Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
Satish Vishwakarma
नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महाविद्यालय में आशीर्वाद का दिया अभियान के तहत हुआ भव्य द्वीप प्रज्वलन करेली। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत 17 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 500 से अधिक दीप प्रज्वलित कर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सकारात्मकता, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक दीप प्रज्वलन ने विद्यार्थियों में एकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ1
- प्रदीप शर्मा एसीएन भारत करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ1
- नरसिंहपुर से कृष्णा विश्वकर्मा की रिपोर्ट। अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं! > नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं। > डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं। > करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक। > इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा। > डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। > तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें। आज की ताजा खबर1
- चारामा में राजमिस्त्री संघ ने किया सड़क जाम,1
- विश्वकर्मा जयंती पर सिलावट समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली गोटेगांव। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को सिलावट समाज संगठन द्वारा नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भगवान विश्वकर्मा जी का जयघोष किया। रैली के दौरान नगर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। सिलावट समाज संगठन द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।1
- सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ सृजनशीलता को मिल रहा मंच, निखिल ने बनाई माटी के गणेश की आकर्षक प्रतिमा सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ सृजनशीलता को मिल रहा मंच, निखिल ने बनाई माटी के गणेश की आकर्षक प्रतिमा साईंखेड़ा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उनकी सृजनात्मक सोच, कल्पनाशक्ति और हुनर को निखारने पर भी जोर दिया जा रहा है। शिक्षा के साथ संगीत, कृषि, विज्ञान संबंधी गतिविधियों, वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान, विज्ञान प्रदर्शनियों तथा विभिन्न निर्माणात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर दिए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत गणेश उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों को माटी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सांदीपनि विद्यालय के छात्र निखिल श्रीवास ने अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए माटी से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा तैयार की, जिसे विद्यालय में स्थापित किया गया। माटी से गणेश प्रतिमा निर्माण जैसी गतिविधियां बच्चों में 'कुछ नया करने' की सोच विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती हैं। मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने का उद्देश्य प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं अन्य सामग्री से होने वाले जल और नदी प्रदूषण को कम करना तथा विद्यार्थियों में बचपन से ही प्रकृति और जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विद्यालय की ऐसी गतिविधियां बच्चों को यह अवसर देती हैं कि वे सीखें, सोचें, प्रयोग करें और अपनी कल्पना को वास्तविक रूप दें। निखिल की बनाई गणेश प्रतिमा इसी सृजनात्मक शिक्षा की एक प्रेरक मिसाल है।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ करेली मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष्मान भारत योजना के तहत शासकीय सिविल अस्पताल करेली में विशाल निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, पूर्व मंत्री जालमसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, तहसीलदार विक्रम सिंह ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान CBMO डॉ. विनय ठाकुर, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. ओ. पी. बरोधिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। शिविर में मरीजों को कई तरह की निःशुल्क सुविधाएं दी गईं, जिसमें सामान्य OPD, महिला एवं स्त्री रोग जांच, नेत्र रोग जांच, क्षय रोग (TB) की जांच एवं निःशुल्क दवा, अस्थि एवं जोड़ रोग परामर्श, शिशु रोग जांच, फिजियोथेरेपी, लैब जांच, डिजिटल एक्स-रे और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शामिल रहा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। वाईट जालमसिंह पटेल पूर्व मंत्री वाईट राम स्नेही पाठक जिला भाजपा अध्यक्ष नरसिंहपुर वाईट डा विनय ठाकुर b m o1