logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार,2 वारदातों का खुलासा,पुलिस ने मोबाइल कैश और बाइक जब्त। रायगढ़ में गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने किरोड़ीमल नगर इलाके में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल,1000 रुपए कैश और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन,1000 रुपए कैश,एक जावा और एक पल्सर बाइक बरामद की है। लूट का पोको मोबाइल आरोपी विमल उरांव से और ऑनलाइन ट्रांसफर की गई रकम में से बची 1000 रुपए नाबालिग से बरामद की गई। प्रकरण में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने पर धारा 309(6), 3(5) बीएनएस को हटाकर धारा 310 (2) बीएनएस के तहत डकैती का अपराध जोड़ा गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस खबर की पुष्टि शुक्रवार करीब शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई।

1 hr ago
user_Chhattisgarh
Chhattisgarh
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जेठा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत, जेठा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने सक्ती प्रवास के दौरान हेलिकॉप्टर से जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सक्ती पहुंचे, जहां दोनों नेताओं का हेलीपेड पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर 50 सदस्यीय श्री सिद्धेश्वरनाथ महिला कर्मा पार्टी ने पारंपरिक कर्मा नृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हेलीपेड से दोनों नेता कॉलेज ग्राउंड जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन, लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
    1
    जेठा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत,
जेठा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत,
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने सक्ती प्रवास के दौरान हेलिकॉप्टर से जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सक्ती पहुंचे, जहां दोनों नेताओं का हेलीपेड पर भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री के आगमन पर 50 सदस्यीय श्री सिद्धेश्वरनाथ महिला कर्मा पार्टी ने पारंपरिक कर्मा नृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 
गुलदस्ता भेंट कर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
हेलीपेड से दोनों नेता कॉलेज ग्राउंड जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन, लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • सक्ती के जेठा में शिवराज सिंह चौहान एवं सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, 2 लाख आवास गृहप्रवेश और 121.70 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण सक्ती जिले के जेठा कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री आवास गृहप्रवेश, पंचायत पदाधिकारी सम्मान और लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में 121.70 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र और न्याय आवास की स्वीकृति सहित कई घोषणाएं कीं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में 17 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूरे किए हैं और आज 3.65 लाख से अधिक आवासों की सौगात प्रदेश को मिली है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और नक्सलवाद में कमी को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का दिन है।उन्होंने बताया कि प्रदेश को 3.65 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों की सौगात मिली है। साथ ही नक्सल मुक्त हुए बस्तर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास सर्वे की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दी गई है। सक्ती के जेठा में शिवराज सिंह चौहान एवं सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, 2 लाख आवास गृहप्रवेश और 121.70 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण सक्ती जिले के जेठा कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री आवास गृहप्रवेश, पंचायत पदाधिकारी सम्मान और लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में 121.70 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र और न्याय आवास की स्वीकृति सहित कई घोषणाएं कीं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में 17 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूरे किए हैं और आज 3.65 लाख से अधिक आवासों की सौगात प्रदेश को मिली है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और नक्सलवाद में कमी को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का दिन है।उन्होंने बताया कि प्रदेश को 3.65 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों की सौगात मिली है। साथ ही नक्सल मुक्त हुए बस्तर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास सर्वे की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दी गई है।
    1
    सक्ती के जेठा में शिवराज सिंह चौहान एवं सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, 2 लाख आवास गृहप्रवेश और 121.70 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सक्ती जिले के जेठा कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री आवास गृहप्रवेश, पंचायत पदाधिकारी सम्मान और लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में 121.70 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र और न्याय आवास की स्वीकृति सहित कई घोषणाएं कीं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में 17 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूरे किए हैं और आज 3.65 लाख से अधिक आवासों की सौगात प्रदेश को मिली है। 

उन्होंने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और नक्सलवाद में कमी को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का दिन है।उन्होंने बताया कि प्रदेश को 3.65 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों की सौगात मिली है। 

साथ ही नक्सल मुक्त हुए बस्तर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास सर्वे की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दी गई है।

    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    40 min ago
  • ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया। ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया।
    1
    ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया।
ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • *हरिभूमि की खबर का असर खरसिया डभरा मार्ग के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू* *जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल की पहल रंग लाई जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू* *खरसिया-डमर्रा मार्ग पर पुल की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत** *फगुरम* खरसिया और डभरा के बीच लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क एवं पुल की स्थिति पर ध्यान दिया गया। अब मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है। पुल के कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ जाने तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। *जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के निर्देश एवं पहल के बाद सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया गया* जिसके बाद अब मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि खरसिया-डभरा मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। *हरिभूमि की खबर का असर खरसिया डभरा मार्ग के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू* *जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल की पहल रंग लाई जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू* *खरसिया-डमर्रा मार्ग पर पुल की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत** *फगुरम* खरसिया और डभरा के बीच लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क एवं पुल की स्थिति पर ध्यान दिया गया। अब मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है। पुल के कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ जाने तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। *जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के निर्देश एवं पहल के बाद सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया गया* जिसके बाद अब मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि खरसिया-डभरा मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है।
    4
    *हरिभूमि की खबर का असर खरसिया डभरा मार्ग के जर्जर पुल की मरम्मत शुरू*

*जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि गवेल की पहल रंग लाई जर्जर पुल का मरम्मत कार्य शुरू*

*खरसिया-डमर्रा मार्ग पर पुल की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत**

*फगुरम*
खरसिया और डभरा के बीच लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा सड़क एवं पुल की स्थिति पर ध्यान दिया गया। अब मौके पर मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है।

पुल के कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ जाने तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

*जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के निर्देश एवं पहल के बाद सड़क की समस्या को गंभीरता से उठाया गया* 
जिसके बाद अब मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि खरसिया-डभरा मार्ग पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। साथ ही लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है।

    user_BHANU PRATAP GAVEL
    BHANU PRATAP GAVEL
    Media and information sciences faculty सक्ती, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • नन्हे हाथी को मां की तलाश, झुंड से बिछड़कर जंगल में भटक रहा शावक बोरो रेंज के चाल्हा क्षेत्र में वन अमला मुस्तैद, परिवार से मिलाने की कोशिश जारी धरमजयगढ़ - धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा क्षेत्र के जंगल में करीब 2 से 3 वर्ष का हाथी शावक अपने झुंड से बिछड़ गया है। बताया जा रहा है कि शावक पिछले दो-तीन दिनों से अकेले जंगल में घूम रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई है और अमला लगातार उसकी निगरानी में जुटा हुआ है। वन विभाग को हाथियों के झुंड की लोकेशन मिल रही है। इसी आधार पर शावक को सुरक्षित तरीके से उसके परिवार तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार शावक को झुंड की दिशा में ले जाने अथवा झुंड को शावक के करीब लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसे बिना किसी जोखिम के उसकी मां और झुंड से मिलाया जा सके। धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शावक करीब 2-3 वर्ष का है। वन विभाग की टीम शावक और हाथियों के झुंड दोनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है तथा उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इधर, क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने तथा उनकी गतिविधियों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता शावक को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द उसके झुंड से मिलाना है।
    4
    नन्हे हाथी को मां की तलाश, झुंड से बिछड़कर जंगल में भटक रहा शावक
बोरो रेंज के चाल्हा क्षेत्र में वन अमला मुस्तैद, परिवार से मिलाने की कोशिश जारी
धरमजयगढ़  - धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा क्षेत्र के जंगल में करीब 2 से 3 वर्ष का हाथी शावक अपने झुंड से बिछड़ गया है। बताया जा रहा है कि शावक पिछले दो-तीन दिनों से अकेले जंगल में घूम रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई है और अमला लगातार उसकी निगरानी में जुटा हुआ है।
वन विभाग को हाथियों के झुंड की लोकेशन मिल रही है। इसी आधार पर शावक को सुरक्षित तरीके से उसके परिवार तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार शावक को झुंड की दिशा में ले जाने अथवा झुंड को शावक के करीब लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसे बिना किसी जोखिम के उसकी मां और झुंड से मिलाया जा सके।
धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शावक करीब 2-3 वर्ष का है। वन विभाग की टीम शावक और हाथियों के झुंड दोनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है तथा उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
इधर, क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने तथा उनकी गतिविधियों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता शावक को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द उसके झुंड से मिलाना है।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    4 hrs ago
  • चांपा पुलिस थाना हिरासत में युवक के मौत के मामले में पुलिस विभाग का आया बयान
    1
    चांपा पुलिस थाना हिरासत में युवक के मौत के मामले में पुलिस विभाग का आया बयान
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश रायगढ़ में परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए,आवाज बदलकर खुद बना मेडिकल संचालक गिरफ्तार।
    1
    फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश रायगढ़ में परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए,आवाज बदलकर खुद बना मेडिकल संचालक गिरफ्तार।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • चक्रधर नगर क्षेत्र में मुर्गा काटने वाले चापड़ से युवक की हत्या पुरानी रंजिश में पीटा, चापड़ से गर्दन पर किया वार दोनों को उम्रकैद। चक्रधर नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों ने पहले युवक की लात-घूंसों से पिटाई की,फिर मुर्गा काटने वाले लोहे के चापड़ से उसकी गर्दन पर वार कर दिया था। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल की अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 1-1 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के मुताबिक,5 अप्रैल 2022 को अजय लहरे ने चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह रेलवे फाटक के पास मुर्गा काटने का काम करता था। घटना के दिन करीब साढ़े 10 बजे कृष्णा जाल उसकी दुकान पर आया था। करीब 11 बजे नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया एक्टिवा से वहां पहुंचे। दोनों ने कृष्णा जाल से पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई करने लगे।मारपीट के दौरान नंदकिशोर भुईंहर ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला लोहे का धारदार चापड़ उठा लिया। आरोप है कि उसने हत्या की नीयत से कृष्णा जाल की बाईं गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कृष्णा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। इस मामले की सुनवाई के दौरान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को दोषी पाया अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया प्रकरण में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने अभियोजन की ओर से पैरवी की। इस खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार करीब शाम 5 बजे हुई।
    1
    चक्रधर नगर क्षेत्र में मुर्गा काटने वाले चापड़ से युवक की हत्या पुरानी रंजिश में पीटा, चापड़ से गर्दन पर किया वार दोनों को उम्रकैद। चक्रधर नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों ने पहले युवक की लात-घूंसों से पिटाई की,फिर मुर्गा काटने वाले लोहे के चापड़ से उसकी गर्दन पर वार कर दिया था। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल की अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 1-1 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के मुताबिक,5 अप्रैल 2022 को अजय लहरे ने चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह रेलवे फाटक के पास मुर्गा काटने का काम करता था। घटना के दिन करीब साढ़े 10 बजे कृष्णा जाल उसकी दुकान पर आया था। करीब 11 बजे नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया एक्टिवा से वहां पहुंचे। दोनों ने कृष्णा जाल से पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई करने लगे।मारपीट के दौरान नंदकिशोर भुईंहर ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला लोहे का धारदार चापड़ उठा लिया। आरोप है कि उसने हत्या की नीयत से कृष्णा जाल की बाईं गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कृष्णा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। इस मामले की सुनवाई के दौरान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को दोषी पाया अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया प्रकरण में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने अभियोजन की ओर से पैरवी की। इस खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार करीब शाम 5 बजे हुई।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.