logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन.. जालौन उरई रोड कुकरगांव के पुल से एक बाइक नीचे गिर गयी जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये बाइक सवार उरई से जालौन जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

2 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन.. जालौन उरई रोड कुकरगांव के पुल से एक बाइक नीचे गिर गयी जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये बाइक सवार उरई से जालौन जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन पुलिस की नई पहल / कोतवाली में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस अधीक्षक विनय कुमार द्वारा फीता /काटकर हुआ शुभारंभ* *कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ/ पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में बढ़ा अहम कदम* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस की नई पहल / कोतवाली में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस अधीक्षक विनय कुमार द्वारा फीता /काटकर हुआ शुभारंभ* *कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ/ पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में बढ़ा अहम कदम* जनपद जालौन में आज अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों के प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई इसी क्रम में रविवार 16 अगस्त 2026 को सर्किल जालौन के कोतवाली जालौन परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया आप को बता दें परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत समझौते और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना है पति पत्नी के बीच होने वाले विवादों के साथ ही परिवार से जुड़े अन्य मामलों में भी दोनों पक्षों की बात सुनकर संवेदन शीलता के साथ समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार से जुड़े विवाद कई बार गंभीर रूप ले लेते हैं जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे मामलों में समय रहते दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का समाधान कराया जाना बेहद महत्वपूर्ण है इसी उद्देश्य से कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र शुरू किया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से विवादों को समझदारी और आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा ताकि परिवार टूटने से बच सकें और लोगों को अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया से भी राहत मिल सके जरूरत के अनुसार संबंधित मामलों में पुलिस स्तर से आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी अधिकारियों के मुताबिक परिवार परामर्श केंद्र पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यहां आने वाले पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को सुनने के बाद निष्पक्ष एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समाधान का प्रयास किया जाएगा कोतवाली जालौन में इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक समस्याओं के‌ समाधान के लिए एक अतिरिक्त मंच उपलब्ध होगा पुलिस विभाग की इस पहल को पारिवारिक विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे‌ बता दें पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पीड़ित पक्षों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया
    3
    जालौन पुलिस की नई पहल / कोतवाली में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस अधीक्षक विनय कुमार द्वारा फीता /काटकर हुआ शुभारंभ*

*कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ/ पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में बढ़ा अहम कदम*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन पुलिस की नई पहल / कोतवाली में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का पुलिस अधीक्षक विनय कुमार द्वारा फीता /काटकर हुआ शुभारंभ*
*कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का हुआ शुभारंभ/ पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में बढ़ा अहम कदम*
जनपद जालौन में आज अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों के प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई इसी क्रम में रविवार 16 अगस्त 2026 को सर्किल जालौन के कोतवाली जालौन परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया
आप को बता दें परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत समझौते और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना है पति पत्नी के बीच होने वाले विवादों के साथ ही परिवार से जुड़े अन्य मामलों में भी दोनों पक्षों की बात सुनकर संवेदन शीलता के साथ समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार से जुड़े विवाद कई बार गंभीर रूप ले लेते हैं जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे मामलों में समय रहते दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का समाधान कराया जाना बेहद महत्वपूर्ण है इसी उद्देश्य से कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र शुरू किया गया
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से विवादों को समझदारी और आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा ताकि परिवार टूटने से बच सकें और लोगों को अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया से भी राहत मिल सके जरूरत के अनुसार संबंधित मामलों में पुलिस स्तर से आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी अधिकारियों के मुताबिक परिवार परामर्श केंद्र पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यहां आने वाले पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को सुनने के बाद निष्पक्ष एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समाधान का प्रयास किया जाएगा कोतवाली जालौन में इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक समस्याओं के‌ समाधान के लिए एक अतिरिक्त मंच उपलब्ध होगा पुलिस विभाग की इस पहल को पारिवारिक विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी जालौन तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे‌ 
बता दें पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पीड़ित पक्षों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी। मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
    1
    कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत
भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर  ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा।
इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला  पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी।
मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • देवरों ने भाभी को किया मरणासन्न, खेत में फेंककर हुए फरार सास की मौत का आरोप लगाकर पीटने का आरोप, घायल महिला ने बताया देवरों ने की मारपीट कालपी (जालौन) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुढ़ा खास से कालपी मंगरौल लिंक रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे एक महिला को दो युवकों द्वारा पीटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रेनू पत्नी रामप्रकाश (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी क्षेत्र को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद जंगल से पडोरा/ककोरा तोड़ने के लिए जा रहा था। उसने दूर से महिला के साथ मारपीट होते देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को मरणासन्न अवस्था में जलधनिया लगे खेत में फेंककर भाग गए। परमसुख मौके पर पहुंचा तो उसे खेत में लाल साड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। उसने शोर मचाया, जिस पर वहां राहगीर एकत्र हो गए और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी संख्या UP32 068351 ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। अचेत अवस्था में पड़ी महिला ने उपचार के बाद मुश्किल से कुछ शब्दों में बताया कि उसके देवरों ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद देवर उस पर अपनी मां की मौत का कारण होने का आरोप लगाते थे। इसी बीच महिला का करीब 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके तीन चाचा हैं, जिनके नाम रामकिशन, सजीवन और नंदा हैं। हालांकि वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी बिंदुओं को नोट किया गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    देवरों ने भाभी को किया मरणासन्न, खेत में फेंककर हुए फरार

