logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन एवं तिरंगा रै स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम। राष्ट्रीय एकता का यह पर्व सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने एवं प्रेम भाईचारे का संदेश देता है। - प्रोफेसर अशोक यादव गुरसराय (झांसी) - डॉ० राम मनोहर लोहिया पी० जी० महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक यादव ने ध्वजारोहण के साथ तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत (वन्देमातरम) का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं भारत के महान शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक यादव ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए एवं सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने एवं प्रेम भाईचारे का संदेश देना चाहिए। इसी क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० पिंकी सिंह ने कहा कि हम आज जिस आजादी की साँस ले रहे हैं यह वीर जवानों की देन है। इस दिन को लाने के लिए न जाने कितनी बहनों ने अपना रक्षाबंधन का त्योहार हंसते हंसते भारत मां के चरणों में अर्पित कर दिया। इस मौके पर समस्त स्टाफ एवं सैकड़ों छात्राओं ने तिरंगा रैली कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाबराय शर्मा ने किया एवं आभार डॉ० धीरज दीक्षित ने व्यक्त किया।

23 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन एवं तिरंगा रै स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम। राष्ट्रीय एकता का यह पर्व सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने एवं प्रेम भाईचारे का संदेश देता है। - प्रोफेसर अशोक यादव गुरसराय (झांसी) - डॉ० राम मनोहर लोहिया पी० जी० महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक यादव ने ध्वजारोहण के साथ तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत (वन्देमातरम) का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं भारत के महान शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक यादव ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए एवं सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने एवं प्रेम भाईचारे का संदेश देना चाहिए। इसी क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० पिंकी सिंह ने कहा कि हम आज जिस आजादी की साँस ले रहे हैं यह वीर जवानों की देन है। इस दिन को लाने के लिए न जाने कितनी बहनों ने अपना रक्षाबंधन का त्योहार हंसते हंसते भारत मां के चरणों में अर्पित कर दिया। इस मौके पर समस्त स्टाफ एवं सैकड़ों छात्राओं ने तिरंगा रैली कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाबराय शर्मा ने किया एवं आभार डॉ० धीरज दीक्षित ने व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जटाशंकर धाम से जोनेश्वर धाम तक निकली विशाल कांवड़ यात्रा चौथी विशाल कांवड़ यात् गुरसरांय। सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छतरपुर स्थित जटाशंकर धाम से जोनेश्वर धाम सरकार, ग्राम छिरौरा बुजुर्ग तक आयोजित चौथी विशाल कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं शिवभक्त शामिल हुए। कांवड़ यात्रा 9 अगस्त से प्रारंभ हुई थी, जिसका सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ समापन हुआ। कांवड़ियों ने जटाशंकर धाम से पवित्र जल लेकर निर्धारित मार्ग से यात्रा करते हुए जोनेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा मार्ग भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। जोनेश्वर धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    जटाशंकर धाम से जोनेश्वर धाम तक निकली विशाल कांवड़ यात्रा

चौथी विशाल कांवड़ यात्
गुरसरांय। सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छतरपुर स्थित जटाशंकर धाम से जोनेश्वर धाम सरकार, ग्राम छिरौरा बुजुर्ग तक आयोजित चौथी विशाल कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए एवं शिवभक्त शामिल हुए।
कांवड़ यात्रा 9 अगस्त से प्रारंभ हुई थी, जिसका सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ समापन हुआ। कांवड़ियों ने जटाशंकर धाम से पवित्र जल लेकर निर्धारित मार्ग से यात्रा करते हुए जोनेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
इस दौरान पूरा मार्ग भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। जोनेश्वर धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
यात्रा के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *राठ: चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर एक साथ निकले, चिकासी पुल पर मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला* 🚨 *हमीरपुर*। राठ डिपो की एक रोडवेज बस में गंभीर लापरवाही सामने आई है। *राठ से दिल्ली* जा रही बस के *दोनों पिछले टायर एक साथ खुल गए*। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार 5-6 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। ### *पूरा मामला* राठ डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही *चिकासी पुल* पर चढ़ी, अचानक पीछे के *दोनों टायर निकल गए*। टायर निकलते ही बस में जोर का झटका लगा और चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर सड़क किनारे रोका। बस में उस समय *करीब 5-6 सवारियां* मौजूद थीं। टायर खुलने के बाद बस कुछ देर तक डगमगाती रही। बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ### *लापरवाही के लगे आरोप* हादसे के बाद *राठ डिपो के फोरमैन* की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बस को चलाने से पहले *फिटनेस और नट-बोल्ट की जांच* नहीं की गई थी। इसी वजह से चलते-चलते टायर निकल गए। ### *सुरक्षा पर सवाल* इस घटना के बाद रोडवेज बसों की *फिटनेस जांच और सुरक्षा व्यवस्था* पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर बस पुल के बीच में पलट जाती या अनियंत्रित हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों ने डिपो प्रशासन से मांग की है कि सभी बसों की गहन जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। फिलहाल राठ डिपो प्रशासन की तरफ से मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। #Rath #Hamirpur #Roadways #BusAccident #ChikasiPul #UPSRTC #RoadSafety #UttarPradesh
    1
    *राठ: चलती रोडवेज बस के दोनों पिछले टायर एक साथ निकले, चिकासी पुल पर मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला* 🚨

