वजीरगंज में पुलिस का वाहन जांच अभियान तेज, हेलमेट से लेकर डिक्की तक हुई तलाशी वजीरगंज (गया जी)। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वजीरगंज में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। NH-82 बाईपास के समीप पुरानी सड़क पर चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस की सक्रियता देखकर कई वाहन चालकों ने अपनी गति धीमी कर दी, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को जांच के दौरान कार्रवाई का सामना करना पड़ा। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में SI हर्षा कुमारी, SI देवनारायण पांडेय, SI प्रीतम कुमार, SI राजेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान बाइक की डिक्की खोलकर तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।
वजीरगंज में पुलिस का वाहन जांच अभियान तेज, हेलमेट से लेकर डिक्की तक हुई तलाशी वजीरगंज (गया जी)। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वजीरगंज में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। NH-82 बाईपास के समीप पुरानी सड़क पर चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस की सक्रियता देखकर कई वाहन चालकों ने अपनी गति धीमी कर दी, जबकि नियमों
का उल्लंघन करने वाले चालकों को जांच के दौरान कार्रवाई का सामना करना पड़ा। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में SI हर्षा कुमारी, SI देवनारायण पांडेय, SI प्रीतम कुमार, SI राजेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान बाइक की डिक्की खोलकर तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।
- वजीरगंज में पुलिस का वाहन जांच अभियान तेज, हेलमेट से लेकर डिक्की तक हुई तलाशी वजीरगंज (गया जी)। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वजीरगंज में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। NH-82 बाईपास के समीप पुरानी सड़क पर चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस की सक्रियता देखकर कई वाहन चालकों ने अपनी गति धीमी कर दी, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को जांच के दौरान कार्रवाई का सामना करना पड़ा। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में SI हर्षा कुमारी, SI देवनारायण पांडेय, SI प्रीतम कुमार, SI राजेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान बाइक की डिक्की खोलकर तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।2
- बाइकर्स : सुरक्षा का रखिए ख्याल, हेलमेट के कीजिए इस्तेमाल। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट बिहार : नवादा। हेलमेट पहनकर बाइक चलाने से जहां एक ओर अपनी सुरक्षा कवच रहता है। वहीं दूसरी ओर वाहन पुलिस जांच के दौरान भारी रकम जुर्माना भरने से बचा जा सकता है। इसलिए सुरक्षा का रखिए ख्याल, हेलमेट का कीजिए इस्तेमाल । हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे के फैजुन व सागर ने साइंस को दिल्ली जाने के लिए गया जंक्शन जा रहा था। साइंस और सागर ने जंक्शन का मेन गेट पर पहुंचने से पहले बाइक से उतर गए गया था। फैजुन ने बिना हेलमेट पहने मेन गेट पर पहुंचा। वाहन जांच पुलिस ने पकड़ लिया। इस दरमियान₹6000 का जुर्माना चालान काटने का मामला सामने आया। फैजुन ने आप बीती सुना कर मात्र ₹600 जुर्माना देकर छुटकारा पा लिया। लिहाजा बिना हेलमेट पहन कर और बाइक पर 3 सवारी चलना गैर कानूनी माना जाता है।1
- पंचकुला मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा- पंचकुला मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा- पंचकूला स्कूल में 8 साल के छात्र ने 6 साल की बच्ची के साथ निर्मम मारपीट के मामले में DCP अदिति सिंह ने दी मामले की जानकारी बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है पुलिस ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आने पर FIR दर्ज की1
