Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बोरिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत...
Ajay Singh
चंदौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बोरिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दृष्टि से परे उत्सव: Law Prep Banaras ने दिव्यांग छात्रों के साथ मनाया शिक्षक दिवस न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट Law Prep Banaras ने कहा- शिक्षा देखना नहीं, दिल से महसूस करना है वाराणसी: काशी में शिक्षक दिवस का एक अनोखा और भावुक उत्सव देखने को मिला। Law Prep Tutorial Banaras ने इस साल शिक्षक दिवस को आम तरीके से नहीं, बल्कि एक खास संदेश के साथ मनाया। संस्थान ने हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के दृष्टिबाधित (Divyang) छात्रों के साथ शिक्षक दिवस सेलिब्रेट किया। इस कार्यक्रम का टैगलाइन था - *"A Celebration Beyond Vision"* Law Prep Banaras का कहना है कि *"Because education is not about seeing, it's about feeling and learning from the heart"* - शिक्षा सिर्फ आँखों से देखने का नाम नहीं, बल्कि दिल से महसूस करने और सीखने का नाम है। इस दौरान Law Prep के छात्रों और अंध विद्यालय के छात्रों ने एक साथ शिक्षकों का सम्मान किया। यह क्षण न सिर्फ शिक्षकों के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा बन गया कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और असली रोशनी आँखों में नहीं, विचारों में होती है।1
- भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का पहुंचे वाराणसी शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बाढ़ क्षेत्र का हवाई दौरा किया। साथ में वाराणसी के सभी अधिकारी मौजूद रहे। Varanasi Breking News1
- यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर महापंचायत, हजारों लोगों ने दर्ज कराई सहभागिता जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी। शास्त्री घाट, वरुणा पुल के पास कचहरी, वाराणसी में 29 अगस्त से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के आठवें दिन शनिवार को यूजीसी रोलबैक और आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जनमानस कल्याण सेवा समिति, करणी सेना, हिंदू युवा शक्ति, श्रवण आर्मी, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, परशुराम सेवा समिति, ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सरकार एवं प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। महापंचायत के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संबंधित कानून और प्रावधानों को जल्द समाप्त या वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। महापंचायत में बृजेश मिश्रा, अविनाश मिश्रा, गौतम मिश्रा, बल्लू, विनोद पांडेय, शिवम पाठक, सोनू पंडित, स्वर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, हिंदू युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय क्रांति, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के वाराणसी जिला अध्यक्ष अजय तिवारी, चंदन बाबा, विजय उपाध्याय, कैप्टन सतीश चौबे, राजश्री प्रसाद सोनी और आयुष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत, अस्पताल पर गंभीर आरोप तहसील दिवस में परिजनों ने एसडीएम से की शिकायत, जांच की मांग ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत, अस्पताल पर गंभीर आरोप तहसील दिवस में परिजनों ने एसडीएम से की शिकायत, जांच की मांग1
- *चंदौली में बड़ा हादसा: प्रीतमपुर में हैंडपंप का पाइप 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया, एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल* *चंदौली:* जनपद के प्रीतमपुर गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। हैंडपंप लगाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर हैंडपंप बोरिंग का काम कर रहे थे, तभी पाइप उठाते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। *परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप* मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जर्जर और नीची लटक रही हाईटेंशन लाइन को ठीक नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- युवाओं के अधिकारों के लिए जागरूक हो रही जेन-जी और जेन-अल्फा : संग्राम यादव विधायक निधि से 17.80 लाख की लागत से बनी आरसीसी सड़कों का किया लोकार्पण युवाओं के अधिकारों के लिए जागरूक हो रही जेन-जी और जेन-अल्फा : संग्राम यादव विधायक निधि से 17.80 लाख की लागत से बनी आरसीसी सड़कों का किया लोकार्पण अहरौला। क्षेत्र के गौरी और मगारीपुर गांव में विधायक निधि से कुल 17.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित 246 मीटर आरसीसी सड़क व नाली का लोकार्पण रविवार को विधायक डॉ. संग्राम यादव ने किया। गौरी गांव में 11.40 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर तथा मगारीपुर में 6.40 लाख रुपये की लागत से 90 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान सर्वोपरि है। देश की जेन-जी अपने अधिकारों के लिए जाग चुकी है और जेन-अल्फा भी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रही है।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवान जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा, रोजगार, किसान और गरीबों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।संग्राम यादव ने कहा कि विधायक होने के नाते वे क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाते हैं, लेकिन सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय युवाओं पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संविधान की रक्षा, बेरोजगारी दूर करने, किसानों की आय बढ़ाने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, गांवों में खुशहाली लाने तथा भय और भ्रष्टाचार खत्म करने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में युवाओं को लैपटॉप सहित कई योजनाओं का लाभ मिला था। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा अपने मताधिकार के माध्यम से जवाब देंगे।कार्यक्रम को लालगंज सांसद प्रतिनिधि शकील अहमद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव द्वारा अतरौलिया क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों से विकास कार्यों को देखने और जनता के हित में कार्य करने की अपील की।इस अवसर पर प्रमुख शकील अहमद, सूर्यकुमार, राजेश यादव, राम गरीब, ग्राम प्रधान अभिषेक यादव ‘लालू’, प्रभुदीन यादव, राम पलट गुप्ता, जेपी यादव, महेंद्र यादव, पूनम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।4
- सकलडीहा में पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, 5 सूत्री मांगों को लेकर धरने की चेतावनी1
- जनता की फरियाद सुनने वाली चौकी पर ही मनाया गया युवक का जन्मदिन, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का वीडियो वायरल नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार चौकी का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जनता की फरियाद सुनने वाली चौकी पर ही मनाया गया युवक का जन्मदिन, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का वीडियो वायरल नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार चौकी का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- वाल्टरगंज थानेदार के हनीट्रेप-ब्लैकमेलिंग, सुसाइड का मामला। थानेदार के हनीट्रेप-ब्लैकमेलिंग, सुसाइड का मामला- वाल्टरगंज के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह (57) से प्रियंका चौधरी के जिस्मानी ताल्लुकात बनाये। DIG संजीव त्यागी ने बताया- प्रियंका ने यह वीडियो बना लिया था. थानेदार को ब्लैकमेल करके एक करोड़ रूपये वसूलने का प्लान था। इस गैंग में प्रियंका के पिता और एक वकील शामिल है। वकील कानूनी संरक्षण देता है और शिकार फंस जाने पर सौदेबाजी करता था। थानेदार पर पैसे देने का दबाब था. उन्हें पैसा लेकर बुलाया जा रहा था। दबाब बनाने के लिए प्रियंका के सुसाइड का वीडियो थानेदार को भेजा था। दबाब में आये थानेदार ने सुसाइड कर लिया। प्रियंका की सुसाइड अटेम्प्ट वाली वीडियो और कुछ ऑडियो बरामद है। अश्लील वीडियो नही मिली है। पुलिस के अनुसार इस गैंग के और भी अपराध है। 1-मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बिजनेसमैन को फंसाकर एक करोड़ रूपये वसूलने का प्रयास किया. उसे प्रियंका ने अपनी नस काटकर डराया था। 2-जिस मकान में किराये पर रहते है, उस मकान मालिक को भी हनीट्रैप में फंसाकर वसूली की। 3-एक ड्राइवर से भी इसी तरह फंसाकर वसूली की गयी। हनीट्रेप, एक्सटॉर्शन से कमाई गयी सम्पत्ति जब्त की जायेगी। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1