शहर के प्रमुख गल्ला व्यापारी महाबीर शरण पहाड़िया की जमानत अर्जी खारिज, अभी और दिनों जेल में ही कटेगी रातें, 2.29 करोड़ की हुई थी हेराफेरी जिले में जीएसटी के तहत हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में मुख्य आरोपी और प्रमुख गल्ला व्यापारी महाबीर शरण पहाड़िया को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पारुल जैन ने महाबीर शरण पहाड़िया और उनके तीन अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस सख्त रुख के बाद सभी आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी महाबीर शरण पहाड़िया और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी और बोगस फर्मों के जरिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के आधार पर न केवल GST रजिस्ट्रेशन हासिल किया गया बल्कि करोड़ों रुपये का गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करके सरकारी राजस्व को दो करोड़ उनतीस लाख पचास हजार रुपये की चपत लगाई गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता शिवचंद्र भूषण तिवारी ने जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि आरोपियों के पास से फर्जी रजिस्टर, टैक्स इनवॉइस, फर्जी बिल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो सीधे तौर पर उनकी संलिप्तता और करोड़ों के गबन को साबित करते हैं। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता गोपाल बाजपेयी ने अपने मुवक्किलों को निर्दोष बताते हुए व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत देने की गुहार लगाई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पारुल जैन ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। निचली अदालत से जमानत न मिलने के बाद अब आरोपी पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) की शरण ले रहा है। फिलहाल इस मामले की विवेचना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) द्वारा की जा रही है।

- औरैया। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां महागौरी को शुद्धता, शांति और सौंदर्य की देवी माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से कन्या पूजन का महत्व होता है, जिसमें छोटी बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। शहर के प्रसिद्ध मां मंगला काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिर के पुजारी छुन्ना मिश्रा ने बताया कि यह मंदिर एक सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है, जहां सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि महाअष्टमी का दिन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है और इस दिन मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन करने में किसी को परेशानी न हो। पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा और देर शाम तक पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। वहीं पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था दिखाई दी।1
- Post by Deva nath1
- Post by Ashutosh Awasthi Reporter1
- औरैया जनपद के सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC का मामला*1
- औरैया। नवरात्रि के अवसर पर नारायणपुर चौकी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। शुभारंभ सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने किया। चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी ने कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल नवल कुमार समेत जवानों ने स्वयं प्रसाद बाँटा, व्यवस्था सँभाली और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने पुलिस की इस पहल को सराहा—विश्वास और सौहार्द का सकारात्मक संदेश जनपद में गया।1
- Village. MAHARATHPUR Gaw sundar gaw green village yha ke log ped paudhe lagane me jada hi dhyan dete hai .1
- सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश ने स्थानीय मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर कड़ा रुख अपनाया है सत्तापक्ष पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि "जनता अब बदलाव चाहती है।"1
- औरैया। बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ ने 136 परिवारों को दी बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और भूमि पट्टों का वितरण कार्यक्रम आयोजित,136 परिवारों को मिला आवास और बुनियादी सुविधाओं का लाभ,गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर सुधारने पर सरकार का फोकस,बीच जंगल से सटे नदी उस पार बसें भरथापुर गाँव के,लाभार्थियों में दिखी खुशी, योजनाओं से मिला सहारा1