logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा कस्बा रुरा के रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में तीसरे सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ों राहगीरों व व्यापारियों ने भंडारे के प्रसाद का आंनद लिया।इस अवसर पर समिति के ब्रजेश पांडेय उर्फ रज्जू, शिवप्रकाश त्रिवेदी,शरद मिश्रा,नरेश शुक्ला, मंजुल शास्त्री,मुन्नालाल पाल, बउआ भदौरिया व देवांश पांडेय आदि कई लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा कस्बा रुरा के रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में तीसरे सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ों राहगीरों व व्यापारियों ने भंडारे के प्रसाद का आंनद लिया।इस अवसर पर समिति के ब्रजेश पांडेय उर्फ रज्जू, शिवप्रकाश त्रिवेदी,शरद मिश्रा,नरेश शुक्ला, मंजुल शास्त्री,मुन्नालाल पाल, बउआ भदौरिया व देवांश पांडेय आदि कई लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा कस्बा रुरा के रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में तीसरे सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ों राहगीरों व व्यापारियों ने भंडारे के प्रसाद का आंनद लिया।इस अवसर पर समिति के ब्रजेश पांडेय उर्फ रज्जू, शिवप्रकाश त्रिवेदी,शरद मिश्रा,नरेश शुक्ला, मंजुल शास्त्री,मुन्नालाल पाल, बउआ भदौरिया व देवांश पांडेय आदि कई लोग मौजूद रहे।
    1
    रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन
सनातन धर्म प्रचार समिति द्वारा कस्बा रुरा के रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास श्रावण मास व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में तीसरे सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ों राहगीरों व व्यापारियों ने भंडारे के प्रसाद का आंनद लिया।इस अवसर पर समिति के ब्रजेश पांडेय उर्फ रज्जू, शिवप्रकाश त्रिवेदी,शरद मिश्रा,नरेश शुक्ला, मंजुल शास्त्री,मुन्नालाल पाल, बउआ भदौरिया व देवांश पांडेय आदि कई लोग मौजूद रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • BREAKING NEWS भाभी पर टूटा देवरों का कहर! खेत में मरणासन्न हालत में मिली महिला BREAKING NEWS भाभी पर टूटा देवरों का कहर! खेत में मरणासन्न हालत में मिली महिला कालपी में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप। गुढ़ा खास से कालपी-मंगरौल लिंक रोड के किनारे एक महिला के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। आरोप है कि मारपीट के बाद महिला को गंभीर हालत में खेत में फेंककर दोनों युवक फरार हो गए। राहगीर ने खेत में पड़ी महिला को देखा तो मचाया शोर डायल 112 को दी गई सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस PRV ने घायल महिला को CHC कालपी पहुंचाया होश में आने के बाद महिला ने देवरों पर लगाया मारपीट का आरोप सास की मौत का जिम्मेदार बताकर प्रताड़ित करने का भी आरोप घटना की जानकारी मिलते ही महिला का 9 वर्षीय बेटा भी पहुंचा अस्पताल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की, तहरीर का इंतजार फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    BREAKING NEWS 
भाभी पर टूटा देवरों का कहर! खेत में मरणासन्न हालत में मिली महिला
BREAKING NEWS 
भाभी पर टूटा देवरों का कहर! खेत में मरणासन्न हालत में मिली महिला
कालपी में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप। गुढ़ा खास से कालपी-मंगरौल लिंक रोड के किनारे एक महिला के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। आरोप है कि मारपीट के बाद महिला को गंभीर हालत में खेत में फेंककर दोनों युवक फरार हो गए।
राहगीर ने खेत में पड़ी महिला को देखा तो मचाया शोर
डायल 112 को दी गई सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
PRV ने घायल महिला को CHC कालपी पहुंचाया
होश में आने के बाद महिला ने देवरों पर लगाया मारपीट का आरोप
सास की मौत का जिम्मेदार बताकर प्रताड़ित करने का भी आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही महिला का 9 वर्षीय बेटा भी पहुंचा अस्पताल
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की, तहरीर का इंतजार
फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कालपी में महिला से मारपीट का आरोप, खेत में गंभीर हालत में मिली कालपी। गुढ़ा खास गांव निवासी 35 वर्षीय रेनू के साथ उसके देवरों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। पति के बाहर जाने के बाद महिला को बच्चों के सामने घर से जबरन खींचकर देवकली गांव के पास खेतों में ले जाने और वहां पिटाई करने का आरोप है। परिजनों के मुताबिक, महिला को गला दबाकर गंभीर हालत में छोड़ दिया गया। किसान परम सुख और डायल 112 की मदद से उसे CHC कालपी पहुंचाया गया, जहां उपचार कराया गया। पति ने पुरानी रंजिश और पूर्व में जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। नोट: खबर में लगाए गए आरोपों को तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि शिकायत/परिजनों के आरोप के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। #Kalpi #Jalaun #CrimeNews #UPNews #BreakingNews
    2
    कालपी में महिला से मारपीट का आरोप, खेत में गंभीर हालत में मिली
कालपी। गुढ़ा खास गांव निवासी 35 वर्षीय रेनू के साथ उसके देवरों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। पति के बाहर जाने के बाद महिला को बच्चों के सामने घर से जबरन खींचकर देवकली गांव के पास खेतों में ले जाने और वहां पिटाई करने का आरोप है।
