logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Deva nath
Deva nath
Grain Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया जनपद के बहुचर्चित मामले में सपा पूर्व MLC रहे डा. कमलेश पाठक को कोर्ट ने सुनाई 6 वर्ष की सजा व एक लाख का जुर्माना।
    1
    औरैया जनपद के बहुचर्चित मामले में सपा पूर्व MLC रहे डा. कमलेश पाठक को कोर्ट ने सुनाई 6 वर्ष की सजा व एक लाख का जुर्माना।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तेज रफ्तार कार खड्ड में पलटी, महिला समेत तीन घायल औरैया जिले के सहार विकास खंड क्षेत्र के थाना सहायल अंतर्गत ग्राम सारी के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा तरा, सहार में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहरापुर निवासी दिनेश कुमार अपने पुत्र मोहित (उम्र करीब 25 वर्ष) और पुत्रवधू सरिता (उम्र करीब 22 वर्ष) के साथ बिधूना से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम सारी के मोड़ के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन खड्ड में गिरकर पलट गया। हादसे में सरिता कुशवाहा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दिनेश कुमार और मोहित को भी चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।
    1
    तेज रफ्तार कार खड्ड में पलटी, महिला समेत तीन घायल
औरैया जिले के सहार विकास खंड क्षेत्र के थाना सहायल अंतर्गत ग्राम सारी के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा तरा, सहार में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहरापुर निवासी दिनेश कुमार अपने पुत्र मोहित (उम्र करीब 25 वर्ष) और पुत्रवधू सरिता (उम्र करीब 22 वर्ष) के साथ बिधूना से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम सारी के मोड़ के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन खड्ड में गिरकर पलट गया। हादसे में सरिता कुशवाहा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दिनेश कुमार और मोहित को भी चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Deva nath
    1
    Post by Deva nath
    user_Deva nath
    Deva nath
    Grain Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Auraiya sadar kotbali me saiber cafe ki opning Monday ko sampann hue kanpur jon DGP . and SP Sahab Auraiya. ASP Sahab Auraiya , or savi police force ke sath bade hi hars or ullas ke sath sampann hua thank you up police 🚨 JAI HIND SIR . JAI BHARAT JAI SAMVIDHAN 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    1
    Auraiya sadar kotbali me saiber cafe ki opning Monday ko sampann hue kanpur jon DGP . and SP  Sahab Auraiya. ASP Sahab Auraiya , or savi police force  ke sath bade hi hars or ullas ke sath sampann hua thank you up police 🚨 JAI HIND SIR . JAI BHARAT JAI SAMVIDHAN 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    user_ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    Mechanic औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिले में जीएसटी के तहत हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में मुख्य आरोपी और प्रमुख गल्ला व्यापारी महाबीर शरण पहाड़िया को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पारुल जैन ने महाबीर शरण पहाड़िया और उनके तीन अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस सख्त रुख के बाद सभी आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। ​कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी महाबीर शरण पहाड़िया और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी और बोगस फर्मों के जरिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के आधार पर न केवल GST रजिस्ट्रेशन हासिल किया गया बल्कि करोड़ों रुपये का गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करके सरकारी राजस्व को दो करोड़ उनतीस लाख पचास हजार रुपये की चपत लगाई गई। ​सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता शिवचंद्र भूषण तिवारी ने जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि आरोपियों के पास से फर्जी रजिस्टर, टैक्स इनवॉइस, फर्जी बिल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो सीधे तौर पर उनकी संलिप्तता और करोड़ों के गबन को साबित करते हैं। ​वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता गोपाल बाजपेयी ने अपने मुवक्किलों को निर्दोष बताते हुए व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत देने की गुहार लगाई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पारुल जैन ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। ​निचली अदालत से जमानत न मिलने के बाद अब आरोपी पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) की शरण ले रहा है। फिलहाल इस मामले की विवेचना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) द्वारा की जा रही है।
    1
    जिले में जीएसटी के तहत हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में मुख्य आरोपी और प्रमुख गल्ला व्यापारी महाबीर शरण पहाड़िया को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पारुल जैन ने महाबीर शरण पहाड़िया और उनके तीन अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस सख्त रुख के बाद सभी आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
​कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी महाबीर शरण पहाड़िया और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी और बोगस फर्मों के जरिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के आधार पर न केवल GST रजिस्ट्रेशन हासिल किया गया बल्कि करोड़ों रुपये का गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करके सरकारी राजस्व को दो करोड़ उनतीस लाख पचास हजार रुपये की चपत लगाई गई। ​सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता शिवचंद्र भूषण तिवारी ने जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि आरोपियों के पास से फर्जी रजिस्टर, टैक्स इनवॉइस, फर्जी बिल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो सीधे तौर पर उनकी संलिप्तता और करोड़ों के गबन को साबित करते हैं। ​वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता गोपाल बाजपेयी ने अपने मुवक्किलों को निर्दोष बताते हुए व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत देने की गुहार लगाई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पारुल जैन ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
​निचली अदालत से जमानत न मिलने के बाद अब आरोपी पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) की शरण ले रहा है। फिलहाल इस मामले की विवेचना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) द्वारा की जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक शताब्दी बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए, जबकि ट्राला चालक गंभीर रूप से केबिन में फंस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से कालपी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस चालक को नींद की झपकी आने और गलत दिशा से ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर बीच में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। सामने से आ रहे ट्राला चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क से नीचे उतार लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद अनियंत्रित बस ट्राले से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों में गोलू, रोहित, विकास, मनीष और दीनदयाल शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, ट्राला चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के चलते मुगल मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और नींद की झपकी के कारण हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी
    4
    राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक शताब्दी बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए, जबकि ट्राला चालक गंभीर रूप से केबिन में फंस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से कालपी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस चालक को नींद की झपकी आने और गलत दिशा से ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर बीच में फंस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। सामने से आ रहे ट्राला चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क से नीचे उतार लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद अनियंत्रित बस ट्राले से टकरा गई।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों में गोलू, रोहित, विकास, मनीष और दीनदयाल शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
वहीं, ट्राला चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे के चलते मुगल मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और नींद की झपकी के कारण हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सरकारी संस्थानों में अक्सर ताले लगे रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनता इंतज़ार करके वापस लौट जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों की सरकारी योजनाओं से बनी ये संस्थाएं सिर्फ दिखावे के लिए हैं। न तो यहाँ समय पर कर्मचारी आते हैं और न ही कोई अधिकारी ध्यान देता है।
    1
    सरकारी संस्थानों में अक्सर ताले लगे रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनता इंतज़ार करके वापस लौट जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों की सरकारी योजनाओं से बनी ये संस्थाएं सिर्फ दिखावे के लिए हैं। न तो यहाँ समय पर कर्मचारी आते हैं और न ही कोई अधिकारी ध्यान देता है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चार दिवसीय समूह सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान द्वारा किया गया तथा उनके कर कमलों द्वारा ही प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। एसएम सीवी विद्या सिंह सेंगर ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत के महत्व, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त अवनीश राजावत, रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा ने भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकास खंड से आई महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सुधा, राधा, रजनी, चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    चार दिवसीय समूह सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न
औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान द्वारा किया गया तथा उनके कर कमलों द्वारा ही प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। एसएम सीवी विद्या सिंह सेंगर ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत के महत्व, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त अवनीश राजावत, रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा ने भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकास खंड से आई महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सुधा, राधा, रजनी, चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.