*हमीरपुर*। राठ डिपो की एक रोडवेज बस में गंभीर लापरवाही सामने आई है। *राठ से दिल्ली* जा रही बस के *दोनों पिछले टायर एक साथ खुल गए*। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार 5-6 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
### *पूरा मामला*
राठ डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही *चिकासी पुल* पर चढ़ी, अचानक पीछे के *दोनों टायर निकल गए*। टायर निकलते ही बस में जोर का झटका लगा और चीख-पुकार मच गई। 
ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर सड़क किनारे रोका। बस में उस समय *करीब 5-6 सवारियां* मौजूद थीं। टायर खुलने के बाद बस कुछ देर तक डगमगाती रही। बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
### *लापरवाही के लगे आरोप*
हादसे के बाद *राठ डिपो के फोरमैन* की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बस को चलाने से पहले *फिटनेस और नट-बोल्ट की जांच* नहीं की गई थी। इसी वजह से चलते-चलते टायर निकल गए।
### *सुरक्षा पर सवाल*
इस घटना के बाद रोडवेज बसों की *फिटनेस जांच और सुरक्षा व्यवस्था* पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर बस पुल के बीच में पलट जाती या अनियंत्रित हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यात्रियों ने डिपो प्रशासन से मांग की है कि सभी बसों की गहन जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।
फिलहाल राठ डिपो प्रशासन की तरफ से मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
#Rath #Hamirpur #Roadways #BusAccident #ChikasiPul #UPSRTC #RoadSafety #UttarPradesh
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • टहरौली में सब्जी मंडी पर फिसलन बढ़ने से गिरकर राहगीर हो रहे घायल तहसील टहरौली क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास pwd विभाग के द्वारा डाला जा रहा सीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया है लेकिन सड़क पर फैली हुई मिट्टी निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का कारण बन रहे हैं क्योंकि सड़क से आने जाने वाले राहगीर पड़ी हुई मिट्टी से फिसलकर गिर कर घायल हो रहे हैं लेकिन अभी तक सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भी
    1
    टहरौली में सब्जी मंडी पर फिसलन बढ़ने से गिरकर राहगीर हो रहे घायल 