- आज केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जीतन राम मांझी की उपस्थिति में बीटीएमसी सभागार में समीक्षा बैठक की गई l गया, 31 अक्टूबर 2026, आगामी पर्यटक सीजन को देखते हुए बोधगया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से आज माननीय केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति में बीटीएमसी, बोधगया के सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रैवल संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बोधगया के बौद्ध भिक्खुगण सहित विभिन्न संगठनों एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नवंबर से मार्च तक चलने वाले पर्यटक सीजन के दौरान बोधगया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संभावित बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं, पार्किंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बोधगया विश्व के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक महाबोधि मंदिर के दर्शन एवं भ्रमण के लिए आते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बोधगया में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही पर्यटकों को बेहतर अनुभव एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महाबोधि मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा का परिचालन हो रहा है। इसे व्यवस्थित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को ई-रिक्शा परिचालन की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था लागू करने पर भी विचार करने को कहा गया। उन्होंने सड़क किनारे अनियोजित रूप से संचालित फुटपाथी दुकानों के कारण राहगीरों एवं पर्यटकों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया को सभी दुकानों को व्यवस्थित करवाने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी देने वाले आकर्षक एवं स्पष्ट साइनेज पर्याप्त संख्या में लगवाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को संयुक्त रूप से अगले चार दिनों के अंदर बोधगया के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। ट्रैफिक प्लान में बड़े एवं छोटे वाहनों तथा ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने के साथ पर्याप्त क्षमता वाले बड़े पार्किंग स्थलों की पहचान करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, उन्हें चिह्नित कर जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी उपाय एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। महाबोधि मंदिर के बाहर प्रतिनियुक्त टूरिस्ट पुलिस पदाधिकारी को मंदिर के आसपास ई-रिक्शा के परिचालन एवं ठहराव को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्रतिदिन मंदिर आने वाले बौद्ध भिक्खुओं को चिह्नित कर संबंधित मॉनेस्ट्री एवं मंदिर के माध्यम से पहचान पत्र निर्गत कराने की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची बीटीएमसी कार्यालय को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, गया को बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा इसकी लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से रात्रि अवधि में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए पथ निर्माण विभाग द्वारा बोधगया क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा बोधगया क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे जलजमाव जैसी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बोधगया को बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने तथा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निर्देश दिया। बैठक में पर्यटक सीजन के दौरान बोधगया को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, बोधगया मठ के मठाधीश, नगर परिषद बोधगया के सभापति, अपर