बुलंदशहर में गरजे पंकज चौधरी, अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर को बताया 'हताशा'। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने 100 विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी, पंकज चौधरी ने कहा कि यह उनकी हताशा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति खत्म हो चुकी है और ऐसी राजनीति करने वालों की दुकानें अब बंद हो गई हैं। इसी बौखलाहट में अखिलेश यादव ऐसे दावे कर रहे हैं। वहीं, एनसीईआरटी (NCERT) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला प्रधानमंत्री के संज्ञान में है और इस पर जल्द ही सही फैसला लिया जाएगा। दिलचस्प बात अरविंद केजरीवाल की रही, जहाँ पहले उन्होंने केजरीवाल को दोषी बता दिया, लेकिन तुरंत अपनी बात सुधारते हुए तंज कसा कि— "अब अगर अदालत ने उन्हें बरी किया है, तो क्या यह भी बीजेपी ने करवाया है। बाइट:- पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष) भाजपा
बुलंदशहर में गरजे पंकज चौधरी, अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर को बताया 'हताशा'। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने 100 विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी, पंकज चौधरी ने कहा कि यह उनकी हताशा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति खत्म हो चुकी है और ऐसी राजनीति करने वालों की दुकानें अब बंद हो गई हैं। इसी बौखलाहट में अखिलेश यादव ऐसे दावे कर रहे हैं। वहीं, एनसीईआरटी (NCERT) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला प्रधानमंत्री के संज्ञान में है और इस पर जल्द ही सही फैसला लिया जाएगा। दिलचस्प बात अरविंद केजरीवाल की रही, जहाँ पहले उन्होंने केजरीवाल को दोषी बता दिया, लेकिन तुरंत अपनी बात सुधारते हुए तंज कसा कि— "अब अगर अदालत ने उन्हें बरी किया है, तो क्या यह भी बीजेपी ने करवाया है। बाइट:- पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष) भाजपा
- बुलन्दशहर,,भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चन्द्रशेखर व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के आदेशानुसार भीष नेतृत्व द्वारा रोहित कुमार गौतम निकासी ग्राम जालखेड़ा बुलन्दशहर को मेरठ मण्डल सहसंयोजक । उपाध्यक्ष नियुक्त करने के सम्बन्ध में सम्मान समारोह रखा गया और अपने महापुरुषो की मुर्ती पर माला अर्पण कर याद किया गया। उसके बाद रैली निकाली गई रैली भूड़ चौराहे से प्रारम्भ हुई उसके बाद कलम डाला बाबू चौराहा नहर से होते हुए जालखेड़ा पर रैली का समापन हुआ जिसमे उपस्थित रहे अनेक कार्यकर्ता, गुरुचस सिंह एड०, लीगल सैल, विपिन कुमार एड.(ताजपुर), सोनू गौतम मेरठ मण्डल उपाध्यक्ष, शैविन्द्र सिंह बाल्मीकि, वसीम अंसारी, विकास बाल्मीकि विनोद किंग, अनिल आजाद, हाजी युनुश कुरैशी, आरिफ सैफी, विधानसभा अध्यक्ष सदर, बुलन्दशहर,जहीर अहम यालीन फाकली, प्रताप जिला महामंत्री, सोनू प्रधान,नितिन चौधरी, वकील गौतम, रामपाल सिंह, सुरेन्द्र प्रधान, मनीष गौतम अभय निगम गौख जाएव विषय अशोक, मनोष सागर, दीपक जाटव, कुलदीप गौतम, कुलदीप (जलालपुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- भिवानी में ट्रक चालक को चूरापोस्त के साथ किया गिरफ्तार, 01 किलो 701 ग्राम मादक पदार्थ बरामद भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, भा.पु.से. के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल भिवानी की टीम ने एक ट्रक चालक को मादक पदार्थ चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 21 फरवरी 2026 को एंटी नारकोटिक सेल भिवानी के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी पर राजगढ़ रोड, सिवानी मार्केट के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जो ट्राला चलाने का काम करता है, राजस्थान से गाड़ी में मादक पदार्थ चूरा पोस्त लेकर आया है और फिलहाल गोलु मार्केट सिवानी में अपने ट्रक के साथ खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत रेड की। तलाशी के दौरान ट्रक से 01 किलो 701 ग्राम मादक पदार्थ चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रक को भी पुलिस कब्जे में ले लिया। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल पुत्र राजबीर निवासी रतेरा जिला भिवानी के रूप में हुई है।* इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिवानी में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में किया गया, जहां से उसे 03 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चुरा पोस्त का सेवन करने का आदी है और अपने सेवन के लिए चूरा पोस्त खरीदकर लाया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इस तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।1