तहसील टहरौली क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास pwd विभाग के द्वारा डाला जा रहा सीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया है लेकिन सड़क पर फैली हुई मिट्टी निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का कारण बन रहे हैं क्योंकि सड़क से आने जाने वाले राहगीर पड़ी हुई मिट्टी से फिसलकर गिर कर घायल  हो रहे हैं लेकिन अभी तक सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भी
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🎤हत्या के अभियोग मे 4 वांछितो से झाँसी पुलिस की हुई मुठभेड़🖥️ 📌पुलिस फायरिंग में चारों अभियुक्त पुलिस की गोली से हुये घायल, सभी को भेजा गया अस्पताल जनपद झाँसी के थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग के 4 वांछित अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। फायरिंग में चारों अभियुक्तगण को पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए जिनको जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS झाँसी
    2
    🎤हत्या के अभियोग मे 4 वांछितो से झाँसी पुलिस की हुई मुठभेड़🖥️
📌पुलिस फायरिंग में चारों अभियुक्त पुलिस की गोली से हुये घायल, सभी को भेजा गया अस्पताल
जनपद झाँसी के थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग के 4 वांछित अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। फायरिंग में चारों अभियुक्तगण को पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए जिनको जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS झाँसी
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी। मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
    1
    कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत
भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर  ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा।
इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला  पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी।
मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    51 min ago
  • देवरों ने भाभी को किया मरणासन्न, खेत में फेंककर हुए फरार सास की मौत का आरोप लगाकर पीटने का आरोप, घायल महिला ने बताया देवरों ने की मारपीट कालपी (जालौन) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुढ़ा खास से कालपी मंगरौल लिंक रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे एक महिला को दो युवकों द्वारा पीटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रेनू पत्नी रामप्रकाश (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी क्षेत्र को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद जंगल से पडोरा/ककोरा तोड़ने के लिए जा रहा था। उसने दूर से महिला के साथ मारपीट होते देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को मरणासन्न अवस्था में जलधनिया लगे खेत में फेंककर भाग गए। परमसुख मौके पर पहुंचा तो उसे खेत में लाल साड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। उसने शोर मचाया, जिस पर वहां राहगीर एकत्र हो गए और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी संख्या UP32 068351 ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। अचेत अवस्था में पड़ी महिला ने उपचार के बाद मुश्किल से कुछ शब्दों में बताया कि उसके देवरों ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद देवर उस पर अपनी मां की मौत का कारण होने का आरोप लगाते थे। इसी बीच महिला का करीब 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके तीन चाचा हैं, जिनके नाम रामकिशन, सजीवन और नंदा हैं। हालांकि वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी बिंदुओं को नोट किया गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    देवरों ने भाभी को किया मरणासन्न, खेत में फेंककर हुए फरार

सास की मौत का आरोप लगाकर पीटने का आरोप, घायल महिला ने बताया देवरों ने की मारपीट
कालपी (जालौन) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुढ़ा खास से कालपी मंगरौल लिंक रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे एक महिला को दो युवकों द्वारा पीटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार रेनू पत्नी रामप्रकाश (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी क्षेत्र को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद जंगल से पडोरा/ककोरा तोड़ने के लिए जा रहा था। उसने दूर से महिला के साथ मारपीट होते देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को मरणासन्न अवस्था में जलधनिया लगे खेत में फेंककर भाग गए।
परमसुख मौके पर पहुंचा तो उसे खेत में लाल साड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। उसने शोर मचाया, जिस पर वहां राहगीर एकत्र हो गए और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी संख्या UP32 068351 ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया।
अचेत अवस्था में पड़ी महिला ने उपचार के बाद मुश्किल से कुछ शब्दों में बताया कि उसके देवरों ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद देवर उस पर अपनी मां की मौत का कारण होने का आरोप लगाते थे।
इसी बीच महिला का करीब 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके तीन चाचा हैं, जिनके नाम रामकिशन, सजीवन और नंदा हैं। हालांकि वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी बिंदुओं को नोट किया गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन : जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    1
    जालौन :  जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!!
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।
एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।
घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ओरछा धाम से जल लेकर गुरसरांय पहुंचे कांवड़िये, पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का गुरसरांय। सावन माह के दौरान ओरछा धाम से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरसरांय क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे ने कांवड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। सीओ ने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी यात्रा पूरी करें। उन्होंने रास्ते में किसी व्यक्ति द्वारा परेशानी, विवाद अथवा अन्य समस्या उत्पन्न किए जाने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के निर्देश दिए। पुलिस की ओर से कांवड़ियों को यातायात एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा के भरोसे पर कांवड़ियों ने संतोष जताया। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी लगातार जारी है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    ओरछा धाम से जल लेकर गुरसरांय पहुंचे कांवड़िये, पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का
गुरसरांय। सावन माह के दौरान ओरछा धाम से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरसरांय क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे ने कांवड़ियों से बातचीत करते हुए उन्हें सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
सीओ ने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी यात्रा पूरी करें। उन्होंने रास्ते में किसी व्यक्ति द्वारा परेशानी, विवाद अथवा अन्य समस्या उत्पन्न किए जाने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के निर्देश दिए।
पुलिस की ओर से कांवड़ियों को यातायात एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा के भरोसे पर कांवड़ियों ने संतोष जताया। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.