logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली करंट से युवा समाजसेवी की मौत, जाँच व करवाई की मांग, 15-20वर्षो से क्षेत्र मे बिजली मरम्मत व समाजसेवा से जुड़े थे सतानंद तिवारी, गाँवो शोक की लहर........ चेनारी/रोहतास ---प्रखंड क्षेत्र के वेद खैरा (चेनारी) निवासी युवा समाजसेवी सह बिजली मिस्त्री सतानंद तिवारी उर्फ नन्ह बुटन तिवारी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी विद्युत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सतानंद तिवारी पिछले 15–20 वर्षों से समाज सेवा के भाव के साथ अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उस समय से जब इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह विकसित नहीं थी, वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। विद्युत विभाग के पदाधिकारी हों या आम ग्रामीण, बिजली से संबंधित किसी भी समस्या पर सबसे पहले उन्हें ही बुलाया जाता था। आसपास के कई गांवों में वे बिजली खराबी ठीक करने और तकनीकी जानकारी के लिए जाने जाते थे। बताया जाता है कि बीते दिन पड़ोसी गांव डुमरी में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के लिए गांव के लोगों ने उन्हें घर से बुलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि सेवा भाव से लोगों के आग्रह पर तथा विद्युत विभाग के सरकारी मिस्त्री के कहने पर वे अपनी बाइक से उनके साथ डुमरी चले गए। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन की सूचना तो दी गई थी, लेकिन संबंधित लाइन पूरी तरह बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सतानंद तिवारी विभाग का कार्य करते थे, लेकिन विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था। क्षेत्र में आने वाले विभागीय मिस्त्री भी कई बार तकनीकी सहयोग के लिए उन पर निर्भर रहते थे। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने हाल ही में 23 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उनकी पत्नी सुनीता देवी गांव की वार्ड सदस्य हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं विधान पार्षद आलोक सिंह भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी जेई, लाइनमैन या संबंधित कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी

4 hrs ago
user_Om Prakash Tiwari
Om Prakash Tiwari
Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
4 hrs ago

बिजली करंट से युवा समाजसेवी की मौत, जाँच व करवाई की मांग, 15-20वर्षो से क्षेत्र मे बिजली मरम्मत व समाजसेवा से जुड़े थे सतानंद तिवारी, गाँवो शोक की लहर........ चेनारी/रोहतास ---प्रखंड क्षेत्र के वेद खैरा (चेनारी) निवासी युवा समाजसेवी सह बिजली मिस्त्री सतानंद तिवारी उर्फ नन्ह बुटन तिवारी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी विद्युत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सतानंद तिवारी पिछले 15–20 वर्षों से समाज सेवा के भाव के साथ अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उस समय से जब इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह विकसित नहीं थी, वे लोगों की मदद के

लिए हमेशा तत्पर रहते थे। विद्युत विभाग के पदाधिकारी हों या आम ग्रामीण, बिजली से संबंधित किसी भी समस्या पर सबसे पहले उन्हें ही बुलाया जाता था। आसपास के कई गांवों में वे बिजली खराबी ठीक करने और तकनीकी जानकारी के लिए जाने जाते थे। बताया जाता है कि बीते दिन पड़ोसी गांव डुमरी में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के लिए गांव के लोगों ने उन्हें घर से बुलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि सेवा भाव से लोगों के आग्रह पर तथा विद्युत विभाग के सरकारी मिस्त्री के कहने पर वे अपनी बाइक से उनके साथ डुमरी चले गए। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन की सूचना तो दी गई थी, लेकिन संबंधित लाइन पूरी तरह बंद नहीं की गई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए,

c7c88b7e-b1d8-42a1-87f3-b215c16049cc

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि सतानंद तिवारी विभाग का कार्य करते थे, लेकिन विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था। क्षेत्र में आने वाले विभागीय मिस्त्री भी कई बार तकनीकी सहयोग के लिए उन पर निर्भर रहते थे। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने हाल ही में 23 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उनकी पत्नी सुनीता देवी गांव की वार्ड सदस्य हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। घटना की सूचना पर अनुमंडल

पदाधिकारी सासाराम नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं विधान पार्षद आलोक सिंह भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी जेई, लाइनमैन या संबंधित कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की है। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी

More news from बिहार and nearby areas
  • 🏏 MI vs KKR: रोहित शर्मा का तूफान, रिकलटन का कमाल! मुंबई की शानदार जीत | IPL 2026
    1
    🏏 MI vs KKR: रोहित शर्मा का तूफान, रिकलटन का कमाल! मुंबई की शानदार जीत | IPL 2026
