Shuru
Apke Nagar Ki App…
EXPRESS MP CG NEWS
Ashish dubey
EXPRESS MP CG NEWS
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हटा- हटा थाना पुलिस की कार्यवाही समाने आई1
- *नरसिंहपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के 'दिव्य संस्कार भवन' में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर प्रज्वलित हुए 'आशीर्वाद के दीये'* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र 'दिव्य संस्कार भवन' में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'आशीर्वाद के दीये' कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ की जिला संचालिका बीके कुसुम दीदी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी बहन संध्या कोठारी तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बहन निशा सोनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी अतिथियों और संस्था के भाई बहनों ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों की सफलता हेतु श्रद्धाभाव से आशीर्वाद रूपी दीपक प्रज्वलित किए। इसके उपरांत ब्रह्माकुमारीज़ की जिला संचालिका *बीके कुसुम दीदी* ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो समाज को आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़े। प्रधानमंत्री जी के भीतर जनसेवा का अनुपम भाव है, संस्था उनके स्वस्थ जीवन और विश्व कल्याण की भावना की सफलता हेतु ईश्वरीय मंगलकामना करती है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विकास को सरकारी नीतियों से आगे ले जाकर जन-भागीदारी का एक सशक्त आंदोलन बना दिया है। उनके आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची शुभकामना है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं समाजसेवी बहन संध्या कोठारी जी ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति प्रधानमंत्री जी का समर्पण हर समाजसेवी के लिए प्रेरणादायक है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और अपार ऊर्जा प्रदान करे। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बहन निशा सोनी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में महिला सशक्तीकरण धरातल पर साकार हुआ है। नारी शक्ति को मिले इस सम्मान के लिए संपूर्ण मातृशक्ति उनके यशस्वी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती है। *नरसिंहपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के 'दिव्य संस्कार भवन' में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर प्रज्वलित हुए 'आशीर्वाद के दीये'* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र 'दिव्य संस्कार भवन' में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'आशीर्वाद के दीये' कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ की जिला संचालिका बीके कुसुम दीदी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी बहन संध्या कोठारी तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बहन निशा सोनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी अतिथियों और संस्था के भाई बहनों ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों की सफलता हेतु श्रद्धाभाव से आशीर्वाद रूपी दीपक प्रज्वलित किए। इसके उपरांत ब्रह्माकुमारीज़ की जिला संचालिका *बीके कुसुम दीदी* ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो समाज को आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़े। प्रधानमंत्री जी के भीतर जनसेवा का अनुपम भाव है, संस्था उनके स्वस्थ जीवन और विश्व कल्याण की भावना की सफलता हेतु ईश्वरीय मंगलकामना करती है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विकास को सरकारी नीतियों से आगे ले जाकर जन-भागीदारी का एक सशक्त आंदोलन बना दिया है। उनके आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची शुभकामना है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं समाजसेवी बहन संध्या कोठारी जी ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति प्रधानमंत्री जी का समर्पण हर समाजसेवी के लिए प्रेरणादायक है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और अपार ऊर्जा प्रदान करे। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बहन निशा सोनी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में महिला सशक्तीकरण धरातल पर साकार हुआ है। नारी शक्ति को मिले इस सम्मान के लिए संपूर्ण मातृशक्ति उनके यशस्वी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती है।4
- EXPRESS MP CG NEWS1
- केंद्रीय विद्यालय में 6 दिनों से विद्युत व्यवस्था पड़ी ठप्प लोकेशन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश स्लग - केंद्रीय विद्यालय में 6 दिनों से विद्युत व्यवस्था पड़ी ठप्प अभिभावकों ने प्रभारी प्राचार्य को विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने दिया आवेदन बिजली गुल होने से विद्यार्थी हो रहे परेशान एंकर - नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के नकटुआ स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बीते 11 सितंबर की शाम से बिजली की केबिल जल जाने के कारण विद्युत व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। बिजली ना होने के चलते नौनिहाल छात्र असहनीय गर्मी से हलाकान हो रहे हैं। वहीं स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के चलते स्कूल में पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा और साफ सफाई का भी अभाव बना हुआ है। बिजली ना होने के सूचना पर आज अभिभावकों ने केन्द्रीय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य हिना दुबे को विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने के लिए एक लिखित आवेदन दिया है। वहीं उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि विद्युत व्यवस्था की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जा रहा है। बाइट - रमाकांत चौबे, अभिभावक3
- *भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत ने किसानों की व्यापक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को दिया सामूहिक ज्ञापन* किसानों को हो रहीं व्यापक समस्याओं को लेकर आज महाकौशल प्रान्त के किसान संगठन भारतीय किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया, जिसमें किसान संघ द्वारा अनेकों मांगे की गई हैं,,जिसमें प्रमुख रूप से फसल बीमा योजना में भुगतान की पारदर्शिता की जाए,कृषि उपज मंडियों में समर्थंन मूल्य पर खरीदी की जाए, खाद एवं यूरिया की कमी पूरी जाए, प्रदेश में गन्ना अधिनियम लागू किया जाए, किसानों के कृषि कार्य हेतु खेत सड़को का निर्माण किया जाए, जंगली सुअरों से नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति राशि तत्काल प्रदान की जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए एवं बड़े स्तर के ट्रान्सफर उपलब्ध कराएं जाए,किसान,भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की समस्याओं से जुड़ी हुई लगभग 56 प्रकार की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है,किसानों ने उम्मीद जताई है कि मध्यप्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यानाकर्षण कर उन्हें राहत प्रदान करे।✍🏻1
- सिंगरी नदी तट दीपमाला से हुआ जगमग, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम नरसिंहपुर -- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर नरसिंहपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली प्राचीन सिंगरी नदी के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की उपस्थिति में सिंगरी नदी के तट को दीपमाला से सजाया गया। नदी तट पर एक साथ जलाए गए दीपों से पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय नजर आया दीपमाला के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान सिंगरी नदी के तट का मनोहारी दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रही1
- उमरिया- गौरोजबाद की बेटी रीचि तिवारी ने बढाया क्षेत्र का गौरव रचा इतिहास,1
- करेली में बैंक फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार करेली - बैंक खाता और ATM के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 11 सितंबर को प्रार्थी कुलदीप कौरव ग्राम नारगी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते और तत्व ATM से 1 लाख 62 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ है।1
- प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत करेली थाना अंर्तगत ग्राम पनारी में अवैध शराब पर सवाल, वर्चस्व की लड़ाई में नौसेना के जवान पर चाकू से हमला अवैध शराब को लेकर पहले भी शिकायतों का दावा1