logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोहे के चने चबाने के बराबर है मुर्दे में जान फूंकना। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।

16 hrs ago
user_Bku lokshakti master sheoraj singh
Bku lokshakti master sheoraj singh
Jewar, Gautam Buddha Nagar•
16 hrs ago

लोहे के चने चबाने के बराबर है मुर्दे में जान फूंकना। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।

More news from Gautam Buddha Nagar and nearby areas
  • लोहे के चने चबाने के बराबर है मुर्दे में जान फूंकना। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    1
    लोहे के चने चबाने के बराबर है मुर्दे में जान फूंकना। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    user_Bku lokshakti master श्यौराज
    Bku lokshakti master श्यौराज
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    15 hrs ago
  • लोहे के चने चबाने के बराबर है मुर्दे में जान फूंकना। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    1
    लोहे के चने चबाने के बराबर है मुर्दे में जान फूंकना। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    16 hrs ago
  • आज कबीर आश्रम वार्ड नंबर 3 पलवल का पुनर्निर्माण कार्य श्री किशोर दास महाराज जी के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया, यह महाराज जी की निस्वार्थ सेवा है सर्व समाज के लिए इस आश्रम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है महाराज जी का यह त्याग एक इतिहास रचता है उन्होंने अपने जीवन में एक एक रुपए जोड़कर पहले जमीन खरीदी फिर आश्रम बनवाया और आज भी स्वयं फिर से इस आश्रम का पुनर्निर्माण करा रहे हैं। इस आश्रम में महीने के प्रथम रविवार को सत्संग होता है , ऐसे महान संत के लिए बार बार नमन।
    4
    आज कबीर आश्रम वार्ड नंबर 3 पलवल का पुनर्निर्माण  कार्य श्री किशोर दास महाराज जी के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया, यह महाराज जी की निस्वार्थ सेवा है सर्व समाज के लिए इस आश्रम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है महाराज जी का यह त्याग एक इतिहास रचता है उन्होंने अपने जीवन में एक एक रुपए जोड़कर पहले जमीन खरीदी फिर आश्रम बनवाया और आज भी स्वयं फिर से इस आश्रम का पुनर्निर्माण करा रहे हैं। इस आश्रम में  महीने के प्रथम रविवार को सत्संग होता है , ऐसे महान संत के लिए बार बार नमन।
    user_User1471
    User1471
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • नूंह मेवात में प्रदूषण का कहर: छोटी चिमनियों से गांवों पर गिर रहा धुआं, लोग दहशत में; प्रशासन कब लेगा सख्त एक्शन?
    1
    नूंह मेवात में प्रदूषण का कहर: छोटी चिमनियों से गांवों पर गिर रहा धुआं, लोग दहशत में; प्रशासन कब लेगा सख्त एक्शन?
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • नोएडा: नोएडा के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-44) की एक बड़ी और डराने वाली लापरवाही सामने आई है। स्कूल की एक बस में यूकेजी (UKG) का छात्र अव्यान महाजन सुबह स्कूल पहुँचने के बजाय करीब 6-7 घंटे तक एक सुनसान बस पार्किंग यार्ड में बंद रहा। भीषण गर्मी और घुटन के बीच यह मासूम बच्चा घंटों रोता रहा, लेकिन न तो स्कूल प्रशासन को इसकी खबर हुई और न ही बस के स्टाफ ने पीछे मुड़कर देखना मुनासिब समझा। क्या है पूरा मामला? अव्यान की माँ के अनुसार, उन्होंने रोज की तरह सुबह अपने बेटे को स्कूल बस में बिठाया था। दोपहर में जब बस वापस आई, तो अव्यान उसमें नहीं था। घबराए परिजनों ने जब स्कूल से संपर्क