निनावली जागीर के माजरा किसनपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल बंद रहने का आरोप, ध्वजारोहण न होने से उठे सवाल।। रामपुरा:-देशभर में शनिवार को 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रीय पर्व का उत्साह मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विकास खण्ड रामपुरा की ग्राम पंचायत निनावली जागीर के माजरा किशनपुरा से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ सरकारी स्कूल 15 अगस्त के दिन भी बंद रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन गांव में संचालित विद्यालय में न तो विद्यालय खोला गया और न ही राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को जब देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, उस समय विद्यालय परिसर में किसी प्रकार का कार्यक्रम नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के दिन विद्यालय में ध्वजारोहण और कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए, लेकिन यहां विद्यालय बंद रहना चिंता का विषय हैं। ग्रामीण धीरज कुशवाहा, धन सिंह, गंगा राम पाल, सूबा बापू सहित ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय बंद होने पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय वास्तव में बंद रहा और ध्वजारोहण नहीं किया गया, तो यह गंभीर विषय है और शिक्षा विभाग को इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और विद्यालय की स्थिति की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल ग्रामीणों के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत निनावली के ग्राम प्रधान विकास ने बताया कि उनको जानकारी हुई कि किशनपुरा का विद्यालय नहीं खुला तथा ध्वजारोहण भी नहीं हुआ। जिसके बाद वह स्वयं विद्यालय पहुँचे तथा देखा कि विद्यालय वास्तविक बंद था। 10 बजे के बाद ही अध्यापक विद्यालय में उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय 3 माह से बन्द हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र उत्तम से इस गंभीर विषय पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।
निनावली जागीर के माजरा किसनपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल बंद रहने का आरोप, ध्वजारोहण न होने से उठे सवाल।। रामपुरा:-देशभर में शनिवार को 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रीय पर्व का उत्साह मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विकास खण्ड रामपुरा की ग्राम पंचायत निनावली जागीर के माजरा किशनपुरा से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ सरकारी स्कूल 15 अगस्त के दिन भी बंद रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन गांव में संचालित विद्यालय में न तो विद्यालय खोला गया और न ही राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को जब देशभर में स्वतंत्रता दिवस
मनाया जा रहा था, उस समय विद्यालय परिसर में किसी प्रकार का कार्यक्रम नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के दिन विद्यालय में ध्वजारोहण और कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए, लेकिन यहां विद्यालय बंद रहना चिंता का विषय हैं। ग्रामीण धीरज कुशवाहा, धन सिंह, गंगा राम पाल, सूबा बापू सहित ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय बंद होने पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय वास्तव में बंद रहा और ध्वजारोहण नहीं किया गया, तो यह गंभीर विषय है और शिक्षा विभाग को इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय
करनी चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और विद्यालय की स्थिति की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल ग्रामीणों के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत निनावली के ग्राम प्रधान विकास ने बताया कि उनको जानकारी हुई कि किशनपुरा का विद्यालय नहीं खुला तथा ध्वजारोहण भी नहीं हुआ। जिसके बाद वह स्वयं विद्यालय पहुँचे तथा देखा कि विद्यालय वास्तविक बंद था। 10 बजे के बाद ही अध्यापक विद्यालय में उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विद्यालय 3 माह से बन्द हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र उत्तम से इस गंभीर विषय पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।
- जालौन.. जालौन उरई रोड कुकरगांव के पुल से एक बाइक नीचे गिर गयी जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये बाइक सवार उरई से जालौन जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया1
- जालौन पुलिस की नई पहल / कोतवाली में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस अधीक्षक विनय कुमार द्वारा फीता /काटकर हुआ शुभारंभ* *कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ/ पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में बढ़ा अहम कदम* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस की नई पहल / कोतवाली में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस अधीक्षक विनय कुमार द्वारा फीता /काटकर हुआ शुभारंभ* *कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ/ पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में बढ़ा अहम कदम* जनपद जालौन में आज अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों के प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई इसी क्रम में रविवार 16 अगस्त 2026 को सर्किल जालौन के कोतवाली जालौन परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया आप को बता दें परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत समझौते और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना है पति पत्नी के बीच होने वाले