    user_Aman Kumar Chaudhary
    Aman Kumar Chaudhary
    सासाराम, रोहतास, बिहार•
    14 hrs ago
  • सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे से 45 लीटर महुआ शराब पुलिस ने जब्त किया है। सोमवार को 02 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि रात्री थाना के एएसआई दीप प्रकाश ने पुलिस बल के जवानों के साथ कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे छापेमारी किया जहां पुलिस को आते देख तीन कारोबारी नदी में छलांग लगा उस पर भाग निकले। परंतु वहां से पॉलीथीन में बांधकर बोरा में रखे 45 लीटर महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया है। जबकि मामले चिन्हित कर तीन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    1
    सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे से 45 लीटर महुआ शराब पुलिस ने जब्त किया है। सोमवार को 02 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा  ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि रात्री थाना के एएसआई दीप प्रकाश ने पुलिस बल के जवानों के साथ कोसंदा  गांव के समीप काव नदी के किनारे छापेमारी किया जहां पुलिस को आते देख तीन कारोबारी नदी में छलांग लगा उस पर भाग निकले। परंतु वहां से पॉलीथीन में बांधकर बोरा में रखे 45 लीटर महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया है। जबकि मामले चिन्हित कर तीन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • रोहतास में एन.डी.आर.एफ (NDRF) द्वारा CBRN आपदा पर मॉक ड्रिल एवं अभ्यास का सफल आयोजन।* दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी महोदया श्रीमती उदिता सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल निर्देशन में रोहतास जिले में आपदा तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। ​9वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ (NDRF) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: *​DRDA सभागार में प्रशिक्षण:* डीआरडीए (DRDA) सभागार, रोहतास में CBRN (Chemical, Biological, Radiological, and Nuclear - रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) आपदाओं से निपटने हेतु एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। *​सदर अस्पताल में मॉक एक्सरसाइज:* सासाराम स्थित सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित कार्रवाई और घायलों के उपचार हेतु व्यावहारिक अभ्यास (Mock Exercise) किया गया। ​प्रतिभागी: इस संयुक्त अभ्यास में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी और संबंधित कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। *​उद्देश्य:* इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में किसी भी प्रकार की रासायनिक या परमाणु आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखना है। ​जिला प्रशासन, रोहतास आपदा प्रबंधन के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और तत्पर है।
    1
    रोहतास में एन.डी.आर.एफ (NDRF) द्वारा CBRN आपदा पर मॉक ड्रिल एवं अभ्यास का सफल आयोजन।*
दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी महोदया श्रीमती उदिता सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल निर्देशन में रोहतास जिले में आपदा तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
​9वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ (NDRF) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
*​DRDA सभागार में प्रशिक्षण:* डीआरडीए (DRDA) सभागार, रोहतास में CBRN (Chemical, Biological, Radiological, and Nuclear - रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) आपदाओं से निपटने हेतु एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
*​सदर अस्पताल में मॉक एक्सरसाइज:* सासाराम स्थित सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित कार्रवाई और घायलों के उपचार हेतु व्यावहारिक अभ्यास (Mock Exercise) किया गया।
​प्रतिभागी: इस संयुक्त अभ्यास में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी और संबंधित कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
*​उद्देश्य:*
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में किसी भी प्रकार की रासायनिक या परमाणु आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखना है। ​जिला प्रशासन, रोहतास आपदा प्रबंधन के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और तत्पर है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Excellent news 66
    1
    Post by Excellent news 66
    user_Excellent news 66
    Excellent news 66
    Kandi, Garhwa•