परिजनों के मुताबिक, महिला को गला दबाकर गंभीर हालत में छोड़ दिया गया। किसान परम सुख और डायल 112 की मदद से उसे CHC कालपी पहुंचाया गया, जहां उपचार कराया गया।
पति ने पुरानी रंजिश और पूर्व में जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
नोट: खबर में लगाए गए आरोपों को तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि शिकायत/परिजनों के आरोप के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
#Kalpi #Jalaun #CrimeNews #UPNews #BreakingNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🎤हत्या के अभियोग मे 4 वांछितो से झाँसी पुलिस की हुई मुठभेड़🖥️ 📌पुलिस फायरिंग में चारों अभियुक्त पुलिस की गोली से हुये घायल, सभी को भेजा गया अस्पताल जनपद झाँसी के थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग के 4 वांछित अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। फायरिंग में चारों अभियुक्तगण को पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए जिनको जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS झाँसी
    2
    🎤हत्या के अभियोग मे 4 वांछितो से झाँसी पुलिस की हुई मुठभेड़🖥️
📌पुलिस फायरिंग में चारों अभियुक्त पुलिस की गोली से हुये घायल, सभी को भेजा गया अस्पताल
जनपद झाँसी के थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग के 4 वांछित अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। फायरिंग में चारों अभियुक्तगण को पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए जिनको जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS झाँसी
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरों ने भाभी को किया मरणासन्न, खेत में फेंककर हुए फरार सास की मौत का आरोप लगाकर पीटने का आरोप, घायल महिला ने बताया देवरों ने की मारपीट कालपी (जालौन) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुढ़ा खास से कालपी मंगरौल लिंक रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे एक महिला को दो युवकों द्वारा पीटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रेनू पत्नी रामप्रकाश (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी क्षेत्र को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद जंगल से पडोरा/ककोरा तोड़ने के लिए जा रहा था। उसने दूर से महिला के साथ मारपीट होते देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को मरणासन्न अवस्था में जलधनिया लगे खेत में फेंककर भाग गए। परमसुख मौके पर पहुंचा तो उसे खेत में लाल साड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। उसने शोर मचाया, जिस पर वहां राहगीर एकत्र हो गए और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी संख्या UP32 068351 ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। अचेत अवस्था में पड़ी महिला ने उपचार के बाद मुश्किल से कुछ शब्दों में बताया कि उसके देवरों ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद देवर उस पर अपनी मां की मौत का कारण होने का आरोप लगाते थे। इसी बीच महिला का करीब 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके तीन चाचा हैं, जिनके नाम रामकिशन, सजीवन और नंदा हैं। हालांकि वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी बिंदुओं को नोट किया गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    देवरों ने भाभी को किया मरणासन्न, खेत में फेंककर हुए फरार

सास की मौत का आरोप लगाकर पीटने का आरोप, घायल महिला ने बताया देवरों ने की मारपीट
कालपी (जालौन) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुढ़ा खास से कालपी मंगरौल लिंक रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे एक महिला को दो युवकों द्वारा पीटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार रेनू पत्नी रामप्रकाश (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी क्षेत्र को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद जंगल से पडोरा/ककोरा तोड़ने के लिए जा रहा था। उसने दूर से महिला के साथ मारपीट होते देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को मरणासन्न अवस्था में जलधनिया लगे खेत में फेंककर भाग गए।
परमसुख मौके पर पहुंचा तो उसे खेत में लाल साड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। उसने शोर मचाया, जिस पर वहां राहगीर एकत्र हो गए और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी संख्या UP32 068351 ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया।
अचेत अवस्था में पड़ी महिला ने उपचार के बाद मुश्किल से कुछ शब्दों में बताया कि उसके देवरों ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद देवर उस पर अपनी मां की मौत का कारण होने का आरोप लगाते थे।
इसी बीच महिला का करीब 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके तीन चाचा हैं, जिनके नाम रामकिशन, सजीवन और नंदा हैं। हालांकि वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी बिंदुओं को नोट किया गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन : जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    1
    जालौन :  जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!!
