Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
Rajnikant Pandey riport
ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी में माता रानी आगई तो मातारानी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया SHO ATI पूरा थाना डर गया तो आननफानन में थाना प्रभारी ने ट्रैफिक स्टाफ को थाने तलब किया क्योंकि मातारानी अति क्रोधित अवस्था में प्रकट हुई थी और फ़िर पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला में प्रकट हुई मातारानी जी को 50 पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
More news from बिहार and nearby areas
- चिकसिल बाजार में चोरों की सनसनी, रात भर चली हाथ‑की‑सफाई, करीब 20 लाख का सोना‑चांदी लूट फरार काराकाट /रोहतास।थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसिल बाजार के साहेब दयाल सिंह मार्केट में मां ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान पर सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण चोरी की वारदात में दुकानदार करीब 20 लाख रुपये के सामान से हाथ धो बैठे। चोरों ने न केवल शटर तोड़कर दुकान का शीशा और सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, बल्कि DVR भी साथ ले गए और रातभर हाथ‑की‑सफाई से सोना‑चांदी व बर्तनों की सफाई कर दी। सूत्रों के अनुसार चिकसिल बाजार के इस ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान को सोनबरसा गांव निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद लगभग 20 वर्षों से चला रहे हैं। पीड़ित दुकानदार मिंटू प्रसाद का कहना है कि चोरों ने सबसे पहले शटर को काटा, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर भी निकाल लिया और इसके बाद रात भर हाथ‑की‑सफाई करते हुए पूरे सामान की लूट कर दी। उन्होंने दुख भरी आवाज़ में कहा कि रात में जब दुकान बंद करके घर लौटा तो सुबह सूचना मिली कि आपकी दुकान में चोरी हो चुकी है वापस आकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा और सारा सामान चोरी हो चुका था। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं। आवेदन के आधार पर दुकान मालिक ने कुल लगभग 20 लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही है, जिनमें लगभग 4 किलोग्राम चांदी के जेवर, 105 ग्राम सोने के गहने, लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद तथा कई मूल्यवान बर्तन शामिल हैं। दुकान स्वामी मिंटू प्रसाद ने घटना की सूचना मार्केट मालिक के साथ मिलकर काराकाट थाना में दी। सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, मुआयना किया और थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है, शिकायत दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध की गहनता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है, जिसकी रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों में चोरी की इस घटना से भय का माहौल है और रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग उठ रही है।4
- नगर पंचायत कोआथ बाजार स्थित एक्सीलेंट इंच्यूट परिसर में सोमवार को 01 बजे तक वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में मेधावी रहे छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एक्सीलेंट इंच्यूट के संचालक मंजीत कुमार ने बताया कि मेरे इंच्यूट के छात्रा मैट्रिक परीक्षा में दावथ प्रखंड क्षेत्र के इटवा निवासी पूजा कुमारी 479 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर में चौथा स्थान प्राप्त किया है ,जबकि कोआथ निवासी छात्र ऋषि कुमार भी 479 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर है। जबकि इंटर परीक्षा 2026 में मैट्रिक परीक्षा में टॉपर रहे ऋषि कुमार का बड़ा भाई रतन कुमार 458 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर था और मुस्कान कुमारी 445 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर छात्रा थी। आगे बताया कि मेरे इंच्यूट के 50 विद्यार्थी में 47 विद्यार्थी इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही मैट्रिक परीक्षा में कुल 43 में से 40 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। वहीं सम्मान समारोह के अतिथियों में मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व मुख्य पार्षद सोनी खान, उप मुख्य पार्षद पति रिची गुप्ता, पूर्व मुखिया सत्येंद्र शर्मा, अनुज चौधरी, पत्रकार मुकेश कुमार सिंह, राजू पाठक,समाजसेवी सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रदीप कुशवाहा ने मेधावी छात्रा छात्राओं को अंग वस्त्र, ट्रॉफी, मेडल, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। और मिठाई खिलाकर बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।