logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे काशी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत वाराणसी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे काशी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राकेश सचान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, गिरीश यादव उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, डॉ विजय यादव, संदीप केसरी, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा /क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पाण्डेय भी रहे उपस्थित

4 hrs ago
user_Piyush mishra जिला संवाददाता चंदौली
Piyush mishra जिला संवाददाता चंदौली
चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
b4dc26ac-ff11-4e90-bd40-3430d02f9f50

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे काशी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत वाराणसी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे काशी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राकेश सचान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, गिरीश यादव उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, डॉ विजय यादव, संदीप केसरी, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा /क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पाण्डेय भी रहे उपस्थित

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    1 hr ago
  • बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली चट्टी में उस समय अफरातफरी मच गई जब बनौली कला गांव निवासी सुरेश नामक अधेड़ युवक देर शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंच गई। कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद कई घंटों बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अंधेरा भी रेस्क्यू में बड़ी बाधा बना रहा। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को मायके से विदा कराने गया था, लेकिन पत्नी के मना करने पर उसने यह कदम उठा लिया।
    1
    बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली चट्टी में उस समय अफरातफरी मच गई जब बनौली कला गांव निवासी सुरेश नामक अधेड़ युवक देर शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंच गई।
कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद कई घंटों बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अंधेरा भी रेस्क्यू में बड़ी बाधा बना रहा। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को मायके से विदा कराने गया था, लेकिन पत्नी के मना करने पर उसने यह कदम उठा लिया।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंदौली की कंचन गुप्ता ने रचा इतिहास, पीसीएस में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नरकंचन गुप्ता की सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।कंचन का यह सफर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।कंचन के पिता नरेश कुमार और माता वंदना देवी ने उनकी पढ़ाई और तैयारी में हर संभव सहयोग दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कंचन शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। कंचन ने अपनी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, सही रणनीति और समय प्रबंधन को अहम बताया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार आत्मविश्वास बनाए रखा और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुईं। कंचन की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही कृष्णानगर कॉलोनी समेत पूरे चंदौली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
    1
    चंदौली की कंचन गुप्ता ने रचा इतिहास, पीसीएस में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नरकंचन गुप्ता की सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।कंचन का यह सफर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।कंचन के पिता नरेश कुमार और माता वंदना देवी ने उनकी पढ़ाई और तैयारी में हर संभव सहयोग दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कंचन शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है।
कंचन ने अपनी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, सही रणनीति और समय प्रबंधन को अहम बताया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार आत्मविश्वास बनाए रखा और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुईं। कंचन की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही कृष्णानगर कॉलोनी समेत पूरे चंदौली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    10 hrs ago
  • बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।
    1
    बीऊर गांव में चैनपुर दुर्गावती मुख्य मार्ग पर जल जमाव से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसकी शिकायत मुखिया मंत्री और उच्च अधिकारी तक पहुंच चुकी है लेकिन उन्हें वैसा काम करना पसंद है जिसमें अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके।
    user_बिऊर की खबर
    बिऊर की खबर
    Actor चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Ashok Yadav
    1
    Post by Ashok Yadav
    user_Ashok Yadav
    Ashok Yadav
    भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    8 hrs ago
  • चेनारी/रोहतास ---प्रखंड क्षेत्र के वेद खैरा (चेनारी) निवासी युवा समाजसेवी सह बिजली मिस्त्री सतानंद तिवारी उर्फ नन्ह बुटन तिवारी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी विद्युत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सतानंद तिवारी पिछले 15–20 वर्षों से समाज सेवा के भाव के साथ अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उस समय से जब इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह विकसित नहीं थी, वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। विद्युत विभाग के पदाधिकारी हों या आम ग्रामीण, बिजली से संबंधित किसी भी समस्या पर सबसे पहले उन्हें ही बुलाया जाता था। आसपास के कई गांवों में वे बिजली खराबी ठीक करने और तकनीकी जानकारी के लिए जाने जाते थे। बताया जाता है कि बीते दिन पड़ोसी गांव डुमरी में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के लिए गांव के लोगों ने उन्हें घर से बुलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि सेवा भाव से लोगों के आग्रह पर तथा विद्युत विभाग के सरकारी मिस्त्री के कहने पर वे अपनी बाइक से उनके साथ डुमरी चले गए। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन की सूचना तो दी गई थी, लेकिन संबंधित लाइन पूरी तरह बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सतानंद तिवारी विभाग का कार्य करते थे, लेकिन विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था। क्षेत्र में आने वाले विभागीय मिस्त्री भी कई बार तकनीकी सहयोग के लिए उन पर निर्भर रहते थे। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने हाल ही में 23 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उनकी पत्नी सुनीता देवी गांव की वार्ड सदस्य हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं विधान पार्षद आलोक सिंह भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी जेई, लाइनमैन या संबंधित कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
    4
    चेनारी/रोहतास ---प्रखंड क्षेत्र के वेद खैरा (चेनारी) निवासी युवा समाजसेवी सह बिजली मिस्त्री सतानंद तिवारी उर्फ नन्ह बुटन तिवारी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी विद्युत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार सतानंद तिवारी पिछले 15–20 वर्षों से समाज सेवा के भाव के साथ अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उस समय से जब इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह विकसित नहीं थी, वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। विद्युत विभाग के पदाधिकारी हों या आम ग्रामीण, बिजली से संबंधित किसी भी समस्या पर सबसे पहले उन्हें ही बुलाया जाता था। आसपास के कई गांवों में वे बिजली खराबी ठीक करने और तकनीकी जानकारी के लिए जाने जाते थे।
बताया जाता है कि बीते दिन पड़ोसी गांव डुमरी में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के लिए गांव के लोगों ने उन्हें घर से बुलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि सेवा भाव से लोगों के आग्रह पर तथा विद्युत विभाग के सरकारी मिस्त्री के कहने पर वे अपनी बाइक से उनके साथ डुमरी चले गए। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन की सूचना तो दी गई थी, लेकिन संबंधित लाइन पूरी तरह बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सतानंद तिवारी विभाग का कार्य करते थे, लेकिन विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था। क्षेत्र में आने वाले विभागीय मिस्त्री भी कई बार तकनीकी सहयोग के लिए उन पर निर्भर रहते थे।
मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने हाल ही में 23 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उनकी पत्नी सुनीता देवी गांव की वार्ड सदस्य हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं विधान पार्षद आलोक सिंह भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी जेई, लाइनमैन या संबंधित कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।
अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    1 day ago
  • नासिक ज्योतिषी अशोक खरात की पुलिस हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई खरात के खिलाफ 10 FIR दर्ज, जिनमें से 8 रेप की
    1
    नासिक ज्योतिषी अशोक खरात की पुलिस हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई
खरात के खिलाफ 10 FIR दर्ज, जिनमें से 8 रेप की
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग/ वाराणसी *एसपी चंदौली नियुक्त हुए आईपीएस आकाश पटेल को आज वाराणसी कमिश्नरेट के अधिकारियों ने विदाई दी* उपस्थित रहें डी *आई जी, लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और एसीपी विदुष सक्सेना* व अन्य अधिकारी गण
    1
    ब्रेकिंग/ वाराणसी 
*एसपी चंदौली नियुक्त हुए आईपीएस आकाश पटेल को आज वाराणसी कमिश्नरेट के अधिकारियों ने विदाई दी*
उपस्थित रहें डी *आई जी, लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और एसीपी विदुष सक्सेना* व अन्य अधिकारी गण
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.