Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी सभा को संबोधित करते हुए बुलंदशहर कई संगठनों की एक अहम बैठक में पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी वह मेरठ मंडल अध्यक्ष विजय तेवतिया
BKMU प्रदेश अध्यक्ष एसके सोलंकी
भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी सभा को संबोधित करते हुए बुलंदशहर कई संगठनों की एक अहम बैठक में पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी वह मेरठ मंडल अध्यक्ष विजय तेवतिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आम आदमी पार्टी के लिए आज बड़ी जीत का दिन है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए उन्हें आरोपों से मुक्त (Discharge) कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई के पास केजरीवाल और अन्य के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। हम कट्टर ईमानदार हैं और आज यह साबित हो गया।" AAP नेताओं ने इसे "इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश" करार दिया है और कहा है कि सच की जीत हुई है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बुलन्दशहर टाइम्स के लिए अमित तोमर की रिपोर्ट #ArvindKejriwal #ManishSisodia #AAP #DelhiLiquorScam #SatyamevJayate #CourtVerdict #BreakingNews #DelhiPolitics #AamAadmiParty #KejriwalAquitted1
- बुलंदशहर के अगौता में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के जवान और यूपी पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। जवान गौतम तेवतिया और सिपाही रेगीन माथुर भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे। दोनों बुलेट से खरीदारी करने जा रहे थे, तभी अंबेडकर पार्क के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।1
- बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद तहसील क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस पर छापा। पतंजलि ब्रांड गाय का घी समेत 5 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। जनवरी में लिए गए पतंजलि घी के नमूने का बिल नहीं मिला। शिकारपुर में भी तहसील प्रशासन संग संयुक्त छापेमारी। कुल 9 नमूने जमा कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई।1
- ब्रेकिंग बुलंदशहर बुलंदशहर: सेना के जवान और यूपी पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत मित्र गौतम तेवतिया के साथ भतीजी की शादी में शिरकत करने आये थे रेगीन माथुर बुलेट पर सवार होकर अगौता से खरीददारी करने गए थे जवान गौतम तेवतिया और सिपाही रेगीन ट्रैक्टर ट्रॉली की ज़द में आने से हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे बुलंदशहर के अगौता में अंबेडकर पार्क के सामने हुआ दर्दनाक हादसा1
- टीन शेड लगाते वक्त मजदूर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। एक व्यक्ति ने उसको टीन शेड पर ही CPR दिया और जान बचा ली। इमरजेंसी में एक–एक पल कीमती होता है। इस जागरूक व्यक्ति की वजह से अब मजदूर ठीक है। यह घटना बुलंदशहर जिले के खुर्जा (Khurja) नगर की है। मुख्य विवरण इस प्रकार हैं: स्थान: यह हादसा खुर्जा के गांधी रोड इलाके में एक दुकान पर टीन शेड डालते समय हुआ। बचाने वाला व्यक्ति: टीन शेड का काम कराने वाले ठेकेदार योगेश ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए छत पर ही मजदूर को CPR दिया, जिससे उसकी धड़कनें वापस आ गईं। मजदूर की स्थिति: करंट की चपेट में आए मजदूर का नाम साहिब है, जो अब पूरी तरह खतरे से बाहर है और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।1
- Post by Harsh Kumar1
- हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर एक बाइक शोरूम के यार्ड में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि पास के खेत में पराली जलाने से आग शोरूम तक पहुंची। इस हादसे में 200 से ज्यादा नई मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।1
- जबरन मीट शॉप बंद कराने की धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर सत्यम पंडित गिरफ्तार गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिंदू नेता और हिस्ट्रीशीटर सत्यम पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गाजियाबाद में जबरन मीट की दुकानें बंद कराने और दुकानदारों को आग लगाने की धमकी देने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सत्यम पंडित एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से अमित तोमर की रिपोर्ट #Ghaziabad #UPPolice #BreakingNews #SatyamPandit #LawAndOrder UttarPradesh1
- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने 100 विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी, पंकज चौधरी ने कहा कि यह उनकी हताशा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति खत्म हो चुकी है और ऐसी राजनीति करने वालों की दुकानें अब बंद हो गई हैं। इसी बौखलाहट में अखिलेश यादव ऐसे दावे कर रहे हैं। वहीं, एनसीईआरटी (NCERT) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला प्रधानमंत्री के संज्ञान में है और इस पर जल्द ही सही फैसला लिया जाएगा। दिलचस्प बात अरविंद केजरीवाल की रही, जहाँ पहले उन्होंने केजरीवाल को दोषी बता दिया, लेकिन तुरंत अपनी बात सुधारते हुए तंज कसा कि— "अब अगर अदालत ने उन्हें बरी किया है, तो क्या यह भी बीजेपी ने करवाया है। बाइट:- पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष) भाजपा1