कैमूर/बिहार, दिघार पंचायत के सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 80 आवेदनों में 30 का मौके पर निष्पादन पेयजल, सड़क, बिजली, सोलर लाइट, खेल मैदान और सामुदायिक भवन समेत मूलभूत सुविधाओं की उठी मांग; शेष 50 मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश कैमूर। अधौरा प्रखंड अंतर्गत दिघार पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी, कैमूर कुमार अनुराग ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सोलर लाइट, नल-जल योजना, विद्युत आपूर्ति, डिग्री कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। बता दें कि ग्रामीणों ने वार्ड संख्या 5 एवं 7 में सामुदायिक भवन निर्माण के साथ-साथ जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं की भी मांग रखी। जन संवाद के दौरान कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 30 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 50 मामलों को यथाशीघ्र नियमानुसार निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। पेयजल समस्या पर जिला पदाधिकारी ने दिखाई गंभीरता वही जन संवाद के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित समस्या का मामला सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता एवं जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खेल मैदान के लिए सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश आपको बता दें कि जन संवाद के दौरान क्षेत्र में खेल मैदान की आवश्यकता की मांग भी ग्रामीणों द्वारा रखी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में खेल मैदान के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि को चिह्नित किया जाए तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं बच्चों को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं। जल संरक्षण योजनाओं को प्राथमिकता वही जिला पदाधिकारी ने VBGRAMG के तहत जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन से जुड़ी योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकता और उपयोगिता के आधार पर किया जाए। प्राथमिकता वाले स्थलों को चिह्नित कर योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। वन भूमि के कारण लंबित विकास कार्यों पर होगी समन्वय बैठक बता दें कि जन संवाद में सड़क समेत विभिन्न विकास कार्यों के वन भूमि से जुड़े मामलों के कारण लंबित रहने की समस्या भी सामने आई। इस पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि वन भूमि से संबंधित मामलों के समाधान के लिए आगामी समन्वय बैठक में वन क्षेत्र के संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। वही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वन भूमि से जुड़े विकास कार्यों की सूची एवं लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी तैयार रखने का निर्देश दिया, ताकि समन्वय बैठक में मामलों का प्रभावी ढंग से समाधान कराया जा सके। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का भी किया निरीक्षण वही जन संवाद के बाद जिला पदाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पंजियों, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। RTPS के 20 आवेदन मिले लंबित आपको बताते हुए चलें कि अंचल कार्यालय में RTPS से संबंधित कुल 20 आवेदन लंबित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि RTPS आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए। अतिक्रमण मामलों को लेकर डीएम नाराज बता दें कि निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण से संबंधित एक वाद लंबित पाया गया। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को अतिक्रमण संबंधी पंजी को अद्यतन रखने तथा लंबित मामले का नियमानुसार अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। पंजी को अद्यतन करते हुए सभी अतिक्रमण वादों के निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। 18 भूमि विवाद लंबित, पंजी अद्यतन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी वही अंचल में भूमि विवाद से संबंधित कुल 18 मामले लंबित पाए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पंजी भी अद्यतन नहीं मिली। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पंजी को तत्काल अद्यतन करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संबंधित पक्षकारों की सुनवाई, अभिलेखों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। सरकारी भूमि का तैयार होगा लैंड बैंक वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि का लैंड बैंक तैयार करने का निर्देश दिया। इसमें सरकारी भूमि का पूरा विवरण एवं उसकी वर्तमान स्थिति दर्ज करने को कहा गया। वही उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि का अद्यतन एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से विकास योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित करने के साथ-साथ सरकारी भूमि की सुरक्षा में भी सुविधा होगी। 175 घरेलू शौचालय के आवेदन लंबित वही निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत घरेलू शौचालय से संबंधित लगभग 175 आवेदन लंबित हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। जिला पदाधिकारी ने लंबित आवेदनों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पात्र लाभुकों को नियमानुसार शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 11 पंचायतों की योजनाएं कायाकल्प अभियान में होंगी प्राथमिकता आपको बताते हुए चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर से 11 पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को चिह्नित किया गया है। इन योजनाओं को कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित कराया जाएगा। वही जिला पदाधिकारी ने चिह्नित योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बंद सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश वही निरीक्षण के दौरान बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों का मामला भी सामने आया। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। बता दें कि उन्होंने कहा कि निर्मित सामुदायिक शौचालयों का उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, रख-रखाव एवं नियमित संचालन की समुचित व्यवस्था की जाए। वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन संवाद एवं कार्यालय निरीक्षण के दौरान सामने आए मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
कैमूर/बिहार, दिघार पंचायत के सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 80 आवेदनों में 30 का मौके पर निष्पादन पेयजल, सड़क, बिजली, सोलर लाइट, खेल मैदान और सामुदायिक भवन समेत मूलभूत सुविधाओं की उठी मांग; शेष 50 मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश कैमूर। अधौरा प्रखंड अंतर्गत दिघार पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी, कैमूर कुमार अनुराग ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सोलर लाइट, नल-जल योजना, विद्युत आपूर्ति, डिग्री कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। बता दें कि ग्रामीणों ने वार्ड संख्या 5 एवं 7 में सामुदायिक भवन निर्माण के साथ-साथ जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं की भी मांग रखी। जन संवाद के दौरान कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 30 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 50 मामलों को यथाशीघ्र नियमानुसार निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। पेयजल समस्या पर जिला पदाधिकारी ने दिखाई गंभीरता वही जन संवाद के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित समस्या का मामला सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता एवं जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खेल मैदान के लिए
सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश आपको बता दें कि जन संवाद के दौरान क्षेत्र में खेल मैदान की आवश्यकता की मांग भी ग्रामीणों द्वारा रखी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में खेल मैदान के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि को चिह्नित किया जाए तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं बच्चों को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं। जल संरक्षण योजनाओं को प्राथमिकता वही जिला पदाधिकारी ने VBGRAMG के तहत जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन से जुड़ी योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकता और उपयोगिता के आधार पर किया जाए। प्राथमिकता वाले स्थलों को चिह्नित कर योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। वन भूमि के कारण लंबित विकास कार्यों पर होगी समन्वय बैठक बता दें कि जन संवाद में सड़क समेत विभिन्न विकास कार्यों के वन भूमि से जुड़े मामलों के कारण लंबित रहने की समस्या भी सामने आई। इस पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि वन भूमि से संबंधित मामलों के समाधान के लिए आगामी समन्वय बैठक में वन क्षेत्र के संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। वही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वन भूमि से जुड़े विकास कार्यों की सूची एवं लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी तैयार रखने का निर्देश दिया, ताकि समन्वय बैठक में मामलों का प्रभावी ढंग से समाधान कराया जा सके। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का भी किया निरीक्षण वही जन संवाद के बाद जिला पदाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पंजियों, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों एवं
कर्मियों को लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। RTPS के 20 आवेदन मिले लंबित आपको बताते हुए चलें कि अंचल कार्यालय में RTPS से संबंधित कुल 20 आवेदन लंबित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि RTPS आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए। अतिक्रमण मामलों को लेकर डीएम नाराज बता दें कि निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण से संबंधित एक वाद लंबित पाया गया। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को अतिक्रमण संबंधी पंजी को अद्यतन रखने तथा लंबित मामले का नियमानुसार अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। पंजी को अद्यतन करते हुए सभी अतिक्रमण वादों के निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। 18 भूमि विवाद लंबित, पंजी अद्यतन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी वही अंचल में भूमि विवाद से संबंधित कुल 18 मामले लंबित पाए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पंजी भी अद्यतन नहीं मिली। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पंजी को तत्काल अद्यतन करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संबंधित पक्षकारों की सुनवाई, अभिलेखों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। सरकारी भूमि का तैयार होगा लैंड बैंक वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि का लैंड बैंक तैयार करने का निर्देश दिया। इसमें सरकारी भूमि का पूरा विवरण एवं उसकी वर्तमान स्थिति दर्ज करने को कहा गया। वही उन्होंने
कहा कि सरकारी भूमि का अद्यतन एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से विकास योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित करने के साथ-साथ सरकारी भूमि की सुरक्षा में भी सुविधा होगी। 175 घरेलू शौचालय के आवेदन लंबित वही निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत घरेलू शौचालय से संबंधित लगभग 175 आवेदन लंबित हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। जिला पदाधिकारी ने लंबित आवेदनों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पात्र लाभुकों को नियमानुसार शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 11 पंचायतों की योजनाएं कायाकल्प अभियान में होंगी प्राथमिकता आपको बताते हुए चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर से 11 पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को चिह्नित किया गया है। इन योजनाओं को कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित कराया जाएगा। वही जिला पदाधिकारी ने चिह्नित योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बंद सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश वही निरीक्षण के दौरान बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों का मामला भी सामने आया। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। बता दें कि उन्होंने कहा कि निर्मित सामुदायिक शौचालयों का उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, रख-रखाव एवं नियमित संचालन की समुचित व्यवस्था की जाए। वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन संवाद एवं कार्यालय निरीक्षण के दौरान सामने आए मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव रामगढ कैमूर:-रामगढ़-मोहनिया पथ पर पेट्रोल पंप से आगे मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के माध्यम से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी जयशंकर कुमार के रूप में हुई है.रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही.3
