कोंच,सेवढ़ा नदी से जल लेकर बसोव के शिव मंदिर पहुंचे कांवड़िये जालौन के कोंच क्षेत्र में सावन के पावन महीने में सोमवार को श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़िये सेवढ़ा स्थित सिंध नदी से पवित्र जल लेकर ग्राम बसोव पहुंचे। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िये पूरे भक्तिभाव के साथ नदी से जल लेकर पैदल ग्राम बसोव पहुंचे। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के जत्थे के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर सभी कांवड़ियों ने भगवान शिव को सेवढ़ा नदी से लाया गया पवित्र जल अर्पित किया। इसके साथ ही बेलपत्र, पुष्प आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा में सुरेन्द्र राजपूत, रामकिशोर राजपूत, महाराज, संजीव, कमलेश, मनमोहन, अरविंद, भैय्यन, संजीव, मोनू सहित करीब 32 श्रद्धालु शामिल रहे। सावन के दौरान क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
कोंच,सेवढ़ा नदी से जल लेकर बसोव के शिव मंदिर पहुंचे कांवड़िये जालौन के कोंच क्षेत्र में सावन के पावन महीने में सोमवार को श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़िये सेवढ़ा स्थित सिंध नदी से पवित्र जल लेकर ग्राम बसोव पहुंचे। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िये पूरे भक्तिभाव के साथ नदी से जल लेकर पैदल ग्राम बसोव पहुंचे। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के जत्थे के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर सभी कांवड़ियों ने भगवान शिव को सेवढ़ा नदी से लाया गया पवित्र जल अर्पित किया। इसके साथ ही बेलपत्र, पुष्प आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा में सुरेन्द्र राजपूत, रामकिशोर राजपूत, महाराज, संजीव, कमलेश, मनमोहन, अरविंद, भैय्यन, संजीव, मोनू सहित करीब 32 श्रद्धालु शामिल रहे। सावन के दौरान क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
- कोंच,भदेवरा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अपमान का आरोप, एसडीएम से की शिकायत भदेवरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ ग्रामीणों और युवाओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर बाबा साहब का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक 15 अगस्त को पंचानन चौराहा कोंच क्षेत्र से युवाओं की तिरंगा बाइक रैली निकली थी। करीब 11:30 बजे शुरू हुई रैली दोपहर ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान भानु जाटव से संपर्क किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चाबी गांव में ही आसपास होने की बात कहते हुए उसे तलाश करने को कहा। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने गेट पर लगे ताला पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम संपन्न किया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भानु जाटव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उन्होंने फोन पर लोगों को गेट की चाबी गांव में ही होने की जानकारी दी थी। मामले में एसडीएम अभिनव कुमार ने शिकायतकर्ताओं को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।1
- 🎤हत्या के अभियोग मे 4 वांछितो से झाँसी पुलिस की हुई मुठभेड़🖥️ 📌पुलिस फायरिंग में चारों अभियुक्त पुलिस की गोली से हुये घायल, सभी को भेजा गया अस्पताल जनपद झाँसी के थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग के 4 वांछित अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। फायरिंग में चारों अभियुक्तगण को पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए जिनको जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS झाँसी2
- देवरों ने भाभी को किया मरणासन्न, खेत में फेंककर हुए फरार सास की मौत का आरोप लगाकर पीटने का आरोप, घायल महिला ने बताया देवरों ने की मारपीट कालपी (जालौन) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गुढ़ा खास से कालपी मंगरौल लिंक रोड को जोड़ने वाली सड़क के किनारे एक महिला को दो युवकों द्वारा पीटकर मरणासन्न हालत में खेत में फेंकने का मामला सामने आया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रेनू पत्नी रामप्रकाश (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी क्षेत्र को सोमवार सुबह दो युवक सड़क किनारे मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान देवकली निवासी परमसुख पुत्र सरजूप्रसाद जंगल से पडोरा/ककोरा तोड़ने के लिए जा रहा था। उसने दूर से महिला के साथ मारपीट होते देखी। कुछ देर बाद दोनों युवक महिला को मरणासन्न अवस्था में जलधनिया लगे खेत में फेंककर भाग गए। परमसुख मौके पर पहुंचा तो उसे खेत में लाल साड़ी का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। उसने शोर मचाया, जिस पर वहां राहगीर एकत्र हो गए और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी संख्या UP32 068351 ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। अचेत अवस्था में पड़ी महिला ने उपचार के बाद मुश्किल से कुछ शब्दों में बताया कि उसके देवरों ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद देवर उस पर अपनी मां की मौत का कारण होने का आरोप लगाते थे। इसी बीच महिला का करीब 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके तीन चाचा हैं, जिनके नाम रामकिशन, सजीवन और नंदा हैं। हालांकि वह घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी बिंदुओं को नोट किया गया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- जालौन : जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- कोंच,भदेवरा गांव में जमीन बेचने के दबाव का विरोध करने पर महिला से मारपीट, बेटे पर गंभीर आरोप, एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे पर जमीन बेचने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर 2 बजे उपजिलाधिकारी कोंच को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रामकुमारी पत्नी स्वर्गीय राममृताद के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद उनके नाम पांच एकड़ तथा पुत्र अमित कुमार के नाम पांच एकड़ भूमि विरासत में आई थी। आरोप है कि अमित कुमार अपने हिस्से की जमीन का कुछ भाग बेच चुका है और अब उसकी जमीन भी बेचने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब आठ बजे अमित कुमार ने दोबारा जमीन उसके नाम करने की बात कही। मना करने पर उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान महिला की पुत्री रंजना ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। आरोप है कि अमित ने रंजना के साथ भी अभद्रता करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान उसने मोबाइल से 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसने एसडीएम से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- खटीकान में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर मोबाइल व सबूत डिलीट कराने का भी गंभीर आरोप जालौन/उरई कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में 16 अगस्त की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बकरीदन पत्नी स्वर्गीय मुन्ना उर्फ बरकत अली ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पुत्र हसन को रास्ते में घेरकर कई लोगों ने एक राय होकर चाकू से वार किए, जिससे उसके नाक, मुंह व पीठ में चोटें आईं और काफी खून निकलने लगा। शिकायत के मुताबिक घटना के दौरान मौजूद लोगों ने हसन का मोबाइल भी ले लिया, जिसमें घटना और पैसे लेने से संबंधित वीडियो मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी ने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद साक्ष्य व वीडियो डिलीट कर दिए तथा मामले में कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है और आरोपी दबंग किस्म के हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाद एक लड़की को लेकर पूर्व से चला आ रहा है तथा आरोपियों द्वारा परिवार को धमकाने की बात भी कही गई है। घायल हसन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अथवा विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- खटीकान में चाकूबाजी से सनसनी, खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा युवक पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर चाकू से हमला करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने का भी गंभीर आरोप जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में 16 अगस्त की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। घायल युवक हसन को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में घायल की मां बकरीदन पत्नी स्वर्गीय मुन्ना उर्फ बरकत अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार हसन को रास्ते में घेरकर कई लोगों ने एक राय होकर हमला किया। आरोप है कि चाकू से वार किए जाने के कारण उसके नाक, मुंह और पीठ में चोटें आईं तथा वह खून से लथपथ हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों द्वारा उसका मोबाइल ले लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि मोबाइल में घटना तथा पैसों के लेनदेन से संबंधित वीडियो मौजूद थे। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब पीड़िता ने मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी पर मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद वीडियो और अन्य साक्ष्य डिलीट कराने का आरोप लगाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले में समझौते का दबाव बनाया गया। शिकायत में पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया गया है। एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चले आने तथा आरोपियों द्वारा परिवार को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़िता ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। पुलिस का पक्ष: खबर लिखे जाने तक चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी का पक्ष जानने के लिए दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सबसे बड़ी बात चौकी प्रभारी जालौन पत्रकारों का फोन उठाना उचित नहीं समझते नोट: शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। #Jalaunpolice #igrangejhansi #sporai ✍️ संजयकुमार पायनियर तहसील संवाददाता जालौन1
- कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में मिला 72 वर्षीय वृद्ध का शव कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में एक वृद्ध का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक के तीन पुत्र हैं। वृद्ध का शव नाले में मिलने की सूचना से परिजनों में भी चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह और हल्का इंचार्ज बृजेश सिंह गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।1