समाहर्ता, गया सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- नवादा की बदहाल सड़कों और जनसमस्याओं पर एजाज अली मुन्ना ने जिला प्रशासन, सांसद और विधायकों को घेरा आज दिनाक 31-10-2026 एजाज अली मुन्ना कांग्रेसी नेता बीस सूत्री सदस्य सह मंत्री भारत जोड़ो नवादा जिला कांग्रेस कमिटी ने कहा है की नवादा की जन समस्यों पर निदान के लिए जिला प्रसाशन सांसद विधायक पहल नही कर पाते है और ना ही काम की जिम्मेवारी अपने जूनियर पदाधिकारी और बाजार के वार्ड सदस्य कोआदेश नही दिया जाता है आम पब्लिक नवादा जिला में पैदल चलने के लिए काफी दुस्वरी का सामना करना पड़ता है गत तीन दिनों से नवादा जिला में वारिस रुक रुक कर हो रही है जिससे सड़क पर गढ़े में पानी जमा हो जाना और मोटर साईकिल अवन स्करिपो की तेज रफ़्तार से इंसानों के बदन पर कीचड़ पड़ जाता है जिसे बोलने पर लड़ाई की नौबत आ जाती है नवादा जिला में दुकानदार की समार्गी दो फिट बाहर रहता है उस पर ठेला चालक और मोटर साईकिल बीचो बिच रोड पर खड़ा रहता है आम नागरिक पैदल चलते तो कहाँ चले नवादा नगर परिषद् निष्क्रिय है और पार्टी के कार्यकर्त्ता को सिर्फ बोट दिलाकर अपनी पॉकेट गरम करना और हरे हुए को मजा लेना बस इतना ही रह गया है बाहरी को सांसद बनाना है और मुखिया जिला परिषद् के चुनाव में बाहरी सांसद का कोई योगदान नही रहता है इसी बजह से बाहरी सांसद बनाया जाता है माननीय जनता मालिक से ऐसे लोगो से होशियार रहे जय हिन्द जय भारत1
- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, कुशल प्रशासक और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राष्ट्रनेता थे।- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी। भारत रत्न से सम्मानित, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन निवेदित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, कुशल प्रशासक और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राष्ट्रनेता थे। उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें देश में लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण करना था। सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ, कूटनीतिक कौशल और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों रियासतों को भारत में एकीकृत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका यह योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने एक सशक्त, संगठित और अखंड भारत के निर्माण की नींव मजबूत की है। उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता भी थे। उन्होंने देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखने पर विशेष बल दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरदारवल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। आज के समय में उनके विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उपस्थित सभी लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने बालो मे भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सुनील मिश्रा आकाश कुमार महेश मिश्रा अमित रंजन सुधीर कुमार शशि कुमार सनी कुमार अनिल चौरसिया धर्मेंद्र कुमारसाहित अन्य1
- मखदुमपुर में कायाकल्प योजनाओं का डीडीसी ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश मखदुमपुर। प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी भवनों की स्थिति बेहतर बनाने को लेकर शनिवार को उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष ने कायाकल्प योजना के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डकरा और कोहरा पंचायत का दौरा कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय भवनों सहित अन्य सरकारी भवनों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, बीपीआरओ रवि रंजन कुमार, बीईओ नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। मखदुमपुर