किया, तो पता चला कि बच्चा स्कूल पहुँचा ही नहीं था और उसे क्लास रजिस्टर में 'एब्सेंट' (Absent) मार्क किया गया था। हैरानी की बात यह है कि बस अटेंडेंस रजिस्टर में उसे 'प्रेजेंट' (Present) दिखाया गया था, फिर भी किसी ने यह चेक नहीं किया कि बच्चा बस से उतरा क्यों नहीं। घंटों की मशक्कत और तलाश के बाद, अव्यान स्कूल से करीब 25 किलोमीटर दूर नोएडा के एक सुदूर इलाके में स्थित बस यार्ड में खड़ी बस के अंदर मिला। सुरक्षा प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं यह घटना स्कूल सुरक्षा के उन तमाम दावों की पोल खोलती है जिन्हें पेरेंट्स मोटी फीस देकर सच मान लेते हैं: फिजिकल चेकिंग का अभाव: नियम के मुताबिक, बच्चों के उतरने के बाद बस की पूरी चेकिंग होनी चाहिए कि कोई बच्चा अंदर तो नहीं रह गया। कम्युनिकेशन गैप: बच्चा स्कूल नहीं पहुँचा तो माता-पिता को तुरंत सूचित क्यों नहीं किया गया? गैर-जिम्मेदाराना रवैया: बस और क्लास अटेंडेंस में अंतर होने के बावजूद किसी ने अलार्म क्यों नहीं बजाया? भावुक माँ की अपील अव्यान की माँ ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए कहा, "मैं उन घंटों के डर और लाचारी को बयां नहीं कर सकती। यह बेसिक चाइल्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल में एक गंभीर चूक है। किसी भी माता-पिता को इस मानसिक प्रताड़ना से नहीं गुजरना चाहिए।" पेरेंट्स के लिए कुछ जरूरी सवाल: यह घटना हर उस पेरेंट के लिए एक चेतावनी है जिसका बच्चा बस से स्कूल जाता है। क्या आपका स्कूल: बस से उतरते ही आपको रियल-टाइम कन्फर्मेशन देता है? क्या बस में GPS और अटेंडेंट की जवाबदेही तय है? क्या स्कूल पहुँचने के 15 मिनट के भीतर एब्सेंट होने की सूचना आप तक पहुँचती है? हम प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से मांग करते हैं कि इस मामले की गहन जांच हो और जिम्मेदार स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा किसी बच्चे की जान जोखिम में न पड़े।
    2
    नोएडा: नोएडा के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-44) की एक बड़ी और डराने वाली लापरवाही सामने आई है। स्कूल की एक बस में यूकेजी (UKG) का छात्र अव्यान महाजन सुबह स्कूल पहुँचने के बजाय करीब 6-7 घंटे तक एक सुनसान बस पार्किंग यार्ड में बंद रहा। भीषण गर्मी और घुटन के बीच यह मासूम बच्चा घंटों रोता रहा, लेकिन न तो स्कूल प्रशासन को इसकी खबर हुई और न ही बस के स्टाफ ने पीछे मुड़कर देखना मुनासिब समझा।
क्या है पूरा मामला?
अव्यान की माँ के अनुसार, उन्होंने रोज की तरह सुबह अपने बेटे को स्कूल बस में बिठाया था। दोपहर में जब बस वापस आई, तो अव्यान उसमें नहीं था। घबराए परिजनों ने जब स्कूल से संपर्क किया, तो पता चला कि बच्चा स्कूल पहुँचा ही नहीं था और उसे क्लास रजिस्टर में 'एब्सेंट' (Absent) मार्क किया गया था।
हैरानी की बात यह है कि बस अटेंडेंस रजिस्टर में उसे 'प्रेजेंट' (Present) दिखाया गया था, फिर भी किसी ने यह चेक नहीं किया कि बच्चा बस से उतरा क्यों नहीं। घंटों की मशक्कत और तलाश के बाद, अव्यान स्कूल से करीब 25 किलोमीटर दूर नोएडा के एक सुदूर इलाके में स्थित बस यार्ड में खड़ी बस के अंदर मिला।
सुरक्षा प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं
यह घटना स्कूल सुरक्षा के उन तमाम दावों की पोल खोलती है जिन्हें पेरेंट्स मोटी फीस देकर सच मान लेते हैं:
फिजिकल चेकिंग का अभाव: नियम के मुताबिक, बच्चों के उतरने के बाद बस की पूरी चेकिंग होनी चाहिए कि कोई बच्चा अंदर तो नहीं रह गया।
कम्युनिकेशन गैप: बच्चा स्कूल नहीं पहुँचा तो माता-पिता को तुरंत सूचित क्यों नहीं किया गया?