- ऐसे लोग अपने समाज में कचरा फ्लेट हैं आप इसलिए समाज सबसे पीछे हो गया है1
- प्रेमी प्रेमिका ने भभुआ कचहरी परिसर में रचाई शादी परिवार के लोग रहे ...प्रेमी प्रेमिका 3 वर्षों से एक दूसरे में प्यार था1
- रोहतास रोपवे निर्माण का जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने लिया जायजा!!1
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: पैकेट वाला खाना कितना खतरनाक? | FSSAI से 13 सवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर Front-of-Pack Labeling (FOPL) को लेकर FSSAI से 13 अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने Warning Labels के आकार, उनकी स्पष्टता, चीनी-नमक-फैट की सीमा, चरणबद्ध लागू करने की योजना और आम लोगों की समझ जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा है। FSSAI को 10 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर 2026 को होगी। क्या पैकेट पर बड़े और साफ Warning Labels होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा। #SupremeCourt #FSSAI #ProcessedFood #PackagedFood #FoodSafety #FoodLabeling #FOPL #HealthNews #IndiaNews #SupremeCourtNews #AwaazEBharat1
- हरितालिका तीज महापर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत हरितालिका तीज महापर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों तक भक्तिमय रहा माहौल, महिलाओं ने विधि-विधान से की भगवान शिव-पार्वती की पूजा रोहतास। हरितालिका तीज महापर्व जिलेभर में मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी तीज को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और शाम को विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। तीज पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने स्नान आदि से निवृत्त होकर नए वस्त्र धारण किए तथा पूजा की तैयारियां शुरू कीं। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज व्रत की कथा सुनी और भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। पूजा स्थलों को फूल, दीप एवं अन्य पूजन सामग्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के ग्रामीण इलाकों में भी तीज की विशेष रौनक रही। गांवों में महिलाओं ने समूह बनाकर पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक गीतों के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। देर शाम तक कई स्थानों पर महिलाओं की भीड़ पूजा-अर्चना में जुटी रही। तीज को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाई, वस्त्र, चूड़ियां, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए किया था। इसी धार्मिक मान्यता के आधार पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए यह कठिन व्रत करती हैं। कई कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना से तीज व्रत रखती हैं। हरितालिका तीज महापर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत हरितालिका तीज महापर्व पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों तक भक्तिमय रहा माहौल, महिलाओं ने विधि-विधान से की भगवान शिव-पार्वती की पूजा रोहतास। हरितालिका तीज महापर्व जिलेभर में मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी तीज को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और शाम को विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। तीज पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने स्नान आदि से निवृत्त होकर नए वस्त्र धारण किए तथा पूजा की तैयारियां शुरू कीं। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज व्रत की कथा सुनी और भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। पूजा स्थलों को फूल, दीप एवं अन्य पूजन सामग्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के ग्रामीण इलाकों में भी तीज की विशेष रौनक रही। गांवों में महिलाओं ने समूह बनाकर पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक गीतों के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। देर शाम तक कई स्थानों पर महिलाओं की भीड़ पूजा-अर्चना में जुटी रही। तीज को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाई, वस्त्र, चूड़ियां, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए किया था। इसी धार्मिक मान्यता के आधार पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए यह कठिन व्रत करती हैं। कई कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना से तीज व्रत रखती हैं। पूरे जिले में पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ महिलाओं ने पूजा के बाद अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में तीज के पारंपरिक स्वरूप की विशेष झलक देखने को मिली, जबकि शहरी क्षेत्रों में भी विभिन्न स्थानों पर सामूहिक पूजा और धार्मिक आयोजन किए गए। हरितालिका तीज के अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाओं के निर्जला व्रत, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच पूरा रोहतास जिला शिव-पार्वती की भक्ति में डूबा नजर आया।1
- पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, मेरा पर्यावरण तो धकाधक चल रहा है *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, मेरा पर्यावरण तो धकाधक चल रहा है।* *बिहार के पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद कहीं से गाड़ी में लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पत्रकारों ने इनसे सवाल पूछा कि पर्यावरण को लेकर सरकार आगे क्या करने जा रही है?* *इस पर मंत्री जी का जवाब अजीब ही था। उन्होंने कहा कि 'पर्यावरण तो चल रहा है धकाधक। पर्यावरण मेरा ठीक है भाई। पर्यावरण का व्यवस्था बहुत बढ़िया चल रहा है। पर्यावरण के लिए हम काम कर रहे हैं।'*1
- गीता अध्याय 16 श्लोक 23 में कहा है जो शास्त्र विधि को त्यागकर अपनी इच्छा से मनमाना आचरण करता है उसको न सुख, न सिद्धि तथा न ही गति (मोक्ष) प्राप्त होती है।1