कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी। मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

- जालौन.. जालौन उरई रोड कुकरगांव के पुल से एक बाइक नीचे गिर गयी जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये बाइक सवार उरई से जालौन जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया1
- कालपी में चोरों का आतंक, सूने घर को बनाया निशाना कालपी कालपी (जालौन)। कालपी नगर में एक बार फिर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। मामला नगर के मोहल्ला गणेशगंज का है, जहां एक परिवार रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार के घर पर मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल परिवार के वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है और चोरी की कुल कीमत कितनी है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट सकती है। फिलहाल चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।4
- सूदखोरी से तंग आकर दलित युवक ने की आत्महत्या, सदर विधायक के पुत्र नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा!! जालौन। जनपद में सूदखोरी से परेशान होकर एक दलित युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के जिले से बाहर होने के कारण, उनके पुत्र नितेश वर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की। नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल घड़ी में वे उनके साथ हैं और मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिजनों को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। स्थानीय लोगों में सूदखोरों की दबंगई और प्रताड़ना को लेकर काफी आक्रोश है। विधायक पुत्र के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में विभाजन विभीषका का पर किया गया व्याख्यान1
- निनावली जागीर के माजरा किसनपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल बंद रहने का आरोप, ध्वजारोहण न होने से उठे सवाल।। रामपुरा:-देशभर में शनिवार को 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रीय पर्व का उत्साह मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विकास खण्ड रामपुरा की ग्राम पंचायत निनावली जागीर के माजरा किशनपुरा से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ सरकारी स्कूल 15 अगस्त के दिन भी बंद रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन गांव में संचालित विद्यालय में न तो विद्यालय खोला गया और न ही राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को जब देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, उस समय विद्यालय परिसर में किसी प्रकार का कार्यक्रम नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के दिन विद्यालय में ध्वजारोहण और कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए, लेकिन यहां विद्यालय बंद रहना चिंता का विषय हैं। ग्रामीण धीरज कुशवाहा, धन सिंह, गंगा राम पाल, सूबा बापू सहित ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय बंद होने पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय वास्तव में बंद रहा और ध्वजारोहण नहीं किया गया, तो यह गंभीर विषय है और शिक्षा विभाग को इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और विद्यालय की स्थिति की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल ग्रामीणों के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत निनावली के ग्राम प्रधान विकास ने बताया कि उनको जानकारी हुई कि किशनपुरा का विद्यालय नहीं खुला तथा ध्वजारोहण भी नहीं हुआ। जिसके बाद वह स्वयं विद्यालय पहुँचे तथा देखा कि विद्यालय वास्तविक बंद था। 10 बजे के बाद ही अध्यापक विद्यालय में उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय 3 माह से बन्द हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र उत्तम से इस गंभीर विषय पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।3
- चुनाव नजदीक आते ही जागा जनसरोकार? प्रदीप के घर पहुंचे नितेश वर्मा, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी जालौन। मृतक प्रदीप कुमार के घर पहुंचे विधायक पुत्र एवं सीए नितेश वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दो दिन के भीतर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही। हालांकि, नितेश वर्मा के इस कदम के बीच सियासी सवाल भी उठने लगे हैं। चुनाव नजदीक आते ही क्या अब जनता के दुख-दर्द और न्याय के मुद्दे याद आने लगे हैं? लोगों का सवाल है कि जब कथित सूदखोरी और उससे जुड़े मामलों को लेकर आवाज उठाने की जरूरत थी, तब यह सक्रियता नजर क्यों नहीं आई? अब अचानक मृतक के घर पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दिए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सवाल यह भी है कि क्या यह पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की वास्तविक पहल है या चुनावी मौसम में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश? बहरहाल, नितेश वर्मा ने दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रशासन कार्रवाई करता है या यह मामला भी सियासी बयानबाजी तक सीमित रह जाता है।2
- कोंच,सेवढ़ा नदी से जल लेकर बसोव के शिव मंदिर पहुंचे कांवड़िये जालौन के कोंच क्षेत्र में सावन के पावन महीने में सोमवार को श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़िये सेवढ़ा स्थित सिंध नदी से पवित्र जल लेकर ग्राम बसोव पहुंचे। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िये पूरे भक्तिभाव के साथ नदी से जल लेकर पैदल ग्राम बसोव पहुंचे। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के जत्थे के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर सभी कांवड़ियों ने भगवान शिव को सेवढ़ा नदी से लाया गया पवित्र जल अर्पित किया। इसके साथ ही बेलपत्र, पुष्प आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा में सुरेन्द्र राजपूत, रामकिशोर राजपूत, महाराज, संजीव, कमलेश, मनमोहन, अरविंद, भैय्यन, संजीव, मोनू सहित करीब 32 श्रद्धालु शामिल रहे। सावन के दौरान क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में जल्द आएगी यूथ पॉलिसी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश की नई यूथ पॉलिसी लेकर आने की तैयारी में है। इस नीति का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, नौकरी और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार की प्रस्तावित यूथ पॉलिसी के जरिए युवाओं की क्षमता और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल प्रशिक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में करियर के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। नई नीति के लागू होने के बाद प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को प्रदेश के विकास से जोड़ना है।1
- अपना न्यूज़ चैनल की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1