Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालपी में चोरों का आतंक, सूने घर को बनाया निशाना कालपी कालपी (जालौन)। कालपी नगर में एक बार फिर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। मामला नगर के मोहल्ला गणेशगंज का है, जहां एक परिवार रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार के घर पर मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल परिवार के वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है और चोरी की कुल कीमत कितनी है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट सकती है। फिलहाल चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
कालपी में चोरों का आतंक, सूने घर को बनाया निशाना कालपी कालपी (जालौन)। कालपी नगर में एक बार फिर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। मामला नगर के मोहल्ला गणेशगंज का है, जहां एक परिवार रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार के घर पर मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल परिवार के वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है और चोरी की कुल कीमत कितनी है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट सकती है। फिलहाल चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूदखोरी से तंग आकर दलित युवक ने की आत्महत्या, सदर विधायक के पुत्र नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा!! जालौन। जनपद में सूदखोरी से परेशान होकर एक दलित युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के जिले से बाहर होने के कारण, उनके पुत्र नितेश वर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की। नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल घड़ी में वे उनके साथ हैं और मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिजनों को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। स्थानीय लोगों में सूदखोरों की दबंगई और प्रताड़ना को लेकर काफी आक्रोश है। विधायक पुत्र के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।1
- अपना न्यूज़ चैनल की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- 🎤गोवर्धन के गिरिराज शरण पहुंचीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद🖥️ 📌मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी, मंदिर में विधि-विधान से किया पूजन मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गोवर्धन पहुंचीं और गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर पर गिरिराज जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। मंदिर में उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की और गिरिराज जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम रहे। पूजन के बाद जब मीडिया कर्मियों ने सोनल शाह से विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। सोनल शाह के गिरिराज जी की शरण में पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही। ब्रजभूमि में गिरिराज महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन2
- "पुलिस इतनी खराब कर दी है कि अगर आप थाने गए तो सबसे पहले आपकी जेब की तरफ देखेंगे, हथेली गर्म तुरंत पुलिस नर्म।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "पुलिस इतनी खराब कर दी है कि अगर आप थाने गए तो सबसे पहले आपकी जेब की तरफ देखेंगे, हथेली गर्म तुरंत पुलिस नर्म।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा कस्बा रुरा के रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में तीसरे सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ों राहगीरों व व्यापारियों ने भंडारे के प्रसाद का आंनद लिया।इस अवसर पर समिति के ब्रजेश पांडेय उर्फ रज्जू, शिवप्रकाश त्रिवेदी,शरद मिश्रा,नरेश शुक्ला, मंजुल शास्त्री,मुन्नालाल पाल, बउआ भदौरिया व देवांश पांडेय आदि कई लोग मौजूद रहे।1
- कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी। मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।1
- टेलीग्राफ इंडिया परिवार की ओर से सभी देश बासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- 🎤जालौन कोतवाली को मिला नया नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र🖥️ 🇮🇳कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का SP जालौन ने फीता काटकर किया उद्घाटन जनपद जालौन के जालौन तहसील के जालौन कोतवाली को एक नई सौगात मिली है दरसल बहुत लम्बे समय से परिवार परामर्श केन्द्र की मांग चल रही थी जिसे 16 अगस्त को पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में जनपद जालौन के सर्किल जालौन के कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । गौरतलब हो कि इस परिवार परामर्श केन्द्र के बन जाने से अब क्षेत्र के पीड़ित लोगो को सीधा लाभ मिलेगा रिपोर्ट -जनपद जालौन से SONI NEWS के लिए अमित कुमार जालौन2
- जालौन के सर्किल जालौन कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन और क्या बोले सुने!! अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशन में आज दिनांक 16.08.2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में जनपद जालौन के सर्किल जालौन के कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।1