*शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त* 🚨 *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद* 🚨 *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई* *रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। *भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। *तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।

- *शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त* 🚨 *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद* 🚨 *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई* *रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। *भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। *तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।1
- बाबा भोलेनाथ की नगरी चोरकी पानी धाम में बन रहा है भव्य शिव मंदिर हजारों लोगों के आस्था का केंद्र चोर की पानी धाम में भविष्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसका विशाल स्वरूप दिखाना शुरू हो गया एक बार अपने परिवार को साथ जरूर आए1
- सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर जी ने दिया बड़ा बयान— सरकार पे उठाए कई सवाल कहा उठोगे या सोए रहोगे? लगातार समाज सेवा में जुड़े रहने वाले अंकुर जी लगातार अंबिकापुर के समस्याओं का उजागर करते रहते हैं इसी उपरांत उन्होंने बार-बार हर बार की तरह सड़क की समस्या को लेकर सरकार को चेताया है2
- वडोदरा में विकास की नई रफ्तार, पीएम मोदी ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया शुभारंभ वडोदरा से लाइव 🚨 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में ₹35,000 करोड़ से अधिक की प्रमुख विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। 🚆🛣️ इन परियोजनाओं से रेल कनेक्टिविटी, सड़क परिवहन और लॉजिस्टिक्स को नई मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत की प्रगति का मजबूत आधार है। 📍 वडोदरा | गुजरात 🎥 वडोदरा से सीधा प्रसारण #PMModi #NarendraModi #Vadodara #Gujarat #Infrastructure #Development #ViksitBharat #India #LiveNews #PradeshKhabar1
- ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया। ग्राम जेठा के कॉलेज ग्राउंड में ग्यारह सितंबर को होने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया।1
- रायगढ़ के जर्जर मकान दे रहे हादसों को न्यौता,नगर निगम के सर्वे में 25 भवन घोषित हुए खतरनाक।1
- धूमधाम से मनाया गया पोला तिहार, किसानों ने की बैल-जोत की पूजा छत्तीसगढ़ी लोकपर्व पोला तिहार हरदीबाजार एवं आसपास के क्षेत्र में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने घरों में बैल एवं जांता की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। पोला पर्व पर बैलों को विशेष रूप से सजाया गया। पूजा के बाद बैलों को खुर्मी और ठेठरी का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात परिवार एवं आसपास के लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पोला पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। किसानों ने कृषि कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैलों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए परंपरा का निर्वहन किया।1
- सरगुजा छत्तीसगढ़ मंत्री— श्री राजेश अग्रवाल ने विधायक ग्रह घेराव एवं सड़क को लेकर दिए बड़े बयान कहा सड़के बनेगी जल्द बनेगी वर्तमान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि टेंडर पास हो चुका है ठेकेदार भी नियुक्त हो चुके हैं बारिश रुकते के साथ सड़कों का निर्माण शुरू होगा1