logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चक्रधर नगर क्षेत्र में मुर्गा काटने वाले चापड़ से युवक की हत्या पुरानी रंजिश में पीटा, चापड़ से गर्दन पर किया वार दोनों को उम्रकैद। चक्रधर नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों ने पहले युवक की लात-घूंसों से पिटाई की,फिर मुर्गा काटने वाले लोहे के चापड़ से उसकी गर्दन पर वार कर दिया था। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल की अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 1-1 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के मुताबिक,5 अप्रैल 2022 को अजय लहरे ने चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह रेलवे फाटक के पास मुर्गा काटने का काम करता था। घटना के दिन करीब साढ़े 10 बजे कृष्णा जाल उसकी दुकान पर आया था। करीब 11 बजे नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया एक्टिवा से वहां पहुंचे। दोनों ने कृष्णा जाल से पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई करने लगे।मारपीट के दौरान नंदकिशोर भुईंहर ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला लोहे का धारदार चापड़ उठा लिया। आरोप है कि उसने हत्या की नीयत से कृष्णा जाल की बाईं गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कृष्णा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। इस मामले की सुनवाई के दौरान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को दोषी पाया अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया प्रकरण में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने अभियोजन की ओर से पैरवी की। इस खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार करीब शाम 5 बजे हुई।

1 hr ago
user_Chhattisgarh
Chhattisgarh
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

चक्रधर नगर क्षेत्र में मुर्गा काटने वाले चापड़ से युवक की हत्या पुरानी रंजिश में पीटा, चापड़ से गर्दन पर किया वार दोनों को उम्रकैद। चक्रधर नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों ने पहले युवक की लात-घूंसों से पिटाई की,फिर मुर्गा काटने वाले लोहे के चापड़ से उसकी गर्दन पर वार कर दिया था। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल की अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 1-1 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के मुताबिक,5 अप्रैल 2022 को अजय लहरे ने चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह रेलवे फाटक के पास मुर्गा काटने का काम करता था। घटना के दिन करीब साढ़े 10 बजे कृष्णा जाल उसकी दुकान पर आया था। करीब 11 बजे नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया एक्टिवा से वहां पहुंचे। दोनों ने कृष्णा जाल से पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई करने लगे।मारपीट के दौरान नंदकिशोर भुईंहर ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला लोहे का धारदार चापड़ उठा लिया। आरोप है कि उसने हत्या की नीयत से कृष्णा जाल की बाईं गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कृष्णा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नंदकिशोर भुईंहर और धन्नू घसिया को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। इस मामले की सुनवाई के दौरान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सर्व विजय अग्रवाल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को दोषी पाया अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया प्रकरण में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने अभियोजन की ओर से पैरवी की। इस खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार करीब शाम 5 बजे हुई।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री सक्ती जिले के जेठा कॉलेज ग्राउंड में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन और लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।
    1
    प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री

प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री
सक्ती जिले के जेठा कॉलेज ग्राउंड में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन और लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • सिवनी और बालपुर को जोड़ने वाली मार्ग स्वाहा,कभी भी कर सकते हैं ग्रामीण आंदोलन
    1
    सिवनी और बालपुर को जोड़ने वाली मार्ग स्वाहा,कभी भी कर सकते हैं ग्रामीण आंदोलन
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • *शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त* 🚨 *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद* 🚨 *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई* *रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। *भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। *तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।
    1
    *शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त*
🚨  *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद*
🚨  *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*
🚨  *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई*
*रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*
कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
*तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*
वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे।
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बोईदा में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत
    1
    बोईदा में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश रायगढ़ में परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए,आवाज बदलकर खुद बना मेडिकल संचालक गिरफ्तार।
    1
    फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश रायगढ़ में परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए,आवाज बदलकर खुद बना मेडिकल संचालक गिरफ्तार।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा और जनजागरूकता के कार्यक्रम.. जांजगीर-चांपा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा, अभियान के तहत जिले में सेवा, जनकल्याण, जनजागरूकता एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडे ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाई जाएगी। हर्षिता पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा को संस्कार और राष्ट्रनिर्माण को संकल्प बनाने का अवसर है।
    4
    पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा और जनजागरूकता के कार्यक्रम..
जांजगीर-चांपा:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा, अभियान के तहत जिले में सेवा, जनकल्याण, जनजागरूकता एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडे ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रम होंगे।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाई जाएगी।
हर्षिता पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा को संस्कार और राष्ट्रनिर्माण को संकल्प बनाने का अवसर है।
    user_Janjgir Champa News
    Janjgir Champa News
    Local News Reporter जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सेन भद्र खनन के मामले में वंछित इश्तियाक खान मुंबई के चूना भट्टी से गिरफ्तार किया है
    1
    सेन भद्र खनन के मामले में वंछित इश्तियाक खान मुंबई के चूना  भट्टी से गिरफ्तार किया है
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी में तीन छात्र बह गए, SDRF ने तलाश के बाद आज की कार्रवाई रोकी... जांजगीर-चांपा:- जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। देवरी के हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीन युवक बह गए। हादसे के बाद पिकनिक स्पॉट पर हड़कंप मच गया और साथ आए दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। एडिशनल एसपी यूलैडन यार्क ने बताया कि बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से एक कार में 4 युवक और 4 युवतियां, कुल 8 लोग पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। सभी बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के स्टूडेंट हैं। दोपहर करीब 1 बजे सभी पिकनिक मनाने के बाद हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। बहने वाले युवकों में मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल, निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। वहीं नगर सेना/SDRF की बचाव टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और देवरी के हसदेव नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी में लगातार लापता युवकों की तलाश की जा रही है, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है और सुबह फिर से सर्च किया जाएगा।
    4
    देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, हसदेव नदी में तीन छात्र बह गए, SDRF ने तलाश के बाद आज की कार्रवाई रोकी...
जांजगीर-चांपा:- जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। देवरी के हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीन युवक बह गए। हादसे के बाद पिकनिक स्पॉट पर हड़कंप मच गया और साथ आए दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। एडिशनल एसपी यूलैडन यार्क ने बताया कि बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से एक कार में 4 युवक और 4 युवतियां, कुल 8 लोग पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे।  सभी बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के स्टूडेंट हैं। दोपहर करीब 1 बजे सभी पिकनिक मनाने के बाद हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
बहने वाले युवकों में मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल, निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। वहीं नगर सेना/SDRF की बचाव टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और देवरी के हसदेव नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी में लगातार लापता युवकों की तलाश की जा रही है, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है और सुबह फिर से सर्च किया जाएगा।
    user_Janjgir Champa News
    Janjgir Champa News
    Local News Reporter जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कंडेल में मामूली विवाद पर पेसकस से दो युवकों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    1
    कंडेल में मामूली  विवाद पर पेसकस से दो युवकों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.