मैहर के जनपद पंचायत अमरपाटन की ग्राम पंचायत झिरिया कोपा रिहान में आज एक ऐतिहासिक दिन रहा, जहां क्षेत्रवासियों को आंगनबाड़ी भवन और सामुदायिक भवन की डबल सौगात मिली है। इन दोनों भवनों का एक साथ लोकार्पण कर विकास की नई इबारत लिखी गई है। इस लोकार्पण से अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर पोषण व शिक्षा और मातृशक्ति को सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही यह सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनचेतना का नया केंद्र बनकर उभरेगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और झिरिया कोपारिहान में बने ये दोनों भवन क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि उनका संकल्प हर गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के संसाधन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता, डॉ. पंकज सिंह परिहार, तारा विजय पटेल, जनपद सदस्य आरती शीलू तिवारी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, जिला महामंत्री जितेंद्र पटेल, सरपंच रागिनी पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष रोहिणी पटेल, जनपद सदस्य बद्री दहिया, बाबूलाल कुशवाहा, सरपंच रामप्रसाद साहू, पत्रकार राम दत्त दहिया, मीडिया प्रभारी केशव पटेल, राम पटेल, कमल पटेल, शारदा प्रसाद पाठक, रमाशंकर पटेल और रमाकांत पटेल सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ पटेल ने किया।
मैहर के जनपद पंचायत अमरपाटन की ग्राम पंचायत झिरिया कोपा रिहान में आज एक ऐतिहासिक दिन रहा, जहां क्षेत्रवासियों को आंगनबाड़ी भवन और सामुदायिक भवन की डबल सौगात मिली है। इन दोनों भवनों का एक साथ लोकार्पण कर विकास की नई इबारत लिखी गई है। इस लोकार्पण से अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर पोषण व शिक्षा और
मातृशक्ति को सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही यह सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनचेतना का नया केंद्र बनकर उभरेगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और झिरिया कोपारिहान में बने ये दोनों भवन क्षेत्र
के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि उनका संकल्प हर गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के संसाधन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता, डॉ. पंकज सिंह परिहार, तारा विजय पटेल, जनपद सदस्य आरती शीलू तिवारी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण
रावत, जिला महामंत्री जितेंद्र पटेल, सरपंच रागिनी पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष रोहिणी पटेल, जनपद सदस्य बद्री दहिया, बाबूलाल कुशवाहा, सरपंच रामप्रसाद साहू, पत्रकार राम दत्त दहिया, मीडिया प्रभारी केशव पटेल, राम पटेल, कमल पटेल, शारदा प्रसाद पाठक, रमाशंकर पटेल और रमाकांत पटेल सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ पटेल ने किया।
- मैहर के जनपद पंचायत अमरपाटन की ग्राम पंचायत झिरिया कोपा रिहान में आज एक ऐतिहासिक दिन रहा, जहां क्षेत्रवासियों को आंगनबाड़ी भवन और सामुदायिक भवन की डबल सौगात मिली है। इन दोनों भवनों का एक साथ लोकार्पण कर विकास की नई इबारत लिखी गई है। इस लोकार्पण से अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर पोषण व शिक्षा और मातृशक्ति को सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही यह सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनचेतना का नया केंद्र बनकर उभरेगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और झिरिया कोपारिहान में बने ये दोनों भवन क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि उनका संकल्प हर गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के संसाधन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता, डॉ. पंकज सिंह परिहार, तारा विजय पटेल, जनपद सदस्य आरती शीलू तिवारी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, जिला महामंत्री जितेंद्र पटेल, सरपंच रागिनी पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष रोहिणी पटेल, जनपद सदस्य बद्री दहिया, बाबूलाल कुशवाहा, सरपंच रामप्रसाद साहू, पत्रकार राम दत्त दहिया, मीडिया प्रभारी केशव पटेल, राम पटेल, कमल पटेल, शारदा प्रसाद पाठक, रमाशंकर पटेल और रमाकांत पटेल सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ पटेल ने किया।4
- सतना के रामपुर बघेलान नगर परिषद में आज शाम लगभग 5 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई है, जो अब तक लगातार जोरदार और धुआंधार तरीके से हो रही है। इस बारिश के बरसने से क्षेत्र के किसानों के चेहरों में रौनक और प्रसन्नता साफ देखी जा सकती है।1
- मध्य प्रदेश के मैहर में पकड़े गए कोरेक्स कारोबारियों को थाने के भीतर VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ जहाँ पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मियों की इस करतूत की वजह से अब पूरा पुलिस महकमा गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। वायरल वीडियो में आरोपियों को थाने के अंदर गद्दे और अन्य आरामदायक सुविधाएं मिली नजर आ रही हैं। हद तो यह है कि बाद में आरोपियों के अन्यत्र स्थानांतरित होने पर इन गद्दों और सुविधाओं को भी उनके साथ ही भेज दिया गया।1
- Looking for Job Job Title : Salesman Expected Salary : 15000 City / Locality : satna Experience Level : 1-2 Years Job Type : Part Time Education Qualification : 10th Pass mujhe job chahiye Rohit bunkar Naam hai Mera1
- रीवा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिघरा और चोरहटा थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा नगर निगम रीवा लिखे वाहन से खुलेआम अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। जोन्ही गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम कौआढांन और तिघरा में बिना किसी डर-भय के बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन का काम किया जा रहा है। इस संबंध में खनन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे इस पूरे मामले में खनन विभाग की संलिप्तता प्रतीत हो रही है। इस अवैध खेल से उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाते हुए खुली हुई खदानों को बाड़ लगाकर सुरक्षित किया जाए।1
- मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस किसान कमेटी ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का पुतला दहन किया है।1
- केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहे आंदोलन का नेतृत्व अमित भटनागर कर रहे हैं।1