Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत सरकार द्वारा जनगणना / सर्वेक्षण कार्य को सरल बनाने के लिए स्वयं गणना की सुविधा प्रदान की गई है। भारत सरकार द्वारा जनगणना / सर्वेक्षण कार्य को सरल बनाने के लिए स्वयं गणना की सुविधा प्रदान की गई है।आप सभी से निवेदन है कि आप स्वयं अपनी जानकारी सही-सही भरें और इस कार्य में अपना सहयोग दें, यह आसान, सुरक्षित और समय बचाने वाला तरीका है।आपकी भरी गईं सही जानकारी से योजनाओं का लाभ पात्र एंव सही लोगों तक पहुँचता है,आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक बनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आपकी भागीदारी, देश की प्रगति का आधार है।
INDRAJEET SINGH DASHMER
भारत सरकार द्वारा जनगणना / सर्वेक्षण कार्य को सरल बनाने के लिए स्वयं गणना की सुविधा प्रदान की गई है। भारत सरकार द्वारा जनगणना / सर्वेक्षण कार्य को सरल बनाने के लिए स्वयं गणना की सुविधा प्रदान की गई है।आप सभी से निवेदन है कि आप स्वयं अपनी जानकारी सही-सही भरें और इस कार्य में अपना सहयोग दें, यह आसान, सुरक्षित और समय बचाने वाला तरीका है।आपकी भरी गईं सही जानकारी से योजनाओं का लाभ पात्र एंव सही लोगों तक पहुँचता है,आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक बनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आपकी भागीदारी, देश की प्रगति का आधार है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Samarpit sahu2
- जिला परिवहन विभाग बालाघाट ने मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र के सीमावर्ती रजेगांव चेक पोस्ट पर आज आकस्मिक दबिश देकर यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली मातोश्री ट्रेवल्स की दो बसों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है जो लाँजी से बरातियों को लेकर कटँगी के ग्राम नाँदी जा रही थी! जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल के निर्देश पर भाग्यश्री राजवैध परिवहन उपनिरक्षक ने बारातीयों से भरी उक्त दोनों बसों पर कार्यवाही करते हुए बताया कि उक्त दोनों बसें बिना परमिट और बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित हो रही थीं, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है,उक्त कार्यवाही जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट के निर्देश पर की गईं सतत कार्यवाही का एक हिस्सा है हमारे द्वारा जिले के अलग जगहों पर जाकर लगातार इस तरह की कार्यवाही की जा रही है और यह प्रक्रिया आगे भी चलते रहेगी!1
- वारासिवनी। नगरपालिका परिषद वारासिवनी में चल रही उठा पटक, बाहरी हस्तक्षेप और विभिन्न समस्याओं को लेकर भूतपूर्व विधायक व भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र निर्मल ने बुधवार को अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में डाक्टर निर्मल ने पत्रकारों के सवालों का बेबाकी के साथ जवाब दिए। हम आपके सामने उनकी पूरी प्रेस वार्ता जस की तस पेश कर रहे हैं। आप स्वयं पत्रकारों के सवालों और डाक्टर निर्मल द्वारा दिए गए जवाबों को सुनकर नगर व क्षेत्र की आगामी राजनीति का अनुमान लगा सकते है।1
- विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में वीर शिरोमणि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में बुधवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में चिकित्सक, स्टाफ नर्सों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य आमजन को मलेरिया से बचाव के उपायों और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना था। रैली की शुरुआत अस्पताल प्रांगण से हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः अस्पताल में समाप्त हुई। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी हाथ में बैनर लेकर मलेरिया उन्मूलन से जुड़े नारे लगाए।1
- Post by Uttam dhanole1