अन्य अभिभावक अतिथियों में विद्यासागर ,धनजी कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी ,धीरज कुमार केसरी ,विंध्याचल तुरहा ,वीरेंद्र सिंह, बीर बहादूर चौधरी मुन्ना पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन इंस्टिट्यूट के सुधीर कुमार ,अंकित कुमार ,मोहम्मद इम्तियाज ने किया। जबकि इंटर के मेधावी छात्राओं में इंच्यूट के सिमरन पटेल 438,हाजरा परवीन 432 ,प्रिंस कुरैशी 425, शालू पटेल 425 ,रूबी कुमारी 423 ,अमीषा पटेल 420, वंदना कुमारी 402 और सुषमा कुमारी 400 अंक प्राप्त को जबकि मैट्रिक में शिवम कुमार केसरी 454 ,सोनी कुमारी 454, विशाल कुमार 453, मुस्कान केसरी 441 ,चांदनी कुमारी 440, प्रभा कुमारी 432, सलोनी कुमारी 427, और काजल कुमारी 422अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।2
- LPG किल्लत पर प्रशांत किशोर ने कहा आपलोग अपने परिवार अपने बच्चों की चिंता करे,कोविड विश्वव्यापि त्रासदी थी जिससे कोई बचा नहीं था लेकिन यह एक अलग समस्या है इसमे साथ देने के जगह, परेसान करने की राजनिति हो रही है, यह सही नहीं है!1
- अरवल। पैरेंट्स मीटिंग में असेंबली ऑफ़ गॉड स्कूल ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर अशोक कुमार जी ने क्या कहा?1
- Post by Ankit 802221
- 🏏 MI vs KKR: रोहित शर्मा का तूफान, रिकलटन का कमाल! मुंबई की शानदार जीत | IPL 20261
- महरोड के सिवान में मृत पाया गया एक लकड़बग्घा, दो का सुराग नहीं दिनारा प्रखंड के महरोढ़ पंचायत अंतर्गत महरोढ़ गांव के बधार में सोमवार को 02 बजे एक लकड़बग्घा मृत पाया गया। खेत घुमने गये किसानो को बधार में लकड़बग्घा को मृत अवस्था में दिखा। हालांकि किसानों को विश्वास नहीं हो रहा था, लेकिन काफी देर तक जब उसमें हरकत नहीं हुई तो लोग उसके पास पहुंचे। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंचा भारी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचे। जहां लोगों ने बताया कि बीते 22 मार्च रविवार को सुबह तीन लकड़बग्घा दिखाई दिए थे। जिसमें सड़क पार करते समय एक लकड़बग्घा वाहन से न का धक्का लगने के कारण जख्मी हो गया था। हो सकता है की उसी की मौत हो गई लेकिन दो लकड़बग्घा का सुराग नहीं मिल रहा है। जिससे अभी भी ग्रामीण दहशतज़दा है और बधार में समूह में शामिल होकर काम करने जा रहे हैं। विदित हो कि पिछले 22 मार्च को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में काम कर रहे किसानों का सामना तीन जंगली लकड़बग्घों से हो गया। अचानक जंगली जानवरों को देख किसान दहशत में आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम भी लकड़बाखों को पकड़ने के लिए पहुंची थी लेकिन काफी प्रयास के बाद लकड़बग्घा उनकी पकड़ से बाहर रहे।1
- यात्री शेड का उद्घाटन विभिन्न स्थानों पर किया गया। गड़हनी (भोजपुर)। गड़हनी प्रखंड अंतर्गत गड़हनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर यात्री शेड का उद्घाटन किया गया। गौरा, सिकरिया, ब्लॉक रोड काली स्थान इमली नहसी एवं पहरपुर में कई स्थानों पर यात्री शेड का उद्घाटन माननीय पूर्व विधायक संदेश विजेंद्र यादव के कर कमल द्वारा संपन्न किया गया। इस समारोह में लोकप्रिय जिला परिषद कविता यादव पूर्व मुखिया मूलन यादव प्रधान महासचिव जोगेंद्र महतो सरपंच पिंटू यादव इचरी अरुण यादव रजत के वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव अजय पाल टुनटुन पाल राजमहल शर्मा पूर्व प्रमुख अनिल यादव नगर पंचायत के नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू मुखिया पूर्व मुखिया आफताब आलम एवं सल्लू मिया के भिखारी राम एवं चंद्रमा यादव सम्मिलित रहे साथ ही साथ जिला परिषद के आवास पर भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज नारायण सिंह उर्फ़ नेताजी एवं विश्वनाथ बाबू उपस्थित रहे।1
- गोह(औरंगाबाद) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में आदर्श उच्च विद्यालय रुकुन्दी के छात्र रौशन कुमार ने जिले में दसवां स्थान हासिल किया है। रौशन कुमार को कुल 475 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और गांव में खुशी का माहौल है। किसान के पुत्र की इस सफलता पर माता-पिता शिक्षकों ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। वहीं इस सफलता पर बक्सर प्रताप गांव निवासी किसान दीनानाथ यादव के पुत्र रैशन ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। इधर सफलता के बाद सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बाबू एवं अन्य शिक्षकों ने घर जाकर बधाई दी, तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1