में कायाकल्प योजनाओं का डीडीसी ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश मखदुमपुर। प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी भवनों की स्थिति बेहतर बनाने को लेकर शनिवार को उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष ने कायाकल्प योजना के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डकरा और कोहरा पंचायत का दौरा कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय भवनों सहित अन्य सरकारी भवनों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, बीपीआरओ रवि रंजन कुमार, बीईओ नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।1
- चेरकी : यतीमखाना इस्लामिया 109 वां जश्न-ए-यौमे धूमधाम से मनाई गई रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट। बिहार: चेरकी (गया) यतीम खाना इस्लामिया गया के 109वें जश्न-ए-यौमे तासीस के मौके पर हर साल की तरह रिवायत के मुताबिक पहली नशिस्त जलसा सीरत-उन-नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में मेहमान-ए-खुसूसी जनाब हजरत मौलाना सैयद हबीबुल्लाह मदनी साहब, साहबजादे हजरत मौलाना सैयद अरशद मदनी साहब, सदर जमीअतुल उलमा-ए-हिंद, दिल्ली, अपनी सारी मशरूफियात के बावजूद यतीम बच्चों का घर देखने दिल्ली से तशरीफ लाए। उन्होंने सीरत के विषय पर बहुत ही ज्ञानवर्धक और अर्थपूर्ण तकरीर की और कहा कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपने अमल और इस्लाम की बताई हुई तालीमात और न्याय के जरिए बिगड़े हुए समाज में महान क्रांति लाकर दुनिया को दिखा दिया, जिसकी मिसाल दुनिया में नहीं मिलती। हुजूर ने जो कहा उस पर अमल करके दिखा दिया। मौलाना साहब ने खलीफा-ए-दोम हजरत उमर फारूक रजि.अल्लाहु अन्हु की मिसाल पेश करके बताया कि देश पर हुकूमत कैसे करनी चाहिए। दूसरे मेहमान मुकर्रिर जनाब सैयद हुजैफा मजाहिरी साहब, मोहतमिम जामिया अरबिया तहफीज-उल-कुरआन, जामिया नगर, बेदा शेरघाटी, जिला गया ने भी हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत के साथ मौजूदा मुसलमानों के समाज का हाल बयान किया। तीसरे मुकर्रिर जनाब मौलाना उबैदुल्लाह कासमी, मोहतमिम मदरसा अमजदिया भदैया, जिला गया ने भी हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित तकरीर की और कहा कि हम कल क्या थे और आज क्या हो गए हैं। हुजूर के बताए हुए रास्ते पर चलना छोड़ दिया है, अमल से बहुत दूर हो गए हैं और दिन-ब-दिन दूर होते चले जा रहे हैं। मेहमान-ए-खुसूसी की तकरीर से पहले यतीम खाना के बच्चों ने संस्था में पढ़ाई जाने वाली पांच भाषाओं - उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, फारसी, अरबी में सीरत पर तकरीर की। शाहीन की विशेषताएं मोहम्मद हुजैफा हुसैन खान ने पेश कीं। *जलसा सीरत-उन-नबी का आगाज:* संस्था के छात्र अफगान अकमल की तिलावत-ए-कुरआन पाक से शुरू हुआ। इसके बाद हम्द-ए-बारी ताला सज्जाद आलम, नात मोहम्मद सोनू और संस्था के छात्र मोहम्मद फैयाज खान हिंदी, मोहम्मद फरहान अंसारी फारसी, मोहम्मद इमरोज अंसारी अंग्रेजी, मोहम्मद यूसुफ खान अरबी, मोहम्मद रिजवान अंसारी ने उर्दू में तकरीरें पेश कीं। उसके बाद दो मुकर्रिरों की तकरीर हुई और फिर दिल्ली से आए हुए मेहमान-ए-खुसूसी की तकरीर हुई। जलसे की सदारत इंजीनियर मोहम्मद हुसनैन खान साहब ने की जो संस्था के पुराने छात्र थे, अब संस्था के सदर बना दिए गए हैं। *दूसरी नशिस्त - फाउंडेशन डे (जलसा यौमे तासीस):* यह प्रोग्राम खाने और नमाज के बाद दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ। जलसे का आगाज मोहम्मद रिजवान अंसारी ने तिलावत-ए-कुरआन पाक से किया। तराना-ए-यतीम खाना, कौमी तराना मोहम्मद सोनू, तराना-ए-यतीम खाना मोहम्मद फैयाज खान, मोहम्मद सज्जाद आलम, मोहम्मद सरफराज, तारुफ-ए-यतीम खाना मोहम्मद जीशान अंसारी, नज्म मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद फैजान, अंग्रेजी तकरीर मोहम्मद इमरोज अंसारी। पहले यतीम खाना के छात्रों ने अपना प्रोग्राम पेश किया। उसके बाद मेहमान-ए-खुसूसी चीफ गेस्ट जनाब डॉ. संतोष कुमार सुमन, मंत्री जल संसाधन, बिहार सरकार, जो जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के बेटे हैं, ने तकरीर की और कहा कि यतीम खाना से उनका पुराना ताल्लुक है। यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि यतीम खाना के 109 साल हो गए हैं। यहां यतीम के साथ-साथ गैर-यतीम भी पढ़ते हैं। और जब कोई स्कूल नहीं था, बहुत पहले यहां हिंदू बच्चे भी तालीम पाया करते थे। उन्होंने इंटर कॉलेज और यतीम खाना के किसी भी काम के लिए जो भी मदद की जरूरत पड़ेगी, वह करने के लिए तैयार हैं और संस्था की जरूरत के काम के लिए दस लाख रुपये यतीम खाना को देने का ऐलान किया। उसके बाद बाराचट्टी हलके की एमएलए मोहतरमा ज्योति देवी ने भी शिरकत की और तकरीर के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता पर बहुत अच्छी नज्म पढ़ी, नज्म सुनकर लोग झूम उठे और फिर संस्था में छात्रों के लिए एक बहुत अच्छी लाइब्रेरी बनाने के लिए चौदह लाख रुपये देने का ऐलान किया, बहुत अच्छी मॉडर्न लाइब्रेरी यानी डिजिटल लाइब्रेरी के तर्ज पर बनाई जाएगी। मधु बेरिया, ज्ञान भारती, बोध गया ने भी तालीम पर अच्छी तकरीर की और बच्चों को अच्छी तालीम हासिल करने के लिए जोर दिया। इंचार्ज चरकी थाना एसएचओ मोहतरमा ट्विंकल सिंह ने अपनी संक्षिप्त तकरीर में संस्था के छात्रों को मेहनत और दिल लगाकर पढ़ने और ऊंची तालीम हासिल करने पर ध्यान दिलाया। वाइस चांसलर, मगध यूनिवर्सिटी, बोध गया, डॉ. दिलीप कुमार केसरी साहब ने तालीम पर तकरीर की। सारे मेहमानों ने यतीम खाना को देखकर बहुत खुशी का इजहार किया और कहा कि तालीम से संबंधित जो भी जरूरत पड़ेगी, रुकावट आएगी, मैं हर वक्त मदद के लिए तैयार रहूंगा। जनाब पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने भी तालीम के संबंध में अच्छी तकरीर की और फिर संस्था के अंजुमन तुलबा-ए-कदीम (Old Boys) के परवेज आलम, डुमरिया, गया ने अपनी तकरीर में अपने तालीमी दौर का किस्सा बयान किया कि वह शरारती थे मगर यतीम खाना में तालीम पाकर इंसान बन गए, आज वह क्रिकेट के अंपायर के अलावा राजनीतिक व सामाजिक मैदान में भी सेवाएं दे रहे हैं। मोहतरमा रेशमा यास्मीन साहिबा, साहबजादी अब्दुस्समद खान साहब एडवोकेट मरहूम, गया शहर, हेड ऑफ डिपार्टमेंट (जूलॉजी), मगध यूनिवर्सिटी, बोध गया थीं, अब्दुल बारी साहब एडवोकेट, गया शहर, मुस्लिम लड़कियों का यतीम खाना गया और पटना व गया शहर, शेरघाटी के आसपास और इलाके के लोग भी तशरीफ फरमा थे। इस मौके पर संस्था की इंतजामिया कमेटी की तरफ से मेहमानों को सम्मानों से नवाजा गया। मेहमान-ए-खुसूसी जनाब डॉ. संतोष कुमार सुमन को यतीम खाना के सदर इंजीनियर मोहम्मद हुसनैन खान के हाथों सम्मान पेश किया गया। जनाब हजरत मौलाना सैयद हबीबुल्लाह मदनी साहब और मौलाना हुजैफा साहब को इनायत अवार्ड से नवाजा गया, जबकि मोहतरमा मधु पेरिया और मोहतरमा ट्विंकल सिंह को डॉ. क्यूएच खान अवार्ड दिया गया। मंच संचालन के फरायज जनाब मौलाना मुजफ्फर हुसैन मजाहिरी, उस्ताद अरबी विभाग ने अंजाम दिए। तकरीब में आने वाले मेहमानों का स्वागत संस्था के असिस्टेंट सेक्रेटरी जनाब डॉ. इकबाल अहमद खान साहब और जनाब औरंगजेब इकबाल इनायती, जनाब डॉ. मजहरुल हसन खान, जनाब रिजवान खान, ज्वाइंट सेक्रेटरी जनाब मिन्हाजुद्दीन खान साहब, डायरेक्टर जनाब अमीरुद्दीन खान साहब, एडमिनिस्ट्रेटर जनाब अब्दुल हमीद साहब, यतीम खाना के ऑफिस इंचार्ज जनाब शम्स तबरेज खान, जनाब तैमिया इकबाल, इंजीनियर मुजाहिद खान, मोहम्मद मुजाहिद खान, अन्य इंतजामिया सदस्यों, दोनों यतीम खानों के असातिजा और छात्रों ने किया। और जलसे का समापन इंजीनियर मोहम्मद हुसनैन खान ने नजदीक और दूर से आने वाले मेहमानों का शुक्रिया अपनी सदारती तकरीर में किया।2