Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री सक्ती जिले के जेठा कॉलेज ग्राउंड में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन और लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।
Lala upadhyay
प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री सक्ती जिले के जेठा कॉलेज ग्राउंड में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन और लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सिवनी और बालपुर को जोड़ने वाली मार्ग स्वाहा,कभी भी कर सकते हैं ग्रामीण आंदोलन1
- फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश रायगढ़ में परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए,आवाज बदलकर खुद बना मेडिकल संचालक गिरफ्तार।1
- धूमधाम से मनाया गया पोला तिहार, किसानों ने की बैल-जोत की पूजा छत्तीसगढ़ी लोकपर्व पोला तिहार हरदीबाजार एवं आसपास के क्षेत्र में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने घरों में बैल एवं जांता की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। पोला पर्व पर बैलों को विशेष रूप से सजाया गया। पूजा के बाद बैलों को खुर्मी और ठेठरी का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात परिवार एवं आसपास के लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पोला पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। किसानों ने कृषि कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैलों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए परंपरा का निर्वहन किया।1
- नन्हे हाथी को मां की तलाश, झुंड से बिछड़कर जंगल में भटक रहा शावक बोरो रेंज के चाल्हा क्षेत्र में वन अमला मुस्तैद, परिवार से मिलाने की कोशिश जारी धरमजयगढ़ - धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा क्षेत्र के जंगल में करीब 2 से 3 वर्ष का हाथी शावक अपने झुंड से बिछड़ गया है। बताया जा रहा है कि शावक पिछले दो-तीन दिनों से अकेले जंगल में घूम रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई है और अमला लगातार उसकी निगरानी में जुटा हुआ है। वन विभाग को हाथियों के झुंड की लोकेशन मिल रही है। इसी आधार पर शावक को सुरक्षित तरीके से उसके परिवार तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार शावक को झुंड की दिशा में ले जाने अथवा झुंड को शावक के करीब लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसे बिना किसी जोखिम के उसकी मां और झुंड से मिलाया जा सके। धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शावक करीब 2-3 वर्ष का है। वन विभाग की टीम शावक और हाथियों के झुंड दोनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है तथा उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इधर, क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने तथा उनकी गतिविधियों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता शावक को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द उसके झुंड से मिलाना है।4
- प्राकृतिक का सुंदर रूप कोरबा स्थित सतरेगा का मनमोहक दृश्य1
- रायगढ़ में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार,2 वारदातों का खुलासा,पुलिस ने मोबाइल कैश और बाइक जब्त। रायगढ़ में गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने किरोड़ीमल नगर इलाके में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल,1000 रुपए कैश और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन,1000 रुपए कैश,एक जावा और एक पल्सर बाइक बरामद की है। लूट का पोको मोबाइल आरोपी विमल उरांव से और ऑनलाइन ट्रांसफर की गई रकम में से बची 1000 रुपए नाबालिग से बरामद की गई। प्रकरण में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने पर धारा 309(6), 3(5) बीएनएस को हटाकर धारा 310 (2) बीएनएस के तहत डकैती का अपराध जोड़ा गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस खबर की पुष्टि शुक्रवार करीब शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई।1
- सेन भद्र खनन के मामले में वंछित इश्तियाक खान मुंबई के चूना भट्टी से गिरफ्तार किया है1
- गुरसियां में धधका पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर, 2 घंटे बाद पाया गया काबू, NHAI की आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला1
- कंडेल में मामूली विवाद पर पेसकस से दो युवकों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार1