Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापपुर में अंग्रेजी विषय के साथ 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा दोपहर लगभग 1:30 बजे समाप्त हुई। प्रतापपुर में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें प्रतापपुर प्लस टू उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय प्रतापपुर तथा योगियारा प्लस टू उच्च विद्यालय शामिल हैं। प्रतापपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्र अधीक्षक मनोज रजक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई तथा प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही।
Headline jharkhand
प्रतापपुर में अंग्रेजी विषय के साथ 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा दोपहर लगभग 1:30 बजे समाप्त हुई। प्रतापपुर में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें प्रतापपुर प्लस टू उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय प्रतापपुर तथा योगियारा प्लस टू उच्च विद्यालय शामिल हैं। प्रतापपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्र अधीक्षक मनोज रजक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई तथा प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही।
More news from Chatra and nearby areas
- प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा दोपहर लगभग 1:30 बजे समाप्त हुई। प्रतापपुर में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें प्रतापपुर प्लस टू उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय प्रतापपुर तथा योगियारा प्लस टू उच्च विद्यालय शामिल हैं। प्रतापपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्र अधीक्षक मनोज रजक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई तथा प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही।1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड बाजार स्थित पचमा महादेव मंदिर से 15 फरवरी को भगवान शिव और माता पार्वती की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित की जा रही है। मंदिर के पुजारी और मुख्य कार्यकर्ता कवि पांडेय इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा पचमा महादेव मंदिर से शुरू होकर देवी मंडप, मिरचक और भवानी स्थान होते हुए वापस मंदिर परिसर में समाप्त होगी। इस दौरान झांकी, ढोल-नगाड़े और श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। कवि पांडेय ने यह भी जानकारी दी कि शोभायात्रा के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें गुरुआ के भाजपा विधायक उपेंद्र प्रसाद, बिहार सरकार के अतिपिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य अमित कुमार दांगी, सुधीर कुमार वर्मा उर्फ बिनोद मरांडी, पूर्व विधायक विनय कुमार यादव और मुखिया पति सुरेंद्र यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश कुमार साहू, आभास वर्णवाल, कुशल साहू, सौरभ अग्रवाल, विगन अग्रवाल, उत्सम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, निरंजन पांडेय, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सोनू पांडेय, दिप्पू गुप्ता और विकास गुप्ता सहित कई भक्तों की अहम भूमिका है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।1
- villege karma me rod shahi nahi1
- फर्जी वंशावली बनाकर लाखों की जमीन की कर दी रजिस्ट्री। यह मामला चतरा जिले के पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव का है। उप मुखिया का जाली हस्ताक्षर और मोहर से बनाई गई वंशावली।1
- Post by Shalesh kumar1
- गया मे rpf पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद2
- प्रतापपुर थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को लगभग 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी एवं अंचलाधिकारी विकास टुडू ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन मिस्टर आलम असरफी ने किया। बैठक में महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाली पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था तथा झांकी के निर्धारित रूट की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अश्लील एवं भड़काऊ गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और विधि-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांति एवं अनुशासन के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही महाशिवरात्रि का आयोजन सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।1