सास की मौत का आरोप लगाकर पीटने का आरोप, घायल महिला ने बताया देवरों ने की मारपीट
कालपी (जालौन) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुढ़ा खास से कालपी मंगरौल लिंक रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे एक महिला को दो युवकों द्वारा पीटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार रेनू पत्नी रामप्रकाश (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी क्षेत्र को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद जंगल से पडोरा/ककोरा तोड़ने के लिए जा रहा था। उसने दूर से महिला के साथ मारपीट होते देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को मरणासन्न अवस्था में जलधनिया लगे खेत में फेंककर भाग गए।
परमसुख मौके पर पहुंचा तो उसे खेत में लाल साड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। उसने शोर मचाया, जिस पर वहां राहगीर एकत्र हो गए और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी संख्या UP32 068351 ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया।
अचेत अवस्था में पड़ी महिला ने उपचार के बाद मुश्किल से कुछ शब्दों में बताया कि उसके देवरों ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद देवर उस पर अपनी मां की मौत का कारण होने का आरोप लगाते थे।
इसी बीच महिला का करीब 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके तीन चाचा हैं, जिनके नाम रामकिशन, सजीवन और नंदा हैं। हालांकि वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी बिंदुओं को नोट किया गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन : जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    1
    जालौन :  जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!!
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई।
एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।
घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में विभाजन विभीषका का पर किया गया व्याख्यान
    1
    राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में विभाजन विभीषका का पर किया गया व्याख्यान
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फॉस्टर किड्स स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम उरई, जालौन। फॉस्टर किड्स प्री स्कूल चेन एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। तिरंगे की सजावट और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। समारोह में डॉ. आरआर दीक्षित, डॉ. साहिनी, डॉ. कुशवाहा, डॉ. आलोक पुरवार, कमल सिंह और भगवान शरण शुक्ला बतौर अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय की चेयरमैन विनिता मैसी, प्रधानाचार्य रुचि सक्सेना, कार्यलय मैनेजर प्रिया पुरवार और कोआर्डिनेटर सृष्टि गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। मिष्ठान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों और विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं अंजलि, अन्वेषिका, सानिया, निकिता, सुधा, दिव्या, अनुकृति, तिरशा, कविता और नेहा ने सहयोग किया। स्टाफ के मूलचंद, रमन और रिचा ने भी व्यवस्थाओं में योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
    1
    फॉस्टर किड्स स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

उरई, जालौन। फॉस्टर किड्स प्री स्कूल चेन एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। तिरंगे की सजावट और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
समारोह में डॉ. आरआर दीक्षित, डॉ. साहिनी, डॉ. कुशवाहा, डॉ. आलोक पुरवार, कमल सिंह और भगवान शरण शुक्ला बतौर अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय की चेयरमैन विनिता मैसी, प्रधानाचार्य रुचि सक्सेना, कार्यलय मैनेजर प्रिया पुरवार और कोआर्डिनेटर सृष्टि गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। मिष्ठान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों और विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं अंजलि, अन्वेषिका, सानिया, निकिता, सुधा, दिव्या, अनुकृति, तिरशा, कविता और नेहा ने सहयोग किया। स्टाफ के मूलचंद, रमन और रिचा ने भी व्यवस्थाओं में योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर, डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त, बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें,
    1
    ब्रेकिंग जालौन

जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर,

सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर,

डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त,

बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें,
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कोंच,भदेवरा गांव में जमीन बेचने के दबाव का विरोध करने पर महिला से मारपीट, बेटे पर गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे पर जमीन बेचने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर 2 बजे उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रामकुमारी पत्नी स्वर्गीय राममृताद के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद उनके नाम पांच एकड़ तथा पुत्र अमित कुमार के नाम पांच एकड़ भूमि विरासत में आई थी। आरोप है कि अमित कुमार अपने हिस्से की जमीन का कुछ भाग बेच चुका है और अब उसकी जमीन भी बेचने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे अमित कुमार ने दोबारा जमीन उसके नाम करने की बात कही। मना करने पर उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान महिला की पुत्री रंजना ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। आरोप है कि अमित ने रंजना के साथ भी अभद्रता करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान उसने मोबाइल से 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसने एसडीएम से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच,भदेवरा गांव में जमीन बेचने के दबाव का विरोध करने पर महिला से मारपीट, बेटे पर गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे पर जमीन बेचने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर 2 बजे उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रामकुमारी पत्नी स्वर्गीय राममृताद के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद उनके नाम पांच एकड़ तथा पुत्र अमित कुमार के नाम पांच एकड़ भूमि विरासत में आई थी। आरोप है कि अमित कुमार अपने हिस्से की जमीन का कुछ भाग बेच चुका है और अब उसकी जमीन भी बेचने के लिए दबाव बना रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे अमित कुमार ने दोबारा जमीन उसके नाम करने की बात कही। मना करने पर उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान महिला की पुत्री रंजना ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। आरोप है कि अमित ने रंजना के साथ भी अभद्रता करते हुए धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान उसने मोबाइल से 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसने एसडीएम से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, शव बरामद कोटरा। कस्बा कोटरा में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है पानी की गहराई का सही आंकड़ा नहीं कर सका और हादसे का शिकार हो गया। बता दे कि कोटरा निवासी पातीराम केवट 40 वर्ष पुत्र संतराम बीती शाम घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालो ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पक्के पुल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित डेंजर जोन के पास परिजनों को युवक के डूबने की आशंका हुई। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। रविवार सुबह थाना प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। तेज बारिश के बावजूद पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है।
    1
    मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, शव बरामद 

कोटरा। कस्बा कोटरा में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है पानी की गहराई का सही आंकड़ा नहीं कर सका और हादसे का शिकार हो गया।
बता दे कि कोटरा निवासी पातीराम केवट 40 वर्ष पुत्र संतराम बीती शाम घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालो ने उनकी खोजबीन  शुरू की। खोजबीन के दौरान पक्के पुल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित डेंजर जोन के पास परिजनों को युवक के डूबने की आशंका हुई। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। रविवार सुबह थाना प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। तेज बारिश  के बावजूद पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.