खटीकान में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर मोबाइल व सबूत डिलीट कराने का भी गंभीर आरोप जालौन/उरई कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में 16 अगस्त की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बकरीदन पत्नी स्वर्गीय मुन्ना उर्फ बरकत अली ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पुत्र हसन को रास्ते में घेरकर कई लोगों ने एक राय होकर चाकू से वार किए, जिससे उसके नाक, मुंह व पीठ में चोटें आईं और काफी खून निकलने लगा। शिकायत के मुताबिक घटना के दौरान मौजूद लोगों ने हसन का मोबाइल भी ले लिया, जिसमें घटना और पैसे लेने से संबंधित वीडियो मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी ने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद साक्ष्य व वीडियो डिलीट कर दिए तथा मामले में कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है और आरोपी दबंग किस्म के हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाद एक लड़की को लेकर पूर्व से चला आ रहा है तथा आरोपियों द्वारा परिवार को धमकाने की बात भी कही गई है। घायल हसन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अथवा विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
खटीकान में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर मोबाइल व सबूत डिलीट कराने का भी गंभीर आरोप जालौन/उरई कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में 16 अगस्त की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बकरीदन पत्नी स्वर्गीय मुन्ना उर्फ बरकत अली ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पुत्र हसन को रास्ते में घेरकर कई लोगों ने एक राय होकर चाकू से वार किए, जिससे उसके नाक, मुंह व पीठ में चोटें आईं और काफी खून निकलने लगा। शिकायत के मुताबिक घटना के दौरान मौजूद लोगों ने हसन का मोबाइल भी ले लिया, जिसमें घटना और पैसे लेने से संबंधित वीडियो मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी ने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद साक्ष्य व वीडियो डिलीट कर दिए तथा मामले में कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है और आरोपी दबंग किस्म के हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाद एक लड़की को लेकर पूर्व से चला आ रहा है तथा आरोपियों द्वारा परिवार को धमकाने की बात भी कही गई है। घायल हसन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अथवा विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
- चुनाव नजदीक आते ही जागा जनसरोकार? प्रदीप के घर पहुंचे नितेश वर्मा, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी जालौन। मृतक प्रदीप कुमार के घर पहुंचे विधायक पुत्र एवं सीए नितेश वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दो दिन के भीतर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही। हालांकि, नितेश वर्मा के इस कदम के बीच सियासी सवाल भी उठने लगे हैं। चुनाव नजदीक आते ही क्या अब जनता के दुख-दर्द और न्याय के मुद्दे याद आने लगे हैं? लोगों का सवाल है कि जब कथित सूदखोरी और उससे जुड़े मामलों को लेकर आवाज उठाने की जरूरत थी, तब यह सक्रियता नजर क्यों नहीं आई? अब अचानक मृतक के घर पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दिए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सवाल यह भी है कि क्या यह पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की वास्तविक पहल है या चुनावी मौसम में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश? बहरहाल, नितेश वर्मा ने दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रशासन कार्रवाई करता है या यह मामला भी सियासी बयानबाजी तक सीमित रह जाता है।2
- जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद* *रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद* *रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद* जनपद जालौन उरई थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्यवाही की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली आप को बता दें इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन उरई में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने किया उन्होंने बताया कि थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल और उनके पार्ट्स को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई बरामदगी से यह भी सामने आया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को खोलकर उनके पार्ट्स अलग किए जा रहे थे पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिससे गिरोह की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि रामपुरा पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच और कार्यवाही की पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली मामले में बरामद सभी सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों या उनके पार्ट्स की बिक्री कहां और किसके माध्यम से की जाती थी वहीं गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है बता बरामदगी छह चोरी की मोटरसाइकिल एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स चोरी में प्रयुक्त उपकरण रामपुरा पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल पूर्व में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली बल्कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही को भी मजबूती मिली4
- “पिता को न्याय नहीं मिला तो इस घर से एक के बाद एक शव निकलेंगे” — प्रदीप की बेटी जानकी का भावुक बयान1
- 🎤हत्या के अभियोग मे 4 वांछितो से झाँसी पुलिस की हुई मुठभेड़🖥️ 📌पुलिस फायरिंग में चारों अभियुक्त पुलिस की गोली से हुये घायल, सभी को भेजा गया अस्पताल जनपद झाँसी के थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग के 4 वांछित अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। फायरिंग में चारों अभियुक्तगण को पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए जिनको जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS झाँसी2
- जालौन.. जालौन उरई रोड कुकरगांव के पुल से एक बाइक नीचे गिर गयी जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये बाइक सवार उरई से जालौन जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया1
- खटीकान में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर मोबाइल व सबूत डिलीट कराने का भी गंभीर आरोप जालौन/उरई कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में 16 अगस्त की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बकरीदन पत्नी स्वर्गीय मुन्ना उर्फ बरकत अली ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पुत्र हसन को रास्ते में घेरकर कई लोगों ने एक राय होकर चाकू से वार किए, जिससे उसके नाक, मुंह व पीठ में चोटें आईं और काफी खून निकलने लगा। शिकायत के मुताबिक घटना के दौरान मौजूद लोगों ने हसन का मोबाइल भी ले लिया, जिसमें घटना और पैसे लेने से संबंधित वीडियो मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी ने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद साक्ष्य व वीडियो डिलीट कर दिए तथा मामले में कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है और आरोपी दबंग किस्म के हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाद एक लड़की को लेकर पूर्व से चला आ रहा है तथा आरोपियों द्वारा परिवार को धमकाने की बात भी कही गई है। घायल हसन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अथवा विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- खटीकान में चाकूबाजी से सनसनी, खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा युवक पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर चाकू से हमला करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने का भी गंभीर आरोप जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में 16 अगस्त की शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। घायल युवक हसन को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में घायल की मां बकरीदन पत्नी स्वर्गीय मुन्ना उर्फ बरकत अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार हसन को रास्ते में घेरकर कई लोगों ने एक राय होकर हमला किया। आरोप है कि चाकू से वार किए जाने के कारण उसके नाक, मुंह और पीठ में चोटें आईं तथा वह खून से लथपथ हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों द्वारा उसका मोबाइल ले लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि मोबाइल में घटना तथा पैसों के लेनदेन से संबंधित वीडियो मौजूद थे। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब पीड़िता ने मंडी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी पर मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद वीडियो और अन्य साक्ष्य डिलीट कराने का आरोप लगाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले में समझौते का दबाव बनाया गया। शिकायत में पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया गया है। एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चले आने तथा आरोपियों द्वारा परिवार को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़िता ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। पुलिस का पक्ष: खबर लिखे जाने तक चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी का पक्ष जानने के लिए दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सबसे बड़ी बात चौकी प्रभारी जालौन पत्रकारों का फोन उठाना उचित नहीं समझते नोट: शिकायती पत्र में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। #Jalaunpolice #igrangejhansi #sporai ✍️ संजयकुमार पायनियर तहसील संवाददाता जालौन1
- कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में मिला 72 वर्षीय वृद्ध का शव कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में एक वृद्ध का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक के तीन पुत्र हैं। वृद्ध का शव नाले में मिलने की सूचना से परिजनों में भी चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह और हल्का इंचार्ज बृजेश सिंह गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।1