    13 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *थाना – रॉबर्ट्सगंज* *दिनांक – 29.03.2026* *🚨 सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार: ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज🚨* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। *प्रकरण–1:* दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई। सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है। **गिरफ्तार अभियुक्तगण:** 1. जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *फरार अभियुक्त:* * राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात) *प्रकरण–2:* इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया। वाहन स्वामी *विनोद कुमार सिंह* द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त:* * विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष। *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:* 1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. उ0नि0 दिनानाथ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 नन्दलाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 जयराम राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 5. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 6. का0 रुपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*
    3
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*थाना – रॉबर्ट्सगंज*
*दिनांक – 29.03.2026*
*🚨 सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार: ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज🚨*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
*प्रकरण–1:*
दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई।
सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है।
**गिरफ्तार अभियुक्तगण:**
1. जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3. विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4. बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*फरार अभियुक्त:*
* राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात)
*प्रकरण–2:*
इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया।
वाहन स्वामी *विनोद कुमार सिंह* द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
* विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:*
1. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 दिनानाथ, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 नन्दलाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4. हे0का0 जयराम राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
5. का0 रमेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
6. का0 रुपेश कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
    1
    ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर 
पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • नगर पंचायत कोआथ बाजार स्थित एक्सीलेंट इंच्यूट परिसर में सोमवार को 01 बजे तक वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में मेधावी रहे छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एक्सीलेंट इंच्यूट के संचालक मंजीत कुमार ने बताया कि मेरे इंच्यूट के छात्रा मैट्रिक परीक्षा में दावथ प्रखंड क्षेत्र के इटवा निवासी पूजा कुमारी 479 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर में चौथा स्थान प्राप्त किया है ,जबकि कोआथ निवासी छात्र ऋषि कुमार भी 479 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर है। जबकि इंटर परीक्षा 2026 में मैट्रिक परीक्षा में टॉपर रहे ऋषि कुमार का बड़ा भाई रतन कुमार 458 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर था और मुस्कान कुमारी 445 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर छात्रा थी। आगे बताया कि मेरे इंच्यूट के 50 विद्यार्थी में 47 विद्यार्थी इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही मैट्रिक परीक्षा में कुल 43 में से 40 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। वहीं सम्मान समारोह के अतिथियों में मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व मुख्य पार्षद सोनी खान, उप मुख्य पार्षद पति रिची गुप्ता, पूर्व मुखिया सत्येंद्र शर्मा, अनुज चौधरी, पत्रकार मुकेश कुमार सिंह, राजू पाठक,समाजसेवी सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रदीप कुशवाहा ने मेधावी छात्रा छात्राओं को अंग वस्त्र, ट्रॉफी, मेडल, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। और मिठाई खिलाकर बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।अन्य अभिभावक अतिथियों में विद्यासागर ,धनजी कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी ,धीरज कुमार केसरी ,विंध्याचल तुरहा ,वीरेंद्र सिंह, बीर बहादूर चौधरी मुन्ना पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन इंस्टिट्यूट के सुधीर कुमार ,अंकित कुमार ,मोहम्मद इम्तियाज ने किया। जबकि इंटर के मेधावी छात्राओं में इंच्यूट के सिमरन पटेल 438,हाजरा परवीन 432 ,प्रिंस कुरैशी 425, शालू पटेल 425 ,रूबी कुमारी 423 ,अमीषा पटेल 420, वंदना कुमारी 402 और सुषमा कुमारी 400 अंक प्राप्त को जबकि मैट्रिक में शिवम कुमार केसरी 454 ,सोनी कुमारी 454, विशाल कुमार 453, मुस्कान केसरी 441 ,चांदनी कुमारी 440, प्रभा कुमारी 432, सलोनी कुमारी 427, और काजल कुमारी 422अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।
    2