- बुलंदशहर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला! बुलंदशहर: आज बुलंदशहर के दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी और विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। 1. अखिलेश यादव के '100 विधायक' वाले बयान पर पलटवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के "100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बनो" वाले बयान पर चुटकी लेते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि यह उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा "2017 के बाद उत्तर प्रदेश में जातिगत राजनीति करने वालों की दुकान बंद हो चुकी है। इसी निराशा में वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।" 2. NCERT विवाद पर रुख एनसीईआरटी मामले पर बोलते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय का पूरा संज्ञान लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर ध्यान दिया है और जल्द ही इस पर कोई उचित निर्णय लिया जाएगा। 3. अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अदालती कार्रवाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानून और अदालत अपना काम स्वतंत्र रूप से करते हैं। सुधार करते हुए उन्होंने विपक्षी आरोपों पर तंज कसते हुए कहा अदालत ने उन्हें बरी किया है, तो क्या यह भी भाजपा ने ही करवाया है? अदालत तथ्यों के आधार पर निर्णय लेती है।" बुलंदशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट 🎤🎥 #Bulandshahr #UPPolitics #BJP #PankajChaudhary #AkhileshYadav #ArvindKejriwal #NCERT #BreakingNews #BulandshahrTimesNews1
- बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़ शिकारपुर में दबंगों का कहर गाड़ी चालक को बुकिंग करके धोखे से बुलाया उसके साथ की मारपीट अपहरण का किया प्रयास। आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद। गाड़ी चालक के साथ दो नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने की मारपीट। दबंग युवकों ने गोली से जान से मारने की दी धमकी। पीड़ित राजकुमार निवासी गांव खंडवाया ने थाने में आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर पीड़ित ने जताया जान का खतरा पुलिस मामले को ले रही हल्के में दबंग दे रहे धमकी। शिकारपुर कस्बा में दबंगों को नहीं है पुलिस का कोई खौफ। यह पूरी घटना शिकारपुर कस्बा की है। बाइट पीड़ित राजकुमार1
- बुलंदशहर कई संगठनों की एक अहम बैठक में पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी वह मेरठ मंडल अध्यक्ष विजय तेवतिया1
- बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के बड़ौदा गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक शख्स अपने साथियों संग तमंचे के बल पर अपनी पूर्व पत्नी को जबरन ले जाने पहुँचा। CCTV फुटेज में आरोपी महिला को घसीटते और विरोध करने वाली महिलाओं पर हथियार तानते साफ दिख रहे हैं। बता दें कि 6 माह पहले ही दोनों का तलाक हो चुका था। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।1
- सिकन्द्राबाद तहसील क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस पर छापा। पतंजलि ब्रांड गाय का घी समेत 5 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। जनवरी में लिए गए पतंजलि घी के नमूने का बिल नहीं मिला। शिकारपुर में भी तहसील प्रशासन संग संयुक्त छापेमारी। कुल 9 नमूने जमा कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई।3
- रोड पर पलट गया सरसों के तेल से भरा हुआ ट्रक से लुटने के लिए उमड़ी भीड़ वीडियो देखने जाने1