- अवैध खनिज उत्खनन-परिवहन मामले में पुलिस की कार्यवाही: 03 टेक्ट्रर-ट्राली सहित 13 आरोपित गिरफ्तार लांजी। पुलिस को 28 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि में अवैध रेत परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम पौसेरा के सोन नदी घाट में अपने-अपने ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत का परिवहन कर सोन नदी घाट से निकलने वाले है और ग्राम पौसेरा होते हुये लांजी तरफ आने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौकास्थल ग्राम पौसेरा सोन नदी घाट पंहुची जहां पर 03 ट्रेक्टरो के चालक और रेत भर रहे मजदूर मौजूद थे जो कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, हालांकि पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद 3 ट्रेक्टर ड्राईवरो एवं मजदूरो को ट्रेक्टर-ट्राली सहित पकडा गया। पकड़े गये ट्रैक्टरों की ट्रालियो को चेक किया जो एक ट्रेक्टर की ट्राली मे रेत खनिज भरा होना पाया गया, ड्रायवर से उक्त खनिज (रेत) के परिवहन के संबंध में रायल्टी (वैध दस्तावेजो) के संबंध में पूछा तो कोई रायल्टी या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये, जबकि 2 ट्रेक्टर की ट्राली में कुछ रेत भरी हुई और फाडवे व तसले मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी 13 आरोपितों के खिलाफ अपराध क्रमांक 136/26 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपितों में युगल उर्फ राजा सातपुते पिता सोमेश्वर सातपुते 20 वर्ष निवासी सिर्री, दीपक धुर्वे पिता सूरजलाल धुर्वे 24 वर्ष निवासी बकरामुंडी, अजय मलगाम पिता जयराम मलगाम 28 वर्ष निवासी दहेगांव, दिलीप पिता शैलेन्द्र कुमार मलगाम 30 वर्ष निवासी दहेगांव, राकेश आमाडारे पिता भरत आमाडारे 22 वर्ष निवासी मंडईटेकरी, कमलेश चापडे पिता अनिल चापडे 24 वर्ष निवासी मंडईटेकरी, 07 नितिन चापडे पिता अनिल चापडे जाति तेली उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं 05 ग्राम मंडईटेकरी, देवेन्द्र मसराम पिता देवराम मसराम 21 वर्ष निवासी ग्राम जूनेवानी, दीपक आमाडारे पिता छोटेलाल आमाडारे 34 वर्ष निवासी मंडईटेकरी, राधे पंद्रे पिता नरवद पंद्रे 45 वर्ष निवासी दहेगांव, नितेश पालेवार पिता मूलचंद पालेवार 23 वर्ष निवासी, राजेश सोनवाने पिता शोभेलाल सोनवाने 25 वर्ष निवासी लांजी, रवि मडावी पिता मेहतर मडावी 19 वर्ष निवासी जूनेवानी शामिल है। पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान 02 ट्रैक्टर महिन्द्रा कंपनी के लाल रंग एवं 01 टेक्टर नीले रंग का सोनालिका कंपनी का जिनकी ट्रालियो एवं अवैध खनिज (रेत) तसले एवं फावडे सहित बरामद किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लाँजी उनि दीप सिंह परमार, निरीक्षक अशोक ननाना, आरक्षकगण राकेश कुल्हाडे, राहुल भारद्वाज एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- *ग्राम चिखली में आग लगने से चार मकान जलकर खाक* *मौका में समय से नहीं पहुंचे फायर ब्रिगेड* कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारसडोल की ग्राम चिखली में आज दोपहर ग्राम सिल्लोर के पास आग लग गई फैलते हुए चिखली और आ गई और गांव की खेतों की नरवाई मैं फेल कर गांव के मकान पर पहुंच गई जिससे गांव के कमलेश लांजेवर, ज्ञानाबाईउइके,सुरेश उइके,गणेश उईके के मकान जलकर खाक हो गयेआगे ग्रामीणो ने बताया कि कमलेश लांजेवर एवं ज्ञानाबाई उइके कच्चा पक्का मकान जलकर खाओगे एवं गृहस्थी का सामान सहित जेवरात सहित सभी सामान मकान सहित खाक हो गए एवं गणेश हुई के सुरेश हुई की के पीछे के कमरे जलकर खाक हो गए एवं ग्रामीणों की मस्कत के बाद आग को काबू में पाया गया। ग्रामीण आगे बताया कि फायर ब्रिगेड दमकल दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन तब तक चल कर खाक होचुके थे दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची थी जिसे पाक में आज को शांत कराया गया मौका पर राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार राजस्व पटवारी मौका पर पंचनामा कार्यवाही करने में मौका पहुंच गए थे । इन दोनों खेतों में आग के गोले एवं धुआ दिखाई दिखाई नजर आ रहे हैं। जानकारी मिलने पर नए हफ्ते चिल्लर हिमांशु कौशल एवं पटवारी ऋषि कुमार सनोडिया के अलावा राजस्व पटवारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।2
- Post by Samarpit sahu1