    नगर पंचायत कोआथ बाजार स्थित एक्सीलेंट इंच्यूट परिसर में सोमवार को 01 बजे तक वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में मेधावी रहे छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एक्सीलेंट इंच्यूट के संचालक मंजीत कुमार ने बताया कि मेरे इंच्यूट के छात्रा मैट्रिक परीक्षा में दावथ प्रखंड क्षेत्र के इटवा निवासी पूजा कुमारी 479 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर में चौथा स्थान प्राप्त किया है ,जबकि कोआथ निवासी छात्र ऋषि कुमार भी 479 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर है। जबकि इंटर परीक्षा 2026 में मैट्रिक परीक्षा में टॉपर रहे ऋषि कुमार का बड़ा भाई रतन कुमार 458 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर था और मुस्कान कुमारी 445 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर छात्रा थी। आगे बताया कि मेरे इंच्यूट के 50 विद्यार्थी में 47 विद्यार्थी इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही मैट्रिक परीक्षा में कुल 43 में से 40 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। वहीं सम्मान समारोह के अतिथियों में मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व मुख्य पार्षद सोनी खान, उप मुख्य पार्षद पति रिची गुप्ता, पूर्व मुखिया सत्येंद्र शर्मा, अनुज चौधरी, पत्रकार मुकेश कुमार सिंह, राजू पाठक,समाजसेवी सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रदीप कुशवाहा ने मेधावी छात्रा छात्राओं को अंग वस्त्र, ट्रॉफी, मेडल, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। और मिठाई खिलाकर बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।अन्य अभिभावक अतिथियों में विद्यासागर ,धनजी कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी ,धीरज कुमार केसरी ,विंध्याचल तुरहा ,वीरेंद्र सिंह, बीर बहादूर चौधरी मुन्ना पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन इंस्टिट्यूट के सुधीर कुमार ,अंकित कुमार ,मोहम्मद इम्तियाज ने किया। जबकि इंटर के मेधावी छात्राओं में इंच्यूट के सिमरन पटेल 438,हाजरा परवीन 432 ,प्रिंस कुरैशी 425, शालू पटेल 425 ,रूबी कुमारी 423 ,अमीषा पटेल 420, वंदना कुमारी 402 और सुषमा कुमारी 400 अंक प्राप्त को जबकि मैट्रिक में शिवम कुमार केसरी 454 ,सोनी कुमारी 454, विशाल कुमार 453, मुस्कान केसरी 441 ,चांदनी कुमारी 440, प्रभा कुमारी 432, सलोनी कुमारी 427, और काजल कुमारी 422अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • रोहतास: प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत कनकपुर मौजा में नवदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य एवं विराट आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सोन नदी तट से पवित्र जल भरकर यज्ञशाला पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञशाला पहुंचने के बाद वैदिक विधि-विधान से पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। काशी नमो घाट से पधारे संत श्री राम नारायण दास त्यागी जी के सानिध्य में पूरे नौ दिनों तक विधिवत यज्ञ, पूजन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव, मां दुर्गा, हनुमान जी, राधा-कृष्ण एवं शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अप्रैल को मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा, जबकि 6 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं 7 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद संध्या 6:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक राम कथा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि 8:30 बजे से 11:30 बजे तक वृंदावन की प्रसिद्ध श्याम सुंदर कैला देवी रासलीला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि राधा-कृष्ण सोसायटी द्वारा संचालित निशुल्क सेवा आश्रम में इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गांववासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है। नौ दिवसीय यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।
    1
    रोहतास: प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत कनकपुर मौजा में नवदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य एवं विराट आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सोन नदी तट से पवित्र जल भरकर यज्ञशाला पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यज्ञशाला पहुंचने के बाद वैदिक विधि-विधान से पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। काशी नमो घाट से पधारे संत श्री राम नारायण दास त्यागी जी के सानिध्य में पूरे नौ दिनों तक विधिवत यज्ञ, पूजन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव, मां दुर्गा, हनुमान जी, राधा-कृष्ण एवं शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जाएगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 अप्रैल को मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा, जबकि 6 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं 7 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद संध्या 6:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक राम कथा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि 8:30 बजे से 11:30 बजे तक वृंदावन की प्रसिद्ध श्याम सुंदर कैला देवी रासलीला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि राधा-कृष्ण सोसायटी द्वारा संचालित निशुल्क सेवा आश्रम में इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गांववासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है। नौ दिवसीय यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • चिकसिल बाजार में चोरों की सनसनी, रात भर चली हाथ‑की‑सफाई, करीब 20 लाख का सोना‑चांदी लूट फरार काराकाट /रोहतास।थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसिल बाजार के साहेब दयाल सिंह मार्केट में मां ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान पर सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण चोरी की वारदात में दुकानदार करीब 20 लाख रुपये के सामान से हाथ धो बैठे। चोरों ने न केवल शटर तोड़कर दुकान का शीशा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, बल्कि DVR भी साथ ले गए और रातभर हाथ‑की‑सफाई से सोना‑चांदी व बर्तनों की सफाई कर दी। सूत्रों के अनुसार चिकसिल बाजार के इस ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान को सोनबरसा गांव निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद लगभग 20 वर्षों से चला रहे हैं। पीड़ित दुकानदार मिंटू प्रसाद का कहना है कि चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर भी निकाल लिया और इसके बाद रात भर हाथ‑की‑सफाई करते हुए पूरे सामान की लूट कर दी। उन्होंने दुख भरी आवाज़ में कहा कि रात में जब दुकान बंद करके घर लौटा तो सुबह सूचना मिली कि आपकी दुकान में चोरी हो चुकी है वापस आकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा और सारा सामान चोरी हो चुका था। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं। आवेदन के आधार पर दुकान मालिक ने कुल लगभग 20 लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही है, जिनमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी के जेवर, 105 ग्राम सोने के गहने, लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा कई मूल्यवान बर्तन शामिल हैं। दुकान स्वामी मिंटू प्रसाद ने घटना की सूचना मार्केट मालिक के साथ मिलकर काराकाट थाना में दी। सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मुआयना किया और थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है, शिकायत दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध की गहनता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जिसकी रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों में चोरी की इस घटना से भय का माहौल है और रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग उठ रही है।
    4
    चिकसिल बाजार में चोरों की सनसनी, रात भर चली हाथ‑की‑सफाई, करीब 20 लाख का सोना‑चांदी लूट फरार
काराकाट /रोहतास।थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसिल बाजार के साहेब दयाल सिंह मार्केट में मां ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान पर सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण चोरी की वारदात में दुकानदार करीब 20 लाख रुपये के सामान से हाथ धो बैठे। चोरों ने न केवल शटर तोड़कर दुकान का शीशा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, बल्कि DVR भी साथ ले गए और रातभर हाथ‑की‑सफाई से सोना‑चांदी व बर्तनों की सफाई कर दी।
सूत्रों के अनुसार चिकसिल बाजार के इस ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान को सोनबरसा गांव निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद लगभग 20 वर्षों से चला रहे हैं। पीड़ित दुकानदार मिंटू प्रसाद का कहना है कि चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर भी निकाल लिया और इसके बाद रात भर हाथ‑की‑सफाई करते हुए पूरे सामान की लूट कर दी। उन्होंने दुख भरी आवाज़ में कहा कि रात में जब दुकान बंद करके घर लौटा तो सुबह सूचना मिली कि आपकी दुकान में चोरी हो चुकी है वापस आकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा और सारा सामान चोरी हो चुका था। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं।
आवेदन के आधार पर दुकान मालिक ने कुल लगभग 20 लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही है, जिनमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी के जेवर, 105 ग्राम सोने के गहने, लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा कई मूल्यवान बर्तन शामिल हैं। दुकान स्वामी मिंटू प्रसाद ने घटना की सूचना मार्केट मालिक के साथ मिलकर काराकाट थाना में दी। सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मुआयना किया और थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है, शिकायत दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध की गहनता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जिसकी रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों में चोरी की इस घटना से भय का माहौल है और रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग उठ रही है।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.