विवादों के साथ ही परिवार से जुड़े अन्य मामलों में भी दोनों पक्षों की बात सुनकर संवेदन शीलता के साथ समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार से जुड़े विवाद कई बार गंभीर रूप ले लेते हैं जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे मामलों में समय रहते दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का समाधान कराया जाना बेहद महत्वपूर्ण है इसी उद्देश्य से कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र शुरू किया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से विवादों को समझदारी और आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा ताकि परिवार टूटने से बच सकें और लोगों को अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया से भी राहत मिल सके जरूरत के अनुसार संबंधित मामलों में पुलिस स्तर से आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी अधिकारियों के मुताबिक परिवार परामर्श केंद्र पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यहां आने वाले पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को सुनने के बाद निष्पक्ष एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समाधान का प्रयास किया जाएगा कोतवाली जालौन में इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए एक अतिरिक्त मंच उपलब्ध होगा पुलिस विभाग की इस पहल को पारिवारिक विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे बता दें पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पीड़ित पक्षों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया3
- “पिता को न्याय नहीं मिला तो इस घर से एक के बाद एक शव निकलेंगे” — प्रदीप की बेटी जानकी का भावुक बयान1
- आलमपुर के छतरी बाग हनुमान मंदिर के पीछे चोरों ने धाबा बोला, जेवर व रुपए ले गए आलमपुर के वार्ड नंबर 13 को शनिवार की रात एक घर में छत के रास्ते चोर घुसे। इसके बाद दो कमरों में सोए फरियादी और उसके परिजन को बंद कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर संिहत लगभग 2 लाख रुपए का माल पार कर ले गए। इस घटना की। जानकारी बगल में सो रहे घर वालों को भी नहीं लगी जब सुबह हुई तब अचानक देखा कि हमारे घर पर चोरी हो गई है पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़। एसपी अभिषेक भारती ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। महिला, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। बाइट-अभिषेक भारती एसपी औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़। एसपी अभिषेक भारती ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। महिला, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। बाइट-अभिषेक भारती एसपी औरैया4
- कोंच,सेवढ़ा नदी से जल लेकर बसोव के शिव मंदिर पहुंचे कांवड़िये जालौन के कोंच क्षेत्र में सावन के पावन महीने में सोमवार को श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़िये सेवढ़ा स्थित सिंध नदी से पवित्र जल लेकर ग्राम बसोव पहुंचे। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िये पूरे भक्तिभाव के साथ नदी से जल लेकर पैदल ग्राम बसोव पहुंचे। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के जत्थे के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर सभी कांवड़ियों ने भगवान शिव को सेवढ़ा नदी से लाया गया पवित्र जल अर्पित किया। इसके साथ ही बेलपत्र, पुष्प आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा में सुरेन्द्र राजपूत, रामकिशोर राजपूत, महाराज, संजीव, कमलेश, मनमोहन, अरविंद, भैय्यन, संजीव, मोनू सहित करीब 32 श्रद्धालु शामिल रहे। सावन के दौरान क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।1
- फॉस्टर किड्स स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम उरई, जालौन। फॉस्टर किड्स प्री स्कूल चेन एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। तिरंगे की सजावट और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। समारोह में डॉ. आरआर दीक्षित, डॉ. साहिनी, डॉ. कुशवाहा, डॉ. आलोक पुरवार, कमल सिंह और भगवान शरण शुक्ला बतौर अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय की चेयरमैन विनिता मैसी, प्रधानाचार्य रुचि सक्सेना, कार्यलय मैनेजर प्रिया पुरवार और कोआर्डिनेटर सृष्टि गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। मिष्ठान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों और विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं अंजलि, अन्वेषिका, सानिया, निकिता, सुधा, दिव्या, अनुकृति, तिरशा, कविता और नेहा ने सहयोग किया। स्टाफ के मूलचंद, रमन और रिचा ने भी व्यवस्थाओं में योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर, डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त, बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें,1
- मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, शव बरामद कोटरा। कस्बा कोटरा में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है पानी की गहराई का सही आंकड़ा नहीं कर सका और हादसे का शिकार हो गया। बता दे कि कोटरा निवासी पातीराम केवट 40 वर्ष पुत्र संतराम बीती शाम घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालो ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पक्के पुल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित डेंजर जोन के पास परिजनों को युवक के डूबने की आशंका हुई। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। रविवार सुबह थाना प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। तेज बारिश के बावजूद पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है।1