गैर-जिम्मेदाराना रवैया: बस और क्लास अटेंडेंस में अंतर होने के बावजूद किसी ने अलार्म क्यों नहीं बजाया?
भावुक माँ की अपील
अव्यान की माँ ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए कहा, "मैं उन घंटों के डर और लाचारी को बयां नहीं कर सकती। यह बेसिक चाइल्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल में एक गंभीर चूक है। किसी भी माता-पिता को इस मानसिक प्रताड़ना से नहीं गुजरना चाहिए।"
पेरेंट्स के लिए कुछ जरूरी सवाल:
यह घटना हर उस पेरेंट के लिए एक चेतावनी है जिसका बच्चा बस से स्कूल जाता है। क्या आपका स्कूल:
बस से उतरते ही आपको रियल-टाइम कन्फर्मेशन देता है?
क्या बस में GPS और अटेंडेंट की जवाबदेही तय है?
क्या स्कूल पहुँचने के 15 मिनट के भीतर एब्सेंट होने की सूचना आप तक पहुँचती है?
हम प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से मांग करते हैं कि इस मामले की गहन जांच हो और जिम्मेदार स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा किसी बच्चे की जान जोखिम में न पड़े।
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल श्री मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में काईम ब्रांच पलवल ने ट्रक चालक से हथियार के नोक पर हुई ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है डीएसपी पलवल ने वारदात के बारे में बताया कि दिनांक 26.01.2026 को गांव अनौना जिला बुलन्दशहर यू०पी० निवासी हरेन्द्र ट्रक चालक ने थाना चांदहट पुलिस को अपनी दी शिकायत में बताया कि दिनांक 30.12.2025 को समय करीब 2.30 पी०एम० को वह अपनी गाडी कैंटर में गैस के खाली सिलेंडर लेकर नोएडा से बिलासपुर गुरूग्राम जा रहा था। रास्ते में KGP रोड पर अमरपुर फलाई ओवर पर पहुंचा तो टायलेट के लिए रूका इसी दौरान दो अज्ञात लडके जिनके हाथ में देशी तंमचा था पास आये और हथियार के बल पर उसका मोबाईल रैडमी वा 5000 रूप्ये लूट लिए इसके अलावा फोनपे का पासवर्ड पूछकर 3200 रूप्ये अपने अकाउंट में डाल फरार हो गये। चांदहट थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में काईम ब्राच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार की टीम ने इंटेलीजेंस वा मुखबर तंत्र की सहायता से कार्य करते हुये दिनांक 24.02.2026 को वारदात में शामिल एक आरोपी को हथीन मोड से धर दबोचा। जिसकी TIP प्रक्रिया के चलते नाम उजागर संभव नहीं है।
    1
    पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल श्री मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में काईम ब्रांच पलवल ने ट्रक चालक से हथियार के नोक पर हुई ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है डीएसपी पलवल ने वारदात के बारे में बताया कि दिनांक 26.01.2026 को गांव अनौना जिला बुलन्दशहर यू०पी० निवासी हरेन्द्र ट्रक चालक ने थाना चांदहट पुलिस को अपनी दी शिकायत में बताया कि दिनांक 30.12.2025 को समय करीब 2.30 पी०एम० को वह अपनी गाडी कैंटर में गैस के खाली सिलेंडर लेकर नोएडा से बिलासपुर गुरूग्राम जा रहा था। रास्ते में KGP रोड पर अमरपुर फलाई ओवर पर पहुंचा तो टायलेट के लिए रूका इसी दौरान दो अज्ञात लडके जिनके हाथ में देशी तंमचा था पास आये और हथियार के बल पर उसका मोबाईल रैडमी वा 5000 रूप्ये लूट लिए इसके अलावा फोनपे का पासवर्ड पूछकर 3200 रूप्ये अपने अकाउंट में डाल फरार हो गये। चांदहट थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  
इस मामले में काईम ब्राच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार की टीम ने इंटेलीजेंस वा मुखबर तंत्र की सहायता से कार्य करते हुये दिनांक 24.02.2026 को वारदात में शामिल एक आरोपी को हथीन मोड से धर दबोचा। जिसकी TIP प्रक्रिया के चलते नाम उजागर संभव नहीं है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • बुलंदशहर,​खुर्जा। तहसील क्षेत्र के गांव आबदा नगर में जल निकासी की विकराल समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से गांव की मुख्य गलियों में नाला खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में गंदा पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारी बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या को अनसुना कर रहे हैं। ​नमाजियों और स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी ​स्थानीय निवासी साहिल एडवोकेट ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, लेकिन सड़कों पर भरे गंदे पानी और कीचड़ के कारण नमाजियों को मस्जिद जाने में भारी कठिनाई हो रही है। गंदे पानी की छींटें कपड़ों पर पड़ने से इबादत में खलल पड़ रहा है। यही नहीं, गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे अक्सर इस कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे वे चोटिल हो रहे हैं और उनकी ड्रेस भी खराब हो रही है। ​बीमारियों का बढ़ा खतरा ​ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चारों ओर जमा गंदे पानी और कूड़े के ढेर से इलाके में दुर्गंध फैली हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ 'स्वच्छ भारत अभियान' के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आबदा नगर के लोग नर्क जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। ​आश्वासन से थक चुके हैं ग्रामीण,​ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से नाला निर्माण और साफ-सफाई की गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें केवल झूठा आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। काम शुरू करने के लिए न तो कोई मिस्त्री आ रहा है और न ही कोई मजदूर। ​प्रदर्शन और शिकायत के दौरान मुख्य रूप से साहिल, सारुख, रहमत मुल्लाजी, भूरा, मेहंदी, कलुआ, अकरम, नाजिम और छोटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उच्चाधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत करेंगे।
    4
    बुलंदशहर,​खुर्जा। तहसील क्षेत्र के गांव आबदा नगर  में जल निकासी की विकराल समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से गांव की मुख्य गलियों में नाला खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में गंदा पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारी बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या को अनसुना कर रहे हैं।
​नमाजियों और स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी ​स्थानीय निवासी साहिल एडवोकेट ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, लेकिन सड़कों पर भरे गंदे पानी और कीचड़ के कारण नमाजियों को मस्जिद जाने में भारी कठिनाई हो रही है। गंदे पानी की छींटें कपड़ों पर पड़ने से इबादत में खलल पड़ रहा है। यही नहीं, गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे अक्सर इस कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे वे चोटिल हो रहे हैं और उनकी ड्रेस भी खराब हो रही है। ​बीमारियों का बढ़ा खतरा ​ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चारों ओर जमा गंदे पानी और कूड़े के ढेर से इलाके में दुर्गंध फैली हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ 'स्वच्छ भारत अभियान' के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आबदा नगर के लोग नर्क जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। ​आश्वासन से थक चुके हैं ग्रामीण,​ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से नाला निर्माण और साफ-सफाई की गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें केवल झूठा आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। काम शुरू करने के लिए न तो कोई मिस्त्री आ रहा है और न ही कोई मजदूर। ​प्रदर्शन और शिकायत के दौरान मुख्य रूप से साहिल, सारुख, रहमत मुल्लाजी, भूरा, मेहंदी, कलुआ, अकरम, नाजिम और छोटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उच्चाधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत करेंगे।
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    2 hrs ago
  • आज भारतीय क्रिकेटर अलीगढ़ की शान रिंकू सिंह के पिता खेमचंद जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया रिंकू सिंह के पिता के अंतिम संस्कार में उमडा जन सैलाब
    3
    आज भारतीय क्रिकेटर अलीगढ़ की शान रिंकू सिंह के पिता खेमचंद जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया रिंकू सिंह के पिता के अंतिम संस्कार में उमडा जन सैलाब
    user_Khaberindia24
    Khaberindia24
    Reporter Khair, Aligarh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.