक्षित और समय बचाने वाला तरीका है।आपकी भरी गईं सही जानकारी से योजनाओं का लाभ पात्र एंव सही लोगों तक पहुँचता है,आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक बनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आपकी भागीदारी, देश की प्रगति का आधार है।1
- वारासिवनी के सब्जी बाजार में एक बार फिर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के सदस्यों ने मंगलवार बाजार के दिन दो व्यक्तियों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दोनों पीड़ितों ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस थाना वारासिवनी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव के द्वारा ब्रह्म समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से कटंगी सकल ब्रह्म समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया है। दामोदर यादव पर ब्रह्म समाज ने आरोप लगाया कि उन्होंने अभद्र टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत किया है जिससे समाज में गहरे असंतोष की लहर भी पैदा हो गई है। सकल ब्रह्म समाज ने बुधवार की दोपहर 1 बजे एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार कार्यालय और थाने में ज्ञापन सौंपकर टिप्पणी करने वाले पर कठोर कार्रवाई की मांग की।1
- *आग लगने से ग्राम चिकली में चार से अधिक मकान जलकर खाक* कुरई विकासखंड की अंतर्गत आने वाली ग्राम चिकली में आज दोपहर आग लगने से गांव की चार मकान जलकर खाक हो गए बताया शिवानी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तत्पश्चात देर से आई अग्निशामक वहां को बुलाया गया भारी मस्कत के बाद आपको काबू में पाया गया।1
- आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने Kashi Vishwanath Temple धाम पहुंचकर बाबा श्री विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन किए और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने मंदिर परिसर में स्थापित मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेंट की गई ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का भी अवलोकन किया। यह घड़ी केवल समय बताने का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन वैदिक परंपरा, भारतीय ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक है। काशी की इस पवित्र धरती पर सनातन संस्कृति और मध्यप्रदेश की इस अनमोल धरोहर का सम्मान, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। सच में, यह दृश्य भारत की आध्यात्मिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और हमारी सनातन परंपरा की भव्यता को दर्शाता है।1
- “खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच: ग्रीष्मकालीन शिविर 1 मई से” ➖➖➖➖ #सिवनी/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सिवनी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिये गये निर्णयानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से 31 मई 2026 तक प्रातः 06:00 बजे से 08:30 बजे तक एवं सायं 05:00 बजे से 07:00 बजे तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्तर पर प्रतिभागियों के लिए 07 मई 2026 तक पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इस वर्ष पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से व्यवस्था की गई है, किन्तु प्रत्येक प्रतिभागी का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रहेगा तथा ₹11 (ग्यारह रुपये मात्र) का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा। जिला मुख्यालय सिवनी में विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण स्थल निर्धारित किये गये हैं, जिनमें फुटबॉल स्टेडियम (फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन – केवल प्रातः), बड़ी पुलिस लाइन मैदान (वॉलीबॉल, कराते), ऑफिसर्स क्लब (बास्केटबॉल), श्री महावीर व्यायामशाला (बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, कूडो), मॉर्डन स्कूल (वुशु), शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (शतरंज), मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम (हॉकी), म.ल.बा. मैदान (कबड्डी) एवं शासकीय तिलक विद्यालय (योग) शामिल हैं। योग प्रशिक्षण हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जबकि अन्य सभी खेलों में भाग लेने हेतु आयु सीमा 05 वर्ष से 18 वर्ष निर्धारित की गई है। विकासखंड स्तर पर भी व्यापक रूप से शिविर आयोजित किये जाएंगे, जिनमें कुरई (कबड्डी, नेटबॉल), केवलारी (खो-खो, कबड्डी), धनौरा (कराते, वॉलीबॉल), घंसौर (वॉलीबॉल, कबड्डी), लखनादौन (फुटबॉल, कराते), बरघाट (टेबल टेनिस, पिट्टू, कराते) एवं छपारा (फुटबॉल, कराते) शामिल हैं। प्रभारी कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिन प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति 22 दिवस से अधिक होगी, उन्हीं को टी-शर्ट (प्रस्तावित) एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों में नियमितता एवं अनुशासन को प्रोत्साहन मिल सके। इस वर्ष शिविर को और अधिक प्रभावी एवं बहुआयामी बनाने हेतु 7 प्रमुख घटकों को शामिल किया गया है, जिनमें फिट इंडिया मूवमेंट, व्यक्तित्व विकास, संस्कृति एवं मनोरंजन, खेल गतिविधियां, फैमिली एंगेजमेंट, समिति एंगेजमेंट एवं सामाजिक जागरूकता प्रमुख हैं। इन घटकों के अंतर्गत कुल 21 गतिविधियां प्रत्येक खेल मैदान में आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में संबंधित जिला अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, खेल संघों के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे द्वारा समस्त पालकों/अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों के ग्रीष्म अवकाश का सदुपयोग करते हुए उन्हें इस प्रशिक्षण शिविर में सहभागी बनाएं तथा 07 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन पूर्ण कराएं। पंजीयन हेतु फॉर्म कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, संबंधित खेल प्रशिक्षकों एवं विकासखंड स्तर पर ग्रामीण युवा समन्वयकों से भी प्राप्त किये जा सकते हैं।1
- Post by Samarpit sahu1
- *गेहूं खरीदी को लेकर केवलारी के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा* *प्रशासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी फगन सिंह कोलस्ते होश में आओ*1
- 8 साल से न्याय का इंतजार कर रहा बुजुर्ग, न मिला मुआवजा और न मिली सरकारी मदद1