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।
एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।
घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर में तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सुरक्षा में पुलिस बल तैनात आज सावन का तीसरा सोमवार है इसी के चलते रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
    1
    बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर में तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सुरक्षा में पुलिस बल तैनात 
आज सावन का तीसरा सोमवार है इसी के चलते रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 35 वर्षीय महिला को घर से खींचकर खेत में ले जाकर पीटने व गला दबाने का आरोप, गंभीर हालत में CHC पहुंची पीड़िता—देवरों पर लगे सनसनीखेज आरोपों की पुलिस जांच जारी। कालपी में रिश्तों पर फिर उठे सवाल: महिला को घर से खींचकर खेत में ले जाने और बेरहमी से पीटने का आरोप कालपी/जालौन। कोतवाली कालपी क्षेत्र एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। गुढ़ा खास गांव निवासी 35 वर्षीय रेनू, पत्नी रामप्रकाश, के साथ कथित तौर पर उसके सगे देवरों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, पति के बाहर जाने के बाद महिला को बच्चों के सामने घर से जबरन खींचकर देवकली गांव के पास खेतों की ओर ले जाया गया। आरोप है कि खेत में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाने की कोशिश भी की गई। गंभीर हालत में महिला को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी दौरान किसान परम सुख की नजर महिला पर पड़ी और सूचना के बाद डायल 112 की मदद से उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया। पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बताया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांकि, यह पूरी खबर पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। खबर लिखे जाने तक किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो महिला की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस कितनी गंभीरता दिखाती है? आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #कालपी #जालौन #कालपीपुलिस #कोतवालीकालपी #ब्रेकिंगन्यूज #जालौनन्यूज #महिलासुरक्षा #मारपीट #जानलेवाहमला #पुलिसजांच #उत्तरप्रदेश #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #Kalpi #Jalaun
    2
    35 वर्षीय महिला को घर से खींचकर खेत में ले जाकर पीटने व गला दबाने का आरोप, गंभीर हालत में CHC पहुंची पीड़िता—देवरों पर लगे सनसनीखेज आरोपों की पुलिस जांच जारी।
कालपी में रिश्तों पर फिर उठे सवाल: महिला को घर से खींचकर खेत में ले जाने और बेरहमी से पीटने का आरोप
कालपी/जालौन। कोतवाली कालपी क्षेत्र एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। गुढ़ा खास गांव निवासी 35 वर्षीय रेनू, पत्नी रामप्रकाश, के साथ कथित तौर पर उसके सगे देवरों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, पति के बाहर जाने के बाद महिला को बच्चों के सामने घर से जबरन खींचकर देवकली गांव के पास खेतों की ओर ले जाया गया।
आरोप है कि खेत में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाने की कोशिश भी की गई। गंभीर हालत में महिला को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी दौरान किसान परम सुख की नजर महिला पर पड़ी और सूचना के बाद डायल 112 की मदद से उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया।
पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बताया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है।
हालांकि, यह पूरी खबर पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। खबर लिखे जाने तक किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो महिला की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस कितनी गंभीरता दिखाती है?
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#कालपी #जालौन #कालपीपुलिस #कोतवालीकालपी #ब्रेकिंगन्यूज #जालौनन्यूज #महिलासुरक्षा #मारपीट #जानलेवाहमला #पुलिसजांच #उत्तरप्रदेश #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #Kalpi #Jalaun
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.